झारखंड की आवाज

Blog -

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने की मुलाकात

रांची // भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सुदेश महतो की यह पहली भेंट थी।

1004302693

इस अवसर पर सुदेश महतो ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।मुलाकात के दौरान झारखंड में राजग को सशक्त करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

1004300627

साथ ही आसन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि राजग का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में राजग की एकता और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनसेवा और विकास की राजनीति को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

प्रेम प्रसंग में पीट पीट कर की हत्या बैटरी चोरी का मामला बनाने का प्रयास पिता पुत्र गिरफ्तार

1004302680

पलामू // पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव के तेलियाही टोले में मुरमा के पवन कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में पीट पीट कर हुई थी। मामले को बैटरी चोरी साबित करने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस अनुसंधान में प्रेम प्रसंग में हत्या सामने आया। इस सिलसिले में दो आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की।

पवन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था।

एसपी के अनुसार पवन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए कोकरसा गांव के तेलियाही टोले में गया था। घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में गुमराह करने के लिए घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी के प्रयास की सूचना फैला दी। आसपास के लोगों ने भी मौके पर जुट कर पवन की पिटाई की। गंभीर रूप से जख्मी पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।अनुसंधान के क्रम में सामने आया कि पवन कुमार पारस मेहता के घर किसी लड़की से मिलने गया था।

1004300627

जानकारी होने पर पवन को घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हाथ पैर बांधकर पिटाई की गई और चोरी का आरोप लगाया गया। पूछताछ के क्रम में पारस ने स्वीकार किया कि 21 फरवरी की रात में पवन कुमार चोरी छिपे उसके घर आया था और इसी क्रम में उसे पकड़कर पिटायी की गई और घटना को चोरी साबित करने की कोशिश की गयी।

गिरफ्तार आरोपितों में पारस महतो उर्फ पारस मेहता (37) और उसके पिता वीरेंद्र मेहता (60) शामिल है। घटना में प्रयोग लाठी एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि मृतक पवन घर का इकलौता बेटा था। वह ड्राइवर का काम करता था।

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर अगली सुनवाई 26 को

नई दिल्ली // उच्चतम न्यायालय ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी अंजलि की ओर से गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 26 फरवरी तक टाल दी है। जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने आज की सुनवाई सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता के उपलब्ध नहीं होने की वजह से टाली।

1004302627

अंजलि ने 19 फरवरी को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि जिन चार वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया वो वीडियो सोनम वांगचुक को दिखाया ही नहीं गया। केवल पेन ड्राईव में थंबनेल दिखाया गया और उसे प्ले नहीं किया गया। सुनवाई के दौरान सोनम वांगचुक के वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि वीडियो उपलब्ध नहीं कराना अधिकारों का उल्लंघन है। बिना वीडियो देखे सलाहकार बोर्ड और सरकार के समक्ष कोई अपनी बात कैसे रख सकता है। उन्होंने कहा था कि डीआईजी एक लैपटॉप के साथ आए और चार वीडियो बताया गया। सोमन वांगचुक को 5 अक्टूबर, 2025 को लैपटॉप उपलब्ध कराया गया जिसमें चारो वीडियो नहीं थे, केवल थंबनेल दिखाया गया। इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) केएम नटराज ने कहा कि एक वीडियो है जिसमें सोनम वांगचुक और डीआईजी के बीच बातचीत हो रही है।

1004300627

उस वीडियो में सब खुलासा हो जाएगा।उच्चतम न्यायालय ने 16 फरवरी को जोधपुर जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि वो सोनम वांगचुक को हिरासत के दौरान दी गई पेन ड्राईव सीलबंद कर कोर्ट में दाखिल करें। उच्चतम न्यायालय ने इस बात का संदेह जताया था कि केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक के भाषणों से संबंधित जो ट्रांसक्रिप्ट दी है उसके अनुवाद में काफी फर्क है।

सुनवाई के दौरान 8 जनवरी को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने चौरी-चौरा कांड का जिक्र करते हुए कहा था कि हिंसा के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तत्काल वापस ले लिया था। आपको याद होगा कि गांधीजी ने भी ऐसा ही किया था। जब चौरी-चौरा की घटना के बाद हिंसा हुई थी, तो उन्होंने भी बिल्कुल वैसा ही किया था। सिब्बल ने कहा कि हिरासत में लेने के 28 दिन बाद उनको हिरासत में लेने के आधार बताए गए जो कानूनी समय-सीमा का साफ उल्लंघन है। सिब्बल ने कहा कि कानून यह है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर हिरासत में लिया गया है अगर आरोपी को उपलब्ध नहीं किया जाता है, तो हिरासत का आदेश रद्द हो जाता है। उच्चतम न्यायालय ने अपने कई फैसलों में यह बात कही है।

नेपाल में बस दुर्घटना के 19 मृतकों में एक भारतीय सहित तीन विदेशी नागरिक

काठमांडू // नेपाल के धादिंग में हुई बस दुर्घटना में मृत सभी 19 लोगों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक भारतीय नागरिक सहित तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

1004302583

पोखरा से काठमांडू आ रही ग2ख 1421 नंबर की यात्री बस बीती रात करीब डेढ़ बजे बेनिघाट रोरांग, भैंसीगौड़ा स्थित पृथ्वी राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस त्रिशूली नदी किनारे गिरने से 19 लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

दुर्घटना में घायल 26 लोगों का काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

जिला पुलिस कार्यालय धादिंग के सूचना अधिकारी डीएसपी प्रकाश दाहाल के अनुसार मृतकों में तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें 24 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक स्टेवार्ट डोमिनिक एथन, भारत के उत्तर प्रदेश के बसहरी बहराइच निवासी 32 वर्षीय मनीष शुक्ला तथा 40 वर्षीय चीनी महिला झ्यांग चुनचुन शामिल हैं। सोमवार सुबह तक केवल 9 लोगों की पहचान हो पाई थी, जबकि शेष की पहचान आज देर शाम तक परिजनों ने की।

1004300627

मृतकों का विवरण:

  • 1.स्टेवार्ट डोमिनिक एथन (24 वर्ष), पुरुष – ब्रिटिश नागरिक
  • 2.विवेक बास्तोला (40 वर्ष), पोखरा
  • 3.चन्द्र बहादुर कुंवर (63 वर्ष), मूल निवासी स्याङ्जा; वर्तमान काठमांडू
  • 4.ओम कुमार मल्ल (40 वर्ष), तनहुं
  • 5.इन्जिनियर ठकुरी (30 वर्ष), त्रिपुरा सुन्दरी, धादिंग
  • 6.विष्णु माया (55 वर्ष), शुक्लागण्डकी, तनहुं
  • 7.लोप्साङ गोले (42 वर्ष), बौद्ध, काठमांडू
  • 8.हरि प्रसाद सिग्देल (46 वर्ष), भीमान, तनहुं
  • 9.नवीन्द्र श्रेष्ठ (55 वर्ष), तानसेन, पाल्पा
  • 10.रुद्र प्रसाद ढकाल (63 वर्ष), शुक्लागण्डकी, तनहुं
  • 11. अर्चना पौडेल (20 वर्ष), शुक्लागण्डकी, तनहुं
  • 12. अञ्जली क्षेत्री (21 वर्ष), पोखरा
  • 13. रोहित नेपाली (21 वर्ष), माछापुच्छ्रे, कास्की
  • 14. धनश्याम सुवेदी (45 वर्ष), पुतलीबजार, स्याङ्जा
  • 15. अनिशा महर्जन (33 वर्ष), काठमांडू
  • 16. हीरा चौधरी (27 वर्ष), उर्लाबारी, मोरंग
  • 17. सुजित नेपाली (26 वर्ष), पोखरा
  • 18. मनीष शुक्ला (32 वर्ष), बसहरी बहराइच, उत्तर प्रदेश, भारत
  • 19. झ्यांग चुनचुन (40 वर्ष), महिला – चीनी नागरिक

पुलिस के अनुसार दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है। (हि.स.)।

परीक्षा प्रश्नों पर आपत्ति शुल्क को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एसएससी से मांगा जवाब

कोलकाता // कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग से पिछले वर्ष आयोजित भर्ती परीक्षा में कथित रूप से गलत प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के एवज में अभ्यर्थियों से वसूली गई राशि का विवरण हलफनामे के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आयोग ने गलत प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क लिया। अदालत ने आयोग से स्पष्ट करने को कहा कि जिन प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने चिन्हित किया, क्या वे वास्तव में त्रुटिपूर्ण पाए गए थे और इस मद में कुल कितनी राशि वसूली गई।

1004300627

अदालत ने यह भी जानना चाहा कि आयोग के नियमों और प्रक्रिया के अनुसार, जिन मामलों में प्रश्न बाद में गलत पाए गए, क्या उन अभ्यर्थियों को कोई धनवापसी की गई और यदि हां, तो कितनी राशि लौटाई गई। साथ ही न्यायालय ने कुल कितने प्रश्न अंततः त्रुटिपूर्ण पाए गए और परीक्षा संबंधी त्रुटियों को लेकर आयोग को कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं, इसका भी ब्योरा मांगा।

वैधानिक प्रावधान नहीं है, तो किस अधिकार के तहत अभ्यर्थियों से यह राशि ली गई

न्यायालय ने आयोग को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिसमें सुनवाई के दौरान उठाए गए सभी बिंदुओं का जवाब देना होगा। सुनवाई के दौरान अदालत ने आपत्ति शुल्क वसूलने के कानूनी आधार पर भी प्रश्न उठाया। न्यायालय ने टिप्पणी की कि यदि इस तरह का शुल्क लेने का कोई स्पष्ट वैधानिक प्रावधान नहीं है, तो आयोग को यह बताना होगा कि किस अधिकार के तहत अभ्यर्थियों से यह राशि ली गई।

1004302219

मामला पिछले वर्ष सितंबर में आयोजित दूसरे राज्य स्तरीय चयन परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें लगभग 24 प्रश्नों के गलत होने का आरोप लगाया गया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर चंदन धर सहित कुछ अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर प्रश्नों की वैधता और आपत्ति शुल्क को चुनौती दी है।

मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता फिरदौस शमीम ने अदालत में तर्क दिया कि उत्तर पुस्तिका देखने के लिए शुल्क लिया जा सकता है, लेकिन प्रश्नपत्र में त्रुटि के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क लेने का कोई स्पष्ट कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह का शुल्क अभ्यर्थियों के निष्पक्ष मूल्यांकन के अधिकार को सीमित करता है।अदालत ने आयोग को निर्देश दिया कि वह हलफनामे के माध्यम से आपत्ति शुल्क वसूलने के कानूनी और प्रक्रियात्मक आधार को स्पष्ट करे। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

देवघर नगर निगम 52.92% व मधुपुर नगर परिषद में 67.50% वोटिंग

देवघर // जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में मतदान समाप्ति पश्चात प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि देवघर नगर निगम क्षेत्र और मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई है।

उपायुक्त ने सभी मतदाताओं का जताया आभार

आगे उन्होंने कहा कि अपराह्न 05 बजे तक देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 52.92% व मधुपुर नगर परिषद में 67.50% मतदाताओं ने मतदान किया।

1004302188

साथ ही देवघर नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 94876 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमे पुरुष 49580 (53.4%), महिला 45290(52.3%), तृतीय लिंग 06 हैं। वही मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल 29661 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमे 14588(66.07%) पुरुष, 15073(68.98%) महिला हैं।

27 फरवरी देवघर कॉलेज एवं महिला महाविद्यालय मधुपुर में मतगणना

मतदान समाप्ति के बाद सभी मत पेटिका और चुनावी सामग्रियों को सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया जाएगा। आगे उन्होंने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम हेतु जिला राइफल शूटिंग भवन देवघर कॉलेज एवं मधुपुर नगर परिषद के लिए महिला महाविद्यालय मधुपुर मतगणना स्थल चिन्हित किया गया है।

36 वार्डों में 172 मतदान केन्द्र एवं मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र 23 वार्डों में 46 मतदान केन्द्र

साथ ही मतगणना हेतु देवघर नगर निगम 1 से 36 वार्ड के लिए 36 टेबल जिसमें 172 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी। साथ ही मधुपुर नगर परिषद 1 से 23 वार्ड के लिए 10 टेबल जिसमें 46 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी। आगे उन्होंने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम 172 मतदान केंद्र के लिए 36 मतगणना पर्यवेक्षक, 36 प्रथम गणन सहायक एवं 36 द्वितीय गणन सहायक कुल 108 कर्मी उपस्थित रहेंगे।

1004300627

साथ ही मधुपुर नगर परिषद 46 मतदान केंद्र के लिए 10 गणना पर्यवेक्षक, 10 प्रथम गणन सहायक एवं 10 द्वितीय गणन सहायक कुल 30 कर्मी उपस्थित रहेंगे। वहीं सुरक्षित 50% हेतु 18+5 गणना टेबल के लिए 23 गणना पर्यवेक्षक, 23 प्रथम गणन सहायक एवं 23 द्वितीय गणन सहायक कुल 69 कर्मी उपस्थित रहेंगे। ऐसे में देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद हेतु 207 कर्मी मतगणना हॉल में कार्यरत रहेंगे।

शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रयाप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे

वज्रगृह की सुरक्षा की देखभाल हेतु सशस्त्र बलों को पुलिस अधीक्षक स्तर से चौबीसों घंटे तीन पालियों में मतगणना समाप्ति तक की अवधि के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा हेतु 2 लेयर में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उचित पहचान के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने कहा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इसको लेकर पूर्व से सभी तैयारी की गई थी। साथ मतदान को लेकर 24 क्यूआरटी टीम को आज प्रतिनियुक्त किया गया था। वही देवघर नगर निगम (वर्ग ख) एवं मधुपुर नगर परिषद (वर्ग ख) क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रयाप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। साथ ही आप सभी के सहयोग से मतगणना भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगी। साथ ही आज भी मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

झारखंड के 13 दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना

रांची // झारखंड के 13 दक्षिणी जिलों में मंगलवार को हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। संभावित जिलों में लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

7ea1450304296ccfc1d7b9629a514460 73189741

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे। धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

1004300627

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.1 डिग्री और न्यूनतम 14.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 34.4 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जुगसलाई में क्रॉस सपोर्ट बयान पर कांग्रेस की कार्रवाई, अभिजीत सिंह निष्कासित

पूर्वी सिंहभूम // नगरपालिका चुनाव के दौरान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सामने आए क्रॉस सपोर्ट के बयान को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।जिला अध्यक्ष परिविंदर सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी इंदु देवी के समर्थन में मतदान करने के बयान पर कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

1004301000

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की समीक्षा के बाद इस घटनाक्रम को गंभीर संगठनात्मक उल्लंघन माना गया। चुनाव जैसे संवेदनशील समय में विरोधी दल के पक्ष में समर्थन का बयान पार्टी की आधिकारिक नीति के विरुद्ध है और यह संगठन के प्रति खुली अविश्वसनीयता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। पार्टी नेतृत्व ने अभिजीत सिंह की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए इसे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संगठन विरोधी गतिविधि की श्रेणी में रखा है।परिविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांतों और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जिला पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह-प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा रही है, ताकि आवश्यक स्तर पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के चुनाव से 63 उम्मीदवारों का निलंबन….

