झारखंड की आवाज

Blog Post -

वित्त मंत्री ने 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश

रांची वित्त मंत्री डॉ. राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

1002250232

जिसमें सामाजिक विकास और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष जोर है।

राजस्व व्यय के लिए 1,10,636 करोड़ रुपये

और पूंजीगत व्यय के लिए 34,763.30 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,45,400 करोड़ (1 लाख 45 हजार 4 सौ करोड़) रुपये का सकल बजट अनुमान है, जो गत वर्ष से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व व्यय के लिए 1,10,636 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो गत वर्ष से 20.48 प्रतिशत अधिक है। पूंजीगत व्यय अन्तर्गत गत वर्ष के पुनरीक्षित बजट पर 7.81 प्रतिशत वृद्धि के साथ 34,763.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। बजट में प्रावधानित सकल राशि को यदि प्रक्षेत्र के दृष्टिकोण से देखा जाए तो सामान्य प्रक्षेत्र के लिए 37,884.36 करोड़ रुपये है। जबकि सामाजिक प्रक्षेत्र के लिए 62,840.45 करोड़ रुपये तथा आर्थिक प्रक्षेत्र के लिए 44,675.19 करोड़रुपये उपबंधित किये गये हैं। वित्तमंत्री ने बताया कि बजट में प्रावधानित राशि में राज्य को अपने कर राजस्व से 35,200 करोड़ रुपये तथा गैर कर राजस्व से 25.856.12 की प्राप्ति होगी।

सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता कार रैली का आयोजन

देवघर इनर व्हील क्लब एवं फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर के संयुक्त प्रयास से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया ।

1002246902

रैली की शुरुआत सन फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर अब्राहम कोल, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव (IAS) अरुण कुमार सिंह, रेड क्रॉस के वाइस प्रेसिडेंट पीयूष जायसवाल और आनंद ने हरी झंडी दिखाकर की। इस रैली में 25 गाड़ियां शामिल थीं, जिन पर जागरूकता बैनर लगाए गए थे। फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट पहुंचने पर, वहां के प्रिंसिपल डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल, सुरोजित नमाता, अनुपम आलोक,और डॉ. श्वेता नृपेन्द्र लिंगवाल ने गाड़ियों की सजावट और थीम की सराहना की। उन्होंने चार बेहतरीन गाड़ियों का चयन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। पहला पुरस्कार: रीता नाथ , दूसरा पुरस्कार: अर्चना भगत , तीसरा पुरस्कार डॉ. पल्लवी और अश्वर्या, चतुर्थ पुरस्कार: ज्ञानी मिश्रा

1002246904

इस जागरूकता अभियान में डॉक्टरों का समूह, बिजनेस वूमेन, हाउसवाइफ और इनर व्हील क्लब की सदस्याएं सक्रिय रूप से शामिल हुईं। प्रमुख डॉक्टरों में : डॉ. अर्पित गांधी , डॉ. परमजीत कौर, डॉ. उर्मिला, डॉ. संजय भगत। फ़ूड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट देवघर के प्राचार्य डॉ नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल ने अपने भाषण में इनर व्हील क्लब देवघर के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया और समाज में सर्वाइकल कैंसर के बचाव, टीकाकरण जैसे उत्कृष्ट कार्य एवं जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। डॉ लिंगवाल ने आश्वासन देते हुए बताया कि सामाजिक कार्यों के लिए भविष्य में संस्थान की तरफ से हर संभव मदद प्रदान किया जाएगा । इनर व्हील क्लब इस जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और समय पर वैक्सीन लेने के महत्व के प्रति सचेत कर रहा है। क्लब समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस जागरूकता अभियान में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष अर्चना भगत, सारिका साह, रश्मि रंजन, सचिव कंचन मूर्ति का विशेष योगदान रहा

Deoghar News। युवक का हाथ पैर एवं मुंह बांध कर मारपीट कर जंगल में छोड़ा

देवघर मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में युवक बबलू कुमार 19 बर्ष पिता भूदेव यादव को कुछ लोगों के द्वारा शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर से अगवा कर लिया एवं पलाश की जंगल में ले जाकर युवक का हाथ पैर एवं मुंह में कपड़ा बांधकर जमकर पीटा। मरा हुआ कह कर छोड़ भागे अपराधी। जब घर वालों ने शौचालय के लिए गए बबलू कुमार घर नहीं आए तो तीन से चार घंटे के बाद खोजबीन शुरू किया वहीं कुछ ग्रामीणों की मदद से जंगल की तरफ खोजबीन करने गए तो देखा कि एक बरगद के पेड़ के नीचे बेहोशी के हालत में हाथ पैर एवं मुंह बांधे पड़े हैं जिसके बाद तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले गया वहीं युवक को होश आया तो उसने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई।

1002246711

जिसके बाद परिजनों ने मोहनपुर थाने में रविवार को आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई आवेदन में बिहार के जयपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी लक्ष्मण यादव एवं तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। वही युवक के पिता भूदेव यादव ने बताया कि जमीन बंटवारा को लेकर विवाद गांव के राजेश यादव के साथ गुरुवार को रात्रि 7:00 बजे झगड़ा हुआ था उसी दौरान जान करने एवं वंश को समाप्त करने की धमकी दिया गया था। वही दूसरे दिन ही उनके रिश्तेदार के द्वारा मेरे बेटे को अगवा कर जान मारने की नियत से मारपीट किया और बेहोशी हालत में छोड़ कर भागे है।

Godda News। देखिए क्यों गुस्सा हो गई मंत्री दीपिका सिंह पांडे किसे कहा जेल भेजूंगी

गोड्डा शिलान्यास पट तोड़े जाने पर बिफरी मंत्री दीपिका पांडे सिंह ग्रामीणों को सुनाई खरी खोटी।

गोड्डा जिला अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड के महुआरा में 81 लाख की लागत से एक सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार के लिए योजना स्थल पर लगाए गए शिलापट पट को शिलान्यास से पहले किसी के द्वारा तोड़ दिए जाने पर झारखंड राज्य ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह रविवार को योजना स्थल पर पहुंची। मंत्री वहां काफी गुस्से में दिखी उन्होंने ग्रामीणों को खरी खोटी सुनाया और कहा कि शिलापट थोड़ा है हमारा किस्मत नहीं साथ ही योजना निर्माण में बाधा पहुंचाये जाने वालों को जेल भेजने की बात कहीं है।

Deoghar News। वाहन चेकिंग के दौरान महिला की मौत, जमकर बवाल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

देवघर सारठ मुख्य मार्ग पर कुंडा मोड लाल कोठी के समीप देवघर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा हेलमेट चैकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में एक बाइक को रोका और बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक पर सवार एक महिला गिर गई जिससे महिला की मौत हो गई।

1002246032

जिसके बाद लोग लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला । घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को भी घटना स्थल पर भेजा गया वही मामले की सूचना पर आजसू के जिला अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और कहा कि हेलमेट के नाम पर पुलिस अवैध फाइन वसूली के वजह से चलती मोटर साइकिल से जबरन चाबी छीनने के वजह से आज एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है 👇👇

चाबी छीनने के वजह से एक महिला जिसका नाम रेणु देवी, पति स्व बलभद्र साह, पता मानिकपुर, जसीडीह उनका मौके पर ही मौत हो गया । जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया एवं इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया । साथ ही देवघर ट्रैफिक पुलिस की अवैध उगाही और चाबी छीलने के प्रयास पर महिला की मौत हो जाने का भारी विरोध प्रदर्शन किया । आगे कहा कि आजसू पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है और भविष्य में ऐसी घटना नहीं घटे इसके लिए देवघर जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की । साथ ही मृतक के पीड़ित परिवार को ₹5 लाख लाख मुआवजा देने की भी मांग झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री से किया ।

जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि ट्रैफिक चेकिंग कर रोजाना अवैध वसूली किया जा रहा है | जिस स्थान पर चेकिंग लगाया गया था उसके पास ही 2 बड़े प्राइवेट अस्पताल है जहां इलाज के लिए लोग मरीज लेकर जाते है । ऐसे जगह पर बाइक चेकिंग लगाने से आय दिन आम जनों को भारी परेशानी होती है ।

4.50 करोड़ से बनेगा एकेडमिक भवन मंत्री डॉ इरफान ने रखा आधारशिला

जामताड़ा जिला में उच्च शिक्षा के विकास को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मुहैया कराने को लेकर चाकरी स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में लगभग 4.50 करोड़ रुपए की लागत से एकेडमिक भवन का आधारशिला रखा गया है।

