झारखंड की आवाज

Blog Post -

रामगढ़ सैन्य अस्पताल लौटा शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर

रामगढ़ शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर देर रात रांची एयरपोर्ट से रामगढ़ सैन्य अस्पताल लाया गया।

1002176414

इस दौरान रामगढ़ की हृदयस्थली सुभाष चौक पर सिख समाज के लोगों के साथ शहर के आम गण्यमान्य लोगों ने जो बोले सो निहाल के साथ भारत माता की जय एवम बंदे मातरम के नारे लगाए। 25 वर्षीय कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी मंगलवार तारीख 11 फरवरी को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास IED की चपेट में आने से शहीद हो गए थे।

इस मौके पर रामगढ़ गुरुनानक पब्लिक स्कूल के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि अपनी ड्यूटी के दौरान उसने शहादत दी है उसके पार्थिव शरीर को रामगढ़ आने पर सिख समाज ने नम आंखों से उसकी विदाई दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि कब तक हमारे देश के जवान शहीद होते रहेंगे इस पर कठोर निर्णय लेने की जरूरत है। आगे कहा कि यह सिख समाज के लिए गौरव की बात है क्योंकि सिख समाज हमेशा से शहादत देते आ रहे हैं और शहादत उनके विरासत में लिखी हुई है।

Jamtada। Irfan Ansari ने Babulal Marandi पर साधा निशाना कहा झारखंड को गर्त में पहुंचाने वाला …..

जामताड़ा झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी आज जामताड़ा नगर और आसपास के गाँव का भ्रमण किया। जहां लोगों की समस्याओं को सुन समाधान करने की बात कहीं।

1002176344

इसी दौरान मंत्री ने श्रीरामपुर में एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी ने आयुष्मान भारत योजना में झारखंड सरकार की ओर से अस्पतालों को लेकर तय किए गए नए मापदंडों को अव्यावहारिक करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस नियम के लागू होने से गरीब मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। इसी बयान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बाबूलाल को आड़े हाथों लिया है, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने झारखण्ड को गर्त में ले जाने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं।

1002176348

जिसकी सुधार की शुरुआत हमलोग कर रहे हैं। पूर्व की झारखण्ड में भाजपा की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत दो कमरे वाले अस्पतालों को इस योजना के तहत इलाज के लिए स्वीकृति दे दी गई जो ग़लत है।

झारखंड सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइंस में इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 30 और शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम 50 बेड वाले हॉस्पिटल ही सूचीबद्ध किए जाएंगे।

झारखंड का पहला रिवर थाना का साहिबगंज में हुआ शुभारंभ

साहेबगंज । झारखंड का पहला रिवर थाना का शुभारंभ साहिबगंज में हुआ। इसका उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, विधायक एमटी राजा, उपायुक्त हेमंत सती एवं एसपी अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

1002175507

इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि साहिबगंज में रीवर थाना वर्षों से उसका सपना रहा है। वर्ष 2021 में उसने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संदर्भ में बातचीत की थी। अब जाकर यह सपना पूरा हुआ है। रिवर थाना के खुलने से अब दियारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर लगाम लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब झारखंड के किसान भय मुक्त वातावरण में दियारा क्षेत्र में खेती कर सकेंगे। कोई भी अपराधी अब उन किसानों की फसल लूटने की कोशिश करते हैं तो झारखंड पुलिस सीधे उसको गोली मारने का काम करेगी। अब अपराधियों का साहिबगंज जिला में कोई स्थान नहीं है।

साहिबगंज जिला अपराध मुक्त होगा : एम टी राजा

राजमहल विधायक ने एमटी राजा ने कहा कि अब समय आ गया है कि अपराधियों को अपराध छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ जाना चाहिए क्योंकि रिवर थाना बनने के साथ ही उसकी अब खैर नहीं होगी। वही उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि साहिबगंज में रिवर थाना का शुभारंभ होने के साथ ही अब दियारा क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों पर भी लगाम कसा जा सकेगा। फिलहाल थाना को अस्थाई जगह पर शुरू किया गया है जल्द ही जगह देखकर थाना के लिए स्थाई बिल्डिंग बनवा दी जाएगी। थाना को संसाधन युक्त बनाने के लिए दो मोटर वोट के लिए टेंडर किया गया है।वहीं एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रिवर थाना से नदी और दियारा क्षेत्र में पुलिस और अपनी नजर रख सकेगी। अपराधियों खासकर नदी और दियारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर लगाम कसने के लिए यह थाना काफी उपयोगी होगा। फिलहाल इस थाना की मॉनिटरिंग राजमहल एसडीपीओ के जिम्मे होगा।

83 किलोमीटर तक आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बना रिवर थाना

दरअसल झारखंड राज्य का एकमात्र साहिबगंज जिला में 83 किलोमीटर तक फैली गंगा नदी और इसके दियारा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रिवर थाना खोले जाने के लिए वर्ष 2018 में ही जिले के तत्कालीन एसपी धनंजय सिंह ने राज्य सरकार को रिवर थाना खोलने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन उस समय प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सका था। बाद में समय-समय पर जिले में पदस्थापित होने वाले एसपी एम मुरूगन, हरदीप पी जनार्दन,अनुरंजन किस्पोट्टा, नौशाद आलम के द्वारा रिवर थाना खोले जाने की बात सरकार के समक्ष रखी जाती रही थी। इसी क्रम में लगभग डेढ़ साल पहले साहिबगंज में रिवर थाना की मंजूरी मिली थी। गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 19 अक्टूबर 2023 को अधिसूचना जारी कर साहिबगंज जिले में गंगा नदी थाना के सृजन की घोषणा की थी। बता दें कि झारखंड का एक मात्र साहिबगंज जिला है, जहां गंगा नदी गुजरती है। नदी के उस पार दियारा क्षेत्र में अंतरराज्यीय सीमा की वजह से अपराधी व पशु तस्करों की सक्रियता आम लोगों खासकर किसानों के लिए हमेशा से परेशानी का सबब बना हुआ था है। अब रिवर थाना के शुभारंभ दियारा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की बात होगी।

जमशेदपुर में 680 मजदूरों ने टाटा कंपनी के गेट को किया जाम

जमशेदपुर टाटा स्टील कंपनी का ठेका कंपनी वामन इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के 680 मजदूर हड़ताल पर टाटा कंपनी गेट को किया जाम।

1002175169

पिएफ ई एस आई और ओवरटाइम का पैसा नहीं देने का लगाया आरोप कंपनी के गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन शुरू टाटा स्टील कंपनी के साकची गेट को किया जाम ।

देवघर के मधुपुर में स्कूल के प्रिंसिपल को अपराधियों ने बम से उड़ाया मौके पर हुई मौत

देवघर जिला के मधुपुर में शिक्षक सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि संजय दास पर बदमाशों का हमला। मौके पर हुई मौत ।

1002175083

देवघर जिला के मधुपुर में दिनदहाड़े गुरुवार के दिन अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल की बम से मारकर हत्या कर दिया । घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर मध्य विद्यालय के पास हुई है। जहां अपराधियों ने 52 वर्षीय संजय दास पर बम से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गयी। यह घटना उस वक्त हुई, जब संजय दास स्कूल से बायोमेट्रिक्स कराकर लौट रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अटेंडेंस बनाकर स्कूल से निकल अपनी स्कूटी से जा रहे थे प्रिंसिपल इस दौरान हुआ हमला । बताया जाता है कि संजय दास जब स्कूल में हाजिरी लगाने के बाद स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी पिपरासोल के पास घात लगाये अपराधियों ने उन पर बम से हमला कर दिया। बमबाजी की घटना में संजय दास की मौके पर ही मौत हो गई। बम धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में दहशत फैल गया जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मधुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया।

संत रैदास के अनुयायियों ने इनकी जयंती के शुभ अवसर पर निकाली शोभायात्रा।

हजारीबाग संत रैदास की जयंती के शुभ अवसर पर उनके अनुयाइयों ने हजारीबाग में शोभायात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों में निकली जिसमें जिवंत झांकी के साथ इनके अनुयाई नाचते गाते हर्षोल्लास के वातावरण में इनके जयंती को मनाया गया।

1002174742

संत रैदास अपने रचनाओं से सामाजिक बुराईयों को दूर करने एवं समाज को एकता का उपदेश देने वाले महान संत दर्शनशास्त्री थे। उन्होंने समाज में समानता और न्याय के लिए काम किया था।साथ ही भारतीय भक्ति आन्दोलन के प्रमुख संतों में एक थे।

माघी पूर्णिमा मेला का विधायक ने किया विधिवत उद्घाटन

साहिबगंज जिले के राजमहल में माघी पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का विधिवत् उद्घाटन बुधवार को सिंधी दलान सूर्यदेव मंदिर गंगा तट पर बने मंच से सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, जिले के उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

1002174723

मेला उद्घाटन के पूर्व मंत्री महोदय ने गंगा पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एमटी राजा ने अपने संबोधन में राजमहल के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए मंत्री महोदय से राजमहल को जिला, तीनपहाड़ को प्रखंड बनाने सहित क्षेत्र में पेयजल समस्या सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की। राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राजमहल का इतिहास काफी पुराना है और यहां माघी पूर्णिमा अवसर पर लगने वाला माघी पूर्णिमा का मेला कब से लग रहा है यह शायद किसी को जानकारी नहीं होगी। आदिवासियों का महाकुंभ किए जाने वाली सम्मेलन और विकसित करने की आवश्यकता है राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी राज्य के विकास के लिए काफी संवेदनशील है और लगातार राज्य की विकास कर रहे हैं। वह हेमंत मुख्यमंत्री के संबंध संदेश वाहक के रूप में यहां आए हैं स्थानीय विधायक एमटी राजा जी द्वारा जो भी मांगे सौंपी गई है उन सभी मांगों पर मुख्यमंत्री से मिलकर सकारात्मक पहल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों का पौधा, शॉल एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण उपायुक्त हेमंत सति के द्वारा दिया गया।

गरीब किसान को GST डिपार्टमेंट ने भेजा दो करोड़ का नोटिस, कोयला कारोबार में 54 करोड़ की ठगी का मामला

हजारीबाग के एक किसान के साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है. दो करोड़ क्लेम का नोटिस मिलने के बाद मामला उजागर

हजारीबागः जिले में बड़ा ठगी का मामला प्रकाश में आया है. फर्जी कंपनी बना कर लगभग 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का कोयला बेच डाला गया और एक गरीब किसान को फंसा दिया गया।

1002174497

बनारस जीएसटी डिपार्टमेंट ने किसान को दो करोड़ रुपये क्लेम का नोटिस भेजा है. वहीं मामले में 54 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज किया गया है।

हजारीबाग के हुटपा निवासी किसान मुकेश कुमार सिंह के साथ यह ठगी हुआ है. उनके दस्तावेजों का गलत तरीके से उपयोग कर तीन फर्जी कोयला कंपनियों ने जीएसटी नंबर हासिल किया और हजारों टन कोयला की खरीद-बिक्री कर 54 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया है. अब बनारस जीएसटी डिपार्टमेंट ने किसान को दो करोड़ रुपये क्लेम का नोटिस भेजा है.

द प्रेस क्लब ऑफ देवघर शिवबारात की सेवा में लगाएंगे स्टॉल, होली मिलन समारोह में आएंगे बड़े कलाकार

देवघर द प्रेस क्लब ऑफ देवघर की एक बैठक क्लब के कार्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ अमरनाथ पाठक ने किया ।

1002172639 1

इस बैठक में क्लब के पिछले बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा किया उसके उपरांत क्लब के सफल संचालन और पत्रकार हित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई और नए कमेटी के माध्यम से क्लब की मजबूती को लेकर सामुहिक निर्णय हुआ।

होली मिलन समारोह में आएंगे बड़े कलाकार

आगामी शिवरात्रि महोत्सव में शिव बारात में क्लब की और से एक स्टॉल लगाकर भोलेनाथ के बारात में शामिल भक्तों की सेवा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही होली मिलन समारोह में किसी बड़े कलाकार को बुलाकर होली मिलन समारोह करने का निर्णय लिया गया होली मिलन समारोह के सफल संचालन के लिए एक कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया जिसका नेतृत्व कार्यकारणी के सदस्य उपेन्द्र कुमार करेंगे उसके नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन आगामी 9 मार्च को किया जाएगा जिसमें क्लब के सभी सदस्य के साथ साथ गणमान्य अतिथियों को भी बुलाने को लेकर निर्णय लिया गया। इस कमेटी में कुल 11 सदस्य होंगे।

परामर्श दात्री कमेटी क्लब की मजबूती के लिए देंगे दिशा निर्देश

वही दूसरी कमेटी परामर्श दात्री कमेटी बनाने को लेकर निर्णय लिया गया जिसमें क्लब के वरिष्ठ लोगों को सदस्य बनाया जाएगा इसको लेकर सभी से सुझाव मांगा गया है और अगली बैठक में कमेटी का गठन किया जाएगा।

क्लब के ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट का संचालन सह कोषाध्यक्ष करेंगे

तीसरा निर्णय यह लिया गया कि सभी सदस्यों को एक मंच पर लाने और क्लब के सदस्यों को समय पर सभी गतिविधियों की जानकारी आसानी से मिल सके इसके लिए एक व्हाटप्स ग्रुप बनाया जाए जिसका एडमिन सह कोषाध्यक्ष पप्पु भारतीय होंगे और उसके द्वारा सभी सदस्यों को ग्रुप में जोड़ा जाएगा और एक फेसबुक पेज The Press Club of Deoghar के नाम से बनाया जाएगा जिसका संचालन पप्पु भारतीय ही करेंगे।

सदस्यता अभियान के लिए लिए कमेटी बनाने का निर्णय

चौथा निर्णय एक 5 सदस्यीय कमेटी बनाने को लेकर हुई जो नए सदस्यों को जोड़ने को लेकर काम करेंगे इसका नेतृत्व कार्यकारणी सदस्य संजय कुमार यादव करेंगे ।

अनुशासनात्मक कमेटी बनाने का निर्णय

पांचवी कमेटी क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सोशल गतिविधियों को देखने के लिए बनाई गई जिसे अनुशासनात्मक कमेटी का नाम दिया गया इसका नेतृत्व कार्यकारणी सदस्य ललित भारती करेंगे इस कमेटी में कुल 11 सदस्य होंगे जिसमें एक भी पदाधिकारी नहीं होंगे और ना ही अन्य कमेटी के सदस्य ये सभी प्रेस क्लब के सदस्य होंगे ।

लोक लेखा कमेटी बनाने का निर्णय

हिसाब किताब से संबंधित एक लोक लेखा कमेटी बनाने को लेकर निर्णय हुआ जिसका नेतृत्व कार्यकारणी सदस्य परमजीत कुमार करेंगे इस कमेटी में कुल 7 सदस्य होंगे।

क्लब की और से खेल कूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

वही खेल कूद प्रतियोगिता के लिए एक कमेटी बनाई गई जिसका नेतृत्व कार्यकारणी सदस्य राजा कुमार करेंगे और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है कि 15 मार्च से 31 मार्च के बीच एक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे अपने सहयोग के लिए कमेटी में कुल 7 सदस्य को जोड़ेंगे जो प्रेस क्लब के सदस्यों होंगे।

1002171434

बैठक के दौरान एक बात यह भी सामने आई कि क्लब के बायलॉज के विपरीत भी कुछ सदस्य और पदाधिकारी अपना पद लिखते हैं अब वैसा नहीं करेंगे क्लब के बायलॉज के अनुसार ही अपने पद को लिखेंगे और किसी को आप्ति होगी तो वो अनुशासनात्मक कमेटी को शिकायत करेंगे और कमेटी उस पर निर्णय लेगी।आज के इस बैठक में अध्यक्ष डॉ अमरनाथ पाठक उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सचिव राजेश किशोर संयुक्त सचिव अनूप कुमार राय कोषाध्यक्ष अरुण केशरी सह कोषाध्यक्ष पप्पु भारतीय कार्यकारणी सदस्य उपेन्द्र कुमार ललित भारती राजा कुमार यादव और संजय यादव उपस्थित थे।

किराना दुकानदार ने उधार में नहीं दिया गुटखा, दुकानदार के साथ हुई मारपीट, इलाज के दौरान मौत

देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में किराना दुकानदार को उधारी नहीं देने के कारण अज्ञात युवक ने की मारपीट । दुकानदार गंभीर रूप से हुआ घायल । इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है । घटना के संबंध में कटिया गांव निवासी घायल गुरु गोविंद पांडेय के भतीजे सूरज पांडेय ने बताया कि गुरु गोविंद अपने दुकान में सोमवार 4:00 बजे सामान बेच रहा था इस दौरान गांव के ही कुछ युवक वहां पहुंचे और उधारी में गुटका और अन्य सामान मांगने लगे सामान नहीं देने पर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगा । इसके बाद युवकों ने दुकानदार को जमकर पीट दिया जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए हजारीबाग के तत्कालीन sdo पहली बार दिया बयान कहा ….

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप है ।

1002164438

हजारीबाग जिले के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया। इससे पहले उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां उनकी शारीरिक जांच की गई। जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर अपनी पत्नी अनिता देवी की हत्या का आरोप है. आरोप लगने के बाद पहली बार अशोक कुमार ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, पहले पहलू को लेकर काफी दुष्प्रचार किया जा चुका है. वहीं उन्होंने अपनी पत्नी अनिता देवी के बारे में कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा.हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वे पिछले 41 दिनों से फरार चल रहे थे. आखिरकार हजारीबाग लोहसिंघना थाना पुलिस व उसकी टीम ने उन्हें रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

1002164441

पूरी टीम देर रात तक चरही गेस्ट हाउस में रही. सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मेडिकल जांच के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

तीन की मौत पांच लोग गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग के चरही थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें अंस देवी, संजू देवी सोनी देवी शामिल है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

1002165128

घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, असिता देवी, उमा देवी और ज्योति देवी हैं। बताया जाता है कि रांची का रहने वाला पूरा परिवार है जो आपस में तय करके महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज निकला था । स्नान कर वापस लौट के दौरान चरही घाटी के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायल रंजू देवी ने बताया कि सभी लोग आपस में मिलकर प्रयागराज कुंभ जाने के लिए तैयारी की. सभी एक ही परिवार के लोग हैं. गाड़ी भाड़ा में लेकर प्रयागराज के लिए 8 फरवरी को सुबह निकले थे. 9 फरवरी को सभी ने महाकुंभ में स्नान किया. रात में ही वापस रांची जाने के लिए निकले. इसी दौरान चरही घाटी के निकट कोयला ढोने वाले मोटरसाइकिल से गाड़ी अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक को जा मारा इसे यह घटना घटी है.घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है. कुछ मरीजों को रेफर करने की भी तैयारी चल रही है. तीनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है और परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई है.

ना पेंशन ना बिजली ऐसे गुजारा करते हैं 75 वर्षीय वृद्धा और उनका दिव्यांगपुत्र

मोहल्ले के लोग मिलकर करते हैं भोजन और दवा का इंतजाम

पाकुड़ झारखंड में हेमंत सरकार झारखंड के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना लेकर आई है जिससे गरीब असहाय लोगों को जीवन आपन करने में मदद मिल रही है।

लेकिन पाकुड़ से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है पाकुड़ शहर अंतर्गत वार्ड संख्या 16 में रहने वाला एक गरीब परिवार लगातार तीन वर्षों से अधिकारियों की उदासीनता के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है। दरअसल पिछले तीन वर्ष पहले बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। दिव्यांग मनोज कुमार राम ने बताया कि पहले हेमंत सरकार के द्वारा राज्य की जनता का बिजली बिल माफ किया गया था, लेकिन उसके बाद भी इन लोगों का बिजली बिल आज तक माफ नहीं हुआ अंधेरे में जीने को मजबूर है । 75 वर्षीय वृद्ध महिला के मकान का बिजली बिल 25 से 30 हजार बकाया बताकर बिजली का कनेक्शन काट दिया ।

ना बिजली बिल माफ हुआ न ही पेंशन नसीब

75 वर्षीय बुलू देवी ने रोते बताया कि वृद्धा पेंशन पास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन के लिए कई बार वार्ड पार्षद सहित नगर परिषद एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा चुकी हैं। यहां तक कि सरकार आपके द्वारा में भी उनके द्वारा सारे कागजात के साथ आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक उनका वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड स्वीकार नहीं किया गया है, जिस कारण वह मोहल्ले वासियों से माँग कर अपनी दवा वगैरह खरीदती हैं।

75 वर्षीय वृद्ध महिला 50 वर्षीय दिव्यांग पुत्र पेंशन के लिए लगा रहे हैं चक्कर

वर्षों से अंधेरे में गुजर बसर कर रही है महिला ने कहा आखिरी उम्मीद मीडिया से है हमारी बात कोई सुने और वर्षों से अंधेरे में अपना जीवन यापन करने को मजबूर इससे निजात मिले आगे कहा कि वृद्धा पेंशन या राशन तक नसीब नहीं हुआ है। जरूरत है ऐसे मामले में जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य सरकार को सकारात्मक पहल करने की। मकान में 75 वर्षीय बुलू देवी अपने 50 वर्षीय दिव्यांग पुत्र मनोज कुमार राम के साथ रहती हैं । इनका दिव्यांग पुत्र भी कोई कार्य करने में सक्षम नहीं है । बेहद ही गरीब और निर्धन परिवार हैं ।

बिजली बिल और बैंक ऋण कभी माफ नहीं होता : तत्कालीन कार्यपालक अभियंता

वृद्ध महिला ने बताया कि एक बार बिजली विभाग के अधिकारी से मिले थे तो बिजली विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता द्वारा कहा गया कि बिजली का बिल और बैंक का ऋण जीवन में कभी माफ नहीं होता है, जैसे भी होता है पैसे लेकर आओ, जमा करो, तभी बिजली मिलेगी।

मेरे संज्ञान में आया है जांच करेंगे : कार्यपालक अभियंता विद्युत

कार्यपालक अभियंता इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। आगे कहा कि इस बार उन्हीं लोगों का बिजली बिल माफ हुआ है जिनका प्रति माह 200 यूनिट से कम था। इसका क्या मामला है वे इस पर जरूर जांच करेंगे। क्या सत्य है और क्या हकीकत, जांच करने के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

Sahara India Pariwar। सहारा निवेशकों के लिए लिए अच्छी खबर देखिए किस दिन आयेगा पैसा

बोकारो सहारा इंडिया में भारत के करोड़ों लोगों का पैसा जमा है जिसको लेकर निवेशक लगातार सरकार से पैसे दिलाने की मांग कर रहे हैं और सरकार भी लगातार पैसे दिलाने की बात करती है।

1002162682

वही इस संबंध में सांसद चंदप्रकाश चौधरी ने कहा कि सहारा समूह की कंपनियों में निवेश करने वाले 11.61 लाख से अधिक निवेशकों को उनका पैसा जल्द मिलने वाला है।

इसके लिए सरकार की ओर 2,025.75 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की गई है। यह राशि उन निवेशकों को लौटाई जाएगी जिन्होंने सीआरसीएस- सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से अपनी दावेदारी की थी।

इससे पहले भी सरकार ने पांच हजार करोड़ की राशि वापस करवा दी है।

सांसद ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने 4 फरवरी को लोकसभा में सवाल पूछा था जिसके जवाब में लोकसभा में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया किं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सहकारी समितियों में जमा किए गए धन की वापसी के लिए यह पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को लांच किया गया था।

इसके माध्यम से निवेशकों को उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि अब तक 50,000 रुपये तक की राशि ही प्रत्येक पात्र निवेशक को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को उनकी पूरी जमा राशि वापस दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

Jharkhand Breaking News। पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व SDO गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने रविवार देर शाम बड़ी कार्यवाही की है। हजारीबाग पुलिस ने पूर्व सदर एसडीओ अशोक कुमार को राज्यधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है।

1002162127

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एसडीओ को गिरफ्तार किया हैं । अशोक कुमार पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। इससे पहले शुक्रवार के दिन अशोक कुमार के पिता को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार की रात को पुलिस ने हजारीबाग से अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को गिरफ्तार किया। पूर्व एसडीओ की पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ के पिता भी नामजद अभियुक्त हैं। हजारीबाग के पूर्व एसडीओ की पत्नी अनीता की मृत्यु जलने से हुई थी।

जिसके बाद मृतक अनीता के मायके वालों ने पूर्व एसडीओ समेत उनके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उसके पिता दुर्योधन साव को भी नामजद आरोपी बनाया गया है । अशोक कुमार की जमानत याचिका को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था याचिका खारिज होने के बाद से सभी फरार चल रहे । अशोक कुमार के पिता अपने ससुराल सलैया गांव में थे। पुलिस ने उसे शुक्रवार को वही से गिरफ्तार कर लिया था ।

1002162101

साथ ही रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप मंडल ने हज़ारीबाग़ के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।