झारखंड की आवाज

Blog Post -

अवैध बंग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर जनहित पार्टी का जनजागरण यात्रा शुरू

देवघर जनहित पार्टी के द्वारा झारखंड में रह रहे कथित अवैध बांग्लादेशियों घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर एक जन जागरण यात्रा पूरे संथाल परगना में 8 जून से प्रारंभ होकर 31 जून हुल दिवस के दिन समाप्त होगी।

1002697662

यह यात्रा पूरे संथाल परगना के हर प्रखंड तक तक जाएगी । इस यात्रा में भाग लेने के लिए ग्वालियर इंदौर से जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन महामंत्री मनीष काले विशाल बिंदल के साथ संथाल परगना और झारखंड के सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेंगे जो पूरे रास्ते लोगों को यह जागरूक करेंगे कि किस प्रकार यह बांग्लादेशी घुसपैठिए पूरे संथाल परगना के डेमोग्राफी को चेंज कर रहे हैं यह पहले अकेले आते हैं यहां के आदिवासी लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उनसे विवाह करते हैं और फिर यहां की नागरिकता प्राप्त कर अपना आधार कार्ड राशन कार्ड बना लेते हैं । फिर अपने पीछे वहां से और भी अपने रिश्तेदारों को लेकर यहां पर बसाते है । कथित अवैध बांग्लादेशी इन गरीब आदिवासियों की जमीन जंगल रोजगार पर अपना आधिपत्य जमाते हैं और यहां के जो मूल वासियों को पलायन करना पड़ रहा है । आज के कार्यक्रम की शुरुआत शाहिद आश्रम स्थित शहीद स्थल देवघर के भारत की आजादी में भाग लेने वाले क्रांतिकारी नथ मल सिंघानिया अशर्फीलाल कसेरा के समाधि पर पुष्पअर्पण कर प्रारंभ किया गया । 1962 के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक तथा वर्तमान में होम्योपैथिक चिकित्सा के रूप में निशुल्क सेवा देने वाले डॉक्टर जैसी राय एवं योग आध्यात्मिक गुरु राकेश जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक) अभय जैन महामंत्री मनीष काले ने दीप प्रज्वलन के साथ समाजसेवी इंदुबाला देवी का आशीर्वाद लेकर यात्रा प्रारंभ किया गया । इस यात्रा में देवघर से अमरेश कुमार, चंदन भार्गव बिक्रम गोस्वामी शैलेश सिंह ललन पांडे विजय पाण्डे सुरेश जी सुनैना देवी, किरण देवी, खुशबू, रेखा, विश्वेश्वर सिंह, रामानंद सिंह, अभय पांडे, अर्चना कुमारी, राजू दा, सहित कई लोग शामिल हुए।

यशिका कश्यप ने मुंबई में बढ़ाया देवघर का मान, आईएएस बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य

देवघर पूर्व शिक्षक स्वर्गीय सनातन ठाकुर की पोती एवं सेवानिवृत्त जज स्व विवेकानंद झा की नतनी यशिका कश्यप ने मुंबई में देवघर का बढ़ाया मान ।

1002697926

उसने नई मुंबई के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल नेरुल में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में 97.6% अंक लाकर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उसकी उपलब्धि से घर एवं परिवार में खुशी का लहर है। वह बड़ी होकर आईएएस बनना चाहती है। अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय सनातन ठाकुर, दादी पंचावती देवी, पिता दिवाकर किरण, माता विद्युत प्रभा, अपने नाना स्वर्गीय विवेकानंद झा एवं अपने समस्त परिवार जनों को दिया है। इसकी उपलब्धि पर बड़े पापा दिनकर ज्योति, प्रभाकर प्रकाश, विभाकर रश्मि, कल्याणी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, काजल कुमारी आदि ने बधाई दी है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव

लखनऊ क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई होने जा रही है।

1002697849

कुछ देर में रिंकू और प्रिया की सगाई होने जा रही है। दोनों की सगाई से पहले की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आईं जिसमें समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रोफेसर राम गोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ डिम्पल यादव और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी नजर आ रहे हैं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के विधायक हैं और कई बार सांसद भी रह चुके हैं।

गिरफ्तार भाजपा नेता को सांसद के आंदोलन के बाद छोड़ा, सांसद ने कहा गुंडा गर्दी नहीं चलेगी

हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भवती महिला का प्रसव नहीं करने को लेकर अनियमितता पर आवाज उठाने वाले भाजपा नेता अर्जुन साव को पुलिस ने देर रात्रि हिरासत में लेकर सदर थाना लेकर आई थी।

1002694977

और लगातार उनसे पूछताछ कर रही थी। हालांकि इसको लेकर सुबह हजारीबाग के बीजेपी सांसद और विधायक थाना परिसर पहुंचे और कई प्रकार के सवाल खड़े किए। वार्ता सफल नही होने पर भाजपा कार्यकर्ता सांसद विधायक सभी लोग थाना के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक धरने में बैठने के बाद जिला प्रशासन की टीम धरना स्थल पर पहुंची और दोनों के बीच वार्ता चली । हालांकि बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बिना शिकायत आवेदन और बिना एफआईआर का किसी समाजसेवी को उठाकर थाने में बंद कर देना यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले को लेकर थाना के पदाधिकारियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया है। आगे उन्होंने कहा कि हजारीबाग में पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी मैं यहां के जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं। अगर पुलिस आगे से ऐसा गलती करती है तो हम सभी पुनः एक बार जरूर खड़े होंगे। बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरने के बाद अभी भाजपा के कार्यकर्ता अर्जुन साव को छोड़ दिया गया है। लेकिन वर्तमान की राज्य सरकार जनता के साथ दोहन करने का काम कर रही है और यहां की जनता इसे बिल्कुल भी नहीं बर्दाश्त करेगी।

श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने रूट लाइन का किया निरीक्षण

देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2025 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा। आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर मेला क्षेत्र व रुटलाइन निरीक्षण किया।

1002694767

इस दौरान उपायुक्त ने बाघमारा बस स्टैंड, कोठिया टेंट सिटी निर्माण स्थल, सरसा, भलुवा, परित्राण, दुम्मा बॉर्डर, कांवरिया पथ का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। बाघमारा बस स्टैंड के पश्चात कोठिया में श्रद्धालुओं के आवासन हेतु बनाए जाने वाले टेंट सिटी में सुविधा व सुरक्षा के साथ हाइजीन और वेंटिलेशन पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ टेंट सिटी से शौचालय की निश्चित दूरी के अलावा विद्युत व्यवस्था व विद्युत आपूर्ति के अलावा विद्युत संचरण की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि साल दर साल श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधा टेंट सिटी में मील सके। आगे उपायुक्त ने परित्राण समीप वाहन पड़ाव स्थल पर बेरिकेडिंग, महिला व पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय, स्नानगृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही मेला के दौरान स्वास्थ्य कैम्प, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई और बैनर-पोस्टर के माध्यम से आवश्यक जानकारी को प्रदर्शित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप करे कार्य: उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांवरिया पथ दुम्मा बॉर्डर से पैदल निरीक्षण करते हुए महीन बालू बिछाव, बिजली के तारों को ऊपर व दुरुस्त करने के अलावा चापाकलों के आसपास सफाई और अतिक्रमण हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा अनुरूप कार्यों को दुरुस्त करने का आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं उपयुक्त ने पूरे कांवरिया रूटलाईन में बालू बिछाव पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया एवं मेहिन बालू का हीं प्रयोग पूरे रूटलाईन में करने का निदेश दिया संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था ठीक करने का दिया आदेश

इसके अलावे पैदल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केन्द्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागर, इंद्र वर्षा के अलावा कांवरिया पथ के किनारे एवं गाँव के बाहर पथों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने कांवरिया पथ में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई के अलावा नलों से निकलने वाले पानी पथों पर जहां-तहां न बहे इस हेतु उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

1002694764

इसके अलावे गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, देवघर एवं नगर निगम के अधिकारियों को निदेशित किया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ चौबीसों घंटे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि कांवरिया पथ एवं रूटलाईन में पेयजल आपूर्ति की समस्या किसी भी सूरत में उत्पन्न न हो। साथ ही उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दुम्मा से खिजुड़िया मोड़ शेड, चापाकल, सरकारी भवन, शौचालय, वन विभाग के शेड, भवन प्रमंडल की भवनों का हो रहे अतिक्रमण के अलावा कावड़िया पथ में हो रहे अवैध निर्माण को अगले आदेश तक पूरी तरह से निषेध करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर को दिया।

क्यू कॉम्प्लेक्स में श्रद्धालुओं को किसी भी सूरत में न हो असुविधा: उपायुक्त

इसके अलावा उपायुक्त ने शिवगंगा सरोवर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई और कचड़ा उठाव पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश नगर निगम को दिया। साथ इंट्रीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम (IMCR) में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने क्यू-कॉम्पलैक्स की सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ फुट ओवरब्रिज की मरम्मती, रंगाई और सफाई को के अलावा मनसिंघी, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

ज्वेलरी शॉप लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन तीन आरोपी गिरफ्तार

साहेबगंज राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक हटिया बाजार स्थित न्यू दीपक ज्वेलर्स शॉप में हुए लूटकांड और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

1002694741

साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल को भी बरामद किया हैं। मामले को लेकर राजमहल के एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल के द्वारा यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि दुमका से मंगाई गई डॉग एस्कॉर्ट टीम और साहिबगंज तकनीकी शाखा के मदद से घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इससे अपराधियों की पहचान में तेजी आई और उसी आधार पर तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई । राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने कहा यह पूरी लूट की घटना पूर्व नियोजित थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तीन अपराधी गिरफ्त में हैं। बाकी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या-174/25 दर्ज कर धारा-309(4)/115(2)/351(2) BMS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं घटना में शामिल अन्य सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

फिल्मी स्टाइल में ट्रक ड्राइवर की ह”त्या कर ट्रक लूटकांड को दिया था अंजाम

दुमका बिहार से धान लोड कर पश्चिम बंगाल के बर्धमान जा रहे ट्रक मालिक सह ड्राइवर को गोली मारकर हत्या व धान लोड ट्रक लूटने के मामले का दुमका पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

1002692352

मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामले पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि बीते 3 अप्रैल को सुबह ग्रामीणों एवं स्थानीय चौकीदार के माध्यम से हंसडीहा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत दुमका भागलपुर रोड पर ग्राम बढ़ैत के पुल के पास रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर हंसडीहा पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल दुमका भेज दिया| तत्पश्चात आस-पास के ग्रामीणों तथा मीडिया से सम्पर्क स्थापित कर शव का पहचान कराने का प्रयास किया गया।

1002692356

जिसके पश्चात हँसडीहा थाना के चौकीदार शीतल दास के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को छुपाने के आरोप में हंसडीहा थाना काण्ड संख्या 31/25 दिनांक 03.04.2025 धारा 103 (1) /238/61 (2)/3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।अनुसंधान के क्रम में पता चला कि समस्तीपुर से ट्रक वाहन संख्या NL 01 AC 0082 में धान लोड कर वर्द्धमान के लिए निकला ट्रक गायब है और ट्रक का ड्राईवर सह मालिक दिलीप राउत भी गायब है। मृतक के परिजनो को शव एवं कपड़ों को दिखाने के बाद परिजनों द्वारा दिलीप राउत पे० स्वर्गीय शिवनाथ राउत सा०-बरदेहिया थाना सारण जिला छपरा (बिहार) के रूप में शव की पहचान किया। काण्ड के अनुसंधान एवं उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुण्डी अमित कुमार कच्छप के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा अनुसंधान के क्रम में कुछ संदिग्ध अपराधियों का पता चला, जिसमें 5 जून को प्रेम कुमार गोस्वामी उम्र 35 वर्ष करीब पे0-कामदेव गोस्वामी सा0-जेरूआ थाना- सुईया जिला बाँका (बिहार) को घर से पूछ-ताछ हेतु हँसडीहा थाना लाया गया। गहनता से पूछताछ के क्रम में अपराधी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और अपने साथ काण्ड में संलिप्त अन्य दो व्यक्ति संदीप गोस्वामी एवं संजय यादव का नाम बताया और आगे यह भी बताया कि धान और ट्रक बेचने के नियत से ट्रक ड्राईवर सह मालिक दिलीप राउत को चलती ट्रक में गोली मारकर हत्या कर बढ़ैत के समीप रोड किनारे शव को फेंक दिया था और साक्ष्य छुपाने के नियत से ट्रक में आग लगाकर उसे जला दिया गया था। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर जले हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार कच्छप के अलावे पु०अ०नि० सह हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह, पु०अ०नि० जिम्मी हाँसदा (अनुसंधानकर्ता), हवलदार देवप्रताप चौधरी, आ0/410 बिनोद उराँव,आ0/652 गिरीलाल सोरेन सहित तकनीकी शाखा दुमका के अन्य कर्मी शामिल थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय देवघर दौरा टला

