झारखंड की आवाज

टावर चौक के समीप गुरु जी शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव -

टावर चौक के समीप गुरु जी शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का किया गया आयोजन

उपायुक्त द्वारा जिला पर्यटन संवर्द्धन की बैठक में विभिन्न अनुशंसा व प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुशंसा की गयी

देवघर // उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय पर्यटन एवं संवर्धन समिति के लिए गठित समिति की बैठक में अधिकारियों को पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संचालित योजनाओं का समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

आगे उन्होंने कहा कि देवघर जिले के अंतर्गत अविकसित एवं विकासशील पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संबंधित सभी विभाग व अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। इसके अलावा जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पुनासी जलाशय योजना डैम तक खोरीपानन से पुनासी डैम तक पर्यटकों के सुविधा हेतु सड़क के दोनों किनारे 09 मीटर हाई मास्क लाइट लगाने, शिवेशर धाम शिव मंदिर पुनिसिया का जीर्णोद्धार।

गुरू शिबु सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव

सारठ विधानसभा अंतर्गत सारठ, पालोजोरी एवं करमाठाड़ प्रखंड में पार्क का नव-निर्माण, पथरड्डा पहाड़ के सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक विकास, विधायक उदय शंकर सिंह द्वारा देवघर जिलान्तर्गत सारठ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों सौन्द्रर्गीकरण एवं विभिन्न कार्य करने हेतु प्रस्ताव, विधायक सुरेश पासवान द्वारा देवघर जिलान्तर्गत पर्यटन विभाग अन्तर्गत कार्य कराने हेतु विभिन्न प्रस्ताव, देवघर जिलान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर सौन्द्रर्गीकरण एवं पर्यटकीय विकास कार्य का प्रस्ताव देवघर के टावर चौक के नजदीक पूर्व में सरकारी जमीन पर जननायक गुरू शिबु सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव।

Leave a Reply