झारखंड की आवाज

शादी में सोने के गहने की चोरी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज -

शादी में सोने के गहने की चोरी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

देवघर // नगर थाना क्षेत्र के एक विवाह भवन जो बम्पास टाउन देवघर में है । उसमें पुलिस अवर निरीक्षक के छोटे भाई का शादी कार्यक्रम चल रहा था जो विशेष शाखा जामताड़ा जिला (झारखण्ड) में कार्यरत हैं। दिनांक-12/02/2026 को समय करीब 11.30 बजे से 12 बजे रहा था उक्त शादी में दुल्हन को जेवरात चढाने हेतु रखा गया था जिसकी चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी चोर के निशानदेही पर सोना चांदी के दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया था। जहां से सामान की बरामदगी की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नहीं दी जमानत

आरोपी चोर प्रिंस कुमार और दुकानदार बिनोद साह ने अपनी जमानत अर्जी लगाई थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों की याचिका पर सुनवाई की दोनों के अधिवक्ताओं के बहस को सुना और फिर बेल देने से इनकार किया । दोनो की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि चर्जशीट आने दीजिए उसके बाद देखेंगे।

चौदह लाख के जेवरात की हुई थी चोरी

इस चोरी कांड में कुल 14 लाख रुपए का जेवरात की चोरी हुई थी और आरोपी चोर ने दुकानदार के पास मां बीमार होने के नाम पर समान को बेचा था । दुकानदार के परिजन के अनुसार चोर समान लेकर आया और कहा मेरी मां बीमार है इस समान को रख लीजिए और हमें पैसा दीजिए जिसके बाद विनोद साह ने समान को ले लिया था। चोरी का क्या क्या समान था यहां देखें 👇👇

1. एक हार सेट गोल्ड का एवं एक सोने का कानवाली 2. एक बडा सोने का कानवाली रिंग. 3. छोटा सोने का कानवाली रिंग, 4. एक चाँदी का चैन. 5. एक मोटा चाँदी का पायल, 6. एका पतला चाँदी का पायल, 7. बिछिया 5 पीस, 8. चाँदी का चाभी का रिंग. 9. मोवाईल फोन रेडमी 135G जिसमे लगा दोन०- 9508762763 है, जिसका IMEI N. 861665073390385 है, जो उपर्युक्त सभी सामान क्रीम COLOR का Bag (AKKI KI COMPANY) का Bag में रखा हुआ था, दूसरा Light Pink Color का bag में Mochi COMPANY) का bag में रखा (1) नगद 30000/-रूपया (2) एक सोने का Ring (Gents) (3) एक सोने का कानवाली कुन्ल सभी जेवरात का अनुमानित कीमत लगभग 14,00000 (चौदह लाख रूपया) होगा,

पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया था

पीड़ित परिवार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया था। जिसके बाद पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 71 / 2026 bns की धारा (Bharatiya Nyaya Sanhita) 305(a), 331(4) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू किया।

जयमाला के कार्यक्रम में परिवार वाले हुए व्यस्त चोर ने घटना को दिया अंजाम

पीड़ित के अनुसार दो बैग उक्त विवाह भवन के एक कमरा में रखकर एवं जयमाला के कार्यक्रम में व्यस्त थे इसी बीच अज्ञात चोर के द्वारा उक्त कमरा का ताला को तोड़कर अंदर घुस गए और दोनों बैग जिसमें उपर्युक्त सभी सामान रखा हुआ था को लेकर चला गया जब जयमाला का कार्यक्रम समाप्त हुआ तो हम अपने परिवार के साथ कमरा पर आए तो दोनों बैग को गायब पाए तब हमलोग सभी परिवार चोरी होने का हल्ला- गुल्ला करते हुए खोजबीन करने लगे तो इक्त दोनों बैग को एक अन्य कमरा में पाया गया जिसमें से सभी सामान एवं पैसा को गायब पाया अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया, विवाह भवन में लगे CCTV कैमरा में देखने पर सभी चोरों की तस्वीर कैद है, एवं कमरे से बैग लेकर निकलते हुए भी साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply