झारखंड की आवाज

Blog Post -

अडानी पावर के खिलाफ रैयतों का भूख हड़ताल के बीच विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

गोड्डा में अडानी पावर के खिलाफ जमीन रैयतों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। रैयतों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के बदले स्थायी नौकरी का वादा करने वाली अडानी कंपनी ने न केवल वादाखिलाफी की, बल्कि उन्हें आउटसोर्सिंग कंपनी ‘इनोव’ में ठेका नौकरी दी।

1002386034

अब हाल ही में इनोव से करीब 178 रैयत कर्मचारियों को अचानक निकालकर चौथी आउटसोर्सिंग कंपनी में शिफ्ट करने की तैयारी ने आग में घी डाल दिया है। गुस्साए रैयतों ने इसके खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है।रैयतों का कहना है, “हमें बार-बार आश्वासन दिया गया कि कंपनी पूरी तरह चालू होने पर अडानी में सीधी नौकरी मिलेगी। लेकिन अब जब प्लांट शुरू हो गया, तो हमें एक और आउटसोर्सिंग कंपनी में धकेला जा रहा है।” विरोध करने पर कंपनी ने इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जिससे रैयतों में डर और नाराजगी और बढ़ गई।इस मुद्दे को लेकर रैयतों ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से गुहार लगाई। बीते दिन हुई मुलाकात में रैयतों ने कहा, “अब आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं।” विधायक ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए कहा, “आपके साथ अन्याय हुआ है, मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं।”आज दोपहर 1 बजे प्रदीप यादव धरनास्थल पर पहुंचे और अडानी के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा, “अगर अडानी ने यह जुल्म बंद नहीं किया, तो एक और आंदोलन के लिए तैयार हो जाए। मेरे एक आवाज पर 50 हजार लोग सड़कों पर होंगे। न कोई अंदर जाएगा, न बाहर आएगा, कोयले का एक टुकड़ा भी प्लांट में नहीं जाने देंगे।” विधायक के तीखे तेवर देख अडानी ने तुरंत अपने प्रतिनिधियों को धरनास्थल पर भेजा और बातचीत की पेशकश की। यादव ने साफ कहा, “ये बच्चे लड़ने नहीं आए, बस अपना हक मांग रहे हैं। जमीन लेते वक्त जो वादा किया था, उसे पूरा करें और इनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लें।” अडानी प्रतिनिधियों ने जवाब दिया, “हम कल दोनों पक्षों के साथ बैठकर इस पर विचार करने को तैयार हैं।”अब कल सुबह मोतिया थाना में जिला प्रशासन, अडानी प्रतिनिधि, कर्मचारी प्रतिनिधि और विधायक के प्रतिनिधि एक बैठक करेंगे, जिसमें इस विवाद को सुलझाने की कोशिश होगी। रैयतों की भूख हड़ताल और विधायक की चेतावनी ने अडानी को बैकफुट पर ला दिया है, लेकिन नतीजा कल की वार्ता पर टिका है।

एलआईसी ऑफिस से लाखों रुपये की चोरी, सीसीटीवी के रिकॉर्ड भी गायब ,जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के ऑफिस से लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है।

1002381763

घटना की जानकारी कर्मचारियों को बुधवार सुबह मिली, जब वे एलआईसी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान तिजोरी का ताला टूटा पाया गया, और कैंपस में लगे सीसीटीवी के रिकॉर्ड और डिवीआर भी गायब मिले। इससे पूरे ब्रांच में हड़कंप मच गया।

1002381767

इसकी जानकारी बुधवार सुबह कर्मचारियों ने बिष्टुपुर एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के राजेश राजन सिन्हा को दी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मीडिया से बात चीत करते हुए उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचे. जहां सीसीटीवी नहीं चलने की सूचना मिली. उन्होंने इंजिनियर को बुलाया तभी पता चला की सीसीटीवी के रिकॉर्ड गायब है. वहीं तिजोरी का ताला भी टूटा पाया गया।…सुचना मिल रही हैं की 55 लाख से अधिक के गायब होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई हैं और आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घटना को अंजाम देने से पहले किया गिरफ्तार

जमशेदपुर के एमजीएम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैँ, पुलिस ने आपराधी को घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया ।

1002381619

दोनों गिरफ्तार अपराधी मे एक विश्वजीत सिंह उर्फ़ रौकी, दूसरा राहुल सिंह उर्फ़ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तीन हथियार बरामद किया है। दो देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है, साथ ही दोनो के पास से एक बाइक भी जप्त की गईं है।

एसएसपी कुशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो अपराधी एक स्कूल के पास दिख रहें हैँ। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया, पूछताछ मे पाता चला की पूर्व मे भी इन दोनों ने आपराधिक घटनाओ को अंजाम दें चुके है। फायरिंग, डरा धमकाना, और छीनतई जैसे मामलों ने जेल भी जा चुके है। उन्होंने कहा कि ये लोग शहर मे नया गैंग बनाने के फिराक मे थे, मगर पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

गोलगप्पा खा रही युवती के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर किया हमला

जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।

1002381511

बताया जा रहा है कि रोड नंबर 2 में युवती अपने भाई के साथ गोलगप्पा खा रही थी। तभी इरशाद नाम का युवक और उसके साथी वहां पहुंचे।

युवती पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बैट से युवती के सिर पर भी मारा। हमले में युवती के सिर में गंभीर लगी है। उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

वकील के घरों पर बुल्डोजर एक्शन सीएम योगी को पड़ा महंगा, देना होगा मुआवजा

प्रयागराज : जब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है और योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से बुलडोजर से घर तोड़ने की नई परंपरा को शुरुआत की है।

1002379570

उत्तर प्रदेश के बुलडोजर कार्रवाई को लेकर देशभर में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर सबकी अलग-अलग राय हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट इसको लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सुप्रीम कोर्ट लगातार इस तरह की कार्रवाई की निंदा के साथ अधिकारियों को फटकार लगा रहे हैं। इसके साथ ही कई मामलों में मुआवजा देने का फैसला भी सुना रहा है।

वकील , प्रोफेसर और अन्य तीनों लोगों के घरों पर बुल्डोजर एक्शन सीएम योगी को महंगा पड़ा

ऐसे ही एक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। प्रयागराज में एक वकील, एक प्रोफेसर और तीन अन्य के घरों को ध्वस्त करने का मामला में सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा । कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि घर गिराने की प्रक्रिया असंवैधानिक थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह हमारी अंतरात्मा को झकझोरता है। आगे कहा कि राइट टू शेल्टर नाम भी कोई चीज होती है। हर काम के लिए उचित प्रक्रिया नाम की भी कोई चीज होती है हर जगह मनमानी ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई किसी तरह से भी ठीक नहीं है।

पांच पीड़ितों की 10 10 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के द्वारा किए गए कार्यवाही को गलत बताया और प्रयागराज विकास प्राधिकरण को आदेश दिया है कि पांचों पीड़ितों को 10 10 लाख रुपया हर्जाने का भुगतान करें । सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्यवाही की निंदा भी की वही इससे पहले सीएम योगी ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई कोई उपलब्धि नहीं है ।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तारीफ किया

सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि पीड़ितों को 10-10 लाख मुआवजा दिया जाए।

1002379461

सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश स्वागत योग्य है कि प्रयागराज में 2021 में हुए एक बुलडोजर एक्शन पर सभी 5 याचिकर्ता को प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा 6 सप्ताह में 10-10 लाख मुआवजा दिया। इस मामले में कोर्ट ने नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर मकान गिरा देने की कार्रवाई को अवैध घोषित किया है।

योगी सरकार को पहले भी लगा है फटकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को पहले भी सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगी है । इससे पहले नवंबर महीने में भी सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुलडोजर एक्शन पर फटकार लगाते हुए कहा कि यूपी सरकार ने जिसका घर तोड़ा है उसे 25 लाख रुपए का मुआवजा दे । यह पूरी तरह से मनमानी है, उचित प्रक्रिया का पालन कहां किया गया है? हमारे पास हलफनामा है, जिसमें कहा गया है कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था, आप केवल साइट पर गए थे और लोगों को सूचित किया था।

मनमानी तरीके से बुलडोजर चलाने वाली सरकारें कानून को हाथ में लेने की दोषी हैं : सुप्रीम कोर्ट

नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी बुलडोजर पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाते हुए ये भी बता दिया कि उसका फैसला किन जगहों पर लागू नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि घर बनाना संवैधानिक अधिकारी है मनमानी तरीके से घर पर बुल्डोजर चलाने वाली सरकारें कानून को हाथ में लेने की दोषी हैं ।

1002379607 1
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती तस्वीर

आगे कोर्ट ने कहा कि राइट टू शेल्टर आम आदमी का मौलिक अधिकार है। अदालत ने योगी सरकार की जमकर फटकार लगाई और कहा था कि मकान सिर्फ एक संपत्ति नहीं है, बल्कि पूरे परिवार के लिए आश्रय है और इसे ध्वस्त करने से पहले राज्य को यह विचार करना चाहिए कि क्या पूरे परिवार को आश्रय से वंचित करने के लिए यह अतिवादी कदम आवश्यक है।

जेआरजी बैंक का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

देवघर झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर में बैंक का 7 वां स्थापना दिवस खास अंदाज में मनाया गया।

1002376535

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने केक काटकर स्टाफ एवं ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी । इस दौरान प्रधान कार्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार के द्वारा सभी 8 क्षेत्रीय कार्यालय को संबोधित किया गया जिसमें विगत वितीय वर्ष मे बैंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी गई एवं समस्त स्टाफ एवं ग्राहकों को उनके विशेष योगदान हेतु धन्यवाद दिया गया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 -26 में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु संकल्प लेते हुए सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया । क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टाफ सदस्यों एवं ग्राहकों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया । क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 2019 को झारखण्ड में अवस्थित दो ग्रामीण बैंको झारखण्ड ग्रामीण बैंक एवं वनांचल ग्रामीण बैंक के विलय के पश्चात की गई थी। यह झारखण्ड राज्य का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार एवं वरीय प्रबंधक राहुल कुमार, प्रदीप कुमार यादव, कुमुद कुमार कुमुद एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

सरहुल पर्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

जमशेदपुर पोटका के हरिना सरहुल पर्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।

1002377452

वहीं सबसे पहले अर्जुन मुंडा जाहेर स्थान में गये और पूजा अर्चना किया और झारखंड राज्य और देश की खुशहाली की कामना किया। मौके बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी हरिना सरहुल में पहुँचे । अर्जुन मुंडा ने कहा की प्रकृति से जुडा हुआ यह पर्व हैं, सारे पेड़ पौधे के बीच हमारा अस्थित्व जुडा हुआ हैं। प्राकृतिक के रंग में रंग कर सराबोर होते हैं, यही हमारा सरहुल पर्व हैं, आज के दिन तमाम देश वासियों को सरहुल पर्व की ढेर सारी बधाइयाँ देता हूँ ।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

IMG 20250222 215738

साइबर आरोपी के पास से 10 मोबाइल और 11 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

बिशु महरा उम्र करीब 24 वर्ष पिता लिलू महरा सा० दुधवाजोरी थाना पथरौल जिला देवघर

विकाश कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता परमेश्वर दास सा0 पितौंजिया थाना पाथरौल

टिकैत कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता छतीश दास सा० पितौंजिया थाना पाथरौल

रूपेश कुमार दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता युगल दास सा० नयाखरना थाना सारठ

विकास कुमार दास उम्र करीब 28 वर्ष पिता उपेन्द्र दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल

अरबिन्द कुमार दास उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० सुधीर दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल

देवदास महरा उम्र करीब 30 वर्ष पिता नरेश महरा सा० गोबरशाला पथरड्डा ओ0पी0 थाना सारठ

कन्हैया कुमार दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता कारू दास सा० पनियारा थाना पाथरौल

कुन्दन कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता बहादुर दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल

सानू कुमार मंडल उम्र करीब 29 वर्ष पिता जलेश्वर मंडल सा० करौ थाना करौं सभी जिला देवघर

जमीन विवाद में कलयुगी पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर किया पुत्र की ह”त्या

दुमका कहते हैं मां बाप भगवान् के रूप होते हैं कहा जाता है कि पिता है तो सारे सपने हैं पिता है तो दुनियां के सारे खिलौने अपने हैं।

1002377341

लेकिन यहां कुछ और ही है जामा थाना क्षेत्र के तारबंधा गांव में देर रात्रि करीब 9 बजे एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पुत्र की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का जघन्य घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के जायजा लिया ।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय रमेश राय के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी पंचवती देवी ने बताया रात में करीब 9 बजे आरोपी मेरे ससुर मदन राय उम्र 50 वर्ष घर पर आया और पुरानी जमीन विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा इसी बीच गांव के लोग आया समझा बूझा कर चले गए जिसके बाद मामला शांत हो गया,उसके बाद फिर अचानक आरोपी पिता मदन राय ने घर से कुल्हाड़ी निकाला और ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद ईलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका ले गया जहां से गंभीर स्थिति को लेकर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया जिसमें रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए दुमका भेजा जा रहा है। घटना जमीन विवाद को लेकर बताया जा रहा है घटना के बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल एवम् आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

मुख्यमंत्री आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर, करमटोली में आयोजित सरहुल महोत्सव में हुए शामिल

रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर, करमटोली, रांची में आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव में हुए शामिल।

1002377242

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की, परिसर में सखुआ का पेड़ लगाकर प्रकृति से जुड़े रहने का दिया संदेश मुख्यमंत्री ने कहा- पूर्वजों से मिली विरासत, परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित और अक्षुण्ण रखने के साथ और मजबूती देना है मुख्यमंत्री ने कहा- विद्यार्थियों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए छात्रावासों का हो रहा जीर्णोद्धार ।

1002377243

आप सभी को प्रकृति पर्व सरहुल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है अपने संकल्पों एवं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए ।

प्रकृति के सबसे बड़े महापर्व सरहुल आज, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

रांची प्रकृति के सबसे बड़े महापर्व सरहुल आज झारखंड के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा सरहुल का पर्व।

1002375943

राजधानी रांची के विभिन्न सरना स्थल पर सरहुल की धूम…राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में सरहुल महापर्व को लेकर पूजा अर्चना शुरू।

1002375944

आज राजधानी रांची में निकाली जाएगी सरहुल पर्व को लेकर भव्य शोभायात्रा।

रांची में सरहुल पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे

साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा,फरक्का- एमजीआर रेलवे लाइन पर दो ट्रेन की जोरदार टक्कर

साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है।

1002375738

जहां फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी जब कि ललमटिया की ओर से जा रही है कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों इंजनों में आग लग गई वहीं इस हादसे में दो ड्राईवर की दर्दनाक मौत हो गई है.जबकि चार से पांच रेलकर्मी घायल बताया जा रहा है।

हालांकि सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है.यह घटना अहले सुबह 3: 30 बजे की बताया जा रहा है.इधर घटना के बाद प्रशासन की टीम एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आज को बुझाने का कार्य कर रहे हैं ।

स्थानीय प्रशाशन घटनास्थल पर पहुँचकर एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

सनकी पति ने पत्नी और अपने बेटे की कर दी निर्मम हत्या , पति गिरफ्तार

सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया में आपसी विवाद में सनकी पति ने पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट।

1002336650

सरायकेला और जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी अंतर्गत तमोलिया में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या कर दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे।सोमवार तड़के सनकी पति ने किसी बात को लेकर विवाद के क्रम में अपनी पत्नी और बच्चे पर लोहे के तावे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला का नाम पार्वती मुंडा जिसका उम्र करीब 35 वर्ष और उसके 5 वर्षीय पुत्र गणेश मुंडा शामिल है। कपाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मृतक परिवार मूल रूप से रड़गांव के रंग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

गिरिडीह और जामताड़ा के साइबर के साथ देवघर पुलिस ने कुल 11 को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर गिरिडीह और जामताड़ा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

IMG 20250222 215738

साइबर आरोपी के पास से 14 मोबाइल और 13 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

जाकीर अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता सकुर मियां सा० बिरनगड़िया थाना करौं

रितिक राज उम्र करीब 25 वर्ष पिता रमेश कुमार सा० दोन्दिया नवाडीह थाना सोनारायठाड़ी

सौरभ कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता प्रमोद दास सा० बभनकुंड थाना सारठ

सूरज कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता दिलीप कुमार दास सा० रूपाबाद थाना पाथरौल

ललन कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता पवन मंडल सा० सिमरजोर थाना मोहनपुर सभी जिला देवघर

मुन्ना मंडल उम्र करीब 31 वर्ष पिता सुरेन्द्र मंडल सा० घोसको थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह

दिनेश कुमार उम्र करीब 34 वर्ष पिता गणेश मंडल सा० मिरगा थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा

इमरान अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता लुकमान मियां सा० नवादा थाना सारठ

धीरज कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता सुबल दास सा० घोरलास थाना जसीडीह जिला देवघर

नियाज अंसारी उम्र 25 वर्ष पिता मुस्तकीम अंसारी सा० बारापंसारी थाना सारठ

दिपु दास उम्र करीब 27 वर्ष पिता राजेदव दास सा० गोबिन्पुर थाना करौं सभी जिला देवघर

Big Breaking News। मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में ढेर

जमशेदपुर मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर के गोविंदपुर में एनकाउंटर में ढेर।

1002364264

10 हत्या का मामला दर्ज था, और ढ़ाई लाख का इस पर इनाम था। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस के सहयोग से एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी और मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य शूटर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया।

1002364268

अनुज पर हत्या, लूट, फिरौती और रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं। वहीं डीके साही उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अधिकारी हैं, जिसे हाँथ में गोली लगी हैं जो घायल हैं जिसे टीएमएच अस्पताल में इलाजरत है। उत्तर प्रदेश एस्टीएफ के अधिकारी डीके साही ने कहा कि अनुज कनोजिया पर कई संगीन आरोप थे ।

और इस पर ढ़ाई लाख इनाम था, जिसको हम लोगों ने कई दिनों से तलाश कर रहे थे, दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थें, 10 हत्या के मुकदमे भी दर्ज थें आदि कई बातें कही।