Deoghar जिला के मार्गोमुंडा थाना कांड संख्या 28/2018 के में आईपीसी (Indian Penal Code) की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 353, 504, 34 और आईटी एक्ट की धारा (Information Technology Act) 66 (B)(C)(D) मामला दर्ज किया गया था और मामले की चार्जशीट दाखिल हुई साथ ही गवाहों का बयान दर्ज होने के बाद। स्टेट की और से लोक अभियोजक ने अपना पक्ष रखा वही बचाव पक्ष की और से विद्वान अधिवक्ताओ ने अपना पक्ष रखा मामले की सुनवाई एडीजे 2 की अदालत में हुई और अदालत ने साक्ष्य के आभाव में आरोपी प्रेम कुमार मंडल पप्पु मंडल अशोक मंडल भीम मंडल अविनाश मंडल जैकी मंडल लोचन मंडल संतोष मंडल किशोर मंडल पिंटू मंडल टूपलाल मंडल पिंटू सेन मदर ऑफ जैकी कुल 13 आरोपियों को बरी किया गया।
जमशेदपुर में विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को अपराधियों ने मारी गो”ली

जमशेदपुर के बिष्टुपुर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके खाओ गली में अपराधियों ने गोलियां चलायी। बताया जाता है कि एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसको उठाकर लोग अस्पताल ले गये है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल (केएमपीएम वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर) के ठीक सामने यह गोलियां अपराधियों ने चलायी।
इसको लेकर हड़कंप मच गया है पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। एरिया की घेराबंदी कर दी है। पुलिस मामले को लेकर अब तक कुछ कहने की स्थिति नहीं है। बताया जा रहा है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) को गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये है।
Sawan Mela News। Baba Bedhynath Dham में चार अरघा से बाबा पर होगा जलार्पण

Deoghar राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आईएमसीआर, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त की मौजूदगी में भक्तों की सुविधा को देखते हुए हर साल की तरह अरघा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मेले में चार अरघा से होगा जलार्पण बाबा मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान चार अरघा लगाया जायेगा। एक मुख्य अरघा जो बाबा मंदिर के मंझला खंड में लगेगा, यहां पर आम कतार तथा कूपन लेकर आये भक्त जलार्पण व बाबा का दर्शन कर बाहर निकलेंगे। वहीं तीन बाह्य अरघा जो की निकास द्वार के पास नीर कुंड के निकट लगाया जायेगा। यहां पर असहाय व कम समय में जलार्पण की चाहत रखने वाले लोग जलार्पण करेंगे। इस अरघा का जल पाइप लाइन के माध्यम से नीर कुंड के रास्ते बाबा पर अर्पित होगा।इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि होल्डिंग पॉइंट में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नाथबाड़ी, नेहरू पार्क, आईएमसीआर का निरीक्षण कर की गई तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे बाबा मंदिर में साफ-सफाई, सुरक्षा-व्यवस्था, सुलभ जलार्पण, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
ओपी एवं यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर होंगे : पुलिस अधीक्षक

Deoghar राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग द्वारा संयुक्त रूप से बी.एड. कॉलेज प्रांगण में कल मेला उद्घाटन के पश्चात 11.07.2025 से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, अधिकारी एवं बाहर से आए पुलिस बल के अधिकारियों, दंडाधिकारियों की सामूहिक ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।
पूरे ड्रेस कोड में अनुशासन में रहते हुए अपना कर्त्तव्यों का निर्वहन करें
ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विनम्रता व सेवाभाव के साथ श्रावणी मेला हेतु पूरी तरह सजग रहे, क्योंकि श्रावणी मेला के दौरान खासकर रविवार और सोमवारी के दिन सर्वाधिक भीड़ होती है। ऐसे में श्रावणी मेला के कुल चार सोमवारी को इतनी बड़ी तादाद में देवघर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना बिना सजगता के नहीं किया जा सकता है। साथ हीं पूरे ड्रेस कोड में अनुशासन में रहते हुए अपना कर्त्तव्यों का निर्वहन करें और अपने का स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आगे उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी अपने जगह का निरीक्षण कर लें कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है। आप सभी का यह ध्येय होना चाहिये कि जितना हो सके श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण करायें, ताकि कतार लगातार आगे बढ़ते रहे। साथ हीं उपायुक्त ने कहा कि यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम सभी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि दूसरे राज्यों से यहां आने वाले लोग हमारे राज्य की एक अच्छी छवि लेकर यहां से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
सारे ओ०पी० को श्रावणी मेला हेतु पहले से हीं तैयार रहने के निर्देश
इसके अलावे ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग ने कहा कि मेला में प्रतिनियुक्त बाहर से आए सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी यहां के माहौल से परिचित हो जायें, ताकि उन्हें भीड़ नियंत्रण करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। सारे ओ०पी० को श्रावणी मेला हेतु पहले से हीं तैयार रहने के निर्देश दे दिया गया है। साथ उन्होंने कहा कि सभी ओपी एवं यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर होंगे एवं उन सभी का यह दायित्व होगा कि वे यह देखें कि उनके निर्धारित क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मेला के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं रुटलाइन व होल्डिंग पॉइंट में किए जाने वाले कार्यो और महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया।
Sawan Mela News। Aara – Jasidih और Dibugadh-Deoghar के बीच चार और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी

Deoghar रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आरा-जसीडीह और डिब्रूगढ़-देवघर के बीच चार (4) और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें मेला अवधि के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त बैठने की क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।
03270 आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को आरा से 00:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी तथा 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को जसीडीह से 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 23:45 बजे आरा पहुँचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार में रजला, नरगंजो हॉल्ट, सिमुलतला, तलवा बाजार, लाहाबन, जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य मेमू कार की सुविधा उपलब्ध होगी।
05926 डिब्रूगढ़ – देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 और 09.08.2025 के बीच (23 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को डिब्रूगढ़ से 09:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:25 बजे देवघर पहुँचेगी।
05925 देवघर – डिब्रूगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 और 10.08.2025 के बीच (23 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को देवघर से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे डिब्रूगढ़ पहुँचेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
गिरिडीह में कांग्रेस भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने की शिरकत

Giridih भारी बारिश के बीच बुधवार को जिला कांग्रेस कमिटी के नए कार्यालय भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि यह भवन सिर्फ कांग्रेस का कार्यालय नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में पार्टी को मजबूत करने को लेकर गंभीर हैं और यह भवन संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि कभी गिरिडीह में कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, लेकिन संगठनात्मक कमजोरी के चलते यह स्थिति आई। अब पार्टी दोबारा मजबूत हो रही है और जल्द ही राजनीतिक हालात बदलेंगे।
बीजेपी आदिवासियों को बेदखल कर कार्यालय बनाया, जबकि कांग्रेस चंदा जुटाकर : डॉ इरफान
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कार्यालय को जनता से जुड़ा बताते हुए कहा कि इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को बेदखल कर जामताड़ा में कार्यालय बनाया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता चंदा जुटाकर कार्यालय बनाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासियों का सच्चा हितैषी बताया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश महासचिव नरेश वर्मा, अजय सिन्हा मंटू, उपेंद्र सिंह, मदन विश्वकर्मा, डॉ. समीर राज चौधरी, महमूद अली खान उर्फ लड्डू, अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव, अमित सिन्हा, योगेश्वर मत्था, ऋषिकेश मिश्रा, संतोष राय, आयुष सिन्हा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Deoghar Sawan Mela। श्रावणी मेला का हुआ विधिवत उद्घाटन कल से स्पर्श पूजा बंद

Deoghar राजकीय श्रावणी मेला 2025 का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग, मंत्री, संजय प्रसाद यादव श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तया उद्योग विभाग, विधायक, देवघर सुरेश पासवान, माननीय विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक, जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर द्वारा संयुक्त रूप से श्रावणी मेला का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ में श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2025 का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा करने के समान : मंत्री सुदिव्य कुमार
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मंत्री, सुदिव्य कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने सभी का स्वागत करते हुए कहा शिव और शक्ति के निवास स्थान बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में 11 जुलाई से 09 अगस्त तक चलने वाले मेले में कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा करने के समान है। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कहा कि देवतुल्य श्रद्धालु अच्छी स्मृति लेकर जाएं इसके लिए इस बेहतर करने की कोशिश सरकार और जिला प्रशासन ने की है। साथ ही मेला क्षेत्र को एआइ आधारित सिस्टम बनाया गया है। AI Chatbot, शिकायत निवारण हेतु क्यूआर कोड की सुविधा, बुजूर्ग, दिव्यांग व बच्चों के लिए RFID बैंड से ट्रैकिंग और ट्रेसिंग की सुविधा सुनिश्चित की गयी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर साल मेले को बेहतर करने की सरकार की योजना है। साथ ही कांवरिया पथ खिजुरिया से मानसरोवर तट स्थित क्यू काम्प्लेक्स तक फूट ओवरब्रिज बनाने की योजना है, ताकि सर्कुलर रोड को पार करने में भक्तों को आ रही परेशानी को दूर किया जा सके। इसके बन जाने से झारखंड की सीमा में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने का एक डेडिकेटेड कांवरिया पथ हो जाएगा। इससे भक्तों के साथ साथ शहर की यातायात व्यवस्था और आमजन की परेशानी भी कम हो जाएगी।
सभी मिलकर मेले को सफल बनाए : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग ने कहा कि सब मिलकर मेला को सफल बनाएंगे। बाबा की कृपा से बारिश हो रही है। इससे भक्तों के साथ साथ किसानों को भी फायदा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। ऐसे में सभी मिलकर मेले का सफलता से आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
कांवरिया सुखद अनुभव के साथ यहां से लौटेंगे यह भरोसा है : मंत्री संजय सिंह यादव
इसके अलावे मंत्री, संजय प्रसाद यादव श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तया उद्योग विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि नगर विकास मंत्री और जिला प्रशासन ने बेहतर इंतजाम का किया है, जिससे कांवरिया सुखद अनुभव के साथ यहां से लौटेंगे यह भरोसा है। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेष प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे।
छेड़खानी मामले में आरोपित की जमानत अर्जी खारिज केस डायरी में लगभग 100 पेज का WhatsApp Chat
Deoghar एडीजे नवम एमसी नारायण की अदालत से छेड़खानी मामले के आरोपित पवन टमकोरिया को राहत नहीं मिली। इस आरोपित की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई की गयी, जिसमें अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनी गयी, साथ ही केस डायरी का अवलोकन किया गया जिसमें लगभग 100 पेज का व्हाट्सएप चैट को भी का भी प्रिंट आउट शामिल किया गया है और इसे देखने के पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गयी। मालूम हो कि आरोपित के विरुद्ध नगर थाना में कांड संख्या 266/2025 दर्ज हुआ है, जिसमें महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया । महिला नगर थाना क्षेत्र के एक ही मोहल्ले की रहने वाली है। और लंबे समय से दोनों के बीच संपर्क था।
Sawan Mela 2025। श्रावणी मेले के अवसर पर पहली बार ड्रोन शो का होगा आयोजन

Deoghar राजकीय श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां भी विश्वस्तरीय हो रही हैं। साथ ही मेले की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इसी क्रम में पर्यटन विभाग श्रावणी मेले के अवसर पर पहली बार ड्रोन शो कराने जा रहा है। साथ ही बाबा मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 08 बजे के बाद आकाश में देखने को मिलेगा। इसके अलावा जहां एक ओर लेजर लाइट शो और लाइट एंड साउंड शो जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा, वहीं दूसरी ओर राजकीय श्रावणी मेला में पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन किया जा रहा है।
श्रावणी मेला के दौरान वाहनों के आवागमन में न हो कोई असुविधा : उपायुक्त
नावाडीह आरओबी के सर्विस रोड को करे दुरुस्त

Deoghar उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने नावाडीह आरओबी के चल रहे कार्य का निरीक्षण कर पथ प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता एवं रेलवे के अधिकारी को निदेशित किया कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वाहनों के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसको लेकर एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समाधान करा लें, ताकि आरओबी के सर्विस रोड सेप वाहनों का आवागमन सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलता रहे।इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने नावाडीह आरओबी के निर्माण कार्य को गति देने के साथ सर्विस रोड के कार्यों को दुरुस्त करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही नावाडीह आरओबी के दोनों ओर होमगार्ड के जवानों की प्रतिनियुक्ति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया, ताकि वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम या अव्यवस्था की स्तिथि उत्पन्न न हो।
आजादी के 78 वर्ष बाद गांव में बनेगी सड़क चेयरमैन ने किया शिलान्यास

Deoghar मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम + पंचायत जमुनिया में काली मंदिर के पास से विजय राय के घर तक का पी० सी० सी० पथ निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी के कर कमलों द्वारा किया गया । ग्रामीणों ने कहा कि आज़ादी के 78वां वर्ष बाद यह सड़क बनने हेतु सुनिश्चित हुआ हैं । यह सड़क बनने से ग्रामीणों को पंचायत सचिवालय जाने में कुछ आसानी होगा । लेकिन ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पंचायत सचिवालय तक का सड़क निर्माण कराने की मांग किया । इस मौके पर पंचायत के मुखिया अनिता टुडू , समाजसेवी सुधांशु मंडल, लखीराम सोरेन, पुरूषोतम यादव, बिनोद यादव, अनिल यादव ,सुधीर यादव ,लक्ष्मण राय , महेंद्र राय , भागवत राय, सौरभ कुमार , कुंती देवी, सुदामा देवी , नीरा देवी, ममता देवी, सुमा देवी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
Sawan Mela। श्रद्धालुओं को AI CHATBOT के माध्यम से मिलेगी मेला की जानकारी
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 में खामियां दिखने पर क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत, त्वरित होगा समस्या का निराकरण

Deoghar उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनकी आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विभिन्न नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस कड़ी में मेला क्षेत्र में AI CHATBOT के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारी के साथ मार्ग मानचित्र, यातायात सहायता, आपातकालीन सेवा, ऑपरेटर से सम्पर्क, दिशा निर्देश, ठहरने की सुविधा, लाइव अपडेट्स एवं खोया एवं पाया उपरोक्त से संबंधित सुविधा पाने के लिए क्यू आर कोड को स्कैन करने की आवश्यकता है। इसके अलावा श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में असुविधा या कमी दिखने पर क्यू आर कोड को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं, जिसके पश्चात 15 मिनट में समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही समस्या के मोनेटरिंग हेतु कंट्रोल रूम में एक विशेष सेल बनाया गया है, ताकि मानीटर पर समस्या दिखते ही उस पर तत्काल कार्य करते हुए समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अलावा शौचालय, पानी, होल्डिंग प्वाइंट, प्रशासनिक शिविर और स्वास्थ्य शिविर में सुविधा नहीं मिल रही है। साफ-सफाई नहीं है या आप सुविधा से असंतुष्ट हैं अथवा कोई सुधार चाहते हैं या कांवरिया रूटलाइन या होल्डिंग प्वाइंट पर परेशानी है तो तत्काल उस जगह लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं। इस सुविधा हेतु बारकोड स्कैन करते ही गूगल पेपर खुलेगा। उसमें शिकायत करने का ऑप्शन आएगा। शिकायत भरने के बाद जरूरत हो तो तस्वीर भी साझा कर दें। आपकी ओर से किया गया शिकायत और अपलोड किया गया फोटो कंट्रोल रूम के सिस्टम में डाउनलोड होते ही उस पर संबंधित विभाग को टैग कर उसके समाधान का निर्देश दे दिया जाएगा, जिसके पश्चात मेला में प्रतिनियुक्त टीम वहां पहुंच जाएगी। सिस्टम को इस तरह विकसित किया गया है कि 15 मिनट में समस्या का समाधान हो जाना है, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
डीडीसी ने निष्क्रिय SHG को पुनः सक्रिय करने का दिया गया आदेश

Deoghar उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना, सामाजिक विकास एवं सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में उप विकास आयुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं के स्थानांतरण (transition) की निगरानी प्रणाली को बेहतर किया जाए और 80% ट्रांजिशन लक्ष्य प्राप्त किया जाएं। साथ ही विद्यालयों में शौचालय की स्वच्छता और उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए 100% शौचालय लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कमजोर प्रदर्शन वाले सूचकांकों को कम कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, तकनीक और व्यावसायिक प्रशिक्षण को पाठ्यक्रम में शामिल करने, समीक्षा बैठकों के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने, कमजोर प्रदर्शन वाले छात्रों की पहचान कर मूलभूत ज्ञान का परीक्षण कराने के निर्देश दिया गया।
जूनियर इंजीनियरों को स्थल भ्रमण कर सटीक और वास्तविक डेटा प्रस्तुत करने का निर्देश
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने “प्रोजेक्ट रेल” योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुधार के निर्देश दिए गए ताकि जनांकिकीय संकेतकों में बेहतरी लाई जा सके। विद्यालयों में उपस्थिति और आरटीई (RTE) अनुपालन की निगरानी करने पर बल दिया गया। उपविकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ट्रांजिशन दर सुधार के लिए नवाचारी प्रयास साझा करने की बात कही और उनके कार्यान्वयन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा आधारभूत संरचना के संदर्भ में FHTC योजनांतर्गत जूनियर इंजीनियरों को स्थल भ्रमण कर सटीक और वास्तविक डेटा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित जानकारी को गूगल शीट पर अद्यतन करने का निर्देश दिया, जिसमें बीडीओ व जेई की टिप्पणियां शामिल होंगी।
ओडीएफ+ स्थिति को अद्यतन करने से पूर्व VWSC द्वारा बैठक कर जमीनी हकीकत का सत्यापन
साथ ही ओडीएफ+ स्थिति को अद्यतन करने से पूर्व VWSC द्वारा बैठक कर जमीनी हकीकत का सत्यापन अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, एक गांव को मॉडल गांव के रूप में चयनित कर सूक्ष्म कार्य योजना तैयार करने और पीएचईडी के सहयोग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) के अंतर्गत 100% लक्ष्य प्राप्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सामाजिक विकास के क्षेत्र में, निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों (RF-SHGs) को पुनः सक्रिय कर उन्हें 100% क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान (PM Disha) से जुड़े लंबित आंकड़ों को सुधारने हेतु नीति आयोग को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही फाइनेंशियल मैनेजमेंट डैशबोर्ड (FMD) के अंतर्गत 100% लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित करने, फील्ड स्टाफ के भुगतान से जुड़ी समस्याओं को दूर करने तथा JSLPS के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों की पूर्ति करने का निर्देश दिया गया।
एमटीसी केंद्रों में प्रत्येक बेड पर एक महिला सुपरवाइजर (LS) की नियुक्ति करने का निर्दश
इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने एमटीसी केंद्रों में प्रत्येक बेड पर एक महिला सुपरवाइजर (LS) की नियुक्ति करने का निर्दश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की BTT टीम को भी इसमें सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क निर्माण विभाग से संबंधित चर्चा में भारतनेट परियोजना के अंतर्गत जिन सड़कों पर निर्माण कार्य के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हुई है, उन सभी सड़कों की सूची तैयार कर समाधान की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक से पूर्व सभी लक्ष्यों में 100% प्रगति सुनिश्चित की जाए और सभी स्तरों पर सक्रिय समन्वय एवं नवाचार के साथ कार्य किया जाए।
Bokaro News बोरिंग करने के दौरान निकली आग दहशत में है ग्रामीण

बोकारो जिला में जब बोरिंग से पानी की जगह निकली आग। मची अफरा तफरी। आग की लपटे इतनी भयावह थी की लोग भयभीत हो गए। ग्रामीण पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए करा रहे थे बोरिंग लेकिन पानी के बदले निकली आग। बोकारो जिले के गोमिया के लटखुटा में बोरिंग से निकली आग, इलाके में मची अफरातफरी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका अंत में ONGC की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है इलाके में ऑयल एंड नेचुरल गैस का भंडार है। बताते चले की बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के आई एल थाना क्षेत्र के लटखुटा गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बोरिंग से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद गोमिया के बीडीओ और अंचल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया और लोगों को सुरक्षा के मद्देनज़र वहां से हटने का निर्देश दिया गया। किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना टल गई और स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।अधिकारियों ने कहा कि आग के कारणों की जांच की जाएगी और जब तक स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक लोगों को उस स्थान से दूर रहने की सलाह दी गई है। लेकिन बताया जा रहा है की इस क्षेत्र में ऑयल एंड नेचुरल गैस का भंडार है और आए दिन इस तरह का मामला सामने आते रहा है। कभी खेत में आग की लपटे उठती है तो कभी बोरिंग में। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हालाकि बेरमो एसडीएम ने कहा की आग बुझा लिया गया है और ये घटना कल देर शाम की है। हालाकि कैमरे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे।
बैद्यनाथ धाम से 15 किलोमिटर की दूरी पर स्थित रावण का हैलीपेड
देवघर जिला मुख्यालय से 15 किलोमिटर की दूरी पर स्थित त्रिकूट की पहचान युगों पुरानी है लेकिन त्रिकूट उस वक्त पूरे देश में चर्चा में आया ।

जब रामनवमी के दिन त्रिकूट पर्वत स्थित रोपवे हादसा हुआ। और तीनों सेनाओं और एनडीआरफ, स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के द्वारा 3 दिनों तक रेस्क्यू करके रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला । आज हम बात करने वाले हैं दशानन रावण से जुड़ी त्रिकूट के बारे में स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, त्रिकूट पर्वत को रावण का हेलीपैड कहा जाता है। स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है की जब देवघर में भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग स्थापित हो गया। तब रावण लंका से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के लिए आते थे और वो अपने पुष्पक विमान से आते थे ।

रावण पुष्पक विमान को त्रिकूट पर्वत के ऊपरी हिस्से पर उतारते थे और वहां से फिर देवघर पूजा अर्चना करने पहुंचते थे। ऐसा माना जाता है की अभी के समय में कोई भी विमान रडार देखकर उतरता है। उस समय रडार का काम दीपक करता था। त्रिकूट पर्वत के ऊपर में एक दीपक की तरह आज भी मौजूद हैं जो हमेशा जलता रहता था और रावण अपना पुष्पक विमान उसी जलते दीपक को देखकर त्रिकूट पर्वत पर उतारते थे। जो आज भी मौजूद हैं और जब तीर्थ यात्री बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर लेते है उसके बाद भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिकूट पर्वत पर रावण का हैलीपेड देखने जरूर जाता है।
रावण के हैलीपेड के अलावा त्रिकूट में
नारायण शिला विशाल चट्टानों पर चढ़कर नारायण शिला तक पहुंच सकता है और लोग अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए 12 इंच के अंतर से गुजरते हैं।

अंधेरी गुफा/रावण गुफा सुरक्षा कारणों से इस स्थान पर आम जनता का प्रवेश वर्जित है हाथी के आकार की चट्टान और शेष नाग के आकार का पत्थर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र ।
प्राचीन झरना त्रिकूट पर्वत एक प्राचीन झरना भी निकला हैं जिसके माध्यम से सालों भर पानी निकलता रहता है और उसके उदगम स्थल के बारे अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
