झारखंड की आवाज

Blog -

Bihar Vidhansabha Election। राजद ने प्रत्याशियों की सूची की जारी

पटना// बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और राष्ट्रीय जनता दल ने कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 143 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पहले और दूसरे चरण के नामांकन की तारीख समाप्त हो चुकी है और पहले चरण के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन है।

पहले फेज में 121 सीटों पर और दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले फेज के लिए नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर । दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर तय की गई है।

देखिए राजद की 143 उम्मीदवारों की सूची

1003516277
1003516278
1003516279
1003516280

हजारीबाग पुलिस ने हथियारों के साथ 5 कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार

1003512297

हजारीबाग // जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार, सोना-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, वाहन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें से अधिकांश अपराधी पूर्व में कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमीत आनंद ने रविवार को दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता कर बताया कि, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 18 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी कनहरी हिल, फॉरेस्ट एरिया के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। कोर्रा थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी की गई, जिसमें पांच अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में धनीराम सोरेन उर्फ नेपाली , बलराम मुंडा किशोर कुमार उर्फ बिहारी ,तैयब अंसारी विकास कुमार सामिल हैं इनके पास से पिस्टल – 01, देशी कट्टा – 01, जिंदा कारतूस – 06, सोना – 48 ग्राम, चांदी – 98 ग्राम, मोबाइल फोन – 08, बोलेरो वाहन (JH-04D-9605) – 01 तथा मोटरसाइकिल – 02 बरामद किया गया तथा इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 185/2025, दिनांक 18.10.2025 के तहत धारा 310(4) BNS, 25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।गिरफ्तार अपराधियों में से धनीराम सोरेन और बलराम मुंडा पर दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती, धमकी, और CLA/UAPA जैसे कानून शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान, अमित आनंद (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर), अजीत कुमार (थाना प्रभारी, कोर्रा), रोशन कुमार, पुन्नु कुमार यादव, पिंटू कुमार सिंह (कोर्रा थाना), जितेन्द्र कुमार राणा (आरक्षी) साथ ही तकनीकी शाखा व रिजर्व बल के जवान शामिल थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस सफलता को जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है और भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जाने की बात कही है।

जेएमएम नेता पर गंभीर आरोप, युवक को साइबर आरोप में फंसाता है फिर मोटी रकम में छुड़वाता है ।

1003512235

देवघर साइबर क्राइम न्यूज

देवघर// जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के देवीपुर के रहने वाले सचिन दास नामक युवक ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के देवघर जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता सचिन दास का कहना है कि राहुल चंद्रवंशी की साईबर अपराधियों से मिलीभगत है। आरोप है कि वह निर्दोष युवकों को झूठे साइबर अपराध के मामलों में फंसाता है, और उन्हें पुलिस के चंगुल से छुड़वाने का काम करता है। इसके बदले उसे काफी मोटी रकम वसूलता है।

सचिन दास ने दावा किया कि साईबर अपराध से साठ गांठ के जरिए राहुल चंद्रवंशी ने अब तक करीब 50 लाख रुपये तक की अवैध कमाई की है।
उन्होंने यह भी कबूल किया है कि वे पहले राहुल चंद्रवंशी के लिए “दलाली” का काम करते थे, इसलिए उनके पास राहुल की करतूतों के कई सबूत, कॉल रिकॉर्डिंग और दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंपा जाएगा।

शिकायत नहीं करने की दी धमकी

साथ ही उसने बताया कि पिछले दिनों राहुल चंद्रवंशी ने उसके साथ मारपीट की ,साथ ही मुंह में पिस्टल डाल कर धमकी भी दी कि अगर वो किसी को इसकी शिकायत करते हो तो भारी कीमत चुकानी होगी।

वहीं, इस पूरे मामले की पुष्टि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गोपाल दास ने भी की है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के आलाकमान से करेंगे।

युवक सचिन दास ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत देवघर एसपी सौरभ कुमार से की है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवघर एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले दो अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा उसी मामले में तीसरे दिन मिला बेल

IMG 20250919 163230

देवघर// एडीजे 3 सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने देवघर जिला के करों थाना कांड संख्या 11/2023 आईपीसी की धारा 376 (D)(A), 506 और Pocso Act की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कुल 4 व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था । जिसमें से दो आरोपी ने सरेंडर किया वही एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था । साथ ही 80 वर्ष के एक बुजुर्ग जो इस मामले में आरोपी है वो अभी भी फरार है। इस मामले में बजरंगी दास और श्यामसुंदर दास के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया वही इसी बीच तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपी के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई और 14 अक्टूबर को कोर्ट ने दोषी पाया और बजरंगी दास जो बेल पर बाहर था उसे उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। और 16 अक्टूबर को कोर्ट ने बजरंगी दास और श्यामसुंदर दास को 25 साल की सजा सुनाई। वही छोटू दास उर्फ जितेंद्र दास जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा था उसके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल नहीं किया गया है।

पुलिस की गलती आरोपी को मिला लाभ

छोटू दास उर्फ जितेंद्र दास की और से अधिवक्ता बी एन चौधरी ने दलील दी कि याचिकाकर्ता निर्दोष है और उसने कोई अपराध नहीं किया है। इससे पहले याचिकाकर्ता ने इस अदालत में ए.बी.पी. दायर की थी जिसे 22.08.2024 को खारिज कर दिया गया था। याचिकाकर्ता ने माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के समक्ष डब्ल्यू.पी. (सीआरपीसी) भी दायर की थी। याचिकाकर्ता द्वारा इस अदालत सहित किसी भी अदालत द्वारा पहले कोई नियमित जमानत याचिका दायर या खारिज नहीं की गई थी। याचिकाकर्ता अपने खिलाफ एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करता है।याचिकाकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे 25.06.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और तब से याचिकाकर्ता न्यायिक हिरासत में है और समय-समय पर जेल हिरासत में भेजा जा रहा है। जांच जारी है और पुलिस द्वारा अब तक इस याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई आरोप पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसलिए याचिकाकर्ता सीआरपीसी की धारा 167(2) के तहत अनिवार्य डिफ़ॉल्ट जमानत का हकदार है। धारा 187 बी.एन.एस.एस. के अनुसार, क्योंकि 90 दिनों से अधिक का समय पहले ही समाप्त हो चुका है, इसलिए यहयाचिकाकर्ता जमानत का हकदार है। आरोपी याचिकाकर्ता स्थानीय जमानतदार प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। इसलिए याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जा सकता है। एल.डी. विशेष पी.पी. ने जमानत की प्रार्थना का विरोध किया और कहा कि इस मामले के जांच कार्यालय ने आज तक इस आरोपी याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत नहीं किया है।दोनों पक्षों को सुनने के बाद, मामले के रिकॉर्ड का अवलोकन करने पर, ऐसा प्रतीत होता है कि यह मामला आईपीसी की धारा 376(डी) (ए)/506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया है। धारा 376(डी)(ए) के तहत अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम सजा शेष जीवन है और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत निर्धारित अधिकतम सजा शेष जीवन या मृत्यु है, जो सीआरपीसी की धारा 167 (2)(ए)(आई) के तहत आती है, जिसमें जांच पूरी करने के लिए नब्बे (90) दिनों की अवधि निर्धारित की गई है।

90 दिन के अंदर नहीं दाखिल किया आरोप पत्र

आरोपी याचिकाकर्ता को रिमांड पर लिया गया है। शेष जीवन या मृत्यु जो Cr.P.C. की धारा 167 (2)(a)(i) के अंतर्गत आती है, जिसमें जाँच पूरी करने के लिए नब्बे (90) दिनों की अवधि निर्धारित की गई है। इस मामले में आरोपी याचिकाकर्ता को 25.06.2025 को रिमांड पर लिया गया है। इस न्यायालय के कार्यालय ने प्रतिवेदन दिया है कि इस मामले के जाँच अधिकारी ने आज तक आरोप पत्र प्रस्तुत नहीं किया है। आज 114वाँ दिन है, इसलिए आरोपी याचिकाकर्ता ने अपना अप्रतिदेय अधिकार प्राप्त कर लिया है। तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर कोर्ट ने कहा कि मैं आरोपी याचिकाकर्ता को Cr.P.C. की धारा 167(2)(a)(i) के अंतर्गत जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है साथ ही इस आदेश की एक प्रति पुलिस अधीक्षक, देवघर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जाए।

फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में पुलिस को मिली सफलता दो को किया गिरफ्तार

1003505083

देवघर// अपृहत मुन्ना कुमार मंडल उम्र करीब 26 वर्ष पिता जोगेन्द्र मंडल ग्राम जोगिया थाना मोहनपुर जिला देवघर की पत्नी मधु कुमारी के द्वारा मोबाईल से थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रियरंजन कुमार मोहनपुर थाना को अपने पति मुन्ना कुमार मंडल को फिरौती के लिए अपहरण करने की सूचना दिया गया था। सूचना पाते ही पु०अ०नि० प्रियरंजन कुमार थाना प्रभारी मोहनपुर थाना अपने पुलिस पदाधिकारी एवं दल बल के साथ मधु कुमारी के द्वारा दिये गये सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई त्वरित गति से किया गया। जिसके फलस्वरुप मधु कुमारी के पति मुन्ना कुमार मंडल को भौरा जमुआ जंगल से अपराधकर्मियों को पिछा करते हुए स-कुशल बरामद किया गया। तदोपरांत पुलिस की संघनता से मुन्ना मंडल के द्वारा बताये गये अपराधकर्मियों के नाम एवं हुलिया के आधार पर संघन छापामारी किया गया साथ ही मुन्ना कुमार मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 257/2025 दिनांक- 15/10/25, धारा 140(2) / 3 (5) भा० न्या0 सं0 2023 के फिरौती के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कांड दर्ज किया गया है।

दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अनुसंधान के क्रम में एवं तकनिकी सहायता का उपयोग करते हुए इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त

1) जामुन यादव उर्फ यमुना यादवह उम्र करीब 28 वर्ष पे0- मुटर यादव ग्राम अर्जुना थाना मोहनपुर जिला देवघर एवं

2) प्रदीप खिरहर उर्फ प्रदीप यादव उम्र करीब 25 वर्ष पिता महादेव खिरहर ग्राम-पिपराङगाल थाना तालझारी जिला दुमका वर्तमान पता बंधा थाना रिखिया जिला देवघर को मोहनपुर थाना स्थित घोरमारा से गिरफ्तार किया गया तथा कांड के प्राथमिकी अभियक्त अरुण कुमार यादव उर्फ ब्लास्टर पे0-परमेश्वर राउत ग्राम धावाटांड़ थाना मोहनपुर जिला देवघर को कुण्डा थाना से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार प्रदीप खिरहर उर्फ प्रदीप यादव के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अपृहत मुन्ना कुमार मंडल का लूट का अपाची मोटरसाईकिल को घावटांड़ जंगल से निशानदेही पर बरामद किया गया है। गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। शेष प्राथमिकी के विरुद्ध संघन छापामारी गिरफ्तारी हेतु किया जा रहा है।

बाबूलाल सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया

1003502388

जमशेदपुर// घटशीला उपचुनाव में भाजपा नें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। घाटशीला उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाते ही भाजपा नेता कार्यकर्ताओं नें उनका स्वागत किया, कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नोएडा और बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा परिवार का आभार करता हूं । एक बार फिर बड़ी जिम्मेवारी मिली है, आने वाला रिजल्ट चौकानें वाला होगा, घाटशिला विधानसभा विकास से कोशो दूर है, राज्य सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है, घाटशिला की जनता त्राहिमाम कर रही है, घटशीला में ना सड़क ना पानी ना एजुकेशन और ना ही रोजगार यहां के लोग दूसरी जगह जाकर रोजगार कर रहे हैं बच्चे दूसरे राज्य में पढ़ाई करते हैं, राज्य सरकार सिर्फ यहां के जनता को धोखा दे रही है। घाटशिला के उपचुनाव में जनता वोट कर राज्य सरकार को अपना जवाब देगी, भाजपा कि बड़ी जीत होने जा रही है l

17 अक्टूबर को 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

सोमेश सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया

1003502329

जमशेदपुर // झारखंड मुक्ति मोर्चा नें घाटशिला उप चुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाया, प्रत्याशी बनने के बाद सोमेश सोरेन जमशेदपुर पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने जोडदार स्वागत किया, इस दौरान घाटशीला उपचुनाव के प्रत्याशी सोमेश सोरेन जमशेदपुर के कदम स्थित स्वर्गीय सुधीर महतो समाधि स्थल पहुंचे, इस दौरान सोमेश सोरेन के साथ उनकी मां भी मौजूद रही, स्वर्गीय सुधीर महतो के समाधि में माथा टेक कहा अपने बाबा का अधूरा काम पूरा करूंगा।

17 अक्टूबर को 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी के रूप में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, घाटशिला की जनता आशीर्वाद और प्यार देकर इस चुनाव को जीतेगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार को और मजबूत करेगी l

हाईवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौ*त , विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

1003502309

साहेबगंज// अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने सड़क पर चल रहे साइकिल सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई।घटना के सूचना मिलते हैं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और विरोध में ग्रामीणों ने मिर्जाचौकी – मंडरो मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोड की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर मिर्जाचौकी थाना पुलिस के अलावा मंडरो सीओ घटना स्थल पर पहुंचकर जाम छुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं ।

सड़क जाम होने की वजह से मिर्जाचौकी – मंडरो सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई वहीं स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैमृतक के परिजनों ने बताया कि अजीज अंसारी ग्रीसिंग का काम करता था और वह काम के लिए घर से निकला था की गांधीनगर सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही हाईवे ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

