साहेबगंजबोरिया में बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मिलकर पिटाई कर दी। जिसमे उक्त व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को गांव के ही जंगल में दफना दिया।
इसका खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने इसकी सुचना साहिबगंज पुलिस को दी। जिसके बाद आज मजिस्ट्रेट की उपस्तिथि में शव को बोरियो थाना क्षेत्र के असनबोना गांव के जंगल से क़ब्र खोद कर निकला गया। जिसकी पहचान रंजन सोनी पिता परमेश्वर साह, एकडारा शिवनारायणपुर थाना बुद्धूचक जिला भागलपुर बिहार के रूप में हुआ। घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई राहुल कुमार बताते हैं की उनका भाई 26 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को अपने एकडारा स्थित घर से निकला था. जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने तलाशी शुरू की तो उन्हें साहिबगंज में होने की सुचना मिली जिसके बाद वे लोग पुलिस को जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई. इधर इस पूरा मामला के सम्बन्ध में डी एस पी मुख्यालय विजय कुमार कुशवाहा ने बताया की बोरियो थाना क्षेत्र के असनबोना गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव छुपाने की जानकारी मिली इसके बाद बोरियो थाना पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में क़ब्र से शव को निकलकर पोस्ट मर्डम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वही पुलिस इस मामले में 10 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डीएसपी ने बताया की असनबोना गांव में एक संदिग्ध को देखने के बाद गांव वालों ने इससे पूछा कौन हो तो मृतक ने बताया की हम मोती का हार बेचते हैं लेकिन उसके पास कोई हार नहीं था. जिसकारण गांव के युवक सब बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी. जिसमे उक्त युवक की मौत हो गई. जिसके बाद सभी गांव वालों ने शव को छुपाने के लिए मिट्टी में दफना दिया. इस मामले में उनके भाई राहुल कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर कांड दर्ज करते हुए सभी को जेल भेज दिया।
देवघर झारखंड सरकार के मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया।
इस दौरान उपायुक्त देवघर विशाल सागर एवं उपायुक्त दुमका ए० डोडे ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया।इसके अलावे बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा जानकारी दी गयी कि 11 जुलाई से 09 अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।
भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पूर्ण रूप से बंद
साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। आगे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा के क्रम में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन प्रमंडल एवं पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व केन्द्र, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया।
क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का दिया आदेश
साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का आदेश दिया। आगे उन्होंने मेला क्षेत्र में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया।
आगे समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2025 हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।
ए०आई० बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए०आई० चैट बोर्ड का भी उपयोग
श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न आधुनिक तकनीकों का किया जायेगा उपयोग। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में ए०आई० बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए०आई० चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए0आई0 बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा। इसके अलावे बैठक के पश्चात उपायुक्त विशाल सागर ने मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार सोनू, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, पर्यटन निदेशक अंजली यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल लालचन्द डाडेल, जेटीडीसी के एमडी, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व दुमका, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियांत्रिकी विद्युत प्रमंडल धनबाद, कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियांता भवन निर्माण निगम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
साहेबगंज संताल परगना आईजी सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वही उन्होंने चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रतिनिधि के साथ वार्ता किए।
वही एसपी कार्यालय पहुंचकर जिला के सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक किया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के हत्या मामले की समीक्षा की ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही उन्होंने प्रेस वार्ता करके कहा कि सीसीटीवी में दर्ज दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इस केस का उद्भेदन किया जाएगा। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए एक बॉडीगार्ड दिया गया है। टाइगर मोबाइल से पुनः बाइक पेट्रोलिंग किया जाएगा। पैदल ओर बाइक से पेट्रोलिंग अब किया जाएगा। सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है। व्यवसायियों के साथ वार्ता की गई है और उनके द्वारा बताए गए बातों पर संज्ञान लिया गया है। शहर के जो भी सीसीटीवी खराब है जल्द दुरुस्त की जाएगी। केस का अनुसंधान किया जा रहा है। तेज बाइक चालक और आवाज करने वाले बुलेट चालकों, ट्रिपल लोड बुलेट चालकों पर करवाई करने ओर एमभीआई एक्ट के तहत करवाई करने का निर्देश दिया गया है।
रांची दुमका की चर्चित पैट्रोल छिड़कर जला देने और इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले को लेकर पूछा कि जब देवघर में एम्स है तो लड़की के जल जाने के बाद उसे 300 किलोमीटर दूर रांची रिम्स क्यों रेफर किया गया।
दुमका से नजदीक देवघर एम्स में क्यों नहीं इलाज किया गया । इस पर सरकार की और से कहा गया कि देवघर एम्स में इसकी सुविधा नहीं है। देवघर एम्स में बर्न वार्ड चालू नहीं है। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सोमवार को देवघर एम्स में बन रहे बर्न वार्ड से जुड़े मामले की सुनवाई की। खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान इसकी जानकारी मांगी और देवघर एम्स प्रबंधन को कहा गया कि बर्न वार्ड कब तक शुरू हो जाएगा। दरअसल दुमका की चर्चित पैट्रोल कांड 23 अगस्त 2022 को दुमका में एक नाबालिग को उसके कथित प्रेमी ने घर में सोते समय पेट्रोल छिड़क कर जला दिया था। इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गयी थी। उसे इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया था। अदालत ने यह जानना चाहा था कि जब देवघर में एम्स है तो जलने की स्थिति में करीब 300 किलोमीटर दूर क्यों रेफर किया गया। इस पर सरकार की ओर से बताया गया कि एम्स देवघर में बर्न वार्ड नहीं है। बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था।
दुमका के चर्चित इस कांड में कब-क्या हुआ
23 अगस्त 2022 : सिरफिरे आशिक शाहरुख ने अपने दोस्त नईम उर्फ छोटू के साथ मिलकर घर में सो रही किशोरी के उपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
28 अगस्त 2022 : किशोरी ने रांची के रिम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली ।
10 सितंबर 2022: दुमका पुलिस ने 112 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की जिसमें कुल 26 गवाह भी बनाए गए थे।
16 सितंबर 2022: न्यायालय ने संज्ञान लिया ।27 सितंबर 2022: दोषियों के विरूद्ध आरोप गठित हुआ।
28 सितंबर 2022 : अभियोजन पक्ष की गवाही शुरू हुई
03 मई 2023 : आरोपियों का बयान दर्ज हुआ
9 अगस्त 2023 : बहस की कार्रवाई हुई शुरू
19 मार्च 2024 : दोनों आरोपी को अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया।28 मार्च 2024 : इस तिथि को सजा के बिंदु पर सुनवायी हुई। कोर्ट ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के आगे दो अपराधियों ने रविवार की रात लगभग 8 बजे दुकान में घुस कर दुकानदार को गाली मार दी।
जिससे दुकानदार की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। इसके पहले घायल को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार साह उर्फ गुड्डू साह अपने मकान के नीचे जीएस इलेकटोनिक्स नामक दुकान में बैठा था। तभी दो नकाबपोश अपराधी वहां बाइक से पहुंचे। दुकान में घुसते ही काला रंग का गमछा से चेहरा ढंके अपराधी ने दुकानदार को गाली मार दी। ग़ोली दुकानदार के दाहिने सीने में लगी। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार घटना से 10 मिनट पहले गुड्डू साह अपने पुत्री के लिए पास के ही मेडिकल से दवा लेकर दुकान लौटा था। जैसे ही गुड्डू दुकान में बैठा अपराधियों ने उसे ग़ोली मार दी। सूचना मिलते ही नगर व जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के दुकानों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाशों के आने, ग़ोली मारने और फिर फरार होने का दृश्य कैद हुआ है। हालांकि दोनों ने अपना चेहरा ढांक रखा था। इधर सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह ने घटना स्थल पहुंच मामले की जांच-पड़ताल और असपास के लोगों से पूछताछ की है।
देवघर जिले में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर उपायुक्त विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा सयुंक्त रूप से 04.05.2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान ए.एस कॉलेज, देवघर कॉलेज व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिखीया में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर एन0टी0ए0 द्वारा जारी दिशा निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व केन्द्राधीक्षकों को दिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने शांतिपूर्ण, नकल विहीन, पारदर्शिता से परीक्षा को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम के अलावा परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के साथ अभ्यर्थियों के बॉयोमेट्रिक उपस्थिति, पेयजल, सीसीटीवी, शौचालय व बिजली व्यवस्था की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। आगे उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था या नकल की घटना न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।
कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही धारा 144 के अंतर्गत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गयी है। इसके अलावे जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, वरीय अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दण्डाधिकारी रवि कुमार ने भारत पेट्रोल पम्प (सारवां रोड करनीबाग) परिसर में प्रतिदिन दस से पन्द्रह बसों के ठहराव एवं वहीं से नियमित रूप से बसों का परिचालन कर परिसर को अस्थायी बस पड़ाव के रूप में उपयोग में लाये जाने से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए ब-जरिये नोटिस किया गया है।
इसके अलावा अखबारों में छपी खबर और अन्य स्रोतों से पाया गया है कि पेट्रोलपंप से लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है, जबकि पेट्रोलपंप से सटे निर्मित रेसिडेन्सी कैम्पस जिसमें हजारों की संख्या में एक जगह आमजन का स्थायी आवासन है। ऐसी स्थिति में आपके द्वारा पेट्रोल, डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण एवं विक्रय की अनुज्ञपिश या पम्प के अधिस्थापन के सुसंगत अधिनियम /नियमावली में निहित प्रावधानों यथा Explosives Act का उल्लंघन कर आमजन के जानमाल की सुरक्षा (Public Safety) से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो नियम विरूद्ध हैं। ऐसे में नोटिस प्राप्ति के 48 घंटे के अन्दर स्पष्टीकरण समर्पित करें कि क्यों नहीं आपके पेट्रोल पम्प का अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा करते हुए कार्रवाई की जाय।ज्ञात हो कि देवघर में बसों का शहरी क्षेत्र से बाहर आधुनिक सुविधओं से युक्त नवनिर्मित आई0एस0बी0टी0 पड़ाव स्थल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है एवं वही से सभी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अस्थायी बस पड़ाव संचालन करने वाले या नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देवघर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग के नेतृत्व में वायरे इन, देवघर में देवघर पुलिस देवघर के द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
सर्वप्रथम इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डी एस पी सीसीआर, देवघर, डीएसपी मुख्यालय, सार्जेंट मेजर, रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य देवनंदन झा, महेश कुमार, अभिषेक नेवर, राकेश कर्महे, श्वेता शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया । तत्पश्चात सभी अतिथियों का इस नेक कार्य के लिए पहल करने हेतु रेड क्रॉस के द्वारा पौधा प्रदान कर कृतज्ञता जाहिर कर किया गया ।
एक यूनिट रक्त दान किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी बूटी के समान है : एसपी
मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि रक्तदान महा दान है आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी बूटी के समान है। वही इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा की रक्तदान मानव जीवन के पोषण के लिए संजीवनी समान है और हमारे रक्तदान की हर बूंद अपेक्षित व्यक्ति को जीवन देने का सामर्थ्य रखता है, वर्ष 2021 से हम लोगों ने ब्लड डोनेशन ऑन व्हील कार्यक्रम का शुभारंभ किया था इस कार्यक्रम के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दिशा निर्देशन में लगभग 70 से अधिक संस्थाओं के समन्वय में 2200 यूनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है एवं प्रतिदिन रेडक्रॉस के पहल पर तीन से चार यूनिट रक्तदान किया जा रहा है, आज का यह कार्यक्रम भी निश्चित रूप से सभी संगठनों रक्तदाताओं युवाओं को प्रेरित करेगा । हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स का कारवां इसी तरह अनवरत जारी रहेगा एवं आप की उपस्थिति इस कार्यक्रम को सफल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इस मौके पर मैं आप सभी से एक विशेष अनुरोध करना चाहूंगा कि आप अपने आसपास के लोगों को भी इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बनाएं और उन्हें भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें । हम सभी मिलकर आपसी समर्थन से एक सशक्त और स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ा सकते हैं इसके साथ ही हमें समझ में पहले क्रांतियां को दूर करते हुए यह याद रखना चाहिए कि रक्तदान बिना किसी खतरे की होता है और इससे किसी भी प्रकार से मानव शरीर को छाती नहीं होता है । हमें स्वस्थ रूप से रक्तदान करने का निर्णय लेने और अपने रक्तदान के माध्यम से समुदाय की सेवा करने का समर्थन करना चाहिए, आपका समर्थ हमारे समाज को मजबूती प्रदान करते हुए दुर्घटनाग्रस्त एवं दीवारों को नवजीवन प्रदान करेगा, आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सार्जेंट मेजर रौशन मरांडी की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही ।
रक्तदान समाज के प्रति एक जिम्मेदार भाव में भी योगदान देता है : निरंजन कुमार
सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, देवघर निरंजन कुमार ने कहा की हम जो रक्तदान करते हैं वह किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है। यह उनके स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर बनाता है और उन्हें उनकी गंभीर स्थिति से उबरने में मदद करता है। दूसरे शब्दों में, रक्तदान न केवल उस विशिष्ट व्यक्ति की मदद करता है बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदार भाव में भी योगदान देता है। इसके अलावा रक्तदान से ब्लड बैंकों का काम भी आसान हो जाता है। यह उनके संग्रह को स्थिर करता है जिससे अन्य लोगों को तत्काल रक्त प्राप्त करने में मदद मिलती है। रक्त बैंकों में आपूर्ति की तुलना में मांग अभी भी अधिक है, इसलिए हमें लोगों की मदद के लिए इसका अधिक से अधिक दान करना चाहिए ।
हर मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया की रक्तदान एक दिव्य दान है! पानी के बाद रक्त मानव शरीर का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है। यह लाल द्रव मानव जीवन का सार है। लेकिन, जीवन अप्रत्याशित है; कोई नहीं जानता कि उनके जीवन में आगे क्या होगा। यदि जीवन में सबसे पहले कोई बुरी घटना घटती है, तो रक्त की कमी को किसी के द्वारा किए गए उदार रक्तदान से पूरा करना आसान हो जाता है इसीलिए हर मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए…! वाईस चेयरमैन पियूष जायसवाल ने कहा की रक्तदान एक ऐसी प्रथा को संदर्भित करता है जहां लोग लोगों को अपना रक्त दान करते हैं ताकि यह उनकी स्वास्थ्य समस्याओं में मदद कर सके। रक्त हमारे शरीर के सबसे आवश्यक तरल पदार्थों में से एक है जो हमारे शरीर के सुचारू कामकाज में मदद करता है। यदि शरीर में अधिक मात्रा में खून की कमी हो जाए तो लोगों को घातक बीमारियाँ हो जाती हैं और उनकी मृत्यु भी हो जाती है।
किसी को जीवन देना हमेशा अद्भुत होता है। रक्तदान एक अनमोल कार्य है : पीयूष जायसवाल
इस प्रकार, हम देखते हैं कि कैसे रक्तदान वस्तुतः जीवन-रक्षक है जो लोगों की मदद करता है। यह मानवता का भी प्रतीक है जो जाति, पंथ, धर्म आदि से परे लोगों को एकजुट करता है । रक्तदान एक बहुत ही पवित्र कार्य और दयालुता और मानवता का कार्य है जिसे हर किसी को करना चाहिए। आप कभी नहीं जानते कि किसे रक्त की आवश्यकता है और आप उनका जीवन बचा सकते हैं। किसी को जीवन देना हमेशा अद्भुत होता है। रक्तदान एक अनमोल कार्य है। आप किसी व्यक्ति की जान बचाने में सीधे तौर पर शामिल हैं। बढ़ती प्रौद्योगिकी के साथ, रक्त को उसके घटकों – लाल कोशिकाओं, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा – में विभाजित किया जाता है। इन्हें विशिष्ट स्थितियों वाले रोगियों के लिए व्यक्तिगत रूप से उपयोग किया जा सकता है। जिससे एक समय में कई जिंदगियां बचाई जा सकें। इस प्रकार, हर किसी को जब भी संभव हो दान करना चाहिए और जीवन बचाना चाहिए।
पुलिस प्रशासन हमेशा सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं : रौशन मरांडी
मौके पर सर्जेंट मेजर रौशन मरांडी ने कहा की पुलिस प्रशासन सदैव आम लोगों की सेवा में हाजिर रहती है जब भी हमें मौका मिलता है हम विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं देवघर पुलिस प्रशासन सदैव समाज हित में अग्रिम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में मंच संचालन रेडक्रॉस सचिव निरंजन कुमार सिंह ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा की आज की इस रक्तदान शिविर के सफल होने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय सहित पूरी पुलिस प्रशासन टीम का कोटि-कोटि धन्यवाद ।
आज के रक्तदान शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह हुआ
ज्ञात हो आज के रक्तदान शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह हुआ और रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के नाम क्रमशः रक्तदाता सहदेव प्रसाद, शिव नारायण कामत, चंदन कुमार सा, चंदन कुमार, अजीत पीटर डुंगडुंग, डिस्को कुमार सिंह, रोशन मरांडी, राकेश कुमार सिंह, देवराज सोरेन, दीपक कुमार, सुमंत प्रसाद, भूषण चंद्र महतो, रोहित कुमार, गणेश मांझी, विवेक कुमार मेहता, गंगा कुमार, पंकज कुमार महतो, रंजीत कुमार, दीपक कुमार शाह, हेमलाल मरांडी,
मनीषा कुमारी वीरेंद्र यादव, बृज बिहारी चौधरी, मंटू कुमार सिंह, संजय कुमार , निवारण मुर्मू, शुभलाल कुमार दास, दिलीप रावत, संतोष कुमार, सिद्धि वर्मा, राहुल कुमार, निरंजन कुमार सिंह, सोनल वर्मा, अनिल कुमार सिंह, हवलदार मनोज, नीरज कुमार, संजीव कुमार मुरमू, मैन्युअल हेंब्रम, शिव शंकर, संजय कुमार मंडल, विकास यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश रवानी, लालू प्रसाद, अभिजीत बेंजामिन -प्रदीप कुमार मंडल, पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजेश दास, रोशन कुमार झा, त्रिलोचन तोमे, मुनेश्वर ठाकुर, घसिरण मरांडी, राकेश कुमार, रंजन, विपिन कुमार रावत, प्रिय रंजन कुमार, रुपेश मंडल, मुकेश कुमार मिश्रा, नीलम कुमार यादव, सुबोध कुमार, तिलेश्वर यादव, सपन कुमार मंडल, सुमित कुमार गुप्ता, कुमार रंजीत, सुधीर यादव, जनार्दन कुमार, शेख फतुल्लाह, सुनील कुमार, एमडी शहजाद, गोविंद यादव, आशीष कुमार रवानी, आशीष कुमार शाह हैं.!
