झारखंड की आवाज

पलामू। हुसैनाबाद नगर पंचायत में महज 60 वोट से जीते बसपा के समर्थित प्रत्याशी अजय -

पलामू। हुसैनाबाद नगर पंचायत में महज 60 वोट से जीते बसपा के समर्थित प्रत्याशी अजय

पलामू // सियासी सरगर्मियों और कयासों के लंबे दौर के बाद आखिरकार पलामू के हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आ गया। कांटे की टक्कर में बसपा समर्थित अजय कुमार भारती ने महज 60 मतों से जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया। पहली बार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे अजय भारती ने नगर पंचायत की प्रथम अध्यक्ष रह चुकीं उषा देवी को बेहद करीबी मुकाबले में पराजित किया।मतगणना के दौरान हर राउंड के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती रहीं। अंततः अजय कुमार भारती को कुल 2766 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं उषा देवी को 2706 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार 2616 मतों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पडा। युवा नेता मुन्ना कुमार देव ने 1948 वोट हासिल कर चुनावी समीकरण को पूरी तरह प्रभावित किया, जबकि भाजपा समर्थित रामेश्वर राम उर्फ छठन को 1887 मतों से संतोष करना पड़ा और वे पांचवें स्थान पर रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस चुनाव में अल्पसंख्यक और रविदास मतदाताओं का ध्रुवीकरण निर्णायक साबित हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में बसपा नेता शेर अली को रविदास समाज का उल्लेखनीय समर्थन मिला था, जिसने उन्हें तीसरे स्थान तक पहुंचाया था। ठीक उसी तर्ज पर इस बार नगर पंचायत चुनाव में भी बसपा के कोर वोट बैंक के साथ अल्पसंख्यक और रविदास मतों का झुकाव अजय भारती के पक्ष में जाता दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत केवल 60 मतों की नहीं, बल्कि एक सधे हुए सामाजिक समीकरण की जीत है। मुन्ना कुमार देव के लाए गए मतों ने उषा देवी और शशि कुमार के संभावित समीकरण को ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply