झारखंड की आवाज

पटना पुलिस ने 24 घंटे में 83 अपराधियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब-गांजा बरामद -

पटना पुलिस ने 24 घंटे में 83 अपराधियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब-गांजा बरामद

पटना // पटना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीते 24 घंटों में व्यापक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान हत्या, लूट, शराब तस्करी समेत विभिन्न गंभीर मामलों में संलिप्त कुल 83 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा

अभियान के क्रम में पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध सामग्री बरामद की। जब्त सामान में 2169.95 लीटर अवैध शराब, 1660.86 ग्राम गांजा, 02 अग्नेयास्त्र, 02 मोबाइल फोन, 10 वाहन और 8460 रुपये नकद शामिल हैं। बरामद सभी सामग्री को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply