झारखंड की आवाज

Blog -

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

1003457640

हजारीबाग // भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। हजारीबाग स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो – ACB) की टीम ने आज दारू अंचल कार्यालय के अनुबंधित राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।आरोपी ज्ञानी राम द्वारा रिश्वत की यह मांग हिरामन प्रजापति नामक व्यक्ति से की गई थी।

1003457627

हिरामन प्रजापति, उम्र 47 वर्ष, ग्राम मेढ़कुरी कला, थाना दारू, जिला हजारीबाग निवासी हैं। उन्होंने ACB कार्यालय हजारीबाग में एक लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने और उनके भाइयों ने अपने-अपने पत्नियों के नाम से कुल 16 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसकी दाखिल-खारिज प्रक्रिया चल रही थी।इस प्रक्रिया के तहत हिरामन प्रजापति ने अपनी पत्नी दुर्गा देवी के नाम से नामांतरण आवेदन संख्या 251 R27/2025-25 ऑनलाइन समर्पित किया था। जब वह नामांतरण कार्य हेतु संबंधित राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम से मिले, तो कर्मचारी ने काम के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की। साथ ही यह भी धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।शिकायत की जांच ACB द्वारा विधिवत तरीके से कराई गई, जिसमें ज्ञानी राम द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 3,000 रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ACB, हजारीबाग थाना कांड संख्या 12/2025, दिनांक 09.10.2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।ACB की ट्रैप टीम ने दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आज शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को एक सुनियोजित जाल बिछाया। इसमें आरोपी ज्ञानी राम को वादी हिरामन प्रजापति से रिश्वत की पहली किस्त 3,000 रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद विधिवत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पूरी की जा रही है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में लंबित मामले का यथाशीघ्र निष्पादन करने का दिया आदेश

1003444944

देवघर// झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक का आयोजन परिसदन के सभागार में किया गया, जिसमे समिति के सदस्य विधायक मांडू, निर्मल महतो, विधायक बगोदर, नागेंद्र महतो और विधायक सारठ, उदय शंकर सिंह शामिल हुए। इसके अलावा बैठक के दौरान माननीय सदस्यों ने पदाधिकारियों से याचिका से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली और मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, नगर परिषद, वाणिज्य कर, भवन निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, खनन, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, भूअर्जन, पर्यटन खेलकूद एवं युवा कार्य, आपूर्ति, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर कल्याण कोष का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद में की जायेगी

1003447034

देवघर// उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष कमिटि की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि कोष के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के अलावा असहाय, गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जायेगी एवं उनके बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा। साथ ही आवेदनों के चयनोपरांत उस पर मंदिर कमिटि के स्वीकृति के पश्चात इस कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी। इसी कड़ी में समिति से स्वीकृति पश्चात आज व्होल बॉडी क्लर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन टेक्निकल स्पेसिफिकेशन, सर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, सी-आर्म विथ फ्लैट पैनल डिटेक्टर आधुनिक उपकरण प्रदान करने की अनुमति प्रदान की गई। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष में मदद के लिए आगे आने वालों सभी लोगों का आभार भी प्रकट किया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की बात कही।

आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा इस कोष में कोई भी दाता अपने ईच्छा व सामर्थ्य अनुसार दान देकर इस पुण्य में कार्य में अपना सहयोग कर सकते हैं, क्योकि इस कोष के तहत् जमा राशि का उपयोग निर्धनों व जरूरतमंदों के मदद के लिए किया जायेगा। इस प्रकार के कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग आपेक्षित होता है। सभी के सहयोग से हीं किसी भी अच्छे कार्य को फलीभूत किया जा सकता है। बैठक में उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार मंदिर कमिटि के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल का अभिनंदन

1003447017

हजारीबाग // जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण बल्लभ आश्रम में आज नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल का गरमजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय प्रकाश पटेल का स्वागत पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण करके किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पटेल ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करना रहेगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मिलकर संगठन को नई दिशा में आगे बढ़ाएं। हमारी पार्टी की जड़ें जनता के बीच बहुत गहरी हैं और इसी वजह से हम किसी भी परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहेंगे।

“उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग की भलाई और विकास है, और इसी उद्देश्य को लेकर पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करें और कांग्रेस के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेपी पटेल के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह का समापन जय प्रकाश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस के संगठन को नई ऊर्जा देने के संकल्प के साथ हुआ।

पुलिस अभिरक्षा में रखे वाहन से चोरों ने बैटरी और पार्ट्स की कर ली चोरी, 4 गिरफ्तार

1003447002

साहिबगंज // के मिर्ज़ाचौकी पुलिस के द्वारा जब्त वाहन से बैटरी सहित वाहन के अन्य पार्ट्स चोरी करने के मामले में मिर्ज़ाचौकी पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले जानकारी देते हुए साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि अवैध खनन परिवहन मामले में मिर्ज़ाचौकी पुलिस ने बीते 13 जून 2025 को वाहन NL- 01AD _4289 को कांड संख्या 38/25 दर्ज किया था। जिसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। उस वाहन से 29 सितम्बर 2025 को कुछ चोरों द्वारा बैटरी सहित गाड़ी के कई पार्ट्स कि चोरी कर ली गई। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रुपेश यादव ने थाना में चोरी का कांड संख्या 65/2025 दर्ज कर छानबीन शुरू कर । इस मामले में पुलिस ने तीन चोर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जिसमे एक चोरी के सामान खरीदने वाला व्यपारी हैं। चोरी के आरोप में पकडे गए लोगो में शाहनवाज़ अंसारी, नाजिम अंसारी, आदिल अंसारी तीनो चोरी कि बात स्वीकार किया हैं वही चोरी के सामान खरीदने के मामले में भोला प्रसाद वर्णवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा की बड़ा दी सुरक्षा, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

1003446971

हजारीबाग // लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा की सुरक्षा में अचानक बढ़ोतरी की गई है। जिला प्रशासन ने जेल में सुरक्षा को लेकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। अब जेल में तीन शिफ्टों में पुलिस बल और अन्य पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। हर शिफ्ट में एक मजिस्ट्रेट, एक सब इंस्पेक्टर और छह जिला बल के जवान शामिल हैं, जिससे कुल 24 पुलिसकर्मी जेल की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

मुख्य गेट बंद, साइड गेट से ही प्रवेश

जेल का मुख्य गेट अब स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और केवल साइड गेट से ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इस गेट पर सुरक्षाकर्मियों के लिए एक टेंट लगाया गया है, जिसमें प्रवेश करने वालों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। इसके अलावा, जेल परिसर में जैमर भी सक्रिय किए गए हैं, ताकि किसी भी अनधिकृत मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को रोका जा सके। अंदर-बाहर की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है।विनय सिंह के एसएमएस के बाद बढ़ी सुरक्षा

सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद नेक्सजेन शोरूम संचालक विनय सिंह ने जेल की अव्यवस्था को लेकर सरकार को एक एसएमएस भेजा था। उनके द्वारा भेजे गए इस संदेश में जेल में हो रही गड़बड़ियों और सुरक्षा कमजोरियों के बारे में चेतावनी दी गई थी। इस एसएमएस के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाए।

जेल आईजी का हजारीबाग दौरा और त्वरित कार्रवाई

जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने रातों-रात हजारीबाग का दौरा किया और जिला प्रशासन के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, जेल में नियमों की अनदेखी और दबाव में काम करने की शिकायतों को लेकर भी कार्रवाई की गई। देर शाम, एक जेवर, तीन उच्च कक्षपाल, दो कक्षपाल समेत कुल छह सरकारी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही संविदा पर कार्यरत छह पूर्व सैनिक कक्षपालों का अनुबंध भी रद्द कर दिया गया है।

मुलाकातियों और कर्मचारियों से उपकरण रखने पर प्रतिबंध

नए सुरक्षा उपायों के तहत अब जेल में प्रवेश करने वाले मुलाकातियों और जेल कर्मियों से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही रखवाए जा रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाए गए हैं ताकि जेल के अंदर कोई भी अवैध गतिविधि न हो सके और जेल का माहौल पूरी तरह से नियंत्रित रहे।सुरक्षा पर पूरी तरह अलर्टजेल की सुरक्षा अब पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन और जेल प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और कोई भी संदिग्ध गतिविधि होते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के बढ़ते कदमों को लेकर जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह स्थितियां कड़ी निगरानी में हैं।

1003446970 1

इस बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के बाद, स्थानीय लोग और जेल के आसपास के इलाके में भी एक नया माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जेल के भीतर और बाहर की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक था और भविष्य में ऐसी कोई भी स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना का कैसे ले लाभ ? क्या है प्रक्रिया ?

1003446942

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने किसानों से किया सीधी बात “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में किसानों के द्वारा भरे गए फार्म का हो रहा है अवलोकन।

पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार दे रही है 75% से 90% तक की सब्सिडी।

महिलाओं को प्रोत्साहित करने पर सरकार दे रही है जोर।दिव्यांग, विधवा एवं परित्यक्ता को 90% का अनुदान पूरे झारखंड में किसानों को दिया जा रहा है आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर

धनबाद// पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से किसानों को पशुपालन हेतु 75% से लेकर 90% तक अनुदान दिया जा रहा है जिससे किसान आत्मनिर्भर हो सके एवं उनका आमदनी बढे़।आज गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में किसने की भीड़ देखी गई जिसमें वैसे किस जिन्होंने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के समय फॉर्म भर कर दिए थे वह भी उपस्थित हुए। उन्हें बताया गया कि सरकार पशुधन योजना के तहत बकरी एवं बत्तखो की संख्या दोगुनी कर दी है इसलिए अनुदान की राशि भी दोगुनी होगी। मीडिया से बात करते हुए प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि जो किसान अभी तक किसी कारणवश फॉर्म भरकर नहीं दे पाए हैं वह अभी अपने ग्राम सभा से पास करा कर फार्म कार्यालय में जमा कर सकते हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

बड़कागांव रोड पर तेज़ रफ़्तार का कहर :

शंकरपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

1003446917

हज़ारीबाग // बड़कागांव रोड स्थित शंकरपुर इलाके में बुधवार को चार बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ़्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसने वहीं दम तोड़ दिया।

मृतक की शिनाख्त चतरा जिला के बिगु रजक पिता गन्दौरी रजक के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बड़कागांव के तरफ से पीक अप वाहन काफी तेज गति से आ रही थी मोटरसाइकिल सवार हजारीबाग की ओर से बड़कागांव की तरफ जा रहा था दोनों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीक अप वाहन का पिछला चक्का ब्लास्ट हो गया युवक की मौके पर ही मौत हो गई पीक अप वाहन चालक मौके की नजाकत को देखते हुए फरार हो गया पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है ।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

खेसारी लाल यादव ने क्यों कहा : चौथा पिलर लंगड़ा हो गइल बा का ?

1003434187

भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर मीडिया पर बड़ा हमला बोला उन्होंने भारतीय मीडिया की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपने ही भाषा में कहा …… चौथा पिलर लंगड़ा हो गइल बा का ? आगे लिखा … अपवाद को छोड़ दे तो कभी कभी लगता हैं की मीडिया वाले लोग पूरा रोबोट हो चुके हैं। मालिक जैसा डेटा देगा वैसे काम करेंगे। लोकतंत्र का चौथा पिलर में दरार तो पड़ ही गया था, अब भरभरा के पिलर गिरने लगा हैं।

सोशल मीडिया नहीं होता तो…..

