झारखंड की आवाज

Dumka News। कंटेनर और हाईवा में लगी भयानक आग इलाके में अफरा-तफरी का माहौल -

Dumka News। कंटेनर और हाईवा में लगी भयानक आग इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

दुमका // झारखंड के दुमका से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे के बाद आग का तांडव देखने को मिला। दो कंटेनर और दो हाईवा में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी भयानक थी कि एक कंटेनर और दो हाईवा पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि दूसरे कंटेनर में देर तक आग धधकती रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004314120

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर देर शाम एक भीषण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामपुर की ओर से आ रहा एक कंटेनर, जिसमें गैस लाइटर के कार्टून लदे थे, विपरीत दिशा से आ रही कोयला खाली कर लौट रही हाईवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर में लदे गैस लाइटर के कार्टून सड़क पर बिखर गए और उनमें आग लग गई।

कंटेनर में लिथियम बैटरियां लदी थीं, जो तेज धमाकों के साथ फटने लगा

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में दो हाईवा और पीछे से आ रहा एक दूसरा कंटेनर भी आ गया। बताया जा रहा है कि दूसरे कंटेनर में लिथियम बैटरियां लदी थीं, जो तेज धमाकों के साथ फटने लगीं और पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा।
कुछ ही मिनटों में हाईवा और एक कंटेनर जलकर राख हो गए। वहीं गैस लाइटर से भरे पहले कंटेनर से धुआं उठता रहा और बाद में उसमें भी भीषण विस्फोट के साथ आग भड़क उठी।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस

प्रत्यक्षदर्शी मनोज भगत ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन करीब एक घंटे तक दमकल मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी के कारण आग और भड़क गई और स्थिति भयावह हो गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की लपटें और धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थीं।

पुलिस और प्रशासन घटना की जांच कर रही है

घटना स्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए और इस भयावह अग्निकांड को अपने मोबाइल में कैद करते रहे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

Leave a Reply