झारखंड की आवाज

Blog -

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष बने अताउर रहमान , दो पार्षद को समान वोट तो दो निर्विरोध जीते

052bc68201ec578a5a0db231b5c167de 1208557488 scaled

चतरा // अताउर रहमान उर्फ बाबू खान चतरा नगरपरिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमन यादव को 1492 मतों से हरा दिया है। अताउर रहमान को 6111 और अमन यादव को 4619 वोट मिले। तीसरे स्थान पर राजेश कुमार साह 3844, चौथे स्थान पर सुदेश कुमार 2381 और पांचवें स्थान पर विद्यासागर आर्य को 1355 वोट मिले हैं। इसके पहले आज कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई। देर शाम तक रिजल्ट आ गया। तीन राउंड में मतगणना की गई। पहले राउंड में 7 वार्ड पार्षदों का रिजल्ट आया। दूसरे राउंड में 15 और अंतिम राउंड में सभी 22 पार्षदों का रिजल्ट जारी किया गया। वार्ड 16 के दो प्रत्याशियों के बीच समान वोट मिलने से उनका रिजल्ट रोक दिया गया था। बाद में सुशील कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। आज मतगणना को लेकर काफी गहमागहमी देखी गई। चतरा कॉलेज को मतगणना बनाया गया था। उपायुक्त कृति श्री और एसपी सुमित अग्रवाल पूरे दिन मुस्तैद रहे। विजेता वार्ड पार्षदों की ओर से शहर में गाजे बाजे के साथ विजयी जुलूस निकाला गया।

चतरा नगर परिषद के 22 वार्ड पार्षद का रिजल्ट आ गया है।

  • वार्ड 1 से राकेश कुमार,
  • वार्ड 2 ऋतिका कुमारी,
  • वार्ड 3 मो नेहाल,
  • वार्ड 4 पार्वती देवी,
  • वार्ड 5 रिंकू देवी,
  • वार्ड 6 दीपक कुमार वर्मा,
  • वार्ड 7 पूनम कुमारी,
  • वार्ड 8 सरीता देवी,
  • वार्ड 9 प्रमीला देवी,
  • वार्ड 10 बबीता देवी,
  • वार्ड 11 वेदवती जायसवाल निर्विरोध,
  • वार्ड 12 आबिद हुसैन,
  • वार्ड 13 माया देवी निर्विरोध,
  • वार्ड 14 अफशाना खातून,
  • वार्ड 15 उजाला परवीन,
  • वार्ड 16 यहां दो प्रत्याशियों सुशील कुमार और विशाल कुमार को 277-277 वोट मिले। मुकाबला बराबरी पर रहने से रिजल्ट रोक गया है।
  • वार्ड 17 सुमिता मणिदास,
  • वार्ड 18 प्रेमचंद साहू,
  • वार्ड 19 अजहर हकीम,
  • वार्ड 20 मो नेसार,
  • वार्ड 21 बिनोद राम,
  • वार्ड 22 नितेश कुमार को विजेता घोषित किया गया है।

चतरा नगर परिषद चुनाव में कुल 24906 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 23231 मान्य और 1675 मत रिजेक्ट हुए।

दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद पर अभिषेक 667 मतों से हुए विजयी

IMG 20260227 WA0124 scaled

दुमका // दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया 667 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए अपने चीर प्रतिद्विंदी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को पराजित किया। अभिषेक चौरसिया काे 6781 मत मिला, जबकी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को 6114 मत ही ला सके। जीत की सूचना के बाद मतगणना केंद्र पहुंच अभिषेक चौरसिया ने जीत का श्रेय दुमका के लोगों को दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है। भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में दुमका नगर परिषद का सूरत कुछ और होगा। वहीं भाजपा समर्थित अमिता रक्षित तीसरे नंबर पर रहीं।

  • बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में वीणा देवी ने कुल 4065 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। निकटम प्रतिद्वंदी मधुमता देवी को मात्र 1901 वोट से ही संतोष करना पड़ा। वहीं भाजपा समर्थित पुनम देवी 1621 वोट मिला।
  • नगर परिषद दुमका से विजयी वार्ड सदस्यों में से 21 वार्ड में से 13 और 20 के वार्ड सदस्य निर्विरोध जीत हासिल किया।
  • वार्ड नंबर 13 के प्रत्याशी जुही कुमारी के दो अन्य प्रतिद्वंदी का नामांकन पूर्व में ही रद्द हो चुका है, जबकि वार्ड 20 के वार्ड पार्षद मनोज सिंह चौथी बार निर्विरोध चुने गये।

जीत हासिल करनेवाले अन्य प्रत्याशियों में

  • वार्ड-1 से उर्मिला शर्मा,
  • वार्ड- 2 से रेवती देवी,
  • वार्ड -3 से कुसुम कुमारी,
  • वार्ड -4 से संजीव कुमार यादव,
  • वार्ड-5 से मधु देवी,
  • वार्ड- 6 से निशा परवीन,
  • वार्ड -7 से दीपा दास,
  • वार्ड-8 से महेश राम,
  • वार्ड- 9 से इन्दु देवी,
  • वार्ड -10 से कन्हाई साह,
  • वार्ड-11 से, राजकुमारी देवी,
  • वार्ड -12 से सपन साह,
  • वार्ड -13 से जुही कुमारी,
  • वार्ड -14 से विकास ठाकुर,
  • वार्ड -15 से सिमा देवी,
  • वार्ड -16 राज कुमार मोदी,
  • वार्ड -17 अरबी खातून,
  • वार्ड -18 नागेंद्र साह,
  • वार्ड -19 से नेहा गुप्ता,
  • वार्ड- 20 से मनोज सिंह,
  • वार्ड -21 से सोनी हेम्ब्रम का नाम शामिल है।

रांची के मेयर पद के लिए तीसरे राउंड की गिनती में पिछडी रोशनी खलखो, रमा आगे

afda858703b346798045709c583f6c4f 1971847615

रांची // नगर निकाय चुनाव की मतगणना खबर लिखे जाने तक शुक्रवार की देर रात तक जारी रही। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद रांची नगर निगम के मेयर पद की प्रत्या शी रोशनी खलखो से उनकी प्रतिद्वंदी पूर्व मेयर रमा खलखो आगे निकल गईं। रमा खलखो तिसरे राउंड की गिनती में 1474 मतों से आगे हो गईं। रोशनी खलखो को 37247 मत मिले, जबकि रमा खलखो को 38689 मत प्राप्तो हुए हैं। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई है।

  • आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बने संजय तीसरे राउंड की गिनती में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद पर संजय सरदार विजयी घोषित किए गए हैं।
  • इसके अलावा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र उरांव विजयी हुए हैं।
  • खूंटी नगर पंचायत अध्यहक्ष रानी टूटी,
  • लोहरदगा नगर परिषद के अध्ययक्ष पद पर अनिल उरांव ने जीत हासिल की है।
  • वहीं लातेहार के नगर पंचायत के अध्यपक्ष पद पर महेश सिंह विजयी हुए हैं,
  • जबकि चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यधक्ष पद पर सन्नी उरांव,
  • मिहिजाम नगर परिषद नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी,
  • राजमहल नगर पंचायत के अध्यनक्ष पद पर केताबुददीन शेख,
  • बरहरवा नगर पंचायत अध्यशक्ष के पद पर अर्पिता दास,
  • जामताडा नगर पंचायत के अध्यनक्ष आशा गुप्तात,
  • महागमा नगर पंचायत के अध्यनक्ष प्रबोध सोरेन,
  • गोडडा नगर परिषद के अध्याक्ष सुशील रमानी,
  • चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश,
  • मझिआव नगर पंचायत की अध्यनक्ष सुमित्रा देवी,
  • सरायकेला नगर पंचायत के अध्यतक्ष मनोज कुमार चौधरी,
  • चिरकुंडा नगर परिषद अध्यचक्ष सुनीता देवी,
  • चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सोमबारी सोरेन,
  • जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर नौशीन खान,
  • साहेबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष के पद पर रामनाथ पासवान की जीत हुई है।
  • शेष बचे नगर निकायों के लिए मतों की गिनती की जारी है।

