रांची झारखंड एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का आगाज शुक्रवार को हुआ। झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने मैच का उद्घाटन किया।
मोरहाबादी स्थित फूटबॉल ग्राउंड में 16 फरवरी तक चलनेवाले मैच के पहले दिन झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन पैंथर बनाम काला कोर्ट के बीच हुआ। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का खेला जा रहा है। जिसमें काला कोर्ट 9 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच बार ब्रदर्स बनाम आरडीबीए एलेवन के बीच हुआ।
जिसमें आरडीबीए एलेवन ने 11 रनों से मैच जीत लिया। जबकि तीसरा मैच एवेंजर क्रिकेट क्लब बनाम इंडियन एसोसिएशन लॉयर्स के बीच हुआ। चौथा मैच में झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन बनाम गर्ग XX के हुआ। झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन पैंथर की टीम 13 रनों से मैच जीत लिया। झारखंड अधिवक्ता मंच के बैनर तले लगातार तीसरे वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसको लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है ।
दुमका जिले के मसलिया प्रखंड में बेलियाजोर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत केंद्रघाटा व फुलशहरी गांव तक पानी नही पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
सैकड़ो की संख्या में महिलाएं डब्ल्यूटीपी पहुंकर अविलंव पानी चालू करने की मांग करने लगे। बता दे कि दोनों गांवो में पाइप बिछाया गया है। लेकिन अभी तक पानी नही दिया गया है। बीच सड़क को तोड़ कर पाइप विछाया गया, डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी नल से जल एक भी घरों तक नही पहुंचाया गया है। इससे संवेदक के लापरवाही साफ झलकता है। डब्ल्यूटीपी से दोनो गांवो की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। इसके बाबजूद भी योजना के लाभ से लोग बंचित है।
इस योजना का काम वर्ष 2022 में शुरू हुआ था
25 मार्च 2022 को इस योजना की शुरुआत हुई थी। जो 24 मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण हो जाना था। इस योजना की लागत 19.96 करोड़ है। संवेदक के सुस्त कार्यशैली के कारण 23 महीने बीत गया, कार्य पूर्ण नही हो सका। दलाही में स्थित बेलियाजोर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बिछायी गयी पाइप लगातार लीकेज हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को एक किलोमीटर के अंदर ही सही तरीके से पानी सप्लाई नही हो पा रहा है। सड़क किनारे पाइप लीकेज से रोजाना शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है।
25 गांव को पानी मिलना था लेकिन एक भी गांव को नहीं मिला
इस योजना से कुल 25 गांव लाभान्वित होना था लेकिन सही तरीके से आधा गांव तक पानी नही पहुंचाया गया है। कई गांवों में अभी तक कनेक्शन पूरा नही हुआ है बताया जाता है कि दलाही हाईस्कूल मोड़,आशीर्वाद कंप्यूटर सेंटर के पास, भगत चौक के पास ,पिछुली सड़क किनारे कई जगहों में पाइप लीकेज की समस्या बरकरार है। जहां से रोजाना हजारों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रही है। लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरसता है वही संवेदक के लापरवाही से रोजाना शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रही है।
देवघर इन दिनों सरकारी योजना के लाभुकों को और योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
इसी तरह का ताजा मामला देवघर शहरी क्षेत्र में स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के एक बस चालक को पीएम किसान का लिंक भेजकर अज्ञात द्वारा उसके एकाउंट से पांच हजार रुपये की साइबर ठगी कर लिया गया। इस संबंध में वह गुरुवार दोपहर बाद मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा बताया कि वह गाड़ी चला रहा था। उस दौरान उसका मोबाइल बेटे के हाथ में था। किसी अज्ञात द्वारा वाट्सअप पर फर्जी तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लिंक बनाकर भेजा और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया गया। बस चालक के बेटे ने उक्त लिंक को टच कर दिया और पल भर में उसके एकाउंट से पांच हजार रुपये की निकासी हो गयी। इस संबंध में आवेदन देकर पीड़ित ने साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया है।
जमशेदपुर के दलमा जंगल में फिर से बाघ की इंट्री हो गई है जहां दलमा जंगल में वन विभाग के ट्रैप कमरे में बाघ कि तस्वीर कैद हुई।
बाघ फिर से चाकुलिया, घाटशिला से दलमा पहुंच गया है । जानकारों का कहना है कि यह सुखद संकेत है, बाघ को अब दलमा जंगल रास आने लगा है, जिस तरह 1 महीने से अधिक दिनों से बाघ इन जंगलों में घूम रहा है।
यह संकेत है कि अब दलमा के जंगलों में यह रह सकता है, वन विभाग इस पर भी आने वाले दिनों में विचार करेगा, डीएफओ ने कहा कि बाघ लगातार घाटशिला चाकुलिया और दलमा के जंगलों में घूम रहा है, लोगों से दूरी बनाकर रहता है, जंगलों के अंदर ही इसका मोमेंट हो रहा है, सभी जगह पर ट्रैप कमरे में इसकी तस्वीर कैद हो रही है आगे कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार बाघ पर मॉनिटरिंग कर रही है l
देवघर यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा आयोजित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के साधना भवन के समक्ष विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध तथा अपनी न्यायसंगत मांगों की प्राप्ति हेतु एक एकीकृत प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगें
बैंकों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति।पाँच दिवसीय बैंक कार्य दिवस की घोषणा।
कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिनिधियों का निदेशक मंडल में नियुक्तिपुरानी लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण।
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण पर रोक।
ग्रेच्युटी नियमों में संशोधन एवं केंद्रीय कर्मियों के समान ग्रेच्युटी भुगतान।कर्मचारी-विरोधी नीतियों का अन्त।
अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति बंद कर स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना।
UFBU की देवघर इकाई के संयोजक मुन्ना कुमार झा के अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के उपमहासचिव धीरज कुमार, अधिकारी संघ के आंचलिक सचिव विभु प्रकाश, अध्यक्ष मिथिलेश कुमार,सुरेंद्र कुमार (IOB), मुकेश कुमार सिंह (BOI), रोहित कुमार सिंह (BOI), ब्रजेश कुमार (CANARA BANK) एवं अन्य बैंक कर्मी अमर कुमार, रविकांत, प्रवीण, अवधेश झा, केशव, सनी, अंशुमन, राजेश, ब्रजेश, आयुषी, कंचन, अमित कुमार, सुमित कुमार, रंजन, अविनाश कुमार (PNB), रोहित झा (PNB), अनूप पांडे, चंद्रशेखर, अरविंद बाजपेई, कनिष्क आनंद, कुमार शांतनु, काजल कुमार झा, प्रद्युम्न कुमार, मनीष कुमार राय, अजय जज़वारे समेत अनेकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
24 – 25 मार्च को मांगों को लेकर होगी हड़ताल
साथ ही, UFBU ने यह भी जानकारी दी कि 24 एवं 25 मार्च 2025 को अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल की जाएगी । संगठन का मानना है कि इन मांगों के कार्यान्वयन से बैंक क्षेत्र में सुधार एवं कर्मचारियों के हक़ों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी ।
देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामलोढ़िया गांव के भुइयाडीह टोला में गुरुवार देर शाम को बदमाशों ने 75 वर्षीय कौशल्या देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि आरोपी युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को भी मार कर घायल कर दिया । मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले सुनील दास व पिंटू दास ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित के अनुसार मृतक महिला शाम को घर से राशन लेने जा रही थी। इसी क्रम में अचानक युवक लाठी लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
महिला जा रही थी दुकान युवक को देख लौटा वापस
युवक के इस व्यवहार को देखकर महिला वापस अपना घर लौट गई। महिला के वापस लौट जाने के बाद दोनों युवक उसके घर में घुस गया जबरन घर में घुसकर हमला कर दिया। और इस हमले की वजह से महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की पूरी वारदात उसकी पतोहू पूनम देवी ने देखी। इसके बाद दोनों युवक गांव के 65 वर्षीय सुखदेव दास के घर पहुंचे और उन्हें घर से बाहर निकाल कर लाठी से माथे पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजन और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
घायल को उसके परिजन व ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलने पर जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। महिला के देवर पांचू दास सहित अन्य ने बताया कि वृद्ध महिला के पति का देहांत कुछ वर्ष पहले ही हो गया था। इस कारण वह अपने घर पर अकेली रहती थी। गुरुवार को वह मवेशी चराने गयी थी। जहां जानकारी मिली कि सुनील दास व पिंटू दास ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही घर पहुंच कर देखा कि शव पड़ा हुआ है।
शराब के नशे में था आरोपी युवक
दोनों युवक शाम को शराब के नशे में धुत रहते थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना से एसआइ राजेंद्र सिंकू, दिनेश कुमार राय, एएसआइ उमेश पांडे जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया ।
दुमका झारखण्ड के मद्य निषेध एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार पेयजलाआपूर्ति का बकाया 6500 करोड़ रुपया दे।
ताकि झारखण्ड हर घर नल जल विकास योजना में इसे लगाया जा सके। दुमका पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मीडिया से बातचीत मे यह बात कही. उन्होंने कहा कि केंद्र की नल जल योजना 22000 हज़ार करोड़ की योजना है जिसमें केंद्र को 50 फीसदी जबकि राज्य को 50 फीसदी राशि देनी थी ।लेकिन केंद्र ने 11000 हजार करोड़ की राशि देने के बाद फिर राशि अब तक नहीं दिया है. जिससे राज्य मे योजनाये खटाई पर पड़ती दिख रही है.इधर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य मे राजस्व को लेकर भी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राज्य मे शराब के जरीये राजस्व बढ़ाने के लिये कई योजनये लाई गई है. उन्होंने कहा कि इस बार ध्यान देशी शराब को लेकर फोकस किया गया है. 3500 से लेकर 4000 हज़ार करोड़ राजस्व का लक्ष्य है. जिसे शराब के जरीये पूरा करने का कोशिश होगी.. उन्होंने कहा कि सरकार शराब के जरीये लोगों को रोजगार उपलब्धता के साथ राजस्व की प्राप्ति करना है. मंत्री ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में लोग महुआ से देशी शराब बनाते है और उनका भयादोहन एक्साइज, पुलिस और स्थानीय नेता करते है। मंत्री ने बताया कि अब सरकार महुआ से देशी शराब बनाने वालों को लाइसेंस देगी ताकि की उन्हें परेशान ना करे।
14 फरवरी की सुबह 8:00 से रात्रि 10:00 तक बड़े वाहनों की प्रवेश वर्जित रहेगा दोपहर 3:00 से लेकर शाम 7:00 बजे तक छोटा मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं. वह बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.
इसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली लौट जायेंगी. उनके रांची आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसको लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.
रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
14 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से रात के सात बजे तक तक शहर में छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
– 14 फरवरी : दिन के तीन बजे से छह बजे तक कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.
– 14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करे.
– 14 फरवरी : कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़, काठीटांड की ओर से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड़, लालपुर चौक, कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं. आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है.
– 15 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दिन पलामू , गढ़वा, लातेहार, गुमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन काठीटांड, तिलता चौक से दायें मुड़कर रिंग रोड से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.
– 15 फरवरी : जमशेदपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिनको पलामू की ओर जाना है, वे सभी रामपुर रिंग रोड चौक से बायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं.
– 15 फरवरी : हजारीबाग की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिसको पलामू, गुमला की ओर जाना हो, वे नेवरी (विकास) रिंग रोड चौक से बायें मोड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.
– 15 फरवरी : पिठौरिया की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन कांके रिंग रोड चौक से दायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.
– 15 फरवरी : कांके की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी छोटी वाहन सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रिंग रोड़ से होकर पिस्का मोड़, पंड़रा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे.
– 15 फरवरी : रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड से होकर फ्लाई ओवर के नीचे से बहु बाजार होते हुए जा सकते हैं.
– 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सडक का उपयोग कम से कम करें.
– 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से 01:30 बजे तक नेवरी रिंग रोड से बीआईटी मोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करें. बीआईटी मोड से बुटी मोड, कांटाटोली चौक, फ्लाईओवर, सिरम टोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा थाना चौक, हिनू चौक तक सड़क का इस्तेमाल कम से कम करें.
एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना
14 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले सभी यात्रियों से अपील है कि जिनकी फ्लाइट 04:00 बजे से 05:30 बजे के बीच है, वे 03:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जायें. वहीं 15 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले यात्री, जिनकी फ्लाइट दिन के 11:00 बजे से 01:30 बजे के बीच है, वे 11:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाने का कष्ट करें.
मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सूचना
मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी, जिनकी परीक्षा 15 फरवरी को प्रथम पाली में है, वो परिक्षा केंद्र सुबह 09:30 बजे तक पहुंच जाये. वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थी सुबह 12:00 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाये.
देवघर जिला के मधुपुर में शिक्षक संजय दास के हत्या की सूचना मिलने पर मंत्री रांची से देर शाम मधुपुर पहुंचे और मधुपुर के कोर्ट मोड़ स्थित अंबेडकर चौक के पास पहुंचा।
जहां उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी । साथ ही वहां धरने पर बैठे लोगों के साथ मंत्री ने वार्ता किया और इसके बाद फिर शिक्षक संजय दास के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी शिक्षिका उषा रानी दास को ढांढस बंधाया व सांत्वना दिया ।
और घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया साथ में मधुपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद थी मंत्री ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि इस घटना के पीछे जिनका भी हाथ है वे बक्से नहीं जाएंगे। हर हाल में अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
रांची झारखंड सरकार ने 14 फरवरी को शब-ए-बारात के अवसर पर अवकाश घोषित किए हैं।
जिसके कारण कल शुक्रवार को होने वाली माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 04 मार्च 2025 को होगी। इसको लेकर राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और राज्य सरकार ने 14 फरवरी को शब-ए-बारात के अवसर पर अवकाश घोषित कर दिया है ।
देवघर जिला के मधुपुर में दिनदहाड़े प्रिंसिपल की हुई हत्या पर चंद शेखर रावण ने लिया संज्ञान। हत्या मामले में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंदशेखर रावण ने एक्स पर हत्या का वीडियो शेयर करते हुए लिखा
झारखंड के मधुपुर भेड़वा नवाडीह में दलित शिक्षक एवं समाजसेवी संजय दास जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या अत्यंत दुखद एवं दंडनीय है। यह घटना समाज में बढ़ती अराजकता का उदाहरण है।संजय दास जी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित व्यक्ति थे, उनकी हत्या केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरी क्षति है। ऐसी घटनाएं न केवल दलित समाज बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए चिंता का विषय हैं। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मांग करता हूँ कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, और मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।
देवघर पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर कुल 7 साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों में देवघर जिला के अलग अलग थाना क्षेत्र के शामिल हैं साथ ही देवघर जिला के अलावा गिरिडीह जिला का भी एक अभियुक्त शामिल है। पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर फोन पे गूगल पे पर कैश बैक के नाम पर भोलेभाले लोगों से ठगी करने का काम करता है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Gumla Road Accident : झारखंड के गुमला में कृषि मंत्री के काफिले में शामिल 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे 5 लोग घायल हो गए।
गुरुवार के दिन यह हादसा हुआ। झारखंड के कृषि मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई ।
दुर्घटना में बीडीओ समेत 5 लोग घायल हुए हैं।
यह घटना गुमला के बसिया प्रखंड में क्षेत्र में हुई है। जहां झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बसिया पहुंची थी। घायलों में ये 5 लोग शामिल हैं इस दुर्घटना में बीडीओ सुप्रिया भगत, बीडीओ के वाहन चालक जगपाल कुमार, जेएसएलपीएस के बनमाली साहू, रामजड़ी निवासी जितेंद्र कुमार भगत और ज्योति लकड़ा को चोटें आई हैं। घटना के बाद काफिला को रोका गया और फिर सभी लोग गाड़ी में सवार लोगों का हाल-चाल लेने लगे।बसिया की बीडीओ की टाटा सुमो कार में चल रहीं थीं। उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार चल रही थी। स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गयी है।
स्कूल के समीप गाड़ियां टकराई
जोलो गांव की ओर से जा रहा था काफिल, दुकई गांव में हुई दुर्घटनामंत्री का काफिला जोलो गांव की और जा रहा था तभी काफिले में बड़ी संख्या में गाड़ियां शामिल थी। तुकई गांव स्थित स्कूल के समीप आगे जा रही एक कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे चल रहे स्विफ्ट डिजायर के चालक को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही बसिया बीडीओ की कार ने सामने वाली कार को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षत्तिग्रस्त हो गए और पांच लोग घायल हो गए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी कृषि मंत्री
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया के बागेसेरा के ब्राउवेल पैरेंट फार्म का अवलोकन के अलावे जिला मुख्यालय के संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला के परिसर में स्थित एराउज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी ।
धनबाद गुरुवार को निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापापुर 10 नंबर बंद पड़ी खदान के समीप से 56 वर्षीय नंदू राय का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला।
मृतक नंदू राय इसीएल मुगमा एरिया की कॉलियरी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था । नंदू राय चापापुर कालीमाटी का रहने वाला था मृतक के लड़के धनंजय राय ने बताया कि मृतक नंदू राय बुधवार की दोपहर से ही लापता था काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला आज सूचना मिली की पिताजी का शव पेड़ से लटका हुआ है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है ।
डांस स्टेज अचानक बन गया शादी का मंडप…वायरल वीडियो बताया जाता है कि यह वीडियो बिहार की हैं। #viralvideo में दावा किया जा रहा हैं की दोस्त की शादी मे शामिल होने आए युवक को स्टेज पर डांस कर रही लड़की इतनी भा गई की उसने डांसर की मांग मे सिंदूर भरकर चुनरी भी ओढ़ा दी। पहले तो लड़की गुस्से मे दिखी .. मगर चंद मिनट बाद ही उसने युवक को जीवन साथी मानकर उसे बाहों मे ले लिया।
यहां देखें वीडियो 👇👇👇👇
डांस स्टेज अचानक बन गया शादी का मंडप… वायरल वीडियो बिहार की हैं। #viralvideo मे दावा किया जा रहा हैं की दोस्त की शादी मे शामिल होने आए युवक को स्टेज पर डांस कर रही लड़की इतनी भा गई की उसने डांसर की मांग मे सिंदूर भरकर चुनरी भी ओढ़ा दी। pic.twitter.com/YCIeLLt6e2
— Adv Pappu Bhartiy एडवोकेट पप्पु भारतीय (@BhartiyPappu) February 13, 2025