1004300015

नई दिल्ली // बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के चुनाव से निलंबित 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस ले लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त जस्टिस तलवंत सिंह के हस्ताक्षर से आज जारी नोटिफिकेशन में इस बात की घोषणा की गई। नोटिफिकेशन में इन 63 उम्मीदवारों को आगे भी आचार संहिता का पालन करने को कहा गया है।

1004300015

निर्वाचन अधिकारी के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 63 उम्मीदवारों ने निलंबन के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया। बाकी 16 दूसरे उम्मीदवारों को अपील दायर करने के लिए 12 घंटे का समय और दिया गया है। नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि निलंबित 16 उम्मीदवारों के पक्ष में भी वोट डाला जा सकेगा।

बीसीबी चुनाव के दूसरे दिन रविवार को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कुल 79 उम्मीदवारों को चुनाव से निलंबित कर दिया गया था। दूसरे दिन मतदान के दौरान जस्टिस तलवंत सिंह पूरे परिसर में घूम कर आचार संहिता के उल्लंघन का मुआयना कर रहे थे। जिन उम्मीदवारों के बैनर और पोस्टर मतदान स्थल पर पाए गए उनकी वीडियोग्राफी की गई। जिन उम्मीदवारों के समर्थक आज पर्चे उड़ा रहे थे, उनकी भी वीडियोग्राफी कराई गई। जिन 79 उम्मीदवारों को चुनाव से निलंबित किया गया है उन्हें 12 घंटे के अंदर अपील करने का मौका दिया गया था।

मतदान के जरिये 25 सदस्यीय बीसीडी के 23 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

मतदान के पहले दिन जारी किए गए दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ गईं और शेरशाह मार्ग को दोनों तरफ की सड़कों पर पर्चों का सैलाब दिखाई दिया। उम्मीदवारों के समर्थक पर्चा उड़ाते हुए दिखे। मतदान आज तीसरे दिन सोमवार को भी जारी है, जो दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का है। इस मतदान के जरिये 25 सदस्यीय बीसीडी के 23 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इस चुनाव में कुल 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 30 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिला उम्मीदवारों को बीसीडी में 30 फीसदी आरक्षण मिला है।

1004300627

बीसीडी चुनाव आयोजित करा रहे निर्वाचन समिति की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता में कहा गया है कि कोई भी उम्मीदवार कोई पार्टी, भंडारा, इफ्तार या जन्मदिन का आयोजन नहीं करेगा। इस दिशा-निर्देशों का तोड़ निकालते हुए उम्मीदवारों के नाम पर दूसरे लोग पार्टी, भंडारा इत्यादि का आयोजन करा रहे थे। आदर्श आचार संहिता में कहा गया था कि प्रचार अभियान के लिए ब़ड़ी मात्रा में मैसेज सेवा का उपयोग नहीं किया जाएगा, लेकिन कई उम्मीदवारों ने बड़ी मात्रा में व्हाट्सऐप और एसएमएस भेजने के लिए एजेंसियों को हायर किया था। बीसीडी के चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए उम्मीदवारों को दस लाख रुपये से अधिक खर्च करने की अनुमति नहीं थी।

फर्जी दवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस का देशव्यापी अभियान, पटना में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

नई दिल्ली // दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों और स्प्यूरियस दवाओं के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

1004300507 1

पुलिस ने बिहार के पटना के पास चल रही तीसरी अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। मौके से भारी मात्रा में नकली दवाएं, ओपिओइड, मशीनरी और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान खुलासा

यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 273/25, धारा 22 एनडीपीएस एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान की गई। पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपित अरुण से पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि बृजेश नामक व्यक्ति पटना के पास अवैध रूप से नकली दवाओं और सिरप का निर्माण व री-पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा है।

1004300627

अरुण बड़े पैमाने पर ओपिओइड की अवैध मैन्युफैक्चरिंग और वितरण का समन्वय कर रहा था। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम पटना पहुंची और ड्रग विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यूनिट बिना वैध लाइसेंस के चलाई जा रही थी और अनिवार्य मैन्युफैक्चरिंग व एनालिटिकल केमिस्ट भी मौजूद नहीं थे। ड्रग विभाग ने नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नकली मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से इन दवाओं की सप्लाई की जा रही…

पुलिस उपायुक्त के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस ने 590 स्ट्रिप क्लावम-25, 30,000 से अधिक एम-मॉक्सी टैबलेट, 53,000 से अधिक एम्बिसेट टैबलेट, 10,000 विक्स एक्शन टैबलेट, 8,000 ट्रिप्सिन टैबलेट, 8,000 एक्सपायर्ड ओमेज कैप्सूल, बिना लेबल के कोडीन सिरप,20 से अधिक प्रकार की अन्य टैबलेट/सिरप, इंडस्ट्रियल स्टिरर, ड्रम, खाली पेट बोतलें व ढक्कन और पैकिंग और लेबलिंग सामग्री शामिल है। बरामद एक्सपायर्ड दवाओं की बड़ी खेप से आशंका है कि इन्हें दोबारा पैक कर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। नकली मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से इन दवाओं की सप्लाई की जा रही थी।

अब तक 9 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीला पाउडर जब्त

पुलिस उपायुक्त के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में अब तक 9 आरोपिताें को गिरफ्तार किया जा चुका है। 13 किलोग्राम से अधिक ट्रामाडोल पाउडर और 500 ग्राम से अधिक अल्प्राजोलम सहित अन्य मनोदैहिक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम ने विभिन्न राज्यों में हजारों किलोमीटर की यात्रा कर अलग-अलग मॉड्यूल और फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई देश में फैले बड़े नशीले पदार्थ नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में अहम कदम है। एएनटीएफ/क्राइम ब्रांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और नेटवर्क के पूर्ण सफाए के लिए लगातार छानबीन कर रही है। डीसीपी एएनटीएफ संजीव कुमार यादव ने कहा कि जो लोग जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करेंगे, उनके खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। दिल्ली को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में अभियान जारी रहेगा।

झारखंड नगर निकाय चुनाव : दोपहर एक बजे तक 37.44 प्रतिशत मतदान

रांची // झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार सुबह सात बजे से राज्यभर में मतदान जारी है। राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि सुबह 7:00 बजे से दोपहर एक बजे तक लगभग 37.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

1004300111

चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। मतदान प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

देवघर जिला में अपराह्न 03 बजे तक मतदान

  • देवघर नगर निगम (वर्ग ख) – 41.43%
  • मधुपुर नगर परिषद (वर्ग ख) -53.40%

मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी

पटना सिविल कोर्ट ने आईजी एम. सुनील नायक की ट्रांजिट रिमांड अर्जी की खारिज

पटना // राजधानी पटना की सिविल अदालत में सोमवार को हुई सुनवाई में बिहार होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक (आईजी) एम. सुनील कुमार नायक को राहत मिली है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-9 (एसीजेएम-9) की अदालत ने आंध्र प्रदेश पुलिस की ओर से दायर ट्रांजिट रिमांड की अर्जी को खारिज कर दिया।

अधिकारी को राज्य से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती

अदालत ने स्पष्ट कहा कि विधिसम्मत प्रक्रिया और पर्याप्त दस्तावेजों के अभाव में किसी भी अधिकारी को राज्य से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सुनवाई के दौरान अदालत ने आंध्र प्रदेश पुलिस की तैयारी पर कड़ी नाराजगी जताई और सीधे ट्रांजिट रिमांड देने से इनकार कर दिया।

1004299930

सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी बिना वर्दी अदालत में उपस्थित हुए थे। इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को बैठा लिया। इनमें आंध्र प्रदेश पुलिस के तीन कर्मियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

2021 के कथित हिरासत प्रकरण से जुड़ा मामला

दरअसल, आईजी सुनील कुमार नायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या के प्रयास), जो वर्तमान में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के समकक्ष प्रावधान से संबंधित है, के तहत मामला दर्ज है। यह प्रकरण वर्ष 2021 में आंध्र प्रदेश के नरसापुरम में पूर्व सांसद रघुराम कृष्ण राजू से जुड़े कथित हिरासत मामले से संबंधित है। इसी मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने पटना में कार्रवाई की थी।

सुबह आवास पर पहुंची थी आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम

इससे पहले सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित आईजी नायक के सरकारी आवास पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आवास के भीतर जांच और पूछताछ की गई। बाद में उन्हें गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई। इस दौरान आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि नियमों की अनदेखी कर कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल अदालत के फैसले से आईजी नायक को राहत मिली है। हालांकि मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है और आगे की कार्रवाई उच्च न्यायालय अथवा संबंधित न्यायिक मंच के निर्णय पर निर्भर करेगी।

रांची निकाय चुनाव : कांग्रेस और झामुमो नेताओं के बीच नोकझोंक

रांची // रांची नगर निकाय चुनाव के दौरान सोमवार को वार्ड संख्या 18 के एक मतदान केंद्र पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता उर्फ छोटू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पार्षद प्रत्याशी सोमवीत माजी के बीच तीखी बहस हो गई।

सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने तत्काल दोनों नेताओं को मतदान केंद्र से बाहर कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई।इस घटना में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच भी कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की सतर्कता से हालात नियंत्रण में रहे।वार्ड 24 में भी हुआ हंगामा।

1004299613

इसी बीच वार्ड नंबर 24 स्थित जामिया हुसैनिया मतदान केंद्र पर भी दो पक्षों के समर्थकों के बीच अचानक कहासुनी के बाद झड़प हो गई। वहां तैनात सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और सभी को मतदान केंद्र परिसर से बाहर निकाला।प्रशासन की ओर से बताया गया कि दोनों घटनाओं के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

नेपाल बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची, 22 घायल काठमांडू लाए गए

1004299321

काठमांडू // पोखरा से काठमांडू आ रही बस के धादिंग में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। काठमांडू में उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में घायल 22 यात्रियों को आगे के उपचार के लिए काठमांडू लाया गया है।

1004299321

जिला पुलिस कार्याल के प्रवक्ता एवं डीएसपी पवन कुमार भट्टराई के अनुसार घायलों में से 12 का उपचार नेशनल ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि 10 का इलाज नेशनल हॉस्पिटल कलंकी में किया जा रहा है। काठमांडू लाए गए 23 मरीजों में से एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।कलंकी के नेशनल हॉस्पिटल में नौ पुरुष और एक महिला का इलाज चल रहा है। ट्रॉमा सेंटर में सात पुरुष और पांच महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

सोमवार तड़के धादिंग के बेनिघाट रोरांग क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 26 अन्य घायल हुए थे। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

नगर पालिका चुनाव का मतदान जारी 3 घंटे में पड़े 25 फ़ीसदी वोट

IMG 20260223 122004

देवघर // नगर निगम चुनाव को लेकर वोटर उत्साह जारी है। सुबह 11 बजे तक देवघर नगर निगम (वर्ग क) -19.16 %

मधुपुर नगर परिषद (वर्ग ख) -24.10 % मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी

रामगढ़ नगर परिषद को लेकर मतदाताओं में उत्साह बरकरार है।

रामगढ़ नगर परिषद को लेकर मतदाताओं में उत्साह बरकरार है। सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान धीरे-धीरे अब तेजी पकड़ने लगा है। पहले 2 घंटे में 10.39 फ़ीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। लेकिन 3 घंटे बीतने के बाद 25 फ़ीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

1004299048 1

डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित जिले के तमाम अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मत पत्र से हो रहे इस चुनाव में मतदाताओं को ईवीएम से थोड़ी ज्यादा दिक्कतें महसूस हो रही है। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के अलग-अलग मतपत्र में वोट डालने में उन्हें समय लग रहा है। इसके बावजूद मतदान केंद्रों पर लगातार मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है।