देवघर स्वास्थ्य योजनाओं के सुदृढ़ कार्यान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से सिविल सर्जन के निर्देशानुसार मास्टर कोच के बैठक का आयोजन किया गया।
देवघर के सदर अस्पताल सभागार में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और डॉ. आलोक कुमार (डी.आर. सी.एच.ओ.) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मास्टर कोचों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ इसकी सततता सुनिश्चित करना है। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा मास्टर कोचों को प्रशिक्षण के प्रभावी तरीके अपनाने और योजनाओं के सही आकलन पर बल दिया गया। बैठक में परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य और मातृ-शिशु देखभाल कार्यक्रमों के सशक्त कार्यान्वयन के लिए समेकित रणनीतियां बनाई गईं। उपरोक्त के अलावे बैठक में डॉ प्रभात रंजन सदर अस्पताल, समरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रवीन सिंह DPC, HM, पीएसआई इंडिया के राज्य प्रतिनिधि सुनील कुमार सहित अन्य शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. आलोक ने कहा, “मास्टर कोच के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और कार्यान्वयन अधिक प्रभावी बन सकेगा।” बैठक के अंत में सभी मास्टर कोचों और अधिकारियों ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाने का संकल्प लिया।
जमशेदपुर मानगो नगर निगम एवं मानगो अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए कथित रूप से आदिवासियों के श्मशान की भूमि आवंटित किए जाने की पहल का क्षेत्र के आदिवासी समुदाय में विरोध बढ़ता जा रहा है।
मानगो के बालीगुमा मौजा स्थित प्रस्तावित जमीन को श्मशान भूमि बताते हुए उसे कार्यालय भवन बनाने के लिए स्थानांतरित किये जाने का विरोध करते हुए सोमवार को बालीगुमा एवं गौड़ गोड़ा, दोनों गांवों की ग्रामसभाओं के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक हथियार लेकर पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि मानगो नगर निगम एवं मानगो अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए बालीगुमा मौजा की जमीन के स्थानांतरण की पहल की गई है।स्थानीय बालीगुमा एवं गौड़गोड़ा के आदिवासी समुदाय ने उक्त जमीन को आदिवासियों का श्मशान स्थल बताते हुए उक्त भूमि के आवंटन का विरोध शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज बालीगुमा एवं गौड़गोड़ा की ग्राम सभाओं के संयुक्त तत्वावधान में हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने श्मशान भूमि के आवंटन के विरोध में डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आदिवासियों का कहना है कि बालीगुमा मौजा की कार्यालय निर्माण के लिए चिह्नित भूमि आदिवासी समुदाय के श्मशान की एवं धार्मिक भूमि है, जिसे साजिश के तहत कार्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने इस आवंटन का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि अगर आवंटन रद्द नहीं किया जाता है तो वे इसका जोरदार विरोध करेंगे।
जमशेदपुर पोटका के तितीलिंग पहाड़ पर खनन कार्य को रोक लगाने की मांग को लेकर पावरु गांव के ग्रामीणों द्वारा रैली निकाल कर पोटका प्रखंड कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन।
जुड़ी पंचायत के पावरु मौज में स्थित तितीलिंग पहाड़ पर पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में खनन कार्य किए जाने से ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है। जिसको लेकर आज दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए खनन कार्य बंद करने की मांग की वही इस दौरान जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता भागीरथ हांसदा, जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष सुजय प्रमाणिक, आदि के नेतृत्व में पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला एवं पोटका थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि पावरु मौजा के खाता संख्या 386,प्लॉट संख्या 200,रखवा गैर मजरूवा खास जमीन पर स्थित तितीलिंग पहाड़ पर एक बार फिर अज्ञात लोगों के द्वारा खनन कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा है कि चिन्हित क्षेत्र प्लॉट संख्या 200 के चारों तरफ कृषि जमीन है। जिस पर ग्रामीण खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। इस पहाड़ी पर आदिवासी शमशान घाट एवं पूजा स्थल अवस्थित है समीप में तालाब एवं स्नान घाट तथा सामाजिक कर्मकांड संपन्न होता है वही ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस खनन कार्य को बंद किया जाना चाहिए नहीं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जमशेदपुर कदमा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा और आठ जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है, एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि भानु मांझी जिस पर पूर्व से लेकर अब तक 15 मामला दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली की एक अपराधी क्षेत्र मे घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम गठन किया गया और टीम ने करवाई करते हुए भानु मांझी को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसके निशानदेही पर एक और अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन दोनों के पास से हथियार बरामद किया गया है। दूसरे अपराधी पर भी अब तक तीन आपराधिक मामला दर्ज है, फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
धनबाद निरसा के मुगमा स्थित डाक बंगला में भाकपा माले द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा तोलन कर एवं शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन दी गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता, प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें। ज्यादातर वक्ताओं ने निरसा विधानसभा में अस्पताल, उद्योग के मामले को जोरदार ढंग से उठाया। सभी ने इसके लिए एक रणनीति तैयार करने की बात कही। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने कहा की इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी एकजुट करने की दिशा में उठाया गया कदम है। जिस तरह से विपक्षी आहिस्ता आहिस्ता अपना पैर जमा रही है। उसको विफल करने का एक ही मन्त्र है एकजुट रहना। जबतक हम सब एकजुट नहीं होंगे विपक्षी इसका लाभ हमेशा उठाते रहेंगे हम सबों को बूथ स्तर की कमेटी गठन करनी होगी।वही मईया सम्मान योजना की राशि को कई महिलाओं को होल्ट पर रखा गया हैं जिसके कारण कई महिलाओं के खाते में अब तक मईया सम्मान योजना की राशी नहीं मिली है के बारे में पूछे जाने पर कहा की जो भी लाभूक सारे मापदंड को पूरा करती है। उसको मईया सम्मान योजना का लाभ अवश्य मिलेगा। फिलहाल निरसा में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र है। उसे पांडरा स्थित रेफरल अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। तथा निरसा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रोमा सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके अलावा चिरकुण्डा स्वास्थ केंद्र को भी जल्द अपग्रेट किया जाएगा। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह,बादल बाउरी,अगम राम, हरेंद्र सिंह,मनोरंजन मलिक,रामजी यादव, रौशन मिश्रा,नागेन्द्र कुमार,अभय प्रसाद सिंह,मनोज राउत,मुन्ना यादव,विश्वनाथ बाउरी,लालू ओझा,राजेंद्र यादव,सुभाष दास,विजेंद्र सिंह,आशानन्द सिंह,अंजू चटर्जी,इंदु देवी,आशा देवी,शिवानी देवी, जमुना रविदास,जानू बाउरी,संतु चटर्जी,गोपाल दास,जगदीश शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित टाटा जू में दो नए मेहमानों के आने से जू प्रबंधन में खुसी की लहर देखने को मिल रहा है।
जंहा टाटा जू में नागपुर जू से एनिमल एक्सचेंज ऑफर के तहत दो बंगाल टाइगर को यहां लाया गया है। फिलहाल एक नर और एक मादा टाइगर को लाया गया है। जिसे अभी जू के कोरन्टाइन सेंटर में रखा गया है। टाटा जू के डायरेक्टर ने कहा कि इससे पहले भी एक लेपर्ट लाया गया था। अब एक नर और एक मादा बंगाल टाइगर लाया गया है।
उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्व से दो मादा टाइगर है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि ब्रीड करवा कर इन टाइगर की संख्या में इजाफा करवाया जाए। डायरेक्टर ने साफ कहा कि फिलहाल इन्हे कोरेन्टाइन मे रखा गया है। कुछ दिनों के बाद इन्हे जू में आने वेक सैलानियों के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा।
