झारखंड की आवाज

Blog Post -

हाईवा और ट्रेलर वाहन की भीषण टक्कर से लगी आग । Bkd News Jharkhand

1003317860

हजारीबाग // जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड कोनहरा खुर्द के समीप एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है। हाईवा और ट्रेलर वाहन की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते आग विकराल रूप ले ली और दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। बताया जाता है की बरही के तरफ से ट्रेलर वाहन जा रही थी और बगोदर के तरफ से हाईवे वाहन बरही की ओर जा रही थी । इसी दौरान कोहनरा खुर्द जीटी रोड में घटना घटी है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

1003317859

बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदूरिया ने बताया कि यह दुर्घटना हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई है। टक्कर के तुरंत बाद हाईवा वाहन के चालक अपने वहां से बाहर निकलकर फरार हो गया। जबकि अन्य दो लोगों के वाहन के केबिन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग इतनी विकराल है कि अंदर फंसे लोगों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। वहीं इस घटना के कारण जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन बाधित हो गया है।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

देवघर // एम्स, देवघर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) देवघर और रक्त केंद्र सदर अस्पताल देवघर के सहयोग से भारत सरकार का “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

1003311848

उद्घाटन समारोह की शुरुआत एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय एवं उप निदेशक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दास के संदेश और अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिनमें अधिष्ठाता (शैक्षिक) डॉ. हरमिंदर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य रंजन पात्र, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. जाह्नबी, आईआरसीएस देवघर के उपाध्यक्ष पीयूष जायसवाल, आईआरसीएस देवघर के कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अन्य अतिथि शामिल थे। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक एवं उप निदेशक (प्रशासन), एवं आईआरसीएस देवघर के उपाध्यक्ष और डॉक्टरों, नर्सों, अन्य कर्मचारियों एवं दर्शकों सहित अन्य सभी गणमान्य अतिथियों ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में दूसरों में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

1003311846

इसके पश्चात गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया गया। रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे एम्स देवघर अस्पताल भवन के ब्लॉक सी प्रथम तल में सिविल सर्जन, देवघर द्वारा रक्त केंद्र, सदर अस्पताल, देवघर से भेजी गई एक टीम द्वारा प्रारंभ हुआ। सभी गणमान्य अतिथियों ने रक्तदान स्थल का दौरा किया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया। रक्तदान के लिए 30 से अधिक स्वयंसेवक पहुंचे, जिनमें से 18 रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए। रक्तदान शिविर में एम्स देवघर के विभिन्न संकायों, नर्सिंग अधिकारियों, छात्रों, और अन्य कर्मचारियों तथा अन्य स्वयंसेवकों द्वारा कुल 18 यूनिट रक्त स्वैच्छिक रूप से दान किया गया।

इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज कर वीडियो वायरल करने की धमकी मामले में एक गिरफ्तार

1003181420

देवघर// पुलिस उपमहानिरीक्षक – सह – पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डुंगडुंग, (भा०पु० से०) के निर्देशन में दिनांक 16.09.2025 को 01 अभियुक्त को पकड़ कर जेल भेजा गया है। साईबर थाना कांड सं0 106/2025, दिनांक 29.07.2025 को साइबर थाना में कांड दर्ज किया गया था। धारा – 294/296/79/292/61(2) बी0एन0एस02023 66(सी)/ 66(ई)/67/67(ए) आई0टी0 एक्ट 2008 एवं Sec 6 The Indecent Representation of Women(Prohibition) Act 1986 के वादिनी/पीड़िता का अश्लील विडियो इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर मैसेज कर वायरल करने की धमकी एवं अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में धनबाद जिला रहने वाला शिवा कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता निताई दास सा० – दामोदरपुर (दास टोला) थाना- नगर जिला धनबाद को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक मोबाइल और 2 सिम कार्ड को बरामद किया गया।

देवघर में गाड़ियों का चालान जमा करने के लिए कैंप का होगा आयोजन

1003297080 1

देवघर// उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेष लकड़ा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन करने के कारण आपके वाहन में निर्गत किया गया चालान अब तक जमा नहीं किए जाने से राज्य सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है एवं लंबित चालानों को जमा करने हेतु दिनांक 24.09.2025 एवं 25.09.2025 को सभी थाना में विशिष्ट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सहयोग हेतु जिला परिवहन कार्यालय के निम्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनयुक्ति की जाती है-

देवघर सदर, कुण्डा, जसीडीह, देवीपुर, सारवाँ, सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर एवं रिखिया हेतु प्रतिनयुक्त पदाधिकारी के रूप में विमल किशोर सिंह, मोटरयान निरीक्षक के अलावा सहयोगी कर्मी शिव कुमार रॉय, डीआरएसएम, सड़क सुरक्षा व संजीत कुमार सिंह कम्प्युटर ऑपरेटर मोटरयान निरीक्षक,

देवघर एवं मधुपुर, करौं, बुढ़ई, मारगोमुण्डा, पथरौल, सारठ, चितरा, खागा, पथरड्डा एवं पालोजोरी हेतु प्रतिनयुक्त पदाधिकारी के रूप में श्री अमित कुमार झा, मोटरयान निरीक्षक सुभाष तिग्गा, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रथम कुमार रजवार, मोटरयान निरीक्षक के अलावा सहयोगी कर्मी में प्रविद कुमार, आर0ए0ई0, सड़क सुरक्षा व अजय कुमार आईटी एसिस्टेंट सड़क सुरक्षा देवघर रहेंगे।

ऐसे में आप सभी वाहन स्वामियों को निदेश दिया जाता है कि उक्त तिथि को अपने थाना अन्तर्गत कैम्प में उपस्थित होकर अपने वाहन के लंबित चालान को अनिवार्य रूप से जमा करना आवश्यक समझें। साथ ही चालान ससमय जमा नहीं करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई होने पर इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे।

राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

1003303029

देवघर // एम्स के छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राज्यपाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम, विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवनगरी में स्थापित एम्स देवघर के ‘षष्ठम वार्षिकोत्सव’ के इस अवसर पर सम्पूर्ण एम्स देवघर परिवार को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। इस गौरवशाली अवसर पर आज यहाँ उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। यह अवसर केवल एक संस्थान का वार्षिकोत्सव मात्र नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प की उस यात्रा का उत्सव है, जिसने स्वास्थ्य और आशा की नई किरण जगाई है।

किसी भी चिकित्सा संस्थान की साख मरीजों को दी जाने वाली सुविधा से ही आँकी जाती है।

इसके अलावा राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी अवगत हैं कि 31 जुलाई, 2025 को एम्स देवघर ने अपना प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें आदरणीय राष्ट्रपति महोदया की गरिमामयी उपस्थिति रही। वह क्षण इस संस्थान के इतिहास में अमिट रहेगा। वह केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का क्षण भी था। यह गौरव केवल विद्यार्थियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए भी था। आगे उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए हर्ष है कि 270 एकड़ में फैला यह आधुनिक परिसर 750 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक सुविधाएँ, शोध केंद्र और उत्कृष्ट संकाय के साथ आज स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा का सशक्त आधार है।

1003303026

यहाँ न केवल झारखण्ड, बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे सीमावर्ती राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। वास्तव में किसी भी चिकित्सा संस्थान की साख उसके मरीजों को दी जाने वाली सुविधा और उनके विश्वास से ही आँकी जाती है। हम सबको यह स्मरण रखना चाहिए कि चिकित्सक का दायित्व केवल रोग का उपचार करना ही नहीं है, बल्कि रोगी के मन में स्वस्थ होने की आशा और विश्वास जगाना भी है। एक डॉक्टर की अच्छी वाणी, उसका धैर्य और उसका स्नेह कभी-कभी मरीजों के लिए सबसे बड़ी औषधि सिद्ध हो जाते हैं। यही कारण है कि अस्पताल केवल इलाज का स्थान नहीं होता, बल्कि मानवता और करुणा का मंदिर भी होता है। मैं चाहूँगा कि सभी अस्पताल इस आदर्श को आत्मसात करें।

CSP लूट कांड का हजारीबाग पुलिस ने किया उद्भेदन, चार लुटेरा गिरफ्तार

1003303095

हजारीबाग // पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मंगलवार को तीन बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी सेंटर और माइक्रो फाइनेंस कलेक्शन मैनेजर से हुई दो लूट की घटनाओं का हजारीबाग पुलिस ने किया उद्भेदन ।

