झारखंड की आवाज

रेलवे कोलकाता और कानपुर सेंट्रल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा -

रेलवे कोलकाता और कानपुर सेंट्रल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा

आसनसोल // रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोलकाता और कानपुर के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • 04153 कानपुर सेंट्रल – कोलकाता समर स्पेशल 02.04.2026 और 25.06.2026 के बीच (कुल 13 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को 13:00 बजे कानपुर सेंट्रल से खुलेगी और अगले दिन 07:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी तथा
  • 04154 कोलकाता – कानपुर सेंट्रल समर स्पेशल 03.04.2026 और 26.06.2026 के बीच (कुल 13 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को 10:45 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन 07:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply