झारखंड की आवाज

Blog Post -

Breaking News। Deoghar में बस और ट्रक में जोरदार टक्टर कई कांवरिया की हुई मौ”त।

1002980460

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप एक बस जिसमें कांवरिया सवार थे ।

1002980463

वहीं दूसरी तरफ से आ रही ट्रक में जोरदार टक्टर हो गई जिससे बस और ट्रक दोनों के फर्कचे उड़ गए। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है

1002980541

घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वही दर्जनों से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। घायलों को मोहनपुर सीएचसी ले जाया जा रहा है। स्थिति गंभीर होने पर देवघर अस्पताल (Deoghar Sadar Hospital) भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोग और मोहनपुर थाना प्रभारी के साथ थाना की पुलिस भी राहत और बचाव कार्य ने जुटे हुए हैं।

Deoghar में Bus And Truck में जोरदार टक्टर मौके पर 6 कांवरियां की हुई मौ”त , कई गंभीर रूप से घायल

http://Deoghar में Bus And Truck में जोhttps://bkdnewsjharkhand.com/bus-and-truck-collide-in-deoghar-6-killed-many-injured/

Deoghar Sawan Mela। शिवलोक परिसर से भव्य ड्रोन शो का हुआ आयोजन

1002979097

Deoghar News श्रावणी मेला की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव से रूबरू हो रहे हैं। इस कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में शिवलोक परिसर में तीसरी सोमवारी को एक बार फिर शिव गाथा थीम पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। साथ ही बाबा मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 08 बजे के बाद आकाश में देखने को मिले, जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की।

1002979096

इसके अलावा ड्रोन शो के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़ी विभिन्न पौराणिक महत्व, श्रावणी मेला एवं ज्योतिर्लिंग से जुड़ी जानकारी को प्रदर्शित किया गया। साथ ही शिवलोक परिसर में करीब 20 से 25 मिनट का ड्रोन शो का आयोजन किया गया।

देवघर जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने किया जिला एनएसयूआई की बैठक

देवघर कांग्रेस छात्र संगठन देवघर जिला एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में देवघर जिला एनएसयूआई की बैठक देवघर के ए. एस. कॉलेज में सम्पन्न हुई।

1002976717

वही मौके पर बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने देवघर जिले के अंतर्गत जिला कमिटी,कॉलेज कमिटी,प्रखंड कमिटी,नगर कमिटी को मजबूत करने की बात कही।इस दौरान रवि वर्मा ने दो दर्जन से अधिक सदस्यों को एनएसयूआई का सदस्यता ग्रहण कराया एवं उनका एनएसयूआई अंगवस्त्र पहनाकर संगठन में स्वागत किया।इसके उपरांत रवि वर्मा ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी सदस्य पूरी सक्रियता के साथ देवघर के प्रत्येक कॉलेज में जाए एवं छात्रहित में कार्य करे ताकि पढ़ाई के दौरान किसी भी छात्र को कोई तरह की परेशानी की सामना ना करना पड़े। मौके पर मुख्य रूप से सैफ दानिश, आदर्श केशरी, आशीष यादव, एजाज़, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, अनुराग, अहसान, मृत्युंजय यादव, रौनक कुमार, मोहित, राज कुमार, शैलेश,पीयूष, रामू, छोटू, रविंद, अभिषेक, शुभम, दिनेश, प्रिंस, समीर केशरी, अभिषेक बरनवाल आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

4 दिन से बिजली गुल ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंत को दिया आवेदन

1002977009

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के हरकट्टा ग्रामपंचायत के हरकट्टा गांव में बिजली की तार की जर्जर स्थिति और ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बीते 4 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है ।जिसको लेकर ग्रामवासियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने सहायक विद्युत अभियंता को उनके कार्यालय में जाकर बिजली की तार ठीक करवा कर पुनः बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर एक आवेदन दिया । सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाएगा। मौके पर प्रदीप कुमार तांती, रोहित कुमार तांती, गुड्डू कुमार , अक्षय कुमार और शिव कुमार उपस्थित थे।

Deoghar Court News। दो साइबर आरोपी को मिली जमानत, एक पर ₹3599 का ठगी का आरोप

IMG 20250728 211018

देवघर एडीजे 2 की अदालत ने दो साइबर आरोपी को दी जमानत देवघर साइबर थाना कांड संख्या 102/2024 के आरोपी अमित कुमार दास के बेल पिटिशन पर सुनवाई की सरकार की और से एपीपी ने बहस किया। वही बचाव पक्ष की और से अधिवक्ता बी एन चौधरी ने बहस किया और अमित कुमार दास को अदालत ने जमानत दे दी। आपको बताते चलें कि आरोपी 25.9.2024 से ज्यूडिशियल कस्टडी में है और पहले एक 14.11.2024 को बेल पिटिशन लगाया गया जो रिजेक्ट हो गया था। जिसके बाद हाई कोर्ट में दो बार बैल फाइल किया और दोनों बार वापस ले लिया । जिसके बाद फिर से देवघर के एडीजे 2 सह स्पेशल साइबर क्राइम की अदालत ने जमानत दे दी।

नंदन कुमार दास पर 3599 रुपया ठगी का आरोप मिला बेल

वही साइबर थाना कांड संख्या 106/2024 के आरोपी नंदन कुमार दास को भी जमानत दे दी गई । आरोपी 30.9.2024 से ज्यूडिशियल कस्टडी में है और इसके विरोध एक क्राइम लिंक मिला है। मनोरंजन बिस्मिल के साथ 3599 रूपये की ठगी हुई थी। जिसका पैसा पहले ही वापस कर दिया गया था। कोर्ट ने सरकार और बचाव पक्ष को सुना और फिर जमानत दे दी। इससे पहले इसके जमानत याचिका को देवघर एडीजे 2 की अदालत और झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज किया था।

पुलिस आफताब को लाकर दे, नहीं तो हम छोड़ेंगे नहीं : डॉ इरफान अंसारी

रांची झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी इतने अनुभवी नेता होने के बाद भी बिना कुछ सोचे समझे हर मुद्दे पर ट्वीट कर देते हैं ।

1002978483

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ट्वीट के कारण आफताब अंसारी गायब हो जाते हैं। आगे कहा कि कौन है हिन्दू टाइगर फोर्स कौन संचालित कर रहा है , अगर मुस्लिम टाइगर फोर्स होता और किसी हिन्दू भाई की हत्या हो जाती तो आग लग जाता ।

हमारा समाज सुरक्षित नहीं, मुख्यमंत्री से मिलकर रखेंगे अपनी बात

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यहां हमारा समाज सुरक्षित नहीं है मुस्लिम भाइयों ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना अच्छा काम कर रहे हैं फिर भी हमें परेशान किया जा रहा है।

हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे कुछ पुलिसकर्मी बीजेपी से मिले हुए हैं और मुस्लिम समाज के लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है वह भाग रहा है इसमें गहरी साजिश है हम इसकी जांच कराएंगे छोड़ेंगे नहीं।

खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन , देखिए किसानों के लिए कितनी योजनाएं चल रही हैं

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को देवघर प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

1002977531

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी। उन्होंने किसान मित्रों एवं किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना कृषि विभाग में चलाई जा रही है।

महत्वाकांक्षी योजना जो कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही

  • पीएम कुसुम योजना
  • पीएम किसान समृद्धि योजना
  • बिरसा फसल विस्तार योजना
  • मिलेट मिशन योजना
  • बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं पशु पालन योजना
  • पौधा संरक्षण से कीट नियंत्रण

योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने वर्तमान खरीफ फसल धान, दलहन एवं तिलहन के अधिक पैदावार बढ़ने से जुड़ी जानकारी से भी सभी को अवगत कराया गया । आगे कहा कि इस वर्ष खरीफ मौसम में धान का बीज भी समय पर उपलब्ध करा गया है। बीज का वितरण ब्लॉकचेन पद्धति के माध्यम से किया जा रहा है। पशुपालन विभाग एवं डेयरी विभाग के द्वारा भी जो योजनाएं संचालित है उसके बारे में किसान को बताया गया। समेकित कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे किसान की आर्थिक स्थिति एवं आमदनी में वृद्धि हो सके। कार्यशाला में क्रियान्वित योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई ।

किसान मित्रों की समस्या का होगा समाधान

स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा जो भी कृषि विभाग में संचालित योजनाएं हैं उसको जिले के पदाधिकारी एवं प्रखंड के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक किसान तक इसकी जानकारी पहुंचाने का कार्य करें। ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके। किसान मित्रों के द्वारा कुछ सवाल उठाए गए उस पर उन्होंने बताया आप लोग लिखित रूप में हमें दें जितना हो सकेगा मैं विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री से बात करके आपकी समस्याओं का समाधान करूंगा। मौके पर दुख भंजन निराकार, अंबिका रामानी ,सुनील, शहाबुद्दीन अंसारी, अर्जुन यादव, अब्दुल मतलेब, गौतम राय के साथ-साथ नगाम किस्कु, सुशील हेंब्रम, सुनील कुमार सिंह, सोनल, मानसी भगत आदि उपस्थित थे।

जमशेदपुर में कथित धर्म परिवर्तन के नाम पर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस

1002974193

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह कालिंदी बस्ती में शनिवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कथित धर्म परिवर्तन के मामले का खुलासा किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्ती में लंबे समय से लोगों को लालच और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए सीतारामडेरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस ने एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने वहां से कुछ दस्तावेज और धार्मिक सामग्री भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बस्ती में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। लोगों ने इस पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और कथित धर्म परिवर्तन की गतिविधियों का पर्दाफाश किया।गोलमुरी की घटना से जुड़ रहा मामला गौरतलब है कि बीते दिन गोलमुरी इलाके में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। शहर में लगातार दो दिनों में ऐसे मामलों के सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच कड़ी जोड़ने में जुटी है।

वीडियो देखने के लिए यहां 👇👇 क्लिक करें

सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अन्य इलाकों में भी नजर बनाए हुए है। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी को देर रात डीसी ने रूट लाइन का किया निरीक्षण

1002973733

Deoghar Sawan Mela News सावन में की दो सोमवारी सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण कराने को लेकर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है और देर रात देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर से लेकर कावरिया रूट लाइन और दुम्मा बॉर्डर तक जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा (Naman Priyesh Lakda) ने निरीक्षण किया जहां जो भी कमियां दिखी उसे जल्द से जल्द ठीक करने का आदेश दिया। साथ सुबह 4 बजकर 6 मिनट में मंदिर का पट खुला और जलार्पण शुरू हुआ।

1002973732
देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा निरीक्षण करते हुए

कांवरिया की लाइन कुमेंठा तक जा पहुंची है और ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सावन की पहली और दूसरी सोमवारी जिस प्रकार से पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 लाख श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया । तीसरी सोमवारी को भी लगभग 3 लाख श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करेंगे।

1002973629

http://Sawan Mela Deoghar । बाबा बैद्यनाथ धाम में दूसरी सोमवारी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़- Bkd News Jharkhand https://bkdnewsjharkhand.com/crowd-of-devotees-gathered-at-baba-baidyanath-dham-on-the-second-monday/

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर से लाइव 👇👇👇

तालाब में डूबने ने 12 वर्षीय बच्ची की मौ”त, जांच में जुटी पुलिस

Deoghar जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बलथर पंचायत के सिकटिया गांव के तालाब में एक 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई ।

1002972265

स्थानीय झामुमो पंचायत अध्यक्ष पिंकू तांती के द्वारा फोन कर इसकी सूचना जेएमएम नेता श्रीकांत यादव को दी गई जिसके बाद सूचना मिळते ही श्रीकांत यादव अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर इसकी सूचना थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया जिसके बाद तत्काल वो सभी मौके पर पहुँचे और NDRF को बुलाने की प्रक्रिया की और कुछ ग्रामीणों के द्वारा पानी में खोजबीन करने की कोशिश की लेकिन पानी अधिक होने के कारण शनिवार को शव को नहीं निकला जा सका।

1002972264

रविवार सुबह 7 बजे से खोजबीन शुरू हुआ और स्थानीय लोगों ने पानी में ढूँढने लगा और पानी के नीचे से शव को बाहर निकाला और तत्काल शव का पंचनामा कर । पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। 4 बजे शव का पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया ।

Dumka की बबिता पहाड़िया ने JPSC किया क्रैक, एसपी ने किया सम्मानित – Bkd News Jharkhand

1002971820

दुमका झारखंड के दुमका के आदिम जन जाति माल पहाड़िया समुदाय की बेटी बबिता सिंह ने JPSC 2024 में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है। बबिता की इस उपलब्धि ने न केवल उनके समुदाय, बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। दुमका के सुदूर इलाकों से आने वाली बबिता सिंह की कहानी संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है। माल पहाड़िया समुदाय, जो एक आदिम जनजाति है और विलुप्त होने की कगार पर है, उस समुदाय से आने वाली बबिता ने JPSC की 11वीं व 13वीं परीक्षा में सफलता हासिल की है।

संसाधनों की कमी को बहाना बनाकर नहीं, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर…

उनके इस उपलब्धि की चर्चा हर तरफ हो रही है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार ने अपने आवासीय कार्यालय में बबिता और उनके माता-पिता को शॉल, बुके और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि बबिता की मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी को बहाना बनाकर नहीं, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सफलता हासिल की जा सकती है। वही पहाड़िया समुदाय के लोग बबिता के घर पर उन्हें बधाई देने पहुंच रहे है। पहाड़िया समुदाय के लोग बबिता के घर पहुंचकर उन्हें और उनके माता पिता को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। समुदाय के प्रतियोगी छात्र बबिता को अपनी प्रेरणा मान रहे हैं। बबिता की कहानी अब युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है।

2021 से मैंने JPSC की तैयारी शुरू की थी

बबिता ने अपने संघर्ष के बारे में लोगों से साझा किया और कहा की मेरे पास कोचिंग के लिए पैसे नहीं थे। मैंने यूट्यूब और टेलीग्राम के जरिए पढ़ाई की और अपने नोट्स बनाए। 2021 से मैंने JPSC की तैयारी शुरू की थी। मेहनत और संघर्ष से ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”बबिता का परिवार बेहद गरीब पृष्ठभूमि से है। उनके पिता बिंदु लाल सिंह एक प्राइवेट स्कूल में हेल्पर हैं, मां गृहिणी हैं, और भाई प्रशांत सिंह पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। बबिता की इस सफलता ने उनके परिवार और समुदाय को नई उम्मीद दी है।इस मौक़े पर बसंत पहाड़िया ने कहा की बबिता की इस सफलता ने पूरे पहाड़िया समुदाय को गौरवान्वित किया है। हम उनकी कहानी को हर परिवार तक पहुंचाएंगे।

यह सफलता हमारे युवाओं के लिए एक आशा की किरण है, जो अशिक्षा और नशे जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।”बबिता सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके समुदाय, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।

उनकी कहानी बताती है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। हमारी ओर से बबिता को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

मुखिया पति के साथ मारपीट मामले को लेकर मुखिया संघ ने विधायक दल के नेता को सौंपा ज्ञापन

1002971128

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड के मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में घोंघा पंचायत के मुखिया पति अनिल यादव के साथ हुए मारपीट को लेकर मुखिया संघ की बैठक में चर्चा की गई और अनिल यादव के साथ कायरतापूर्ण एवं निंदनीय हमले की तीव्र भर्त्सना की गई।

मुखिया संघ ने इस घटना को जनप्रतिनिधियों की गरिमा और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताते हुए, इसमें शामिल सभी नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रखंड स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

मुखिया संघ की और से जारी प्रेस ज्ञापन में कहा गया कि आज के इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता, झारखंड के वरिष्ठ विधायक प्रदीप यादव भी उपस्थित थे। मुखिया संघ की ओर से उन्हें इस गंभीर घटना को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उन्होंने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने और पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु उचित स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्या है पूरा मामला यहां देखें

Read more

Sawan Ki Tisri Somvari। कॉर्डिनेशन व कमन्यूकेशन गैप की न रहे कोई गुंजाईसः-उपायुक्त

1002966384

Deoghar Sawan Mela News राजकीय श्रावणी मेला के तीसरी सोमवारी के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग द्वारा संयुक्त रूप से बी.एड. कॉलेज प्रांगण में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, अधिकारी एवं बाहर से आए पुलिस अधिकारियों को सामूहिक रूप से ब्रीफ किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विनम्रता व सेवाभाव के साथ श्रावणी मेला हेतु पूरी तरह सजग रहे, क्योंकि श्रावणी मेला के दौरान खासकर सोमवारी के दिन सर्वाधिक भीड़ होती है।