वेतन भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने प्रबंधन के विरुद्ध किया विरोध प्रदर्शन

1003502300

धनबाद // निरसा स्थित इसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुऱ टू में कार्यरत मजदूरों ने हाई पॉवर कमिटी द्वारा मनोनीत वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रबंधन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए कामकाज ठप कर दिया और साथ ही प्रबंधन विरोधी नारे भी लगाए जानकारी देते हुए बताया गया कि इसीएल प्रबंधन एवं चापापुऱ टू में कार्यरत कंपनी मजदूरों के प्रति हिटलरशाही रवैया अपनाते है कभी भी मजदूर हित में नहीं सोचते है अंग्रेजी हुकूमत जैसा रवैया और वर्ताव मजदूरों के साथ करते है जो कि सरासर गलत है इसका हम विरोध करते है जबतक हमलोगों को हाई पॉवर कमिटी द्वारा मनोनीत वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तबतक कंपनी एवं इसीएल प्रबंधन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और काम काज ठप रहेगा ।

पु.नि. रवि ठाकुर को बाबा मंदिर थाना प्रभारी बनाया गया

Deoghar// देवघर जिला के कई पुलिस अधिकारयों का हुआ तबादला। पु.नि. रवि ठाकुर को बाबा मंदिर थाना प्रभारी बनाया गया

1003481538

डॉक्टर कुंदन कुमार लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव

1003462564

देवघर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुंदन कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बिहार के बेलहर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ कुंदन कुमार चुनाव लड़ेंगे जिसको लेकर उन्होंने सदर अस्पताल देवघर के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को अपना सेवा त्याग करने के संबंध में आवेदन दे दिए है।

1003462568 edited

जल्द ही डॉक्टर साहब अपना नामांकन की तिथि का भी घोषणा करेंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट हुआ सस्पेंड

1003458970

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड हो गया है। अखिलेश यादव के ऑफिसियल पेज अभी फेसबुक पर शो नहीं कर रहा है। आज के दिन नेता जी मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर सपा समर्थकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। यूजर्स इसको लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा…

समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ……..भारत की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूरी दुनिया में समाजवाद न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के बड़े पैरोकार माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी का फ़ेसबुक पेज डिएक्टीवेट करना ये दर्शाता है कि स्वतंत्र अभिव्यक्ति के प्रति प्रतिबद्धता @Meta @metaindia की भी अब सरकारों के हाथों गुलाम हो गयी है ।

देवघर में भूमाफिया से रैयत परेशान, एसपी से लगाई मदद की गुहार

1003458861

देवघर// जिले में जबरन हथियार के बल पर जमीन की घेराबंदी करने का मामला कोई नई बात नहीं है। यहां हर दिन इस तरह के मामले सामने आते हैं ताजा मामला रिखिया थाना क्षेत्र के पुनिसया का है पुनिसया निवासी कविता देवी ( 45 ) ने जबरन जमीन पर की घेराबंदी करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मांग किया है कि हमारी जमाबंदी जमीन को भूमाफिया द्वारा जबरन दिवाल खड़ा कर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं इस पर रोक लगाया जाय।

कविता देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में कहा है कि मौजा- पुनसिया नं0-579, खाता संख्या-104, दाग नं0-1230 जो मेरी पैतृक सम्पत्ति है। उपरोक्त खाता व दाग की जमीन जबरन करीब 2000 वर्गफीट है। मेरे ही गोतिया 1. छेदु महतो पिता स्व० लक्ष्मी महतो चन्दन यादव, रंजन यादव, अजय यादव सभी पिता- छेदू महतो साथ अज्ञात 2-3 व्यक्ति मिलकर किसी अंजान भू-माफिया के साथ बिक्री कर दिया। उपरोक्त सभी पर काफी केस लंबित है। मेरे द्वारा भी पूर्व में केस किया गया था। लेकिन ये सभी रंगदारी एवं पैसा के
बल पर केस में कुछ भी होने नहीं देता है। दिनांक- 07.10.2025 दिन मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे उक्त जमीन पर बल पूर्वक दिवाल देने लगा। मैं मना करने गई तो सभी काफी उग्र होकर
गंदी-गंदी, गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उत्तारू हो गये तथा चन्दन यादव ने मेरा बाल पकड़ कर पटक दिया।

नन- सेलेबुल जमीन की बिक्री ….

उपरोक्त स्थल पर काफी तनाव है। विपक्षीगण काफी खूंखार अपराधी किस्म के भू-माफियागण है और सभी सजायप्ता भी है। कुछ दिनों पूर्व ही जेल से बाहर निकला है । और गाँव में काफी आतंक मचाकर रखा है। अपनी जमीन के अलावा दूसरे के भी जमीन पर अवैध कब्जा
कर बिक्री कर देता है। इन सभी के आंतक से सभी ग्रामीण काफी भयभीत रहते है इन सभी के द्वारा किसी भी समय अप्रिय घटना घटित कर या करवा सकता है। मैं अकेले अपने पुत्र साथ काफी डरे व सहमी रहती हूँ। मेरे पति का तबियत खराब है तथा देवघर सदर अस्पताल में पानी चढ़ रहा है। आज भी कार्य जबरन करने के लेकर जान से हत्या करने की भी धमकी दिया है। उक्त जमीन में मेरा भी हिस्सा है। जमीन के अन्दर रास्ता आने-जाने का रास्ता है को भी मिलाकर अवैध ढंग से भू-माफिया के साथ सांठ-गांठ कर घेरा बंदी का काम कर रहा है। मना करने पर इसका अंजाम भुगतने के लिए धमकी पूर्व से लेकर आज तक देते आ रहे है। कभी भी खून-खराबा कर सकते है अशांति बनी हुई है। । आगे कहा कि अवैध ढंग से किये जा रहे कार्यों को शीघ्र बंद कराते हुए विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाय।

सीएसपी में नहीं हुई कोई लुट , अखबारों में छपी गलत खबर : देवघर पुलिस

1003457851

देवघर // शुक्रवार को देवघर जिला के विभिन्न अखबारों में लुट कांड की खबर छपी जिसको लेकर पुलिस प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस ने इसे गलत बताया। देवघर पुलिस ने बताया कि दिनांक-10.10.2025 को विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों यथा हिन्दुस्तान अखबार/ प्रभात खबर इत्यादि में प्रकाशित खबर पाथरोल थाना क्षेत्र के कजरा टंडेरी मोड अवस्थित पीएनबी के सीएसपी में ” ग्राहक बन पहुँची महिला समेत छह बदमाशों ने सीएसपीसे एक लाख लूटा ” की जॉच अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी मधुपुर सत्येन्द्र प्रसाद एवं पुलिस अंचल निरीक्षक, मधुपुर देवश कुमार भगत के द्वारा घटनास्थल पर जाकर की गयी । जॉच के क्रम में अखबार में प्रकाशित खबर बिल्कूल निराधार एवं सत्य परे पाया गया ।

वास्तिविकता यह है कि दिनांक- 09.10.2025 को समय करीब 04:00 बजे अपराह्न में सीएसपी पंजाब नेशनल बैंक में कजरा मोड के करीब क्रमशः प्रथम पक्ष सीएसपी संचालक अनुप कुमार यादव पिता महेश यादव ग्राम कुरमीडीह टोला ( बाराबाद) उम्र 23 वर्ष पंचायत गोविन्दपुर थाना पाथरोल जिला देवघर एवं द्वितीय पक्ष 1. निरंजन दास उम्र 23 वर्ष, 2. परिमल दास उम्र 20 वर्ष दोनो पिता अजित दास, 3. नुना देवी पति अजित दास तथा 4. रमेश दास पिता स्व०किशन दास उम्र 26 वर्ष ग्राम गोविन्दपुर कुशाहा थाना पाथरोल जिला देवघर के बीच पैसा निकासी करने के दौरान दोनो पक्षों के बीच आपस में वाद-विवाद हो गया था जिसेआस-पास के लोगो के द्वारा समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था। जिस बात को लेकरआज दिनांक-10.10 2025 को स्थानीय ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा दोनो पक्षों के साथ बैठाकर वाद-विवाद को सुलझा दिया गया एवं इस आशय का एक सुलहनामा दोनों पक्षो एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा हस्ताक्षर करके पाथरोल थाना को दिया गया है। विभिन्न अखबारों में प्रकाशित खबर बिलकूल गलत एवं तथ्य से परे है ।

छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण के आरोप में पाँच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज // जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है… जहाँ एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1003457671

यह गिरफ्तारी देर रात मजहर टोला दियारा क्षेत्र से की गई है।मामला राजमहल थाना कांड संख्या 362/25 से जुड़ा है। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को लखीपुर और मानसिंघा पेट्रोल पंप के पास बंगाली टोला के समीप पाँच युवकों द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास किया गया था।

घटना के बाद पुलिस ने धारा 126(2)/115(2)/137(2)/75/76 /96/62/3(5) भा.दं.सं. एवं 8/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने बीती रात करीब 2:30 बजे मजहर टोला दियारा क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और पूछताछ के दौरान और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।