देवघर जिला के मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दरकसान परवीन चुनाव जीती बीजेपी समर्थित प्रत्याशी मिती कुमारी दूसरे स्थान पर रही

1004325813

देवघर नगर निगम मेयर का चुनाव हारने के बाद रवि ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

1004325143

देवघर// नगर निगम चुनाव में जेएमएम समर्थित प्रत्याशी रवि राउत ने काफी बढ़त बना ली है और रवि राउत की जीत पक्की है। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया को करीब 3500 वोटों से मात दी है। वही इस चुनाव में रेस से पूरी तरह बाहर रहने वाले कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि केशरी ने पार्टी और नगर अध्यक्ष पर से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

1004325323

उन्होंने पार्टी जिला अध्यक्ष को लेटर लिखकर निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा स्वीकार करने की बात कही है। आपको बता दे कि देवघर मेयर चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे । जिसमें से भाजपा से रीता चौरसिया जेएमएम से रवि राउत कांग्रेस से रवि केशरी जेएमएम नेता सूरज झा बीजेपी नेता नागेंद्र नाथ बलियासे आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशी कुंदन शर्मा एवं अन्य प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें रवि राउत ने चुनाव जीता रीता चौरसिया दूसरे स्थान पर रही वही नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और रेस में बने रहे। वही जेएमएम नेता सूरज झा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रदर्शन जितना उम्मीद किया जा रहा था वैसा नहीं रहा।

1004325347

रांची नगर निगम चुनाव : दूसरे राउंड में भी रोशनी की बढत जारी

afda858703b346798045709c583f6c4f 1971847615

रांची // रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्यााशी रोशनी खलखो ने दूसरे राउंड की गिनती में भी बढत बरकरार रखा है। दूसरे राउंड की गतों की गिनती में भी रोशन खलखो अपनी प्रतिद्वंदी पूर्व मेयर रमा खलखो पर 10573 मतों की बढत बनाई हुई है।

रोशनी खलखो को 40208 मत मिले हैं, जबकि रमा खलखो को दूसरे राउंड में 29635 मत मिले हैं। वहीं मेयर पद के अन्यं प्रत्याशियों को दूसरे राउंड मेंकिरण कुमारी को 3075, देवी दयाल मुंडा को 2701, प्रवीण कच्छप को 3826, विनोद कुमार बड़ाईक को 1389, सुजाता कच्छप को 2216, सुजीत बिजय आनंद कुजूर को 3887, सुमन कांत तिग्गा को 1329, सुरेंद्र लिंडा को 1365 और सोनू खलखो 2781 मत मिले हैं।

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष बने भाजपा समर्थित महेश सिंह झामुमो प्रत्याशी को हराया

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

लातेहार // जिले में नगर पंचायत की मतगणना पूरी हो गई। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को 985 मतों से हराया। महेश सिंह को कल 5374 वोट मिले, जबकि बिलासी टोपनो को 4389 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल समर्थित उम्मीदवार मालियानी कुजूर रही, इन्हें कल 1139 वोट मिले। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामा रविदास ने महेश सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। महेश सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।

इधर, प्रेस वार्ता कर लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि लातेहार में नगर पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद पर महेश सिंह चुनाव जीते। उन्होंने बताया कि सभी विजेता वार्ड पार्षदों को भी जीत के बाद प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि

  • वार्ड एक से नसरुद्दीन मियां,
  • वार्ड 2 से सुगंधी देवी,
  • वार्ड 3 से विमला देवी,
  • वार्ड 4 से जयराम कपूर,
  • वार्ड 5 से सब्बू परवीन,
  • वार्ड 6 से मनोज कुमार,
  • वार्ड 7 से मनोज दास,
  • वार्ड 8 से आशा देवी,
  • वार्ड 9 से संयुक्ता कुंंवर,
  • वार्ड 10 मुंद्रिका मांझी,
  • वार्ड नंबर 11 में संतोष रंजन,
  • वार्ड नंबर 12 में मुस्तरी बीवी,
  • वार्ड नंबर 13 में अल्मा पन्ना,
  • वार्ड नंबर 14 में इंद्रदेव उरांव और
  • वार्ड नंबर 15 में गुड़िया सिन्हा चुनाव जीते हैं।

पलामू। हुसैनाबाद नगर पंचायत में महज 60 वोट से जीते बसपा के समर्थित प्रत्याशी अजय

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

पलामू // सियासी सरगर्मियों और कयासों के लंबे दौर के बाद आखिरकार पलामू के हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया। कांटे की टक्कर में बसपा समर्थित अजय कुमार भारती ने महज 60 मतों से जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया। पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे अजय भारती ने नगर पंचायत की प्रथम अध्यक्ष रह चुकीं उषा देवी को बेहद करीबी मुकाबले में पराजित किया।मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती रहीं। अंततः अजय कुमार भारती को कुल 2766 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं उषा देवी को 2706 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार 2616 मतों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पडा। युवा नेता मुन्ना कुमार देव ने 1948 वोट हासिल कर चुनावी समीकरण को पूरी तरह प्रभावित किया, जबकि भाजपा समर्थित रामेश्वर राम उर्फ छठन को 1887 मतों से संतोष करना पड़ा और वे पांचवें स्थान पर रहे।

इस चुनाव में अल्पसंख्यक और रविदास मतदाताओं का ध्रुवीकरण निर्णायक साबित हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में बसपा नेता शेर अली को रविदास समाज का उल्लेखनीय समर्थन मिला था, जिसने उन्हें तीसरे स्थान तक पहुंचाया था। ठीक उसी तर्ज पर इस बार नगर पंचायत चुनाव में भी बसपा के कोर वोट बैंक के साथ अल्पसंख्यक और रविदास मतों का झुकाव अजय भारती के पक्ष में जाता दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत केवल 60 मतों की नहीं, बल्कि एक सधे हुए सामाजिक समीकरण की जीत है। मुन्ना कुमार देव के लाए गए मतों ने उषा देवी और शशि कुमार के संभावित समीकरण को ध्वस्त कर दिया।

पलामू हरिहरगंज की पहली नगर अध्यक्ष बनी शीला, पूर्व पार्षद को हराया बीजेपी समर्थित प्रत्याशी तीसरे स्थान पर

f0fa392ad9b3cda90c36f1b52e56336b 1199136149

पलामू // जिले के हरिहरगंज नगर निकाय चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता युवा व्यवसायी विनोद कुमार चौधरी उर्फ जानू चौधरी की पत्नी कुमारी शीला चौधरी पहली बार नगर पद के लिए निर्वाचित हुई। इन्हें कुल मिले 14,632 वैध मतों में 7194 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही पूर्व जिप सदस्या आशा कुमारी को 2217 वोट प्राप्त हुए। शीला ने आशा को एकतरफा मुकाबले में 4977 मत से हराया दी। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े थे। इनमें पूर्व मुखिया भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिणु देवी 1971 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इनके अलावे अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कलावती कुमारी को मात्र 82, कशिश कुमारी को 484, प्रमिला चौधरी को 195, माधुरी देवी को 451, वैजंती देवी को 332, शिला देवी को 284 और सूर्यमणि देवी को 378 मत मिले।

हरिहरगंज नगर पंचायत में निर्वाचित सदस्य

  • वार्ड नंबर 1 से आसमीन प्रवीन,
  • वार्ड नंबर 2 से बृजनंदन साव,
  • वार्ड नंबर 3 से अमरजीत यादव,
  • वार्ड नंबर 4 से पिंकी देवी,
  • वार्ड नंबर 5 में पुष्पा देवी,
  • वार्ड नंबर 6 से कृष्ण कुमार,
  • वार्ड नंबर 7 से सुशील कुमार,
  • वार्ड नंबर 8 से श्वेता गुप्ता,
  • वार्ड नंबर 9 में पवन कुमार,
  • वार्ड नंबर 10 में अवधेश कुमार मेहता,
  • वार्ड नंबर 11 में रामजी पासवान,
  • वार्ड नंबर 12 में सूरज देवी,
  • वार्ड नंबर 13 में हसीना खातून,
  • वार्ड नंबर 14 में रिंकू देवी,
  • वार्ड नंबर 15 त्रिपुरारी राम में,
  • वार्ड नंबर 16 में अनुराधा देवी ने जीत हासिल की है।

हजारीबाग नगर निगम के मेयर बने अरविंद राणा विकास और अविनाश यादव निर्विरोध बने वार्ड सदस्य

IMG 20260227 214825

हजारीबाग // हजारीबाग नगर निकाय चुनाव का परिणाम शुक्रवार को आया। मेयर प्रत्याशी अरविंद राणा को 5180 मत मिले, जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 18847 मत मिले। अरविंद राणा ने सरफराज को 4657 मत से पराजित किया है।उल्लेखनीय है कि सुबह से जैसे जैसे परिणाम आते गए वैसे वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई थी। अरविंद राणा एक दैनिक अखबार के पत्रकार भी हैं। इनके जीत से जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

वार्ड सदस्य जो निर्वाचित हुए

  • इसमें वार्ड 1 से साजिदा खातून,
  • वार्ड 2 से निखत यास्मीन,
  • वार्ड 3 से विजय प्रसाद,
  • वार्ड 4 से अनिल प्रसाद,
  • वार्ड 5 से रेखा सिंह,
  • वार्ड 6 से रिंकू वर्मा,
  • वार्ड 7 से रीता नाथ,
  • वार्ड 8 से अनीता गुप्ता,
  • वार्ड 9 से बैजनाथ राम,
  • वार्ड 10 से पाकीजा खातून,
  • वार्ड 11 से मूरमेय चाकी,
  • वार्ड 12 से निशा सिन्हा ने जीत हासिल की है।
  • वहीं वार्ड 13 से विकास यादव (निर्विरोध) चुनाव में जीत हासिल की है।
  • इसके अलावा वार्ड 14 से प्रभा गुप्ता,
  • वार्ड 15 से अंशिका प्रिया,
  • वार्ड 16 से जमील उर्फ बबलू,
  • वार्ड 17 से कुणाल चौरसिया,
  • वार्ड 19 से शिला देवी,
  • वार्ड 20 से पामिता सिन्हा,
  • वार्ड 21 से वाशिम खान उर्फ टिंकू,
  • वार्ड 22 से मिताली रश्मि,
  • वार्ड 23 से दीपक सिंह,
  • वार्ड 24 से क्रांति देवी,
  • वार्ड 25 से भूलन राम,
  • वार्ड 26 से मोना देवी,
  • वार्ड 27 से सोनी क्षेत्री,
  • वार्ड 28 से दीप रंजन,
  • वार्ड 31 से सुधा कुमारी,
  • वार्ड 32 से मुस्तकीम अंसारी,
  • वार्ड 33 से मुन्नी देवी,
  • वार्ड 34 से कैलाश कुमार,
  • वार्ड 36 से अभिनाश यादव (निर्विरोध) चुने गए।

रामगढ़। मतगणना के दूसरे चरण का परिणाम जारी, उम्मीदवारों की जीत की घोषणा

रामगढ़ // नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना संपन्न हो चुकी है। वार्ड नंबर 14 से 29 तक के प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी गई है।