जमशेदपुर कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे जमशेदपुर पहुचे। जंहा उन्होंने जुगसलाई थाना मे जिला के एसएसपी किशोर कौशल सहित तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
करीब एक घंटे बैठक की साथ ही थाना का निरिक्षण भी किया। उन्होंने ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि कोल्हान मे नक्सलियों की कमर टूटी है। पुलिस की करवाई से पूर्व मे 15 नक्सलियों को सरेनडर करवाया था। साथ ही पूर्व मे दो नक्सलियो को पुलिस जवानों द्वारा मार गिराया गया था। कई हथियार जप्त किया गया था। कई आईडी बम रिकवर किया जा चूका है। कोल्हान के घोर नकसल क्षेत्र मे सीआरपीएफ के जवान पहुंच चुके है। अब वंहा कैम्प भी लगाया जा चूका है। नक्सली सरेंडर करें नहीं तो मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार कोल्हान को नक्सल मुक्त करवाले के लिए कई अभियान चलाया जा रहा है। वही एक सवाल पर उन्होंने कहा की लगातार नशे के खिलाफ भी कोल्हान पुलिस काम कर रही है। हालही मे कई एकड़ अफीम की खेती को नस्ट किया गया है। साथ ही नशे के कारोबार करने वाले काफी लोगों को जेल भेजा जा चूका है।
जमशेदपुर जुगसलाई थाने में सैनिक सूरज राय के साथ मारपीट और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।
रविवार को शहर के पूर्व सैनिक और सैनिक सूरज राय के परिजनो के साथ भारी संख्या में सिविल सोसाइटी के लोग जुगसलाई थाना पहुंचे और सैनिक सूरज राय के साथ हुए अमानवीय व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई. साथ ही अविलंब सैनिक को रिहा करने की मांग की है. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी के निर्देश पर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।
सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि सारे बिंदुओं पर जांच चल रही है यदि पुलिस के अधिकारी दोषी होंगे तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना हुई थी सैनिक को किन परिस्थितियों में जेल भेजा गया है । और उन्हें जेल भेजने से पूर्व सेना के प्रोटोकॉल का पालन हुआ है कि नहीं इन सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। इधर पूर्व सैनिकों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है और दोषी थानेदार और पुलिस कर्मी को निलंबित करने और सैनिक को ससम्मान रिहा करने की मांग कर रहे हैं।
जमशेदपुर बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक सोनारी के कुम्हारपाड़ा, ग्वाला बस्ती का निवासी मनोज यादव है।
पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और उसकी बाइक जब्त की है। डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है की 15 मार्च की रात लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धतकीडीह बी ब्लॉक एरिया में एक युवक बाइक पर कट्टा लहरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक छापामारी टीम का गठन किया और मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक बाइक पर कट्टा लहरा रहा था और जैसे ही उसे पुलिस ने देखा, वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, और सीएच एरिया में हनुमान मंदिर के सामने युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। युवक गिरकर घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली और उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया।
देवघर पुलिस ने देवघर जिला के मधुपुर, सारठ , खागा सोनारायथाड़ी, मार्गोमुंडा एवं पथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 8 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।
साइबर आरोपी के पास से 8 मोबाइल और 12 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता
पिंटु कुमार दास, उम्र करीब 28वर्ष, पे० – नरेश दास, सा० – कुशाहा, थाना-पथरौल,
भूदेव दास, उम्र – करीब 29 वर्ष, पिता – जगजीवन दास, सा० – माधोपुर, थाना – मधुपुर,
छोटु कुमार राणा, उम्र करीब 23 वर्ष, पे० – जीतन राणा, सा० – सोनारायठाडी, थाना- सोनारायठाढी,
मिराज अंसारी, उम्र करीब 19 वर्ष, पे0 – मनोवर अंसारी, सा० – रघुनाथपुर, थाना – खागा,उज्जवल कुमार दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पे० – नकुल दास, सा० – चारघरा, थाना-सारवां,
टिंकु कुमार दास, उम्र करीब 23 वर्ष, पे0 – नरेश दास, सा० – कुशाहा, थाना- पाथरौल,
संदीप कुमार दास, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता – किशोर दास, सा० – जयंतीग्राम, थाना – मधुपुर,
दिलीप दास, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता-लोलीन दास, सा० – भैरो, थाना-पथरौल, सभी जिला – देवघर
जामताड़ा झारखण्ड आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गाँधी मैदान में जिलाध्यक्ष नारायण मंडल के नेतृत्व में आंदोलकारी और विस्थापित संग बैठक की गई।
बैठक में सभी ने चर्चा कर निर्णय लिया और झारखण्ड सरकार से माँग किया कि आंदोलनकारियों को मान सम्मान के साथ 50 हजार रुपए पेंशन दिया जाय।
इसके साथ ही आंदोलकारियों और विस्थापित के बेरोजगार बच्चों को तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में नौकरी में बहाल की जाय। अन्यथा हमलोग 24 मार्च को झारखण्ड विधानसभा का घेराव करने के लिए बाध्य होंगें।
मुख्यमंत्री अच्छे हैं अधिकारी नहीं चाहते आंदोलकारियों की भलाई
पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के आंदोलनकारियों की पीड़ा को समझते हैं लेकिन गृह विभाग के अधिकारी नहीं चाहते हैं झारखंड के लोगों का भला हो। झारखंड आंदोलनकारियों के परिवार का भविष्य उज्जवल हो। झारखंड आंदोलनकारियों संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सदस्य सह मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि हम आंदोलकारियों का सरकार से मांग है कि राज्य के सभी आंदोलकारियों को 50 – 50 हजार रुपए पेंशन दें अन्यथा हमलोग आगामी 24 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस आंदोलन में भाग लेने के लिए पूरे राज्य के आंदोलकारी शामिल होंगे। वहीं जिलाध्यक्ष नारायण मंडल ने कहा कि वर्तमान समय में लगभग 80 आंदोलकारी हैं, जो झारखण्ड अलग राज्य की मांग करते हुवे जेल जा चुके हैं। अभी वर्तमान में सरकार की ओर से तीन हजार पाँच सौ रुपए पेंशन के रूप में मिल रहा है।
दुमका झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल सह भाजपा नेता रघुवर दास सपरिवार देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना किए।
उसके बाद बासुकीनाथ धाम पहुंचे और विधि विधान से बाबा फौजदारी की पूजा अर्चना किया । इस दौरान उनकी पुत्रवधू जमशेदपुर से विधायक पूर्णिमा साहू सहित अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद थे। पूजा अर्चना करने के बाद रघुवर दास ने समस्त झारखंड वासियों की खुशहाली के लिए भोलेनाथ की मंगल आरती भी की।
पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि वर्तमान सरकार ने चुनाव के समय बड़े बड़े बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार किया और 18 साल से 50 साल की उम्र की 57 लाख महिलाओं को मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपए देने का काम किया लेकिन जैसे ही जनादेश मिला सरकार वादों को पूर्ण करने में कतरा रही है और लाखों माता एवं बहनों को इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जब झारखंड में हमारी डबल इंजन की सरकार थी तो संथाल परगना में एम्स, साहिबगंज के गंगा पुल निर्माण, एयरपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लागू करने का काम किया लेकिन वर्तमान सरकार की दशा और दिशा विपरीत चल रही है। वर्तमान समय में झारखंड की बहू बेटियां अपने राज्य में सुरक्षित नहीं है। जिस प्रकार बलात्कार, अपहरण के मामले झारखंड में बढ़ते जा रहे हैं इससे झारखंड की जनता चिंतित है।
देवघर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आज देवघर पहुंचे ।
देवघर परिसदन में उनके साथ उनकी पुत्रवधू विधायक पूर्णिमा साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित हैं । भारतीय जनता पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी एवं पूर्व विधायक नारायण दास ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का देवघर सर्किट हाउस में उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया ।
उनके स्वागत में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ देकर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
रघुवर दास ने सभी कार्यकर्ताओं से हाल चाल पूछा । सभी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय दिया पूर्व मुख्यमंत्री अपने सब परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने देवघर आए हैं उनका स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक नारायण दास , सचिन रामानी , संतोष उपाध्याय , दिवाकर गुप्ता, रीता चौरसिया , संजीव जजवाडे, नवल राय , सचिन सुल्तानिया , विनय चंद्रवंशी , विजया सिंह , पंकज सिंह भदोरिया , अतुल सिंह धनंजय खवाड़े, रूपा केसरी , धनंजय तिवारी, पप्पू यादव , आशीष दुबे , ममता गुप्ता , अलका सोनी , संध्या कुमारी, विष्णु रावत , भूषण सोनी , सौरभ कश्यप , जयकांत मंडल , सागर झा , सोनू पांडे , अंशूदेव सिंह राजपूत एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया । श्री दास सुबह में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करेंगे
देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र के घीयाबाद टोला में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है।
27 वर्षीय विवाहित महिला रूबी देवी का शव घर के बगल के कुंए से मिला। जिसके बाद घटना की सूचना सारठ थाना की पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही इस बार की होली में जमकर हुड़दंग भी देखने को मिल रहा है।
जमीन से लेकर सोशल मीडिया पर हुड़दंगियों का कब्जा जमा हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों में हिंसक झड़प देखने को मिली जिसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक झटक देखने को मिला वही बिहार में भी एक एएसआई की मौत हो गई । पश्चिम बंगाल में शराब पीने को लेकर बवाल हुआ और वीरभूम जिले में इंटरनेट सेवा को बंद करना पड़ा। वही झारखंड में भी मस्जिद गली में होली जुलूस निकाले जाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें 6 से 7 दुकानें जला दी गई। साथ ही पंजाब के लुधियाना में होली और जुमे पर 2 पक्ष भिड़े एक-दूसरे पर पथराव किया, वाहनों में तोड़ फोड़ हुई मस्जिद के शीशे भी टूटे।
महाराष्ट्र में भी हिंसक झड़प स्थिति नियंत्रण में
महाराष्ट्र बुलढाणा पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे अनुसार “खामगांव तालुका के आवर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और क्यूआरटी को भी बुलाया गया। और इस मामले में 22 लोगों को हिरासत में लिया है और 36 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें।
बिहार में एएसआई पर रड़ से वार मौके पर हुई मौत
बिहार के मुंगेर में ASI की हत्या रॉड से सिर पर वार कर दिया गया वही नीचे गिरे तो 20 फीट तक घसीटा, डॉक्टर बोले- खोपड़ी की हड्डी टूट चुकी थी । मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली। चार पुलिसकर्मी घायलहोलिका दहन पर हुए विवाद को लेकर हिंसक झड़प पटना में 2 पक्षों के बीच पथराव, पुलिस टीम पर हमला सरपंच बोले- फायरिंग भी हुई है।
झारखंड के गिरिडीह में होली पर दो पक्षों के बीच पथराव
गिरिडीह जिला के घोड़थम्भा में मस्जिद गली में होली की जुलूस निकालने को लेकर विवाद हुआ जिसमें हिन्दू एवं मुस्लिम दोनों ही समुदायों के दुकानों और गाड़ियों में आग लगाई गई जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए स्थिति सामान्य है।
पंजाब के लुधियाना में वाहन में तोड़फोड़
पंजाब के लुधियाना में होली और जुमे पर 2 पक्ष भिड़े एक-दूसरे पर पथराव किया, वाहनों में तोड़फोड़ हुई मस्जिद के शीशे भी टूटे। होली पर लगाए नाके पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचला चंडीगढ़ में कॉन्स्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत कंटीले तारों में जाकर फंसे शव।
शाहजहांपुर में होली जुलूस में उपद्रव लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक झड़प हुई युवकों ने पत्थर फेंके तो पुलिस ने दौड़ाकर खदेड़ा उन्नाव में भी बवाल, 3 पुलिसवाले घायल ।
पश्चिम बंगाल के वीरभूम में विवाद इंटरनेट सेवा बंद
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव में बदल गया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। वीरभूम पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
गले मिलने से किया मना तो चला दी गोली
मुरादाबाद जिला के कटघर थाना क्षेत्र में वीर शाह हजारी में होली खेलकर घर आए अक्षय गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता को मुहल्ले के चार युवकों ने घर से बुलाया । इस बीच मुहल्ले का भाजपा के बूथ अध्यक्ष अभिषेक नामक व्यक्ति तमंचे से तड़ातड़ फायरिंग करते हुए आया था और अक्षय जो घर के बाहर खड़े थे उसकी जांघ में गोली मारी गई। बताया जाता है कि संजय कुमार आर्य पुत्र राम गोपाल आर्य से होली मिलने आया था।
संजय ने गले मिलने से मना कर दिया था। इसी बात पर बीजेपी बूथ अध्यक्ष अभिषेक घर गया और तमंचा लेकर फायर करता हुआ आया जिससे अक्षय भी घायल हुआ और भी 3 चार को तमंचे से मारा जिससे कई का सिर भी फूटा है। बीजेपी नेता का यह वीडियो तेजी वायरल भी हो रहा है।
रामपुर में जनसेवा केंद्र संचालक को पीटा
रामपुर में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ जिसमें रामपुर नगर के जन सेवा केंद्र चलाने वाले पिंटू जायसवाल और कुछ अन्य लोगों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। जिसको लेकर पिंटू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने 8 बाइक वाले को बुलाकर पिटवाया युवक अस्पताल में भर्ती
दूसरी घटना भदोही जिले में घटी जहां चाकू से वार किया गया भदोही जिला के सिधवन गांव में बच्चों के बीच अबीर-गुलाल लगाने को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान अनिल सरोज नामक व्यक्ति को चाकू मारा गया जिससे अनिल सरोज को गंभीर चोट लगी। उन्हें भदोही के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं बताया जाता है कि एक महिला ने अपने मायके से 8 मोटरसाइकिल पर सवार रिश्तेदारों को बुलाया था।
गाड़ी स्पीड चलाने को लेकर विवाद
गंधौना धनापुर गांव में शाम 4 बजे तीसरी घटना हुई। शराब पीने को लेकर मुस्तकीम, नसीम, तस्लीम, वसीम और राजन गौतम, ढक्कल, रंजीत, संदीप के बीच मारपीट हुई। समीम और राजन घायल हुए।चौथी घटना थाना क्षेत्र के कदमतर रनापुर गांव में पटेल बस्ती का है जहां अनुसूचित जाति बस्ती का एक युवक तेज गाड़ी लेकर जा रहा था, पटेल बस्ती की युवकों ने धीरे चलने की बात कही जिसके बाद कहा सुनी हो गई और धीरे धीरे विवाद बढ़ा और हो गई जमकर मारपीट।
उन्नाव में एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत
उन्नाव के अजगैन के छेड़ा गांव दो गुटों मे नशेबाजी में विवाद शुरू हुआ और धीरे-धीरे ये विवाद बढ़कर ईंट पथराव पर पहुंच गया। और इतना भयानक रूप ले लिया कि रास्ते से निकल रहे धीरेन्द्र नाम के युवक के सिर में ईंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मगर, इन हुड़दंगियों का आतंक यहीं नहीं रुका बेखौफ हुड़दंग करते रहे हैं और पुलिस को भी अपना निशाना बना लिया। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो उनपर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनपर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी ।
रायबरेली में रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ।
अगली घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली की है जहां होली में खूनी संघर्ष में देखने को मिला इस घटना में पांच घायल हो गए, जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। रंग लगाने के दौरान बैड टच खूनी संघर्ष का कारण बना।
वाराणसी में चली गोली एक युवक की मौत
वही वाराणसी से भी में भी होली में गोली चलने की घटना घटित हुई है जिसमें दिलजीत उर्फ रंगोली को उसके घर के पास ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां दिलजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दबंगों ने बिजनौर में युवती को जबरन रंग लगाया गया विरोध करने पर पीटा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। एक दबंग ने घर में घुसकर एक युवकी को जबरन रंग लगाया। जब युवती के भाई ने दबंगों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट कर दी सबसे बड़ी बात यह है कि युवती के भाई को पुलिस के सामने ही पीटा गया ।