1 देशी कट्टा, 2 बाइक, मोबाइल और बैंक दस्तावेज जब्त

पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि, हथियार और दो बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, सुजीत गिरी और लक्ष्मण पासवान शामिल हैं। सभी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से 39,500 रुपये नकद, 01 देशी कट्टा, 02 बाइक, मोबाइल और बैंक दस्तावेज जब्त किए हैंपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के बाद कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए रक्षक टीम लगातार सक्रिय है।

कांग्रेस प्रभारी के.राजू पहुंचे देवघर, पार्टी के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत।

1003298193
प्रदेश प्रभारी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता

देवघर // अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू का दिल्ली से फ्लाइट से देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। जहां प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रदेश एवं देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पंचायत कांग्रेस कमिटी, अर्बन लोकल बॉडी तथा बुथ लेवल एजेंट पर चल रहा है काम

सभी नेताओं तथा कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर सरैयाहाट जाने के क्रम में प्रेस को बताया कि जीपीसीसी यानि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी, अर्बन लोकल बॉडी (यूएलबी) तथा बुथ लेवल एजेंट (बीएलए) जैसे ग्रास रुट पर के संगठन को ओर अधिक सशक्त बनाने के मुहिम में शामिल होकर उसे उर्जान्वित करने तथा उसका समीक्षा करने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व के साथ संथाल दौरे पर में आया हूॅं ।

बुथ लेबल एजेंट को मजबूत बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

सभी जिलों के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के कांग्रेस इकाई की बैठक का हिस्सा बनूंगा। बुथ लेबल एजेंट को मजबूत बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उनके सहयोग से ही भाजपा द्वारा वोट चोरी पर रोक लगाने का प्रयास करेंगें। इनके द्वारा डुप्लीकेट, मृत तथा योग्य मतदाता का पहचान करेंगें तथा अयोग्य मतदाता का डिलेशन तथा नये मतदाता का मतदाता सूची में जोड़वाने का काम करेंगें।

दो साल बाद प्रधानमंत्री को मणिपुर याद आया

दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर जाने के सबाल पर उन्होंने बताया कि जब मणिपुर जल रहा था तो दो वर्षों तक नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर याद नहीं आया और न ही एक दिन वहां पहुंचे। उस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां पहुंचकर लोगों के दर्द बांटा,उनके आंसुओं को पोंछने का काम किया।

1003296633

देश के नागरिकों के प्रति प्रधानमंत्री की इस प्रकार की सोच और उनकी ऐसी दृष्टि को दर्शाता है। झारखंड प्रभारी ने प्रभारी देवघर एयरपोर्ट से सीधे संगठन सृजन अभियान 2025 तहत आयोजित कार्यक्रम दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड के कांग्रेस कमिटी तथा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों के संगठनात्मक बैठक में भाग लेने प्रस्थान कर गए।

आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन

देवघर// उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अलावा आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

1003297080

इसका समापन गांधी जयंती पर होगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह के साथ चलाया जाएगा। साथ ही अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी चिकित्सा केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। इनमें महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच होगी। किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट और पोषण संबंधी परामर्श दिया जाएगा। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा के अलावा रक्तदान शिविर लगेंगे और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता कार्ड भी बनाए जाएंगे।

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित 267 गाँव

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना एवं स्थानीय संस्थानों को सशक्त करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा सहज व्यवहार करने एवं प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके, ताकि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित 267 गाँव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। आगे उपायुक्त ने जिले के सभी दस प्रखंडो में किए जाने वाले कार्यों की सही निगरानी के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

पुलिस एवं कोबरा की टीम के द्वारा संयुक्त अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

1003297322

हजारीबाग// सोमवार का दिन आज हजारीबाग ही नहीं बल्कि राज्य पुलिस के लिए उपलब्धियां बाला दिन है क्योंकि हजारीबाग के गोरहर में हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में भाकपा माओवादी के तीन टॉप उग्रवादी मारा गया है मारे गए उग्रवादी में सहदेव सोरेन जो भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था और इस पर एक करोड़ का इनाम रखा गया था वही रघुनाथ हेंब्रम जो झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था इस पर भी 25 लाख का इनाम था वहीं तीसरा उग्रवादी वीरसेन गंझू भी मारा गया जो जोनल कमेटी का मेंबर था और इस पर 10 लाख का इनाम था।