देवघर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय देवघर दौरा टल गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से राजभवन व देवघर एम्स प्रबंधन को सूचना दे दी गई है।

1002649974

महामहिम 10 जून को देवघर आने वाली थी। 10 जून की रात को देवघर परिसदन में ही रात्रि विश्राम करती और 11 जून को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होती। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर एयरपोर्ट से लेकर परिसदन, बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर और देवघर एम्स में जोर सौर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही थी। दीक्षांत समारोह को लेकर एम्स निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने बीते कल ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन अब दौरा स्थगित होने की वजह से दीक्षांत समारोह भी टल गया है। नई तारीख की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

स्कूल संचालकों के लिए डीसी ने जारी किया आदेश कहा एक भी पेपर की कमी पर होगी सख्त कार्यवाही

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि सभी विद्यालय के प्राचार्य/विद्यालय प्रबन्धन समिति एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि देवघर जिलान्तर्गत विद्यालयों में परिचालित हो रहे वाहन एवं विद्यालय परिसर तक स्कूली छात्र/छात्राओं को आवागमन में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहन यथा-बस, मैजिक, सवारी वाहन, ऑटो एवं टोटो आदि का वाहन से संबंधित कागजात अद्यतन नहीं रहता है।

1002643946

जो कन्द्रीय मोटरवाहन अधिनियम 1988 एवं नियमावली का उल्लंघन है। बिना कागजातों के वाहनों का परिचालन होने से सरकार के राजस्व की क्षति होती है एवं दुर्घटना की स्थिति में जानमाल/आर्थिक क्षति होने की सभावना बनी रहती है। अतः इस दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से आप सभी प्रबन्धकों को निदेश दिया जाता है कि उपरोक्त अनुसार परिचालित हो रहे वाहनों के निम्न कागजातों का अद्यतन होना एवं क्रियाकलापों का अनुपालन होना आवश्यक है।

जरूरी कागजातों की सूची

वाहन पंजीकृत होना चाहिए।

वाहन का पथकर अद्यतन होना चाहिए।

वाहन का फिटनेश प्रमाण-पत्र अद्यतन होना चाहिए।

वाहन का बीमा प्रमाण-पत्र अद्यतन होना चाहिए।

वाहन का परमिट अद्यतन होना एवं वाहन के बॉडी में अंकित रहना चाहिए।

वाहन का प्रदूषण प्रमाण-पत्र अद्यतन निर्गत होना चाहिए।

वाहन में Fire Extiguisher Kit उपलब्ध होना चाहिए।

वाहन में First Aid Box उपलब्ध होना चाहिए।

वाहन में सीट की संख्या से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाना चाहिए।

साथ ही आवागमन को सुरक्षित बनाए रखने हेतु SCCoRS(Supreme Court Committee of Road Safety) के दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन होना चाहिए।

अतः सभी विद्यालय के प्राचार्य/विद्यालय प्रबन्धन समिति एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि परिचालित वाहनों के लिए उपरोक्त का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अद्यतन प्रतिवेदन न रहने पर केन्द्रीय मोटरवाहन अधिनियम, 1988 एवं नियमावली 1989 के सुसंगत धाराओं एवं नियमों तथा MV(Ammendment) Act, 2019 एवं SCCoRS (Supreme Court Committee of Road Safety) के तहत् नियमानुसार आर्थिक जुर्माना एवं विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मास्टर कोच की बैठक : स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाने का लिया संकल्प

देवघर स्वास्थ्य योजनाओं के सुदृढ़ कार्यान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करते हुए उपयुक्त सुधार के उद्देश्य से, जिला सिविल सर्जन के निर्देशानुसार, मास्टर कोच की बैठक का आयोजन देवघर के सदर अस्पताल सभागार में डॉ प्रमोद कुमार शर्मा(ए.सी.एम.ओ.) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

1002689806 1

बैठक का मुख्य उद्देश्य मास्टर कोचों के माध्यम से वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन कर इसे मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ इसकी सततता सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा, “मास्टर कोच चर्चा किए गए बिदुओं के माध्यम से अपने स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करेंगे और कार्यान्वयन अधिक प्रभावी कर सकेंगे। ”बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा मास्टर कोचों को प्रशिक्षण के प्रभावी तरीके अपनाने और योजनाओं के सही आकलन पर बल दिया गया। बैठक में परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य और मातृ-शिशु देखभाल कार्यक्रमों के सशक्त कार्यान्वयन के लिए समेकित रणनीतियां बनाई गईं। उपरोक्त के अलावे बैठक में डॉ प्रभात रंजन DS सदर अस्पताल, समरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. शरद कुमार वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी, प्रवीन सिंह DPC, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से डॉ. शब्दकांत मिश्रा, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. विश्वनाथ चौधरी, राजीव कुमार NUHM, पीएसआई इंडिया के राज्य प्रतिनिधि सुनील कुमार व प्रशांत कुमार सिंह सहित अन्य शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी मास्टर कोचों और अधिकारियों ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाने का संकल्प लिया।

सांसद विजय हांसदा ने ऑपरेशन सिंदूर मामले में मोदी सरकार की नीति पर उठाया सवाल

पाकुड़ झारखंडराजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने क्षेत्र के लोगों के संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

1002690454

क्षेत्र के लोगों ने पानी बिजली की समस्याओं को रखते हुए उसका निदान निकालने की मांग की, सांसद विजय हांसदा ने समस्याओं का त्वरित निदान निकालने का आश्वाशन दिया, मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के संवाद का मकसद समस्याओं को जानना ,सरकार की उपलब्धियों को बताना एवं समस्याओं का निदान निकालना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर मामले में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हमारी विदेश नीति विफल रही है, उन्होंने सरकार से इस मामले में विशेष सत्र बुलाने की मांग की, सांसद ने कहा कि हम देश के साथ खड़े हैं लेकिन हमारे सवालों का जवाब देना भी सरकार का दायित्व है।

देवघर के चर्चित समाजसेवी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, एफआइआर दर्ज

देवघर शहर के चर्चित समाजसेवी और सेवार्थ संस्था के अध्यक्ष पवन टमकोरिया पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

1002690419 1

इस संबंध में नगर थाना में पीड़ित महिला ने एफआइआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआइआर के अनुसार, आरोपी पवन टमकोरिया पिछले छह-सात महीने से पीड़ित महिला का यौन उत्पीड़न कर रहा था। आरोपी पीड़िता को रोज सुबह अश्लील मैसेज भेजता था और अनैतिक संबंध के लिए दवाब डालता था। इसके अलावे महिला के साथ लगातार छेड़खानी कर ब्लैकमेल करने का प्रयास की भी शिकायत की गई है। दिन में कई-कई बार महिला को फोन कर अश्लील मैसेज भी भेजने की शिकायत पीड़ित ने की है। पीड़ित महिला ने इस सब घटनाओं का साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। वहीं पीड़ित की शिकायत के बाद नगर थाना में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है।

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही करोड़ों रुपए का मादक पदार्थों के साथ 6 गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने मादक पदार्थ अफिम के सौदागरों पर जोरदार प्रहार किया है । पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि हजारीबाग पुलिस किसी भी प्रकार के नशिले पदार्थ के व्यापार को हजारीबाग में पनपने से रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है ।

1002685745

इसी कडी में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हजारीबाग शहर में कुछ लोग गुप्त रूप से अफीम की ब्रिकी करने के फिराक में है । इसके पश्चात अमित आन्नद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में शहर के कुछ थाना प्रभारियों साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापमारी अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में करोड़ों रुपए मुल्य का अफीम की बरामदगी करते हुए छः तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जा रहा है गिरफ्तार तस्करों का पुर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल यादव उम्र करीब 23 वर्ष पे) आदित्य यादव सा0 केन्दुआ थाना गिद्धौर जिला चतरा

मो० अरशद अंसारी, उम्र करीब 26 वर्ष पे) मो० इस्माइल अंसारी सा० ढोठवा थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग

अविनाश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पिता वकील दागी ग्राम थाना गिद्धौर, जिला-चतरा

राहुल पाण्डेय, उम्र 21 वर्ष, पिता मनोज पाण्डेय दोनों ग्रामथाना-गिद्धौर, जिला-चतरापिंटू कुमार दांगी उम्र 25 वर्ष पिता अशोक दांगी

मुकुल दांगी उम्र 28 वर्ष पिता इन्द्रदेव दांगी दोनों साकिन दारियातु थाना सदर चतरा जिला चतरा इनके पास से 15 किलो अफीम तथा 25 किलों से उपर अंतिम तैयार करने का पदार्थ बरामद किया गया जिसका बाजार मुल्य करोड़ों का बताया जाता है

मीडिया जगत में फर्जीवाड़े पर रोक के लिए मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

देवघर बुधवार को ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआइएसएमडब्लूए) ने मीडिया जगत में फर्जीवाड़े पर रोक हेतु पत्रकारों के निबंधन और मीडिया संवाद को ले मुख्यमंत्री के नाम देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को समाहरणालय परिसर स्थित उसके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।

1002685525

ज्ञापन सौंपने के पश्चात संगठन के जिला अध्यक्ष चमन कुमार ने कहा कि पत्रकारहित के विषयों को लेकर पत्रकारों के कई प्रेस क्लब और ऐसोसिएशन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन सहित अन्य योजनाओं को लागू करने की मांग लगातार 25 वर्षों से की जा रही है। इस बीच जो सबसे बड़ी समस्या या संकट पत्रकारों के सभी संगठनों और मीडिया हाउस ने महसूस किया है वह है फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या। आज हर हाथ मोबाइल और हर मुहल्ले से एक पत्रकार पैदा हो रहा है जो कि चौथे स्तंभ के लिए बड़ा खतरा है। पत्रकार का चोला ओढ़कर कोयला, बालू, जुआ, शराब माफिया और आपराधिक चरित्र के लोग इस पेशे से जुड़ रहे हैं और वे वाहनों पर प्रेस का लोगो लगाकर घूम रहे हैं। किसी भी जिले से एक अखबार या पत्रिका शुरू करने के लिए भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयन के लिए एसडीएम द्वारा पुलिस वैरिफिकेशन के बाद ही शीर्षक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया नयी दिल्ली से शुरू होती है लेकिन इसके विपरित युट्यूब और पोर्टल घर बैठे तैयार हो रहें हैं उनके लिए कोई नियम नहीं है। इस परिस्थिति में गलत और अवैध धंधे से जुड़े लोग भी इस सरल पेशे का लाभ उठाकर पत्रकार बनने लगे हैं जो मीडिया जगत के लिए बहुत बड़ी मुसीबत साबित हो रही है। साथ ही कहा कि इन फर्जी पोर्टल, फर्जी चैनल और तथाकथित पत्रकारों को रोकने के लिए मुख्य धारा से जुड़े सभी पत्रकारों का जिला स्तर पर एक निबंधन संख्या होना जरुरी है। इससे राज्य में एक अनोखी पहल शुरू होगी और पत्रकारिता के मूल पेशे से जुड़े पत्रकार साथियों की वास्तविक संख्या पता चलेगी। इस प्रकिया के बाद सभी जिलों में निबंधन हो जिसके पश्चात जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के हस्ताक्षर से सभी निबंधित पत्रकारों को एक पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद अंतिम प्रक्रिया के रूप में मीडिया संवाद का कार्यक्रम सभी प्रमंडल स्तर पर हों जहां निबंधित पत्रकारों का एक सम्मेलन राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जाए और पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए दो-तीन घंटे का कार्यक्रम हो। कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार के द्वारा ही इस राज्य में सबसे पहले बीमा और मीडिया संवाद कार्यक्रम का तोहफा मिला था। और आगे उम्मीद है कि पत्रकारहित के विषयों पर यह सरकार के प्रयास से राज्य सरकार शीघ्र ठोस पहल करेगी। मौके पर महासचिव बबलू साह , संजय यादव , रंजन कुमार व अन्य मौजूद थे।

देवघर में मंईंयां सम्मान योजना के तहत 200619 लाभुकों के बीच 50 करोड़ रुपया भेजी गयीः उपायुक्त

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत माह अप्रैल 2025 को लाभुकों के बीच 2500 रूपये किस्त की राशी भेजी जा चुकी है।

1002643946

जिसमें से देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत 18970, देवीपुर 15907, करौं 13601, मारगोमुण्डा 11456, मधुपुर 20447, मोहनपुर 27843, पालोजोरी 22352, सारठ 23595, सारवां 14267 एवं सोनारायठाड़ी प्रखण्ड में 10985 के अलावा देवघर 13528, मधुपुर 6471 एवं मोहनपुर अंचल अन्तर्गत 1197 कुल 200619 लाभुकों के बीच कुल 50,15,47,500 रूपये की राशि भेजी जा चुकी है।