रांची हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
झारखंड पूरे देश का पहला ऐसा राज्य बना गया है जहाँ राज्य के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से 15 लाख तक कैशलेस एवं मुफ्त इलाज के लिए बीमा का लाभ दिया जाएगा। विगत 2 माह पूर्व ही झारखंड सरकार ने राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की थी, इसी क्षण महागठबंधन की सरकार ने अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के उद्देश्य से अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना की कल्पना की थी। और महज 2 महीने के भीतर सारी विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा कर राज्य के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की शुरुआत की है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा…
जब नेतृत्व में संवेदना, सोच में गहराई और नीतियों में ईमानदारी हो तो समाज का हर वर्ग सशक्त होता है। इस कथन को हमारी अबुआ सरकार ने सिद्ध करके दिखाया है। किसी भी राज्य में जब कार्यपालिका और न्यायपालिका एक होकर कदम से कदम मिलाकर काम करती है तो ऐसे ही अद्भुत कामयाबी की मिसाल पेश होती है। हमें गर्व है कि राज्य की जनता ने हमें अपना नेतृत्व करने का अवसर दिया है और हम हर वर्ग को उनकी सुविधा अनुसार योजनाएं लाकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इस बीमा योजना का लाभ देने का स्वर्णिम अवसर मुझे प्राप्त हुआ है, यह मेरे लिए एक अत्यंत हर्ष और उल्लास का क्षण है। कैशलैस ट्रीटमेंट के माध्यम से हम प्रति परिवार, प्रतिवर्ष 15 लाख की सहायता राशि देने जा रहे हैं, वहीं दिव्यांगजनों को जीवन भर इस बीमा योजना का लाभ मिलता रहेगा। हर वर्ग, हर समुदाय का सम्मान ही अबुआ सरकार की पहचान है, पूर्व की भाजपा सरकार ने अधिवक्ताओं की कभी सुद नहीं ली, लेकिन हमारी सरकार ने वकीलों को सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी दी है। यही एक झारखंडी सरकार की पहचान है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा….
राज्य के हमारे अधिवक्तागण और उनके परिवारजनों के सुरक्षित भविष्य के प्रति संवेदनशीलता के साथ अबुआ सरकार आगे बढ़ी है। आज आपका दिन है, आपके उत्साह का दिन है। आपकी कई चिंताओं और जिम्मेवारियों का बोझ कम कर हमने आज अपने कंधे पर लेने का काम किया है।
झारखण्ड, देश का पहला राज्य बना है जहां राज्य के सभी अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है।आप सभी को मुख्यमंत्री अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना शुभारंभ कार्यक्रम के आज के इस शुभ और ऐतिहासिक अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
लातेहार नक्सलियों ने शनिवार की रात जमकर उत्पात मचाया नक्सलियों ने इस दौरान चंदवा थाना क्षेत्र के तोरीसोत गांव के पास खनिज सर्वे करने वाली कंपनी सीएमपीडीआई के साइड पर धावा बोला और वहां खड़ी दो ड्रिलिंग मशीन समेत 8 गाड़ियों में आग लगा दी ।
नक्सलियों की ओर से वाहन फायरिंग की भी करने की सूचना मिल रही है इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है । चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत तोरीसोत गांव के पास खनिज सर्वे कंपनी का साइडिंग बनाया गया था । कंपनी के द्वारा क्षेत्र में कोयला का सर्वे किया जा रहा था इसी बीच शनिवार देर रात हथियारबंद नक्सली साइड पर पहुंचे और वहां फायरिंग करते हुए गाड़ियों में आग लगा दी. नक्सलियों ने यहां दो ड्रिलिंग मशीन, दो कार, दो पिकअप तथा दो ट्रक में आग लगा दी गई । लगभग 1 घंटे तक हंगामा करने के बाद नक्सली वहां से चले गए घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी वाई एन रमेश लातेहार एसपी कुमार गौरव के घटना स्थल का पहुंचकर मामले की तापिस में जुट गए है । वही पूरे मामले में डीआईजी वाई एन रमेश ने कहा कि पूरी घटना की तहक़ीक़ात की जा रही है घटना के हर विंदुओं पर गंभीरता से जाँच की जा रही है । घटना बीती रात नक्सलियों ने की है नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रहे नक्सलियों चिन्हित किए जा रहे जल्द की नक्सली पुलिस के गिरफ़्त में होंगे ।
जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया पार्क के पास शनिवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि कार चला रहा युवक बाहर निकल नहीं सका और जलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शी मनोज सिंह ने बताया कि कार में अचानक आग की लपटें उठीं और कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी। “हम लोगों ने पानी और बालू डालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ किया नहीं जा सका,” उन्होंने कहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शव की हालत इतनी बुरी थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। घटना के संबंध में कदमा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। “हम कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है,” उन्होंने कहा। इलाके के निवासी शिवानी देवी ने बताया कि ऐसी घटना पहली बार हुई है और लोग काफी डरे हुए हैं। “यहां बच्चे रोज खेलते हैं, अब लोग सहमे हुए हैं,” उन्होंने कहा।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान होते ही उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा।
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में छत धसने का मामला में 12 को सकुशल निकला गया, वहीं अन्य दो मरीजों कि मौत हो गई, जिसके शव को निकला गया, अन्य और मरीजों को निकालने का रेस्क्यू जारी है, वहीं इस मामले में
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया, वही मालवे में दबे हुए मरीजों को रेस्क्यू किस तरह किया जा रहा है उसकी जानकारी ली, इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार जिले के उपायुक्त, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे , मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ही मन सोरेन के निर्देश पर सभी मृतक को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा कि गई है,
वहीं लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी, उपायुक्त के नेतृत्व में टीम का गठन कर 48 घंटे में जांच रिपोर्ट दिया जाए,
10 दिनों के अंदर पुराने एमजीएम अस्पताल का बिल्डिंग ध्वस्त किया जाएगा, मरीज को दूसरे अस्पतालों में किया जाएगा सिफ्ट,
डिमना चौक पर बने नए एम जी एम अस्पताल में पानी कि समस्या टाटा स्टील दूर करेगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की गई बात, नए एमजीएम अस्पताल में पानी की समस्या खत्म होते ही मरीजों का इलाज होगा शुरू,
रांची से एनडीआरएफ कि 30 सदस्य टीम जमशेदपुर पहुंची, एमजीएम अस्पताल की घटना का रेस्क्यू हुआ तेज, अन्य मरीजों को निकालने का प्रयास जारी l
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा, jdu के विधायक को मौत पर राजनीति न करने की सलाह दी, भाजपा के पूर्व की 5 साल सरकार क्या की थी, वहीं उन्होंने पूर्व दास के जवाब पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जन्मदिन मना रहे हैं क्यों नहीं आकर देख लिए l
जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को मेडिसिन वार्ड की दो मंजिलों की बालकनी गिरने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने इस गंभीर हादसे के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पूर्णिमा साहू ने अस्पताल का दौरा किया और हादसे में घायल हुए चार मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. नकुल चौधरी से सभी घायलों, विशेष रूप से गंभीर रूप से घायल महिला को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति वार्ड में भर्ती नवप्रसूता महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से कहा जबकि हादसे के बाद अस्पताल में दहशत का माहौल बना हुआ था और मरीजों में भय व्याप्त था। विधायक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार और विशेषकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री महोदय भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने में व्यस्त रहते हैं, जबकि अस्पतालों की स्थिति सुधारने और मरीजों को सुरक्षित माहौल में इलाज देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने एमजीएम अस्पताल का दौरा किया था, लेकिन जर्जर भवनों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। यह उनकी जिम्मेदारी थी कि सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि झामुमो-कांग्रेस ने मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
निष्पक्ष जांच करवाई जाए, पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए
अस्पताल के दौरे के दौरान विधायक ने भवनों की जर्जर स्थिति और गरीब मरीजों के इलाज को लेकर अस्पताल कर्मचारियों की उदासीनता पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने देखा कि नर्सें और अन्य कर्मचारी अपने काम में लापरवाह दिखे और मरीजों की देखभाल के लिए कोई सजग नहीं था। विधायक ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए और जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह घटना हुई है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाने की तत्काल आवश्यकता है।
रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल 03.05.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में अधिवक्तागण के समृद्ध भविष्य के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे।
तैयारियों का जायजा लेने रांची उपायुक्त मंजू नाथ भाजयंत्री देर शाम तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । अति विशिष्ट अतिथियों, अधिवक्ता गण के लिए की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय शेष तैयारी पूरी करने का आदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर के सभी बार काउंसिल को लेटर जारी किया गया और अधिवक्ता गण को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है। राज्य के सभी जिलों से हजारों अधिवक्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।