1003297713

इस घटना में मारे गए उग्रवादियों के पास से तीन एक-47 आधुनिक हथियार के साथ-साथ भारी मात्रा में कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है हालांकि इस घटना में कोबरा के दो जवान भी घायल हुए हैं जिनका स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज जारी है जो खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं बताते चले की घटना को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक भी हजारीबाग पहुंचे और उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरी नक्सल अभियान की गतिविधि की जानकारी साझा की है उन्होंने पुलिस महकमा के तमाम पदाधिकारी की पीठ भी थपथपाकर उनका हौसला अफजाई किया है।

वार्षिक निरिक्षण में आईजी दुमका पहुंचे साहिबगंज विधि व्यवस्था को लेकर की चर्चा

1003297547

साहिबगंज// संथाल परगना में बेहतर विधि व्यवस्था बनाने के लिए बहुत जल्द आयुक्त दुमका की अध्यक्षता में सभी जिले के डी सी और एस पी की मीटिंग होंगी। जिसमे पुरे इलाके में विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा होगा। यह बाते संथाल परगना के आई जी शैलेन्द्र सिन्हा साहिबगंज में कहा। उन्होंने कहा की फिलहाल साहिबगंज जिला में साइबर अपराध नियंत्रण में हैं। साहिबगंज के बारहरवा एसडीपीओ कार्यालय के वार्षिक निरिक्षण में आई जी दुमका साहिबगंज पहुंचे। जहाँ उन्होंने एसडीपीओ कार्यालय के दैनिक पंजी, अपराध अनुशंधान और क्षेत्र की विधि व्यवस्था का निरिक्षण किया। आई जी के निरिक्षण से पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मची रही। सभी नियमानुसार अपने कार्यों के निष्पादन में लगे रहे। मौके पर साहिबगंज एस पी अमित कुमार सिंह, बारहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

दो वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह लड़के की मृ*त्यु के बाद मां ने कहा लड़की ने मार डाला

1003296605

पति-पत्नी दोनों एक दूसरे पर लगाते थे अवैध संबंध होने का आरोप
दोनों में लगातार होती थी नोक झोंक।
प्रेमी के चक्कर में कई जगह हो चुकी है पति की हत्या
पुलिस सभी तथ्यों पर कर रही है जांच।

धनबाद// जिला के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवन नगर नूतनडीह की है। जहां अंतर्जातीय प्रेम विवाह कर पति पत्नी रहते थे।करीब दो साल चला प्रेम विवाह का सफर। बीच में दोनों में आया पति-पत्नी और वो वाली मंजर , मृतक के माता के अनुसार मृतक अनुपम मिश्रा ने मृत्यु के पहले उन्हें ऑडियो कॉल कर के पत्नी अनुष्का सिंह के बारे में कहा था कि मेरी पत्नी हर समय प्रताड़ित करती है, मुझे जान से मार देगी। करीब पांच घंटे के बाद ही बहु कॉल कर कहती है आप के बेटे ने लगा ली फांसी। जिसके बाद माता रांची से पहुंची धनबाद।

परिजनों ने मीडिया कर्मी के सामने पत्नी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया

तब तक सरायढेला थाना पुलिस के द्वारा बॉडी को धनबाद के SNMMCH में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों ने मृतक अनुपम मिश्रा के पत्नी अनुष्का सिंह पर आरोप लगाया कि, वह बातों बातो में भटकाती रही है। मौत के बारे में कभी कुछ कभी कुछ बताती रही। परिजनों ने मीडिया कर्मी के सामने पत्नी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया।

वही धनबाद डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Deoghar Cyber News। दुमका के साइबर आरोपी के साथ देवघर से कुल 4 गिरफ्तार

1003295727

देवघर// जिला के सोनारायठाड़ी, मार्गोमुंडा और पथरडा ओपी क्षेत्र में देवघर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और साइबर क्राइम के आरोप में 4 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ किया तो पता चला कि सभी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर और तरह तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को कॉल कर ठगी का शिकार बनानें का काम करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में देवघर जिला के अलावा दुमका जिला का भी एक आरोपी शामिल था जो देवघर जिला के सोनारायठाढी थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम करने का काम करता था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • कुन्दन मंडल, उम्र करीब 21वर्ष, पिता – हीरालाल मंडल, सा० – केन्दुवा, थाना- रामगढ,जिला- दुमका, वर्तमान पता – सा० – खपचुंवा, थाना- सोनारायठाढी, जिला – देवघर
  • गुलाम अंसारी, उम्र करीब 22वर्ष, पिता- खुदा बक्स, सा० – दुधानी, थाना-मारगोमुंडा
  • रामदेव महरा, उम्र करीब 25वर्ष, पिता- परेश महरा, सा० – घाघरा, थाना – पथरड्डा ओ०पी०
  • ताजमुल अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता – सहादत मियां, सा० – दुधानी, थाना – मारगोमुंडा,

गिरफ्तार आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड को बरामद किया।

BIG BRAKING । हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एन*काउंटर

1003294654

हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है।

हजारीबाग झारखंड में चल रहे नक्सल अभियान में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है. हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. पुलिस मुख्यालय सूत्रों के द्वारा तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है. सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं.

कौन-कौन मारा गया

हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा की टीम के द्वारा संयुक्त अभियान के क्रम में गोरहर थाना क्षेत्र में भा0क0पा0 माओवादी के तीन टॉप उग्रवादी मारे गए हैं जो इस प्रकार है..*

  • सहदेव सोरेन, केंद्रीय कमेटी मेंबर, इनाम 01 करोड़
  • रघुनाथ हेंब्रेम, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर, इनाम 25 लाख
  • बिरसेन गंझू मारा गया, जोनल कमेटी मेंबर, इनाम 10 लाख 4. तीन एके 47 एवं अन्य वस्तुएं बरामद किया गया है

वर्तमान में अभी भी सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अगले दो से तीन घंटे में आप सभी को सूचित कर दी जाएगी।

केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश
झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम, जिस पर 25 लाख इनाम रखा गया था.
कमेटी मेंबर और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू।

अपडेट जारी है…..


सड़क दुघर्टना में 12 मजदूर घायल 2 को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स भेजा गया

1003291314

Hazaribag News// हज़ारीबाग़ और गिरिडीह के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित बगोदर में हज़ारीबाग़ के महाराष्ट्रीयन कॉलोनी के रहने वाले लोग पिकअप में सवार होकर गिरिडीह जा रहे थे जिसमे सभी लोग दुर्घटना में घायल हो गए । पिकअप वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। सभी घायल बताए जा रहे हैं । अति गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हज़ारीबाग़ सदर अस्पताल से रिम्स रेफ़र किया गया है l बताया जाता है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद यह दुर्घटना हुई है l हज़ारीबाग़ के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप महाराष्ट्रीयन कॉलोनी में सभी लोग रहते थे। ये सभी लोग घूम घूमकर सामान बेचते हैं इसी क्रम में वे गिरिडीह सामान बेचने हेतु जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई है l स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस एंबुलेंस बुलाकर हज़ारीबाग़ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज घायलों को भेज दी है जिनका इलाज किया जा रहा है ।

करो या मरो की स्थिति में “हम” , एनडीए करे विचार : जीतन राम मांझी

1003289640

पटना// बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ सभाएं हो रही हैं। सभी पार्टी पूरी दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतर आए हैं। केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने एनडीए को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हम पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो वे अकेले चुनाव लड़ेंगे और 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उनकी पार्टी निबंधित नहीं होने के कारण उन्हें अपमानजनक लगता है इसलिए उन्होंने कहा कि मेरी स्थिति करो या मरो की है हर हाल में पार्टी को 10- 15 सीटों पर चुनाव लड़ना होगा जिससे कि कुल वोट का 6% वोट हमारी पार्टी को मिले । गठबंधन का साथ मिला तो ठीक नहीं तो अकेले भी 100 सीटों पर लड़कर 6% वोट ले आएंगे उन्होंने दावा किया कि हर विधानसभा सीट में 10- 15 हजार समर्थक हमारा है।