1002966398

ऐसे में श्रावणी मेला के तीसरी सोमवारी को इतनी बड़ी तादाद में देवघर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी चुनौतियों का सामना बिना सजगता के नहीं किया जा सकता है। आप सभी का यह ध्येय होना चाहिये कि जितना हो सके श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण करायें, ताकि कतार लगातार आगे बढ़ते रहे। साथ हीं उपायुक्त ने कहा कि यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम सभी पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें; ताकि दूसरे राज्यों से यहां आने वाले लोग हमारे राज्य की एक अच्छी छवि लेकर यहां से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। आगे उपायुक्त ने सभी को निदेशित किया कि श्रद्धालुओं की कतार बिना गैप के आगे बढ़ते रहें, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही उपायुक्त ने सभी को शालिनता व सेवाभाव से श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा व सहयोग मुहैया कराने की बात कही।

क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष रूप से ध्यान रखें : एसपी

इसके अलावे ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुग ने कहा कि मेला में प्रतिनियुक्त बाहर से आए सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी यहां के माहौल से परिचित हो चुके हैं। ऐसे में क्यू मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष रूप से ध्यान रखें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न न हो। भीड़ नियंत्रण करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ उन्होंने कहा कि सभी ओपी एवं यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के ऑफिसर होंगे एवं उन सभी का यह दायित्व होगा कि वे यह देखें कि उनके निर्धारित क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और हौसले बुलंद हों, तो हर सपना हकीकत बन सकता है : निशा यादव

1002966331

Deoghar News Today। देवघर जिला के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के गिधैया गांव की रहने वाली 25 वर्षीय निशा ने जेपीएससी में यह सफलता पहले ही प्रयास में पाई है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली निशा की यह उपलब्धि पूरे जिले, गांव और समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। उनके पिता राजेंद्र यादव एक किसान हैं और माता झरना यादव एक गृहिणी है। सीमित संसाधनों में निशा ने जो कर दिखाया, वह बताता है कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी असंभव नहीं। आज पूरा गांव जश्न मना रहा है। मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं और हर कोई इस होनहार बेटी को शुभकामनाएं दे रहा है। निशा ने अपने संघर्ष से यह साबित कर दिया है —”अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और हौसले बुलंद हों, तो हर सपना हकीकत बन सकता है।

राज्यपाल ने किया चैंबर के प्लेटिनम जुबिली कार्यक्रम का उद्घाटन, झारखंड में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील

1002966302

Jamshedpur News Today झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने उद्योगपतियों और उद्यमियों से झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य औद्योगिक रूप से भले ही मजबूत स्थिति में है, लेकिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पीछे है।राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के छात्र-छात्राओं को हायर एजुकेशन के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि वे इस दिशा में आगे आएं और झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने में योगदान दें।

यह संस्था झारखंड की एक प्रभावशाली इकाई बन चुकी है

राज्यपाल ने सिंहभूम चैंबर ऑफ इंडस्ट्री की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था झारखंड की एक प्रभावशाली इकाई बन चुकी है, जिसने राज्य में उद्योगों के इतिहास की दिशा और दशा दोनों को बदला है। उन्होंने 75 साल पूरे करने के इस मौके को बेहद खास बताया और कहा कि इसमें संस्था की आत्मा और प्रतिबद्धता झलकती है।संतोष गंगवार ने कहा कि जमशेदपुर सिर्फ एक औद्योगिक नगरी नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने की दृष्टि से भी एक मजबूत शहर है। टाटा समूह ने इस शहर को उद्योगों की ऊंचाई तक पहुंचाया और साथ ही स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी इसका उदाहरण पेश किया है।

अब नंबर वन बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब नंबर वन बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इस बदलाव में चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।राज्यपाल ने यह भी कहा कि झारखंड में लोहा, कोयला और अन्य खनिजों की भरपूर उपलब्धता है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सकती है। उन्होंने चैंबर से आग्रह किया कि वह उद्योगों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए। विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी कॉलेज और संस्थान खोलने की आवश्यकता है।कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया।