महिला के पति ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर मारपीट के लगाए आरोप
पति की गुहार पर मामला दर्ज़, प्रशासन कर रहा है कारवाई
Sahibganj // झारखंड के साहेबगंज जिले से बड़ी खबर जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम यादव पर एक मुस्लिम महिला को बहला-फुसलाकर यौन शोषण बनाए जाने का गंभीर आरोप। महिला के पति मोहसिन ने लगाया है। मामला जिरवा बाड़ी थाना में दर्ज़ करवाया गया है, पति के मुताबिक लंबे समय से भाजपा नेता और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध है जिसे लेकर भाजपा नेता ने महिला के पति को अपने रसूक का फायदा उठा कर कई बार डराया धमकाया है और मार पीट भी किया हैं। पति मोहसिन की शिकायत पर प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रही है।
