झारखंड की आवाज

Dumka News। अम्बेडकर विचार गोष्टी का आयोजन -

Dumka News। अम्बेडकर विचार गोष्टी का आयोजन

Ambedkar Thought Conference organized In Dumka

दुमका // बुनियादी विद्यालय, मंडलडीह के प्रांगण में एक भव्य अम्बेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों, उनके संघर्ष और समाज निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना था। इस गोष्ठी की अध्यक्षता निरंजन कुमार दास द्वारा की गई, जिन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता स्थापित करने का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

डॉ अजीत कुमार महात्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरैयाहाट अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षा, संविधान और सामाजिक न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अजीत कुमार महात्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को जागरूक और संगठित होने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन यमुना प्रसाद दास द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं ऊर्जावान बनाए रखा। वहीं, कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में गोकुल रवि दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाबा साहब के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

इस अवसर पर नंदलाल यादव, गुलाबी दास, श्रवण दास, कृष्णा दास, तथा विनय दास की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, और उनके मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन भागवत रवि दास के द्वारा किया गया।

इस मोके पर पवित्र मंडल, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार मांझी, कृष्ण कुमार मलाह, पवन रवि दास, बालमुकुंद यादव रईस अंसारी दिलीप कुमार दास लालू कुमार कुंदन कुमार,रावण कुमार, उमेश कुमार, नवीन कुमार, अनील गुरूजी जयराम दास कांग्रेस दास एवं विभिन्न गाँव से आये ग्रामीणों ने भाग लिया।

Leave a Reply