झारखंड की आवाज

Blog -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जमशेदपुर यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, हटाए गए अतिक्रमण

0f6e71b50b978a156b9a7c7a4614a4d1 1328075806

पूर्वी सिंहभूम // राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति के दौरे को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन, पुलिस और नगर निकायों के बीच लगातार समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा न हो…

राष्ट्रपति के संभावित मार्ग को ध्यान में रखते हुए रविवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने साकची स्टेट माइल से लेकर बारीडीह स्थित मणिपाल परिसर तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बारीडीह क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले, खोमचे और अवैध निर्माण को हटाया गया।

1004291452

बुलडोजर की सहायता से की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश था कि राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।

कुछ मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध भी लागू किए जा सकते हैं।

प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान कई दुकानदारों और ठेला संचालकों ने स्वेच्छा से अपना सामान समेट लिया और प्रशासन को सहयोग दिया।अधिकारियों के अनुसार, पूरे निर्धारित मार्ग पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई, डिवाइडर की पुताई और फुटपाथों की सफाई का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। राष्ट्रपति के काफिले के समय यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यकतानुसार कुछ मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध भी लागू किए जा सकते हैं।

बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाई गई है।बारीडीह स्थित मणिपाल परिसर में राष्ट्रपति का मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। प्रवेश के लिए विशेष पास प्रणाली लागू की जा सकती है तथा आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।जिला प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी संबंधित विभाग-नगर निगम, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि उद्देश्य केवल सुरक्षा सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि शहर की व्यवस्था और स्वच्छता को भी बेहतर बनाना है, ताकि राष्ट्रपति का दौरा गरिमामय और सफल हो। प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है, जिससे कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

ट्रेलर-एसयूवी टकराव में पांच पुलिसकर्मी की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

1004056863

Road Accident News

भुवनेश्वर // उड़ीसा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन ड्यूटी पर था, तभी वह विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पांचों पुलिसकर्मी की मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

1004291100

मृतकों की पहचान एपीआर कर्मी कशीराम भोई और देबदत्ता स, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजुर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा के रुप में हुई है । इनकी अचानक मृत्यु से उनके परिवार, सहयोगी और स्थानीय समुदाय गहरे शोक में हैं।

तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल :- दो एपीआर और एक सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तुरंत बचाकर झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी चिकित्सा जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।

नोएडा में दाे महिलाओं समेत पांच लोगों ने की आत्महत्या

f2a3dd2fc1bc857b5f98296ef0329341 400500314

Noida Crime News

नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलात्कार की घटना से आहत होकर उठाया कदम

थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक युवती ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि सेक्टर 63 के बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक युवती ने रविवार को पंखे से फंदा लगा लिया।

1004291067

उसके परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया था, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि हरजीत सिंह हरौला गांव में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद पीलीभीत के रहने वाले थे। उनकी उम्र 31 वर्ष है। बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी दादरी में रहने वाली सुखदेवी पत्नी रोशन लाल उम्र 65 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वीरेश यादव पुत्र ताराचंद मूलनिवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 32 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले कैलाश उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

1004290700

रांची // रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन से एक युवक को 14 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ हटिया की टीम द्वारा की गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर समीर कर्माकर ने बताया कि टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक संदिग्ध युवक को ट्रॉली बैग और काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान संदीप कुमार उर्फ चित्रंजन कुमार (18) के रूप में हुई। वह बिहार के कैमूर जिले का निवासी है।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से कुल सात पैकेटों में 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा है। विशेष निगरानी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं : गौतम अदाणी

1004290582

देवघर // अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वे बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की है।

विशेष विमान से पहुंचे देवघर

इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचने के बाद गौतम अदाणी सीधे बाबा धाम पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक किया, गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और कुछ देर ध्यान भी लगाया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह पल खास रहा, क्योंकि देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर समूह के चेयरमैन आस्था में लीन नजर आए।

लोगों का किया अभिवादन

मंदिर से बाहर निकलते समय गौतम अदाणी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह साफ दिखाई दिया। जैसे-जैसे उनके दौरे की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, पूर्वी भारत में औद्योगिक गतिविधियों को लेकर अटकलें भी तेज हो गईं। देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेकने की यह यात्रा केवल आस्था तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे पूर्वी भारत में निवेश और औद्योगिक विस्तार के संभावित नए अध्याय की शुरुआत के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

उनकी यह यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई और अपेक्षाकृत लो-प्रोफाइल रही, लेकिन इसके राजनीतिक और आर्थिक मायनों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जिस तरह उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बाबा धाम से की, उसे पूर्वी भारत में संभावित विस्तार और निवेश के प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक बड़े औद्योगिक निवेश से अपेक्षाकृत दूर रहे बिहार और झारखंड अब देश के नए ग्रोथ सेंटर के रूप में उभर रहे हैं। ऊर्जा, खनन, रसद एवं अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं को देखते हुए अदाणी समूह की सक्रियता को इसी संदर्भ में जोड़ा जा रहा है।

गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी सहित 50 से अधिक लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

IMG 20260215 154737 1

गिरिडीह // झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद कथित रूप से एक होटल में आयोजित बैठक को लेकर की गई है।

प्राथमिकी फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) के सदस्य मोहम्मद मंसूर की शिकायत पर दर्ज की गई। मामला शनिवार शाम गिरिडीह बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में हुई बैठक से जुड़ा बताया जा रहा है।

नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की। प्राथमिकी के अनुसार, चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद देर शाम बाबूलाल मरांडी होटल पहुंचे थे, जहां उनके समर्थक भी मौजूद थे। हालांकि, मौके पर पहुंचे एसडीएम श्रीकांत विस्पुते के निर्देश पर मरांडी तुरंत होटल से निकल गए।

होटल से बाहर निकलते समय मरांडी ने मीडिया से कहा कि वे भोजन करने होटल आए थे और इस दौरान कुछ लोगों का आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी नेता के साथ कार्यकर्ता रहते हैं।

बीजेपी नेता के बैठक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का सवाल

इधर, शनिवार शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर शहर में बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की चुनाव अवधि के दौरान मौजूदगी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार गिरिडीह निगम क्षेत्र के निवासी और मतदाता हैं, लेकिन वे बैठक नहीं कर रहे हैं। वहीं, अन्नपूर्णा देवी और बाबूलाल मरांडी गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, फिर भी उनकी मौजूदगी सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौतम अडानी पहुंच देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किए पूजा

1004289709

देवघर // देश के सबसे अमीर शख्स अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी देवघर पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किए । रविवार के दिन अपने चार्टर प्लेन से देवघर एयरपोर्ट पर पहुंच जिसके बाद सड़क मार्ग से सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचें । गौतम अडानी के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना बाद फिर देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। और देवघर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के माध्यम से गोड्डा अडानी पावर प्लांट जाएंगे और फिर वापस देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और करीब 4:30 में वापस अहमदाबाद के लिए निकल जाएंगे।

नगर निगम चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टी हुए रवाना

1004289382

देवघर // नगर निगम चुनाव 2026 नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के तहत कल दिनांक 23 फरवरी को देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर आज कुमैठा स्टेडियम में निर्मित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस दौरान सुबह 08:00 बजे से हीं सभी वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर दण्डाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, मतदान कर्मी, सुरक्षा कर्मी व अन्य कर्मी डिस्पैच सेंटर से बैलेट बॉक्स व अन्य चुनाव संबंधी सामग्री को लेकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम में चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग

1004289316

पूर्वी सिंहभूम // जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर मुड़ाकाटी चौक के समीप शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही ‘शांतिलता’ नामक स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। बस में सवार यात्रियों की जान बस चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के कारण बच सकी।

अधिकांश यात्री स्लीपर बर्थ पर विश्राम कर रहे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सामान्य गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी और अधिकांश यात्री स्लीपर बर्थ पर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान मुड़ाकाटी चौक के पास चालक को बस के भीतर से जलने की तेज गंध और धुआं उठता महसूस हुआ। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया।बस रुकते ही चालक ने जोर-जोर से आवाज लगाकर यात्रियों को तत्काल नीचे उतरने को कहा। अचानक हुई इस घोषणा से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चालक और परिचालक की मदद से सभी यात्री जल्द ही बस से बाहर निकल आए। बताया जाता है कि अंतिम यात्री के उतरते ही आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आलीशान स्लीपर बस पूरी तरह जल चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा था। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

घटना का कारण तकनीकी खराबी …..

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बस चालक की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता ने कई जिंदगियां बचा लीं।

Cyber Crime News। साइबर ठगी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

1004285155

देवघर // जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सारवां थाना क्षेत्र से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में 20 फरवरी को की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में कुछ लोग फर्जी कस्टमर केयर बनकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोनपे, पेटीएम और एयरटेल पेमेंट बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। वे गूगल पर फर्जी नंबर डालकर संपर्क करते और पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड या कैशबैक का लालच देकर लिंक भेजते थे। इसके जरिए गिफ्ट कार्ड बनवाकर या रिडीम कराकर रकम हड़प ली जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमुद्दीन अंसारी (28), सुमन कुमार दास (25) और अरुण कुमार दास (24) के रूप में हुई है। इनके पास से चार मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। छापेमारी दल में साइबर थाना देवघर और सारवां थाना की पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मामले में ड्राइवर को मिली जमानत

1004111544
1004111544

देवघर // कुंडा थाना क्षेत्र में पांडेय दुकान के समीप सड़क दुर्घटना में कृष्ण मंडल की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक गगन यादव को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक ड्राइवर को शनिवार को कोर्ट में पेशी की गई। जिसके बाद कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी चालक बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कैरोन गांव का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पांडेय दुकान के समीप उस समय यह हादसा हुआ, जब कृष्ण मंडल सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे था । ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी सामने से रही पिकअप गाड़ी को देख घबरा गए और ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गया । उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया था। मृतक के पुत्र संतोष मंडल ने अज्ञात चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

सीसीटीवी व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से चालक की हुई पहचान

पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व तकनीकी साक्ष्यों से ट्रक की पहचान कर चालक गगन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

1004287893

पश्चिमी सिंहभूम // जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

यह मामला कुमारडुंगी थाना से संबंधित है। यह घटना कुलाबुरू गांव के टोला लोबरीसाई की है, जहां साण्डी हेस्सा उर्फ डेके हेस्सा पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप दर्ज कराया गया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया। मेडिकल जांच, पीड़िता का बयान और साक्ष्य सहित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को संकलित कर सुदृढ़ आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया गया। मामले की सुनवाई पोक्सो केस संख्या 15/2022 के रूप में अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय संतोष आनंद की अदालत में चली। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध किया। बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया और अभियुक्त को पोक्सो एक्ट की धारा 4(1) के तहत दोषी करार दिया।अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध समाज के लिए अत्यंत घातक है और ऐसे मामलों में कठोर दंड आवश्यक है, ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जाए।

5 लाख रुपया रिश्वत लेते लोकायुक्त के जाल में फंसे भाजपा विधायक

1004287886

कर्नाटक गदग // लोकायुक्त के अधिकारियों ने शनिवार को कर्नाटक के गदग जिले के शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. चंद्रू लामणि को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया है। गदग तालुक के चिंचली गांव के ठेकेदार विजयराज एस. पूजार की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यों के संबंध में कुल 11 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी और पहले चरण में 5 लाख रुपये लेते समय लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की।

लक्ष्मेश्वर कस्बे में विधायक के स्वामित्व वाले बालाजी अस्पताल में कथित रूप से पैसे लेते समय लोकायुक्त अधिकारियों ने छापा मारा। मौके से 4.5 लाख रुपये बरामद किए गए। साथ ही 50 हजार रुपये बाहर फेंकने की कोशिश किए जाने का भी आरोप है। उक्त राशि को भी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। इस मामले में विधायक के करीबी सहयोगी मंजुनाथ वाल्मीकि तथा गुरु लामाणी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

लोकायुक्त की कार्रवाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर जमा हो गए। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए मंत्री एच के पाटिल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोकायुक्त अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, हालांकि अब तक विधायक की औपचारिक गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अपहरणकांड में पंजाब-बिहार के और पांच आरोपित गिरफ्तार

1004287854
1004287854

पूर्वी सिंहभूम // शहर के बिष्टूपुर सीएच एरिया निवासी उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के बहुचर्चित अपहरणकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच और आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

एसएसपी ने बताया कि 13 जनवरी को कदमा-सोनारी लिंक रोड से कैरव गांधी का योजनाबद्ध तरीके से अपहरण किया गया था। घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने लगभग छह महीने तक जमशेदपुर में रहकर पीड़ित की गतिविधियों की लगातार रेकी की थी। मुख्य साजिशकर्ता, जो फिलहाल फरार है, अपने सहयोगी अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह के साथ शहर में रह रहा था। अमरिंदर सिंह ने साकची क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर वहीं से पूरी साजिश की रूपरेखा तैयार की थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि अपहरण के दिन बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे और कैरव गांधी की कार को रोका। वाहन चालक की भूमिका मनप्रीत सिंह सेखो ने निभाई, जबकि अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह, गुड्डू, मोहम्मद इमरान, रमीज राजा और अन्य अपराधी मौके पर मौजूद थे। राजकरण यादव, संतोष कुमार उर्फ संतोष विल्लेन और गुरदीत शेर सिंह ने सहयोगी की भूमिका निभाई।

करीब 13 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मिली सफलता

अपहरण के बाद कैरव को स्कॉर्पियो वाहन से चांडिल गोलचक्कर ले जाया गया, जहां उसे दूसरे वाहन में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद दोनों वाहन अलग-अलग मार्ग से शहर से बाहर निकल गए। अपहृत को रांची होते हुए डोभी ले जाया गया और बाद में गया जिला के बिसर गांव में छिपाकर रखा गया। करीब 13 दिनों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने 26 और 27 जनवरी की मध्यरात्रि को चौपारण-बरही मार्ग से कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद उसे उसके सीएच एरिया स्थित आवास पर सुरक्षित पहुंचाया गया।

इस मामले में इससे पहले पुलिस ने गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, मोहम्मद इमरान आलम उर्फ आमीर, रमीज राजा और मोहन कुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में पुलिस को साजिश के विस्तृत नेटवर्क का पता चला, जिसके बाद देश के विभिन्न राज्यों में छापेमारी की गई।

गिरफ्तार आरोपितों में नाम और पता

गिरफ्तार आरोपितों में पंजाब के लुधियाना निवासी मनप्रीत सिंह सेखो (50), अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह (74) और गुरदीत शेर सिंह (26), बिहार के शेखपुरा निवासी राजकरण यादव (23) तथा संतोष कुमार उर्फ संतोष विल्लेन (26) शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें पंजाब के लुधियाना, कोलकाता, गाजियाबाद (दिल्ली-एनसीआर) और बिहार के शेखपुरा से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

दुमका के पूर्व उत्पाद अधीक्षक के बेटे की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

1004286463
1004286463

रांची // दुमका के पूर्व उत्पाद अधीक्षक से बदला लेने के लिए उनके पुत्र को अगवा कर हत्या करने के दोषी जनक प्रसाद को सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही उसपर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने बीते दिन जनक प्रसाद को दोषी ठहराया था।दरअसल यह मामला वर्ष 2014 का है। अभियुक्त ने बदला लेने के लिए दुमका जिला के तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक अखौरी धनंजय कुमार सिन्हा के बेटे गौतम अखौरी का अपहरण किया था। बाद में गाैतम का शव नेतरहाट से बरामद किया गया था।

अधिवक्ता के अनुसार वर्ष 2010-11 जनक प्रसाद ने सहयोगी के साथ मिलकर लोहरदगा में दो लाइसेंसी शराब दुकान खोला था। इसमें उसे करीब 25 लाख का नुकसान हुआ था। अभियुक्त ने इसकी जानकारी उत्पाद आयुक्त को देकर ज्यादा आमदनी वाला जगह पर लाइसेंसी शराब दुकान दिलाने का आग्रह किया था। इस पर अखौरी ने कोई मदद नहीं की, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी।इस बर्बादी का कारण वह अखौरी धनंजय कुमार सिन्हा को मानता था। उसी दिन से उसने अखौरी को बर्बाद करने की ठान ली थी। उसने वर्ष 2012 में अपनी पत्नी काजेवर बेचकर रातु रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में एक दुकान खोला और अखौरी के एकलौते बेटे गौतम अखौरी से संपर्क बनाया। केक, आइसक्रीम, पेस्टी खिलाकर उसका भरोसा जीता और गौतम को नेतरहाट घुमाने के लिए तैयार किया। उस समय गौतम के परिजन दुमका में थे।

अभियुक्त ने उसका फायदा उठाते हुए गौतम को 4 मई 2014 को बस से नेतरहाट ले गया जहां योजना के तहत कोल्ड्रिंक में नींद की गोली मिलाकर पिला दिया। नींद में सोने के बाद गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की मंशा से शव को भारी भरकम पत्थर से कुचल दिया था।