देवघर शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में लव ट्राइंगल मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चाकूबाजी में जख्मी हुए युवक के मामले में नगर थाने की पुलिस ने पूजा कुमारी और कुंदन दास (झागराही, तालझारी, दुमका) को गिरफ्तार किया है।
पूजा कुमारी वही है, जो जख्मी सूरज दास की पत्नी होने का दावा कर रही थी। लेकिन जैसे मामले में सूरज के माता-पिता की इंट्री हुई तो पूरी कहानी ही बदल गई। तालझारी थाना क्षेत्र के धनपतडीह गांव निवासी सूरज के पिता मनोज दास ने बताया कि उनके बेटे को अपना पति बताने वाली महिला असल में उसकी पत्नी नहीं है। सूरज शादीशुदा व बाल-बच्चेदार है और उसकी पत्नी गांव में है। जख्मी युवक के पिता के इस खुलासे के बाद यह सवाल बन गया है कि आखिर सूरज को अपना पति बताने वाली महिला कौन है। मनोज दास के मुताबिक, सूरज की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को तो वे लोग जानते भी नहीं है। उनका कहना है कि चाकूबाजी में सूरज की कथित पत्नी की भी भूमिका है। उसने फोन कर धमकी दी थी कि बेटे को बर्बाद कर देंगे। इस खुलासे के बाद पुलिस जख्मी युवक की कथित पत्नी पूजा और साथी कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूरे मामले में संदिग्ध कुंदन का दावा है कि पूजा उसकी पत्नी है। यानी एक महिला दो-दो पति। मामले में जख्मी सूरज की मां गोपनी देवी ने पूजा और कुंदन के खिलाफ देवघर नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।
देवघर बीते कई दिनों से देवघर व आसपास के जिलों में राजस्थान से आई लड़कियों जगह बदल-बदल कर पर सड़क पर राहगीरों का रास्ता रोक कर ठगी करती थी।
बुधवार को लड़कियों की टोली सारठ थाना क्षेत्र के आराजोरी के समीप लोगों को रोक कर पैसे उगाही कर रही थी जिसकी सूचना किसी राहगीर ने सारठ थाने को दी। पुलिस के आने से पहले सारी लड़कियां वहां से फरार हो गई। लेकिन पुनः पथरड्ढा के सिमरा मोड़ के पास उक्त सारी लड़कियां लोगों को रोक कर पैसे की मांग कर रही थी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पथरठ्ठा ओपी प्रभारी को दी। सूचना पाकर पथरड्डा ओपी पुलिस फौरन मोके पर पहुंची और सभी युवतियों से पूछताछ शुरू की दी। युवतियों ने बताया कि वे लोग काफी गरीब हैं और वे सभी राजस्थान की रहने वाली हैं आठ की संख्या में वे लोग सभी लोग चाइल्ड वेल्फेयरके लिए फंड इकट्ठा कर रही हैं। हालांकि उनलोगों के पास कोई पुख्ता दस्तावेज या प्रमाण नहीं था। सभी लोगों के पास आधार कार्ड तो था, लेकिन आरंभिक जांचत में वह भी जाली प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने सभी के आधार कार्ड को लेकर उनकी पहचान में जुट गई है। साथ ही सारी युवतियों को फटकार लगाते हुए पुलिस ने उन्हें आगे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। जिस पर युवतियों ने पुलिस को एक अवसर की मांग की और कहा कि वे सभी मौके से टोटो पर सवार होकर स्टेशन जायेगी व ट्रेन पकड़ कर सीधे राजस्थान चली जाएगी। उधर, युवतियों से पूछताछ के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि गिरिडीह व धनबाद जिले में कितने ही राहगीरों से लाखों की उक्त लड़कियां उगाही कर चुकी है।
क्या राजद में नहीं होता है चुनाव हर जिले में एक ही व्यक्ति का रहता है एकाधिकार ?
दुमका झारखंड में राजद अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी प्रखंड से लेकर जिला अध्यक्षों का चुनाव करवा रहे हैं।
चुनाव को लेकर बकायदा चुनाव प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। लेकिन राज्य के जिलों के जिला अध्यक्ष की जब आप सूची को देखेंगे तो आपको लगेगा कि झारखंड में राजद संगठन में चुनाव की कोई प्रक्रिया नहीं है कार्य के आधार पर कोई चयन नहीं किया जाता है और न ही संगठन की कार्यप्रणाली पर कोई ध्यान दिया जाता है। यहां संगठन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। हम बात करेंगे दुमका जिला के जिला अध्यक्ष की दुमका के जिला अध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार को बनाया गया है। डॉ अमरेन्द्र पूर्व में भी राजद के दुमका जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन को कितना मजबूत किया कितना नहीं ये जब आप धरातल पर जाएंगे या चुनाव में उतरेंगे तो समझ में आएगा चुकी राजद दुमका जिला के किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ती है इसलिए संगठन मजबूती का कुछ पता नहीं चलता है।
राजद से अलग होकर निर्दलीय और सपा से लड़ा चुनाव फिर मिली जिम्मेदारी
लेकिन चुनाव को लेकर सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने राजद से अलग होकर जरमुंडी विधानसभा का 2019 और 2024 का चुनाव लड़ा । 2019 में जिला अध्यक्ष रहते पार्टी से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। वापस फिर पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया। 2024 में राजद से इस्तीफा दिया या नहीं पार्टी ने हटाया या नहीं ये नहीं मालूम लेकिन इतना जरूर है कि 2024 के चुनाव में इंडिया गठबन्धन मिलकर पूरे झारखंड में चुनाव लड़ रही थी और जरमुंडी सीट कांग्रेस के खाते में थी और पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख चुनावी मैदान में थे ।
उस समय भी राजद से अलग होकर समाजवादी पार्टी से साइकिल के सिंबल पर चुनाव लड़ा और डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया या नहीं राजद ज्वॉइन किया या नहीं ये तो नहीं मालूम लेकिन राजद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता एवं जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद यादव की देखरेख में जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई और फिर डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव को दुमका जिला अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई ।
राजमहल झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा संगठनात्मक चुनाव निर्धारित समय पर कराने के लिए साहेबगंज जिला के लिए सुखदेव विद्रोही को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय भारद्वाज प्रदेश सचिव राजद सह पुर्व प्रत्याशी मधुपुर विधान सभा को मनोनीत किया गया था।
बुधवार को राजमहल के निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय जनता दल जिला साहेबगंज के अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसके तहत राजद के पार्टी संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अधीन सत्यनारायण यादव तीनपहाड़ साहेबगंज निवासी को राष्ट्रीय जनता दल जिला साहेबगंज का जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संघटनात्मक चुनाव संपन्न करने के बाद देवघर लौटे प्रदेश राजद सचिव संजय भारद्वाज ने कहा कि राजद के संघटनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देगा और पार्टी उम्मीद से ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी।
रांची बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर चेशायर होम रांची में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। इस अवसर पर चेशायर होम में रह रहे बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें नाश्ता और पढ़ाई की सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देना था। रंजन यादव ने कहा कि राजद परिवार हमेशा समाज के वंचित वर्गों के साथ खड़ा है।
हमारे नेता लालू जी ने जो मार्ग दिखाया है, हम उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं । जहां समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक और सम्मान मिले। कार्यक्रम में डॉ. मनोज, विजय राम, विक्की यादव, क्षितिज मिश्रा, गुलशन खातून, प्रवीण कुमार, डी.के. सिंह एवं सुधीर कुमार सहित कई अन्य समाजसेवियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन बच्चों की शुभकामनाओं एवं जयकारों के साथ हुआ।
रांची मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर रांची के उपायुक्त मंजू नाथ भाजयंत्री ने आज सदर अस्पताल, रांची का निरीक्षण किया।
अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को विशेष निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की डिस्पेंसरी का दौरा किया और वहां उपलब्ध दवाओं की स्थिति का जायजा लिया। साथ यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और मरीजों को दवाओं की कमी का सामना न करना पड़े।
चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और तत्पर रहने की हिदायत दी गई।सिविल सर्जन को अस्पताल में स्वच्छता, चिकित्सा उपकरणों।की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मरीजों का विश्वास जीतने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाएं सभी जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचें। विशेष रूप से कहा की “सदर अस्पताल रांची जिले का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। हमारी प्राथमिकता है कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और उचित चिकित्सा सुविधा मिले। इसके लिए सभी स्तरों पर सुधार किए जाएंगे और नियमित निगरानी की जाएगी। ”सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने और मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने को कहा।
हजारीबाग आमजन व मरीज की सेवा के लिए सदर अस्पताल में विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा स्थापित संजीवनी सेवा कुटीर को आज जिला प्रशासन ने अतिक्रमण करार देते हुए हटवा दिया।
यह कार्रवाई तब की गई जब कुछ लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से इसकी शिकायत की थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से विधायक समर्थकों में आक्रोश भी देख गया ,संजीवनी सेवा कुटीर को विधायक द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से शुरू किया गया था, जहां निस्वार्थ लोगों की परेशानी में मदद उपलब्ध कराई जा रही थीं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस केंद्र से उन्हें काफी लाभ मिल रहा था और यह पूरी तरह सेवा भावना से प्रेरित था इस करवाई के बाद स्वास्थ्य मंत्री से लोगो ने सवाल भी किया है।
सदर सीओ ने बताया क्यों चला बुल्डोजर
संजीवनी सेवा कुटीर को हटाने के लिए सदर सीओ की उपस्थिति में कार्यवाही की गई जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे सदर सीओ ने पूरे मामले में बताया कि यह अतिक्रमण का मामला था और दस दिन पूर्व ही इसे खाली करने को कहा गया था समय अवधि में खाली नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विधायक तथा उनके समर्थक इस मुद्दे को लेकर क्या अगला कदम उठाते हैं।
देवघर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन बीपीएसआरए, बिहार झारखंड की कार्यकारिणी की प्रस्तावित बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में सांगठनिक परिचर्चा के साथ देवघर यूनिट के अपने साथी स्वर्गीय मुकुल मिलन जिनकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गयी थी,के परिजनों को (एसोसिएशन के सदस्यों का दुर्घटना बीमा) कम्पनी से मिले राशि को सौपना भी था। मौके पर स्वo मुकुल मिलन के परिजनों को संगठन के सारे पदाधिकारी के समक्ष 6 लाख की राशि का डिमांड ड्राफ्ट मनोज कुमार सिंह अध्यक्ष बिहार झारखंड द्वारा उनके माता को सौपा गया। मौके परउ पस्थित सभी पदाधिकारी ने अपने अपने शब्दों से पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और ये विश्ववास दिलाया कि किसी भी जरूरत पर हम सभी लोग आपके परिवार के सदस्य की तरह खड़े मिलेंगे । हम सभी जानते है कि व्यक्ति की कमी पैसो से कभी पूरा नही हो सकता पर व्यक्ति के नही रहने के बाद छोटी छोटी जरूरतों के लिये और दैनिक जीवन में आने वाले समस्याओं से लड़ने के लिये इस अर्थतंत्र की सख्त जरूरत पड़ती है।उम्मीद है कि इस 6 लाख रुपये से साथी मुकुल मिलन के परिजनों को अपने जिंदगी जीने और व्यवस्थित करने में सुविधा होगी।मौके पर संस्था के वरीय सदस्य दिलीप चौहान ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य हर हमेसा संस्था के किसी भी पीड़ित सदस्य के लिए खड़ा मिलेगा।
हजारीबाग लोक नायक जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल के ओपन जेल स्थित होल्डिंग कैंप से एक दिन पूर्व फरार हुए तीन बांग्लादेशी कैदियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिर से गिरफ्तार कर लिया है।
तीन में दो को गिरफ्तारी बनगांव बंगाल से हुई है जबकि एक की गिरफ्तारी धनबाद रेलवे स्टेशन से किया गया है जो पुलिस के लिए बड़ी सफलता है फरार हुए तीनों कैदी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और इसी आधार पर उन्हें हिरासत में रखा गया था कैदियों की फरारी की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस हरकत में आ गई और टेक्निकल सेल की मदद से इन तीनों को गिरफ्तार किया जा सका है, पकड़े गए तीनों फरार कैदी में दो महिला और एक पुरुष शामिल है ।
बताते चले कि इससे पूर्व भी यहां से विदेशी कैदी फरार हुए हैं निश्चित रूप से यह घटना ने यहां के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है अब ऐसे में देखने वाली बात होगी की जेल प्रशासन यहां पर सुरक्षा को लेकर और क्या इंतजाम करती है।
देवघर शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में मंगलवार सुबह में पति-पत्नी और वो के एक मामले मैं सनकी प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया और गुस्से में आकर महिला के पति को चाकू से गोद डाला ।
वार में महिला का पति सूरज दास बुरी तरह से जख्मी हो गया है। सूरज के छाती, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चाकू से गोदने के गहरे जमी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूरज और उसकी पत्नी प्रोफेसर कॉलोनी में किराए के।मकान में रहते हैं। वे लोग मूल रूप से दुमका जिले के तालझारी के रहने वाले हैं।।वहीं सनकी प्रेमी कुंदन खुद को कभी केरवा (रिखिया) तो कभी जसीडीह का रहने वाला बता रहा है। बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है,।ताकि आगे पूछताछ की जा सके। महिला पूरी घटना की चश्मदीद है उसके सामने को गोद डाला। यह देख महिला ने पति का ही सनकी प्रेमी कुंदन ने सूरज पर चाकू से बीच-बचाव किया और किसी तरह कुंदन हमला किया। मामला एक तरफा प्यार से के चंगुल से निकाल कर इलाज के लिए जुड़ा हुआ बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन सनकी।प्रेमी का दुस्साहस कि वह भी दोनों के।कुंदन को पहचानती भी नहीं हूँ पीछे-पीछे अस्पताल पहुंच गया और महिला ने बताया कि सुबह में करीब 10 बजे वह अपने पति के साथ किराए के मकान में थी, तभी कुंदन पहुंच गया। घर।पर वह हाई वोल्टेज ड्राम करने लगा और आखिर में उसने चाकू निकाल कर सूरज हंगामा करने लगा, जहां पुलिस ने उसे।हिरासत में ले लिया। महिला का कहना है कि कुंदन उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह उसे पहचानती भी नहीं है। उसकी (महिला) सादे सूरज से हुई है और वह उसके रहना चाहती हूँ। सनकी प्रेमी बोला महिला का ऑरिजनल पति में जबकि सनकी प्रेमी कुंदन अस्पताल में यह कह कर हंगामा करने लगा कि वह महिला का ओरिजनल पति है। उसने ही सूरज को आत्मरक्षार्थ चाकू मारा है। सूरज उसका दोस्त है। उसने विधिवत उससे एक साल महिला से शादी की है, जिसका सबूत भी उसके पास है। लेकिन महिला इस बात को सिरे से नकार रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
देवघर जनहित पार्टी के द्वारा झारखंड में रह रहे कथित अवैध बांग्लादेशियों घुसपैठियों को बाहर निकालने को लेकर एक जन जागरण यात्रा पूरे संथाल परगना में 8 जून से प्रारंभ होकर 31 जून हुल दिवस के दिन समाप्त होगी।
यह यात्रा पूरे संथाल परगना के हर प्रखंड तक तक जाएगी । इस यात्रा में भाग लेने के लिए ग्वालियर इंदौर से जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन महामंत्री मनीष काले विशाल बिंदल के साथ संथाल परगना और झारखंड के सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेंगे जो पूरे रास्ते लोगों को यह जागरूक करेंगे कि किस प्रकार यह बांग्लादेशी घुसपैठिए पूरे संथाल परगना के डेमोग्राफी को चेंज कर रहे हैं यह पहले अकेले आते हैं यहां के आदिवासी लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उनसे विवाह करते हैं और फिर यहां की नागरिकता प्राप्त कर अपना आधार कार्ड राशन कार्ड बना लेते हैं । फिर अपने पीछे वहां से और भी अपने रिश्तेदारों को लेकर यहां पर बसाते है । कथित अवैध बांग्लादेशी इन गरीब आदिवासियों की जमीन जंगल रोजगार पर अपना आधिपत्य जमाते हैं और यहां के जो मूल वासियों को पलायन करना पड़ रहा है । आज के कार्यक्रम की शुरुआत शाहिद आश्रम स्थित शहीद स्थल देवघर के भारत की आजादी में भाग लेने वाले क्रांतिकारी नथ मल सिंघानिया अशर्फीलाल कसेरा के समाधि पर पुष्पअर्पण कर प्रारंभ किया गया । 1962 के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक तथा वर्तमान में होम्योपैथिक चिकित्सा के रूप में निशुल्क सेवा देने वाले डॉक्टर जैसी राय एवं योग आध्यात्मिक गुरु राकेश जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक) अभय जैन महामंत्री मनीष काले ने दीप प्रज्वलन के साथ समाजसेवी इंदुबाला देवी का आशीर्वाद लेकर यात्रा प्रारंभ किया गया । इस यात्रा में देवघर से अमरेश कुमार, चंदन भार्गव बिक्रम गोस्वामी शैलेश सिंह ललन पांडे विजय पाण्डे सुरेश जी सुनैना देवी, किरण देवी, खुशबू, रेखा, विश्वेश्वर सिंह, रामानंद सिंह, अभय पांडे, अर्चना कुमारी, राजू दा, सहित कई लोग शामिल हुए।
देवघर पूर्व शिक्षक स्वर्गीय सनातन ठाकुर की पोती एवं सेवानिवृत्त जज स्व विवेकानंद झा की नतनी यशिका कश्यप ने मुंबई में देवघर का बढ़ाया मान ।
उसने नई मुंबई के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल नेरुल में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में 97.6% अंक लाकर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उसकी उपलब्धि से घर एवं परिवार में खुशी का लहर है। वह बड़ी होकर आईएएस बनना चाहती है। अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय सनातन ठाकुर, दादी पंचावती देवी, पिता दिवाकर किरण, माता विद्युत प्रभा, अपने नाना स्वर्गीय विवेकानंद झा एवं अपने समस्त परिवार जनों को दिया है। इसकी उपलब्धि पर बड़े पापा दिनकर ज्योति, प्रभाकर प्रकाश, विभाकर रश्मि, कल्याणी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, काजल कुमारी आदि ने बधाई दी है।
लखनऊ क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई होने जा रही है।
कुछ देर में रिंकू और प्रिया की सगाई होने जा रही है। दोनों की सगाई से पहले की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आईं जिसमें समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रोफेसर राम गोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ डिम्पल यादव और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी नजर आ रहे हैं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के विधायक हैं और कई बार सांसद भी रह चुके हैं।
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भवती महिला का प्रसव नहीं करने को लेकर अनियमितता पर आवाज उठाने वाले भाजपा नेता अर्जुन साव को पुलिस ने देर रात्रि हिरासत में लेकर सदर थाना लेकर आई थी।
और लगातार उनसे पूछताछ कर रही थी। हालांकि इसको लेकर सुबह हजारीबाग के बीजेपी सांसद और विधायक थाना परिसर पहुंचे और कई प्रकार के सवाल खड़े किए। वार्ता सफल नही होने पर भाजपा कार्यकर्ता सांसद विधायक सभी लोग थाना के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक धरने में बैठने के बाद जिला प्रशासन की टीम धरना स्थल पर पहुंची और दोनों के बीच वार्ता चली । हालांकि बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बिना शिकायत आवेदन और बिना एफआईआर का किसी समाजसेवी को उठाकर थाने में बंद कर देना यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले को लेकर थाना के पदाधिकारियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया है। आगे उन्होंने कहा कि हजारीबाग में पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी मैं यहां के जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं। अगर पुलिस आगे से ऐसा गलती करती है तो हम सभी पुनः एक बार जरूर खड़े होंगे। बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरने के बाद अभी भाजपा के कार्यकर्ता अर्जुन साव को छोड़ दिया गया है। लेकिन वर्तमान की राज्य सरकार जनता के साथ दोहन करने का काम कर रही है और यहां की जनता इसे बिल्कुल भी नहीं बर्दाश्त करेगी।
देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2025 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा। आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर मेला क्षेत्र व रुटलाइन निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त ने बाघमारा बस स्टैंड, कोठिया टेंट सिटी निर्माण स्थल, सरसा, भलुवा, परित्राण, दुम्मा बॉर्डर, कांवरिया पथ का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। बाघमारा बस स्टैंड के पश्चात कोठिया में श्रद्धालुओं के आवासन हेतु बनाए जाने वाले टेंट सिटी में सुविधा व सुरक्षा के साथ हाइजीन और वेंटिलेशन पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ टेंट सिटी से शौचालय की निश्चित दूरी के अलावा विद्युत व्यवस्था व विद्युत आपूर्ति के अलावा विद्युत संचरण की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि साल दर साल श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधा टेंट सिटी में मील सके। आगे उपायुक्त ने परित्राण समीप वाहन पड़ाव स्थल पर बेरिकेडिंग, महिला व पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय, स्नानगृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही मेला के दौरान स्वास्थ्य कैम्प, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई और बैनर-पोस्टर के माध्यम से आवश्यक जानकारी को प्रदर्शित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप करे कार्य: उपायुक्त
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांवरिया पथ दुम्मा बॉर्डर से पैदल निरीक्षण करते हुए महीन बालू बिछाव, बिजली के तारों को ऊपर व दुरुस्त करने के अलावा चापाकलों के आसपास सफाई और अतिक्रमण हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा अनुरूप कार्यों को दुरुस्त करने का आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं उपयुक्त ने पूरे कांवरिया रूटलाईन में बालू बिछाव पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया एवं मेहिन बालू का हीं प्रयोग पूरे रूटलाईन में करने का निदेश दिया संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।
प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था ठीक करने का दिया आदेश
इसके अलावे पैदल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केन्द्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागर, इंद्र वर्षा के अलावा कांवरिया पथ के किनारे एवं गाँव के बाहर पथों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने कांवरिया पथ में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई के अलावा नलों से निकलने वाले पानी पथों पर जहां-तहां न बहे इस हेतु उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
इसके अलावे गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, देवघर एवं नगर निगम के अधिकारियों को निदेशित किया कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ चौबीसों घंटे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि कांवरिया पथ एवं रूटलाईन में पेयजल आपूर्ति की समस्या किसी भी सूरत में उत्पन्न न हो। साथ ही उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दुम्मा से खिजुड़िया मोड़ शेड, चापाकल, सरकारी भवन, शौचालय, वन विभाग के शेड, भवन प्रमंडल की भवनों का हो रहे अतिक्रमण के अलावा कावड़िया पथ में हो रहे अवैध निर्माण को अगले आदेश तक पूरी तरह से निषेध करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर को दिया।
क्यू कॉम्प्लेक्स में श्रद्धालुओं को किसी भी सूरत में न हो असुविधा: उपायुक्त
इसके अलावा उपायुक्त ने शिवगंगा सरोवर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई और कचड़ा उठाव पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश नगर निगम को दिया। साथ इंट्रीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम (IMCR) में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने क्यू-कॉम्पलैक्स की सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ फुट ओवरब्रिज की मरम्मती, रंगाई और सफाई को के अलावा मनसिंघी, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।