1002245505

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने विधिवत नारियल फोड़कर एकेडमिक भवन का शिलान्यास किया। कॉलेज में पढ़ने वाले आदिवासी छात्रों के लिए बेहतर माहौल और पढ़ाई का स्थान देने का काम किया गया है। शिलान्यास के मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस परिसर में आदिवासी छात्र रहते हैं जो पढ़ने में काफी होनहार है। कई बार छात्रों ने इस बात की मांग रखी थी। जिसे देखते हुए एकेडमिक भवन दिया गया है। ताकि यहां के बच्चे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सके।

इसके साथ-साथ पढ़ाई से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी इस भवन में होगी। जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा और समाज के मुख्य धारा में इस समुदाय के छात्र आगे बढ़ेंगे और राज्य एवं देश के भविष्य को सवारेंगे।

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से हटाया

लखनऊ बीएसपी की बैठक समाप्त बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से हटाया।

1002245424

आज लखनऊ में हो रही राष्ट्रीय मीटिंग में भी नहीं थे आकाश।

1002245423

अपने भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया। बसपा में अब दो राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर..

डोभा निर्माण में अनियमितता ग्रामीण की शिकायत पर उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने सारठ प्रखण्ड अन्तर्गत कैराबांक पंचायत में “डोभा निर्माण में जेसीबी के हो रहे उपयोग के साथ मनरेगा योजना में कार्य जेसीबी मशीन द्वारा कार्य कराये जाने संबंधी ग्रामीणों के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अभिलेखीय जाँच हेतु समिति का गठन किया गया है।

IMG 20250208 WA0015

साथ ही तीन सदस्यीय समिति स्थलीय जांच के पश्चात सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जाँच कर स्पष्ट मन्तव्य सहित दोषियों को चिन्हित करते हुए जाँच प्रतिवेदन 03 दिनों के अन्दर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करेंगे, ताकि नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा है कि जिला, प्रखंड व पंचयात स्तर पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में किसी तरह की कोताही और अनियमितता पाए जाने पर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सभी सहयोगात्मक रवैया अपनायें।

चौकीदार बहाली को लेकर मेडिकल जांच की तिथि निर्धारित

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में चौकीदार सीधी नियुक्ति हेतु आयोजित 22.12.2024 को लिखित परीक्षा एवं 29 व 30 जनवरी को शारिरिक जाँच परीक्षा के पश्चात सफल अभ्यर्थियों का मेडीकल जाँच हेतु दिनांक -06.03.2025 से 12.03.2025 तक निर्धारित किया गया है। साथ ही तिथिवार अभ्यर्थियों की सूची देवघर जिला के अधिकारिक वेबसाइट www.deoghar.nic.in पर प्रकाशित कर दिया गया है।

3 मार्च को विधानसभा में पेश होगा झारखंड का बजट

रांची 3 मार्च को विधानसभा में पेश होगा झारखंड का नया बजट।1.44 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है इस बार का बजट। यह बजट पिछले साल से करीब 16 हजार करोड़ ज्यादा होगा। झारखंड का पिछला बजट 1 लाख 28 हजार करोड़ का था। कई विभाग के बजट में होगी बढ़ोतरी तो कई विभाग में होगी कटौती। समाज कल्याण, ऊर्जा गृह और श्रम विभाग के बजट में होगी बढ़ोतरी।पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास के बजट में होगी कटौती।इस बजट में फ्रिबिज, मइया सम्मान, सर्वजन पेंशन, धोती-साड़ी और 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देना सरकार की प्राथमिकता।

पेयजल संकट से जूझ रहा आदिम जनजाति परिवार

दुमका कहा जाता है कि जल ही जीवन है क्योंकि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

1002245067

इस कहावत को चरितार्थ कर रहे है दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना के कौड़ीगढ़ गांव के बनिया पसार के लोग। यहां के लोगों की दिनचर्या पेयजल की तलाश से शुरू होती है और पानी घर लाकर समाप्त हो जाती है। लगभग 30 घरों के आदिम जनजाति पहाड़िया टोला के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण टोला से एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जलश्रोत से पानी लाते है। इस जलश्रोत में पशु और इंसान एक साथ अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन गर्मी के समय में जब यह जलस्रोत भी सुख जाता है तो ग्रामीण 3 किलोमीटर दूर कर्माचुआं गांव जाकर पानी लाना पड़ता है।

गोद में बच्चा माथे पर पानी की गगरी पथरीले रास्ते

गोद में बच्चा माथे पर पानी की गगरी लेकर पथरीले रास्ते तय कर महिलाएं पानी लाती है। ग्रामीणों की समस्या से शासन और प्रशासन वाकिफ है। तभी तो लगभग 2 वर्ष पूर्व कल्याण विभाग द्वारा गांव में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में पहल करते हुए एक बोरिंग कर टंकी बैठाया गया था। काम का जिम्मा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को मिला था। टंकी लगने के बाद लोगों को लगा कि समस्या से निजात मिली। लेकिन महज चंद महीनों में ही टंकी से पानी मिलना बंद हो गयाग्रामीणों का कहना है कि टंकी से जब पानी मिलना बंद हुआ तो इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी को दी गई लेकिन समाधान नहीं हुआ।

जल्द होगा समस्या का समाधान : पेयजल विभाग

इस बाबत जब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सोनू कुमार से मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में होने की बात कही और समाधान का भरोसा दिया।अभी तो गर्मी का आगाज भी नहीं हुआ है तब पेयजल की यह स्थिति है। अगर विभाग समस्या को लेकर गंभीर नहीं हुई तो आने वाले समय में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।

इसलिए जरूरत है समय रहते समस्या के समाधान की ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।

जामताड़ा में बनेगा हाइटेक साइबर थाना मंत्री डॉ इरफान ने किया शिलान्यास

जामताड़ा जिला में साइबर क्राइम की रोकथाम और पुलिस प्रशासन को बेहतर आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “साइबर थाना” के नवीन भवन का आज शिलान्यास किया गया ।

1002242836

शिलान्यास के बाद मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा सहित पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास सदैव जारी रहेंगे और जामताड़ा को एक मिसाल के तौर पर पेश करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जामताड़ा पर लगे साइबर क्राइम के दाग को धोने में यह साइबर थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, करीब 5 करोड़ की लागत से यह साइबर थाना का निर्माण किया जाएगा। इस थाना के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने में सहायक होगा एवं समाज में सुरक्षा की भावना को और अधिक बल प्रदान करेगा।जामताड़ा में पहले से साइबर थाना स्थापित है लेकिन अब साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिए हाईटेक साइबर क्राइम थाने का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। साइबर क्राइम थाना का भवन ग्राउंड प्लस वन बनेगा। नए साइबर थाना में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ लोगों की क्षमता का सेप्टिक एवं सोकपिट टैंक बनाया जाएगा। बोरिंग के साथ सबमर्सिबल पम्प, वॉटर सप्लाई,प्रवेश द्वार के साथ चाहर दीवारी और इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट आटोमेटिक ब्रांच एक्सचेंज का निर्माण होगा। लोकल एरिया नेटवर्क, डीजी सेट, स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी रहेगी। साथ ही बड़ी गाड़ियों के साथ दोपहिया वाहनों की पार्किंग का इंतजाम भी होगा। आपको बता दें जामताड़ा साइबर क्राइम के लिए देश और दुनिया में जाने जाते हैं। झारखंड के जामताड़ा के साइबर ठग देश के कोने कोने और विदेश के लोगों को भी अपना शिकार बना चुके हैं। कई राज्यों की पुलिस ने यहां छापेमारी कर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है। जामताड़ा के साइबर आरोपी ने धीरे धीरे झारखंड के अन्य जिलों में भी अपने पैर पसार दिया ।

आद्रा मंडल पर रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के लिए ट्रेनों का विनियमन

03.03.2025 से 09.03.2025 तक आद्रा मंडल पर संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।

1002242600

परिणामस्वरूप, ट्रेनों के परिचालन को लेकर निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई है ।

ट्रेनों का रद्दकरण

68046/68045 आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू पैसेंजर (03.03.2025 से 09.03.2025 तक की यात्रा)63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया – आसनसोल मेमू पैसेंजर (03.03.2025 से 08.03.2025 तक की यात्रा)

ट्रेनों की यात्रा का संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ

68056/68060 टाटानगर – आसनसोल – बाराभूम मेमू पैसेंजर ((03.03.2025, 04.03.2025 और 08.03.2025 तक की यात्रा) की संक्षिप्त यात्रा आद्रा में ही समाप्त होगी / आद्रा से ही प्रारंभ होगी (आद्रा और आसनसोल के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी)।63594/63593 आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू पैसेंजर (( 04.03.2025, 05.03.2025, 07.03.2025 और 09.03.2025 को होने वाली यात्रा) की संक्षिप्त यात्रा आद्रा में ही समाप्त होगी/ आद्रा से ही प्रारंभ होगी (आद्रा और पुरुलिया के बीच सेवा रद्द रहेगी)।13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस ((यात्रा 03.03.2025, 06.03.2025 और 08.03.2025 को होने वाली यात्रा) की संक्षिप्त यात्रा गोमो में ही समाप्त होगी / आद्रा से ही प्रारंभ होगी (गोमो और हटिया के बीच यह सेवा रद्द रहेगी)।

Railway News। 2 मार्च को कई ट्रेनों का रद्दकरण और पुनर्निर्धारण देखिए पूरी लिस्ट

देवघर जसीडीह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 01 और 02 के बीच फुट ओवर ब्रिज शुरू करने (लॉन्च करने) मथुरापुर-शंकरपुर सेक्शन में सीमित ऊंचाई वाले सबवे संख्या 24 और सिमुलतला- घोरपारन सेक्शन में सीमित ऊंचाई वाले सबवे संख्या 36 के निर्माण तथा 02.03.2025 (रविवार) को आसनसोल मंडल के सिमुलतला स्टेशन सीमा पर फुट ओवर ब्रिज को हटाने के संबंध में पावर और यातायात ब्लॉक के कारण ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई है ।

1002242589

ट्रेनों का रद्दकरण

63209 देवघर-पटना मेमू 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू 63565 जसीडीह-झाझा मेमू 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू (01 मार्च, 2025 को) 63573 जसीडीह-किऊल मेमू 63566 झाझा-जसीडीह मेमू 63545 अंडाल-जसीडीह मेमू 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू 63298 झाझा-देवघर मेमू 63574 किऊल-जसीडीह मेमू

संक्षिप्त प्रारंभ/ संक्षिप्त समापन

17321 वास्को-डी-गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस मधुपुर में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू आसनसोल में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस आसनसोल में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी और आसनसोल तथा बक्सर के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस आसनसोल से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी और बक्सर तथा आसनसोल के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी। 63510 झाझा- बर्धमान मेमू आसनसोल से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी।ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन :13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को उसके मौजूदा मार्ग के बजाय पटना-गया-धनबाद के मार्ग से चलाया जाएगा। 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस को किऊल-जमालपुर- साहिबगंज-सैंथिया-अंडाल के बजाय बरौनी-मोंगहिर-भागलपुर-साहिबगंज- रामपुरहाट-सैंथिया- अंडाल- आसनसोल के मार्ग से चलाया जाएगा। 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने मौजूदा मार्ग के बजाय धनबाद-गया-पटना के मार्ग से चलाया जाएगा। 12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-धनबाद –आसनसोल के मार्ग से चलाय़ा जाएगा। 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – गया – धनबाद – आसनसोल के मार्ग से चलाया जाएगा।

ट्रेन पुनर्निर्धारण

12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 02 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22197 कोलकाता – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22499 देवघर – वाराणसी जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 01 घंटे 50 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22347 हावड़ा – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 03 घंटे 55 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22348 पटना – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 03 घंटे 55 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 17006 रक्सौल – हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22500 वाराणसी जंक्शन – देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटे 50 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं तथा किसी भी अन्य परिवर्तन के लिए रेलवे अपडेट की जांच करें।

एमडीए कार्यक्रम का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु केंद्रीय टीम पहुंची देवघर

देवघर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम की शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु 5 मार्च 2025 तक इस अवधि विस्तार कर दिया गया है।

1002242472

जिसके तहत अभी भी फाइलेरिया के आने वाले संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए दवा खाने से वंचित लोगों को या शेष छूटे हुए लोगों या दवा खाने से इन्कार करने वाले लोगों को फाइलेरिया बचाव की दवा डीईसी तथा अल्बेंडाजाॅल को घर-घर भ्रमण कर दवा प्रशासक दल (सहिया एवं सेविका आदि स्वास्थ्य कर्मियों के दल) द्वारा खिलाया जा रहा है। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय टीम के साथ राज्य स्तरीय टीम भी देवघर जिला में चल रहे एमडीए कार्यक्रम का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करने के लिए 27 फरवरी को देवघर पहुंचे, जो एक मार्च 2025 तक देवघर के विभिन्न इलाकों/क्षेत्रों का भ्रमण कर यहां पर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन महाअभियान के तहत् चल रहे सर्वजन दवा सेवन/एमडीए कार्यक्रम 2025 के विभिन्न गतिविधियों व कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। जिसका नेतृत्व भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से आए हुए जी ए रघुवंशी, डिप्टी सेक्रेटरी द्वारा किया जा रहा है। अब तक की उपलब्धि प्रतिवेदन के साथ एमडीए दवा सेवन के उपरांत प्रतिकूल प्रभाव, फाइलेरिया रोगियों की अद्यतन स्थिति व लिंफोड़ीमा तथा हाइड्रोसील रोगियों की संख्या, हाइड्रोसील ऑपरेशन की अधिकतम स्थिति के साथ कितने गांव में लोगों के द्वारा दवा खाने से इनकार किया गया तथा जहां दवा का वितरण कर दिया गया उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई लिया गया आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के उपरांत आज सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया गया जहां पर सभी संस्थाओं का भी जांच किया गया तत्पश्चात

दो गांव आराजोरी एवं मुरचुरा का भ्रमण किया

दो गांव आराजोरी एवं मुरचुरा का भ्रमण किया गया। जहां पर दवा प्रशासक दल द्वारा एमडीए कार्यक्रम के दौरान किए गए विभिन्न गतिविधियों, प्रचार-प्रसार व दवा खिलाने के कार्यों का अनुश्रवण घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर किया गया। जिसमें कुछ घरों के महिला, पुरुष द्वारा एमडीए दवा खाने से यह कह कर मना कर दिया गया था कि इन्हें फाइलेरिया रोग नहीं है या पिछले वर्ष इन्होंने दवा खाया था तो इन्हें उल्टी व बुखार आ गया था आदि। फिर केंद्रीय दल द्वारा इन सभी को काफी समझाया गया कि यह प्रतिकूल प्रभाव उन्हीं लोगों में पाया जाता है जिनके अंदर फाइलेरिया के कृमि मौजूद होते हैं और यह दवा सेवन के उपरांत जब परजीवी हमारे शरीर के अंदर मरते हैं तो इस तरह के मामूली प्रतिकूल प्रभाव देखने के मिलते हैं, जो स्वत: ठीक हो जाते हैं और यह हमारे लिए शुभ संकेत है कि हमारे शरीर के अंदर मौजूद फाइलेरिया के परजीवी मर रहे हैं। इससे हम-आप भविष्य में फाइलेरिया के रोगी बनने से बच गए। जिनको यह प्रतिकूल प्रभाव होता है उन्हें तो प्रत्येक वर्ष इस दवा की साल में सिर्फ एक खुराक खाना आवश्यक हो जाता है। ताकि वे अपने तथा अपने पूरे परिवार को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से अवश्य सुरक्षित कर लें अन्यथा 10 से 15 वर्षों बाद जब फाइलेरिया के लक्षण स्पष्ट रूप से शरीर में प्रकट हो जाएंगे तो फिर इससे छुटकारा मुश्किल है। इसके रोकथाम का एकमात्र सरल उपाय है एमडीए कार्यक्रम के तहत साल में एक खुराक फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन सभी को कर लेना चाहिए। काफी समझने के बाद बहुत सारे लोगों ने दवा का सेवन केंद्रीय दल के सामने किया।

1002242475

इस दौरान केंद्रीय दल व राज्य स्तरीय दल के साथ जिला स्तरीय टीम सहित पिरामल स्वास्थ्य के जिला लीड विजय कुमार पांडे एवं श्रवण कुमार झा के साथ सीएफआर के जिला समन्वयक पिंटू कुमार तथा विकास चौहान सहित सीएचसी सारठ के एमटीएस अनिकेत कुमार तिवारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक सरोज कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित रहे।