1004325316
  • वार्ड नंबर 14 से सुषमा देवी को 552 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जूही कुमारी को 385 वोट मिले हैं।
  • वार्ड नंबर 15 से विजय प्रत्याशी नीरज कुमार पासवान को 1123 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रणजीत राम को मात्र 376 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 17 से विजयी उम्मीदवार रणधीर गुप्ता को 725 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को लगभग 355 वोट मिले हैं।
  • वार्ड 18 से विजयी उम्मीदवार सोनम लिंडा को 862 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार सावित्री देवी को 436 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 19 से विजयी उम्मीदवार बेबी देवी को 787 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी अरशी परवीन को 601 वोट मिले।
  • वार्ड 20 के विजई प्रत्याशी फातिमा खातून को 372 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी नुसरत परवीन को 310 वोट मिले।वहीं
  • वार्ड नंबर 21 से गीता देवी को 941 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार प्रदीप बेदिया को 611 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 22 से विजयी प्रत्याशी रेणु कुमारी ने 270 वोट हासिल किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रेणु देवी को 232 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 23 से विजयी प्रत्याशी हजरून खातून को 284 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्षमा तिवारी को 209 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 24 से प्रतिभा शरण ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड नंबर 25 से सोनी कुमारी को 995 वोट मिले उनके निकटतम उम्मीदवार सोनी कुमारी ही रही जिन्हें 931 वोट मिले है।
  • वार्ड नंबर 26 से देवधारी महतो ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 595 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधा महतो को 415 वोट मिले।
  • वार्ड नंबर 27 से विजय प्रत्याशी लीला कुमारी को 710 वोट मिले।
  • वार्ड 28 के विजय प्रत्याशी रामनरेश महतो को 446 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार मोहन मुंडा को 418 वोट मिले मले।
  • इसके अलावा वार्ड नंबर 29 से विजयी उम्मीदवार जयंती देवी ने लगभग 690 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज मुंडा को हराया।

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने साजिद, सभी 15 वार्डों के परिणाम घोषित

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

कोडरमा // कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में साजिद हुसैन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने राजेश कुमार सिंह को 1195 मतों से पराजित किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति देवी तीसरे स्थान पर रहीं। यहां साजिद हुसैन को 3863, राजेश कुमार सिंह को 2668 और कांति देवी को 2158 वोट मिले। कोडरमा में सभी वार्ड के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं।

  • वार्ड 1 से सचिन कुमार,
  • वार्ड 2 से रफत शाहीन,
  • वार्ड 3 से रजिया खातून,
  • वार्ड 4 से गुंजा कुमारी,
  • वार्ड 5 से अहमद रजा,
  • वार्ड 6 से रेणु देवी,
  • वार्ड 7 से शाहिद हुसैन,
  • वार्ड 8 से सीमा कुमारी,
  • वार्ड 9 से रंजीत राम,
  • वार्ड 10 से रिया राज,
  • वार्ड 11 से सोनी देवी,
  • वार्ड 12 से रंजीत कुमार,
  • वार्ड 14 से अजीत बरनवाल और
  • वार्ड 15 से सुप्रिया देवी विजयी घोषित किए गए हैं।
  • वार्ड 13 से नारायण यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं।

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में 13 वार्डों के परिणाम घोषित, समर्थकों ने मनाई होली

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

रामगढ़ // रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान अब तक 13 वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी गई है। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

  • वार्ड संख्या 1 से विशेश्वर बेदिया ने 557 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाली बेदिया (494 मत) को पराजित किया।
  • वार्ड 2 में मुंशी मांझी ने 591 मत हासिल कर विजय करमाली (371 मत) को हराया।
  • वार्ड 3 से जय नारायण साहू को 802 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रितु महतो को 330 मत प्राप्त हुए।
  • वार्ड 4 से अरुण कुमार कुशवाहा 715 मत पाकर विजयी रहे, वहीं विनोद कुमार को 549 मत मिले।
  • वार्ड 5 में पवन यादव ने 956 मत प्राप्त कर जिब्राइल अंसारी (526 मत) को पराजित किया।
  • वार्ड 6 से संदीप कुमार को 544 मत मिले, जबकि नारायण कुमार महतो को 267 मत प्राप्त हुए।
  • वार्ड 7 में अविनाश उपाध्याय ने 474 मत प्राप्त कर अनिल कुमार गुप्ता (436 मत) को हराया।
  • वार्ड 8 से राहुल कुमार उर्फ सोनू साहू ने 1254 मत प्राप्त कर नरेश प्रसाद साहू (723 मत) को पराजित किया।
  • वार्ड 9 में बुल्लू देवी को 1253 मत मिले, जबकि आरत मनी मंडल को 611 मत प्राप्त हुए।
  • वार्ड 10 से लक्ष्मी देवी ने 1183 मत प्राप्त कर दिव्या कुमारी (518 मत) को हराया।
  • वार्ड 11 में फरहत अनीस 402 मत पाकर विजयी घोषित किए गए, जबकि रीता देवी को 292 मत मिले।
  • वार्ड 12 से ललिता देवी ने 349 मत प्राप्त कर राधिका कुमारी (324 मत) को पराजित किया।
  • वहीं वार्ड 13 से रंजीत कुमार ने 623 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गरीबा कुमार (460 मत) को हराया।जीत की घोषणा के बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और होली जैसा उत्सव मनाते हुए जीत की खुशी साझा की।

कोडरमा के डोमचांच नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, उमेश वर्मा बने अध्यक्ष

IMG 20260215 154737 2

कोडरमा // कोडरमा जिले के तीन नगर निकाय कोडरमा नगर पंचायत, झुमरीतिलैया नगर परिषद एवं डोमचांच नगर पंचायत के मतों की गिनती जारी है। इसी क्रम में डोमचांच नगर पंचायत के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उमेश वर्मा विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पप्पू मेहता को 925 मतों के अंतर से पराजित किया।

वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए घोषित परिणामों के अनुसार

  • वार्ड संख्या 1 से रंजीत कुमार साव,
  • वार्ड 2 से सुनीता देवी,
  • वार्ड 3 से गुड़िया देवी,
  • वार्ड 4 से आदर्श कुमार पंकज,
  • वार्ड 6 से शिवकांत सिंह,
  • वार्ड 7 से मंजू देवी,
  • वार्ड 8 से अनंत कुमार,
  • वार्ड 9 से नेहा देवी,
  • वार्ड 10 से मुकेश कुमार,
  • वार्ड 12 से बंटी कुमार,
  • वार्ड 13 से नीलकंठ मेहता तथा
  • वार्ड 14 से पुष्पा देवी विजयी घोषित किए गए हैं।
  • बताया गया कि डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 एवं वार्ड संख्या 11 में किसी भी प्रत्याशी ने चुनाव नहीं लड़ा था, जिसके कारण वहां चुनाव नहीं हो सका।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए तथा विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

रांची निकाय चुनाव मेयर पद के लिए रोशनी खलखो 11 हजार मतों से आगे

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

रांची // रांची नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती राजधानी रांची के मनातु स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो, 11495 मतों से आगे चल रही हैं। डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड में रोशनी को 41278 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो को 29783 मत ही मिले हैं।

देखिए कहां से कौन जीते

  • पहले राउंड में वार्ड संख्या 01 में नकुल तिर्की,
  • वार्ड 02 से सबिता कच्छप,
  • वार्ड 07 मीनू देवी,
  • वार्ड 19 में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो की ननद गीता कुमारी,
  • वार्ड 20 में सुनील यादव,
  • वार्ड 25 से सुषमा राज,
  • वार्ड 26 में प्रदीप कुमार अग्रवाल,
  • वार्ड 31 में नीरज कुमार,
  • वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह,
  • वार्ड 38 अवधेश ठाकुर,
  • वार्ड 48 में प्रदीप मिंज और
  • वार्ड 49 से जमीला खातून ने जीत दर्ज कर ली है।

हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

वहीं मतगणना केंद्रों के बाहर जीतने वाले प्रत्याशियों और समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं अन्य प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद अब दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। वार्ड 2, 3, 8, 9, 10, 14, 15, 20, 21, 26, 27, 28, 32, 33, 39, 40, 43, 45, 49 और 50 की मतों की गिनती की जा रही है।

देवघर नगर निगम चुनाव

  • विजय वार्ड पार्षद प्रत्याशी
  • 1. संदीप कुमार
  • 2. प्रतिभा देवी
  • 3. राज किशोर राव
  • 4. पंकज कुमार
  • 5. टिप चटर्जी
  • 6. सीमा सिंह
  • 7. रुबी श्री
  • 8. मंजू देवी
  • 9. शर्बर शेख
  • 10. बुटनी देवी
  • 11. किरण वर्मा
  • 12. अनूप बरनवाल
  • 13. मृत्युंजय राउत
  • 14. भूषण दुबे
  • 15. दिलखुश कुमार
  • 16 माया देवी
  • 17 किरणकुमारी
  • वार्ड 18 शैलजा देवी विजय…
  • वार्ड 19 सोनी केशरी विजय
  • वार्ड 20 चांदनी चौधरी
  • वार्ड 21 भारती देवी विजय
  • वार्ड 22 अर्पणा देवी जीती
  • वार्ड 23 शैलेश चरण मिश्र

देवघर नगर निगम मेयर पद के द्वितीय राउंड के बाद नतीजे

  • प्रथम स्थान – रीता चौरसिया – 11452 मत
  • दूसरा स्थान – रवि राउत – 9083 मत
  • तीसरा स्थान – उमाशंकर सिंह – 4529 मत
  • चौथा स्थान – नागेंद्र नाथ बलियासे – 4389 मत

2369 मतों से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया आगे 2787 मत हुए निरस्त

रांची मेयर चुनाव में रोशनी खलखो देखिए देवघर से कौन आगे

d795e8658522e717eefcc49fce196adf 1038661017

झारखंड नगर निगम चुनाव// रांची मेयर चुनाव में रोशनी खलखो लगभग 12 हज़ार वोटों से आगे चल रही है।

देवघर मेयर पद में रीता चौरसिया 2300 वोट से आगे दूसरे नंबर पर रवि राउत
पहले राउंड 1 वार्ड से वार्ड 9 तक के गिनती में बीजेपी समर्थित रीता चौरसिया आगे है वही जेएमएम समर्थित रवि राउत दूसरे स्थान पर आगे मतगणना जारी…

दुमका नगर पंचायत अध्यक्ष बासुकीनाथ के अध्यक्ष पद का चुनाव वीणा देवी ने जीता।

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव : 10 वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी गई। मतगणना केंद्र से परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।घोषित परिणामों के अनुसार,

  • वार्ड नंबर 1 से विशेश्वर बेदिया,
  • वार्ड 2 से मुंशी मांझी,
  • वार्ड 3 से रंजीत कुमार पासवान,
  • वार्ड 4 से अरुण कुमार कुशवाहा, वार्ड
  • 5 से पवन यादव, वार्ड
  • 6 से संदीप साहू,
  • वार्ड 7 से अविनाश उपाध्याय,
  • वार्ड 8 से राहुल कुमार उर्फ सोनू साहू,
  • वार्ड 9 से बुल्लू देवी,
  • वार्ड 10 से लक्ष्मी देवी,
  • वार्ड 11 से फरहत अनीस तथा
  • वार्ड 13 से रंजीत पासवान को विजयी घोषित किया गया।
  • वहीं वार्ड नंबर 16 से मीना कुमारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं

। उन्हें अब जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।जीत की घोषणा के बाद मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। चुनाव परिणामों को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।