सोशल मीडिया नहीं रहे तो कभी भी ये पता नहीं चले की आईसीयू में आग लग जा रहा है, कफ़ सिरफ़ पिने से लोग मर रहे हैं , हेल्थ इन्शुरन्स वाला मनमानी पर उतर आया हैं सब, बड़ा हॉस्पिटल में आम आदमी इलाज कराने गया तो या तो बैंक बैलेंस ख़त्म या फिर खेत बिका जाएगा। स्वास्थ्य कब बनेगा मेन स्ट्रीम मीडिया का मुद्दा ?

BCI ने लिया एक्शन सीजेआई के सामने जूता उछालने वाले अधिवक्ता पर की बड़ी कार्यवाही

1003434102

दिल्ली// सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता राकेश किशोर के द्वारा मुख्य न्यायाधीश (CJI) के सामने जूता उछालने की घटना को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयमैन मनन कुमार मिश्रा ने लिया संज्ञान उन्होंने लेटर जारी कर कहा कि अधिवक्ता राकेश कुमार जिसका नामांकन संख्या डी/1647/2009 के तहत दिल्ली बार काउंसिल में नामांकित है उसकी प्रैक्टिस से तत्काल निलंबन का आदेश दिया जाता है ।

व्यावसायिक आचरण एवं शिष्टाचार मानकों संबंधी नियमों के तहत की गई कार्यवाही

आगे उन्होंने कहा कि यह अंतरिम आदेश अधिवक्ता अधिनियम, 1961 और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के व्यावसायिक आचरण एवं शिष्टाचार मानकों संबंधी नियमों के अध्याय II (भाग VI), विशेष रूप से धारा I, नियम 1, 2 और 3 के अंतर्गत जारी किया गया है, जो यह अनिवार्य करते हैं कि एक अधिवक्ता न्यायालय में गरिमा और आत्मसम्मान के साथ आचरण करे, न्यायालयों के प्रति सम्मानजनक रवैया बनाए रखे, और न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित करने वाले अवैध या अनुचित तरीकों से दूर रहे। प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि 6 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 11.35 बजे, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायालय संख्या 1 में, आप अर्थात् अधिवक्ता राकेश किशोर, जो नामांकन संख्या D/1647/2009 के तहत दिल्ली बार काउंसिल में नामांकित हैं, ने चल रही कार्यवाही के दौरान अपने स्पोर्ट्स शूज़ उतार दिए और उन्हें भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश की ओर फेंकने का प्रयास किया, जिसके बाद आपको सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। रिकॉर्ड के अनुसार, आपका आचरण उपर्युक्त नियमों और न्यायालय की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त के मद्देनजर, आपको अर्थात अधिवक्ता राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव से प्रैक्टिस से निलंबित किया जाता है।

कानून के अनुसार आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी

जारी निलंबन की अवधि के दौरान, आपको भारत में किसी भी न्यायालय, न्यायाधिकरण या प्राधिकरण में उपस्थित होने, कार्य करने, पैरवी करने या वकालत करने से प्रतिबंधित किया जाता है। कानून के अनुसार आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी।आपको स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस आदेश की तामील, यह कार्रवाई क्यों न जारी रखी जाए और आगे ऐसे आदेश, जो उचित समझे जाएँ, पारित किए जाएँ। दिल्ली बार काउंसिल तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करेगी, जिसमें अपने रोल पर अधिवक्ता की स्थिति को अद्यतन करना और अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी न्यायालयों और न्यायाधिकरणों को इस निलंबन के बारे में सूचित करना शामिल है।भारत के सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री, सभी उच्च न्यायालयों की रजिस्ट्री और सभी जिला न्यायालय इस आदेश को दाखिल और उपस्थिति काउंटरों और सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन सहित संबंधित बार एसोसिएशनों को प्रसारित करेंगे।

2 दिनों के भीतर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करेगा

किसी भी न्यायालय या बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता के रूप में आपको जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र, निकटता पास या प्रवेश अनुमति इस आदेश के लागू रहने के दौरान निष्क्रिय रहेगी। यह आदेश दिल्ली बार काउंसिल के माध्यम से भी तामील किया जाएगा, जो अधिवक्ता को उसके नामांकित पते और पंजीकृत ईमेल पर तामील करेगा और इस आदेश की प्राप्ति के 2 दिनों के भीतर भारतीय बार काउंसिल के साथ एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करेगा। ऐसी तामील के 48 घंटों के भीतर, आपको भारतीय बार काउंसिल कार्यालय और दिल्ली बार काउंसिल कार्यालय में भौतिक रूप से अनुपालन का एक हलफनामा दाखिल करना होगा, और एक नोटरीकृत स्कैन की हुई प्रति भेजनी होगी। इसकी एक प्रति beiinfo21@gmail.com पर भेजें, यह पुष्टि करते हुए कि निलंबन अवधि के दौरान आप किसी भी मामले में उपस्थित नहीं होंगे। यह आदेश अंतरिम है और सामान्य कानून या अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत किसी भी कार्यवाही पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालता है। मनन कुमार मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता, भारत का सर्वोच्च न्यायालय अध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ इंडिया

एसीबी की बड़ी कार्यवाही डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी गिरफ्तार

1003433961

हजारीबाग/चतरा // हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी गिरफ्तार

गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे के कार्यकाल में हजारीबाग सदर अंचल की सीओ थी अलका कुमारी

खासमहल जमीन की अवैध निबंधन व जमाबंदी से जुड़ा है मामला, आधिकारिक पुष्टि नहीं

विकास भवन स्थित डीआरडीए निदेशक कार्यालय से सदर थाना पुलिस के सहयोग से एसीबी ने किया गिरफ्तार, सदर थाना में हो रही पूछताक्ष

एसपी आरिफ इकराम के नेतृत्व में चतरा पहुँची थी भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता हजारीबाग की स्पेशल टीम

उदय साव ह*त्याकांड का मुख्य आरोपी दानिश गिरफ्तार, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

1003433992

हजारीबाग // पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए उदय साव हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। दानिश इकबाल पर हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण और बम हमले जैसे कई गंभीर आरोप हैं। उसे हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के नगवा हवाई अड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 05-06 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड और बिहार में सक्रिय उत्तम यादव गिरोह का सदस्य दानिश इकबाल नगवा टोल प्लाजा के आसपास देखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद लोहसिंघना थाना प्रभारी और सशस्त्र बलों की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की और संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान मो० दानिश इकबाल (उम्र 23 वर्ष), पिता स्व. मो० इकबाल हैदर, निवासी रमना मोहल्ला, थाना शेरघाटी, जिला गया (बिहार) के रूप में दी। पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साईको टाइगर और फोटो खान के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह का संचालन करता है।

दानिश ने स्वीकार किया कि दिसंबर 2024 में हजारीबाग में उदय साव की गोली मारकर हत्या उसी के गिरोह द्वारा की गई थी। इसके अतिरिक्त, बिहार के गया जिले में अनवर अली की हत्या, गुरुआ थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के श्रमिकों पर हमला और डॉ. तपेश्वर प्रसाद के क्लिनिक पर बम फेंककर हमला भी इसी गैंग द्वारा किया गया था।

जब्त सामग्रियाँ: फर्जी आधार कार्ड (1), फर्जी पैन कार्ड (1), मोबाइल फोन (4), सिम कार्ड (11), वाई-फाई राउटर (1), नोटबुक और अन्य दस्तावेज, असली और फर्जी आईडी दस्तावेज

दानिश इकबाल के विरुद्ध झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में दर्ज 8 संगीन मामले सामने आए हैं, जिनमें हत्या, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध की धाराएं शामिल हैं।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने अपने बयान में कहा है कि यह गिरफ्तारी संगठित अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 7 राज्यों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में होगी उप चुनाव

1003431644

BREAKING NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे

बिहार विधानसभा के 243 सीटों के साथ ही अलग अलग 7 राज्यों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होंगे जिसमें झारखंड का घाटशिला विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है आपको बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से यह सीट खाली हुई है। और घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और परिणाम 14 नवंबर के दिन आएगी। साथ ही जम्मू और कश्मीर के दो विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे राजस्थान, तेलंगाना , पंजाब , मिजोरम और ओडिशा के एक सीट पर वोट डाले जाएंगे और सभी का परिणाम एक साथ 14 नवंबर को आएगा।

1003431430


सुप्रीम कोर्ट के वकील ने भुला अपना धर्म सीजेआई के सामने उछाला जूता

1003430839

दिल्ली// सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सामने एक वकील ने अपना आपा खो दिया । वकील ने मुख्य न्यायाधीश के सामने चप्पल फेंकने की कोशिश की जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट परिसर के डीसीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जब सीजेआई गवई की बेंच वकीलों के मामलों की मेंशनिंग सुन रही थी । आरोपी वकील जजों के करीब पहुंच गया था और तभी उसने जूता उतारकर फेंकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। घटना के बाद भी अदालत की कार्यवाही नहीं रुकी। CJI गवई शांत रहे और उन्होंने कहा कि “ऐसी घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता ” तथा कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, इस कदम के पीछे राकेश किशोर की नाराज़गी 16 सितंबर के फैसले को लेकर हो सकती है। उस दिन सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की सात फुट ऊंची मूर्ति को दोबारा स्थापित करने की याचिका को खारिज करते हुए इसे “पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन” बताया था। हालांकि सीजेआई ने इस मसले को लेकर कहा कि में सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। माना जा रहा है इसी टिप्पणी के विरोध में वकील ने यह हरकत की। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वकील को हिरासत में लिए जाने के बाद वो कहते हुए निकले कि सनातन का अपमान नहीं सहेगा हम । पूरे मामले को लेकर पुलिस आरोपी वकील को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पर्यटकों के लिए आज से खुला बेतला नेशनल पार्क , स्कूली छात्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ

1003425394

Latehar // देश विदेश में खुले पार्क के तौर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला नेशनल पार्क प्रजनन काल से बंद के बाद आज से पर्यटकों के लिए पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर खोल दिया गया।बता दे कि प्रजनन काल के बाद पार्क खुलने का इंतज़ार कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।उद्घाटन समारोह में पार्क के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जैना ने अपनी मौजूदगी में स्कूली छात्र रोहन कुमार के हाथों फीता काटकर पार्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन विभाग के रेंजर उमेश दुबे, रेंजर अजय टोप्पो ,वनपाल, वनरक्षी व स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।पूजा-अर्चना के उपरांत पार्क परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीव सुरक्षा को लेकर जागरूकता संदेश भी दिया गया।

1003425400

डिप्टी डायरेक्टर जैना ने बताया कि बरसात के दौरान सुरक्षा कारणों से पार्क को बंद रखा गया था। अब मौसम अनुकूल हो गया है, इसलिए इसे पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में पर्यटक हाथी, हिरण, भालू समेत कई दुर्लभ वन्य जीवों और पक्षियों को देखने का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क में सफारी वाहनों, प्रशिक्षित गाइड, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।

जाने पूरी जानकारी किंतना चुकाना पड़ेगा घूमने के लिए पैसे

पार्क में प्रवेश के लिए पर्यटकों को 2450₹ चुकाने होंगे।इसमें प्रवेश शुल्क 700₹,ओपन सफारी 1100₹,पार्क रख-रखाव 300₹,गाइड 300₹ और परिचालन- 50₹ शामिल हैं।*सिर्फ सफारी वाहन का ही इस्तेमाल होगा पार्क घूमने मे..

प्रबंधन ने अब बंद वाहनों के पार्क में प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगा दी है। नतीजतन पर्यटक अब सिर्फ और सिर्फ विभागीय अनुमति प्राप्त ओपन सफारी वाहनों से ही पार्क की सैर कर पाएंगे।पहला शिफ्ट 06:00 बजे ,07:40 बजे 09:10 बजे 10:40 दूसरा शिफ्ट 02:00 बजे से 05:30 तक इन और 06:30 आउट का समय निर्धारित किया गया है।