Gumla News Today गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग सखुआटोली गांव में पुलिस झरखण्ड जगुआर व जेजेएमपी के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गया मुठभेड़ में पुलिस ने जेजेएमपी के सबजोनल कमाण्डर दिलीप लोहरा समेत 3 नक्सली मारे गए पुलिस ने मौके से एक-एक-47 दो इंसान राइफल हुआ एक 315 बोर का राइफल बरामद किया वही मौके से अन्य नक्सली भाग निकले पुलिस के द्वारा पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है बताया जाता है कि जेजेएमपी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये मौके पर जुटे थे जिसकी सूचना गुमला पुलिस को मिल गयी पुलिस ने झारखंड जगुआर के साथ मौके पर नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस के द्वारा जवबी फायरिंग की गयी दोनों ओर से करीब आधा घंटा मुठभेड़ चली जिसके नक्सली फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गये पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाये जाने पर 3 नक्सलियों का शव बरामद किया।
Hazaribagh News Today दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी अधिकारों और उनकी आबादी के अनुपात में संस्थानों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित एक विशाल सम्मेलन ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक नया इतिहास रच दिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक, आईसीसी राष्ट्रीय सचिव सह बंगाल कांग्रेस प्रभारी अम्बा प्रसाद तथा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिरकत की। कार्यक्रम में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी, बड़कागांव और पतरातु प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसने इस आयोजन को और भव्य बना दिया।अम्बा प्रसाद ने अपने जोशीले संबोधन में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा ओबीसी वर्ग को उनके जनसंख्या अनुपात के आधार पर संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए लिए गए प्रण की जमकर सराहना की।
सामाजिक और आर्थिक उत्थान में भी एक मील का पत्थर साबित होगा
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी का यह संकल्प न केवल कांग्रेस पार्टी के इतिहास में, बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में भी एक मील का पत्थर साबित होगा। यह संकल्प ओबीसी समुदाय को उनका हक दिलाने और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।”पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि राहुल गांधी ने परंपरागत राजनीति से हटकर एक कठिन और साहसिक रास्ता चुना है। “यह रास्ता आसान नहीं है। इसमें सत्ताधीशों से टकराव, सामाजिक रूढ़ियों से जूझना और कई चुनौतियों का सामना करना शामिल है। लेकिन राहुल जी बिना किसी डर के, दृढ़ निश्चय के साथ इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। यह लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि हर उस वंचित वर्ग की है, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।”
Lohardaga News Today प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया पीएलएफआई से जुड़े दो सक्रिय उग्रवादियों को कुडू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मदरसा चौक स्थित हनहट रोड पर छापेमारी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन उग्रवादियों के पास से 15 हज़ार नकद, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस अपाचे बाइक जब्त कीया है।
ठेकेदार से 5 लाख की लेवी वसूलने की थी तैयारी
दोनों उग्रवादी ककरगढ़ एड़ा दोन में एक निर्माणाधीन सड़क परियोजना से लेवी वसूली करने पहुंचे थे। कुडू थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सादिक़ अहमद रिज़वी को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी एक ठेकेदार से 5 लाख की लेवी वसूलने आने वाले हैं। तत्पश्चात विशेष टीम गठित की गई, जिसमें उनके आलावा कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि अश्विनी कुमार राणा, दिनेश कुमार, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्र, जयमंगल सिंह, अंगरक्षक विपिन हजाम, आवास गार्ड बुधराम सिंह मुंडा, चालक संजय कच्छप और सैट-78 के सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने वादी मनीष कुमार से लेवी की वसूली करते वक्त दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान रांची जिले के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली गांव निवासी रूपेश मुण्डा पिता झरी पाहन और चान्हो थाना क्षेत्र के चामा रमदग़ा निवासी भरत कुमार साहु पिता अजय साव उर्फ अजय साहु के रूप में हुई है।
उग्रवादियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
एसडीपीओ श्री शंकर ने बताया कि रूपेश मुंडा के खिलाफ पहले से ही हत्या, आगजनी, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को कांड संख्या 83/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 308(4), 3(5) तथा सीएलए एक्ट की धारा 17 में दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उंन्होने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में उग्रवाद के विरुद्ध एक कड़ा संदेश माना जा रहा है और इससे आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी बढ़ा है।
Jamshedpur News Today जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से जहां एक ओर खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो वहीं निचले इलाकों के सैकड़ो घर जलमग्न हो गए हैं जिला प्रशासन के प्रयास से एनडीआरएफ की टीम को उतार कर फंसे लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है । लगातार हो रही बारिश की वजह से बागबेड़ा व जुगसलाई क्षेत्र के खरकई नदी से सटे निचले इलाके नया बस्ती,बड़ौदा बस्ती,गणेश नगर,शिव धाम कॉलनी समेत आसपास के लगभग 500 घर पूरी तरह से डूब गया है। पानी लगातार बढ़ते जा रही है खतरे को भापते हुए, जिला प्रशासन के प्रयास से एनडीआरएफ की टीम को उतारा गया है । जो कि बागबेड़ा और जुगसलाई क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में फंसे लोगों को टीम द्वारा बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान में जाने का मौका भी नहीं मिला और 500 से ज़्यादा घर पूरी तरह से जल मग्न हो गए, हालांकि राहत कार्य जारी है
Dumka Jpsc News। झारखंड की उपराजधानी दुमका और यहाँ के छोटे से गाँव आसनसोल की तंग कच्ची गलियाँ , यहीं से निकलकर पहाड़िया जनजाति की बबीता सिंह ने वह कर दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई गर्व से भर उठा है।
बबीता सिंह ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 337वाँ स्थान हासिल कर झारखंड प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया। यह वही पहाड़िया समुदाय है, जो आज भी शिक्षा और संसाधनों से दूर है। लेकिन बबीता की मेहनत ने इस धारणा को बदल दिया।
यूट्यूब और टेलीग्राम को बबिता ने जेपीएससी की तैयारी के लिए बनाया आधार
बबीता के पिता एक निजी स्कूल में सहायक हैं, माँ गृहिणी हैं, और भाई डाकघर में कार्यरत हैं। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि बबीता रांची जाकर कोचिंग कर पातीं। दुमका में भी उसने केवल दो महीने ही कोचिंग कर पाई फिर पैसों के अभाव में छोड़ना पड़ा । लेकिन फिर यूट्यूब और टेलीग्राम को बबिता ने जेपीएससी की तैयारी के लिए आधार बनाया । स्वयं किताबों से पढ़ाई की और खुद को तैयार किया।
सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, मैं शादी नहीं करूँगी।
बबिता ने कहा की मैंने आत्म-अध्ययन किया। जब मैं हताश हो जाती थी, मेरे माता-पिता और भाई हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते थे। मैंने ठान लिया था कि जब तक सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, मैं शादी नहीं करूँगी। उसके इस फैसले में उसके माता पिता की भी सहमति रही. जिस गाँव में न तो पक्की सड़कें हैं, न ही पीने का साफ पानी, वहाँ की बेटी आज झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रही है। बबीता का कहना है कि वह अपने समुदाय के लिए काम करना चाहती हैं, ताकि और भी लड़कियाँ पढ़ सकें, आगे बढ़ सकें और समाज की सोच को बदल सकें।
संसाधनों की कमी भी आपके रास्ते को नहीं रोक सकती
बबिता के पिता बिंदु सिंह ने कहा की हम मसलिया प्रखंड के पहाड़ों से दुमका इसलिए आए, ताकि बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिले। आज हमारी बेटी की मेहनत रंग लाई और जेपीएससी में चुनी गई। वही भाई प्रशांत सिंह ने कहा की उसकी मेहनत को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। माता-पिता का साथ और उसका आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी प्रतियोगिता में सफल होने के लिए। दुमका की बबीता सिंह आज पूरे झारखंड की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उसने यह साबित कर दिया कि अगर दृढ़ संकल्प हो, तो संसाधनों की कमी भी आपके रास्ते को नहीं रोक सकती।
झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित संत माइकल एंग्लो विद्यालय में डॉ. जे.सी.राज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हाल ही में एक स्कूल बस से हुई दुर्घटना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी स्कूलों के लिए परिवहन प्रणाली के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
स्कूल बसों के लिए सख्त नियम
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा, साथ ही ड्राइवरों का चयन करते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे अनुभवी हों और शराब का सेवन न करते हों। इन सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
दुर्घटना में मृतक परिवार के प्रति संवेदना
एसोसिएशन ने मृतक परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके साथ एक शोक सभा आयोजित की।साथ ही यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन मृतक परिवार के साथ हर संभव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
श्रावणी मेला में शिविर की व्यवस्था
एसोसिएशन ने यह भी निर्णय लिया है कि इस वर्ष भी श्रावणी मेला में पिछले वर्ष की तरह तिवारी चौक पर शिविर लगाया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं के बीच शरबत, जूस फल और मिनरल वाटर का वितरण किया जाएगा। मौके पर डॉ. जे.सी.राज, पवन कुमार आर्या, डॉ. राजकुमार दुबे, सौरभ कुमार, कुमार कौशिक, राजीव कुमार ओझा सहित कई अन्य उपस्थित थे।
देवघर झा.मु.मो. के पूर्व जिला सचिव स्व. बाबूराम सोरेन के पुत्र देवेंद्र सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 11–13 वीं परीक्षा में सफलता पाया है। उन्हें राज्य कर पदाधिकारी (वाणिज्य कर विभाग) मिला है। देवेंद्र सोरेन ने इससे पहले NET, JRF, जैसी मुख्य परीक्षा भी निकली है एवं वर्तमान में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से PH.D स्कॉलर भी हैं। जेपीएससी फाइनल रिजल्ट आते ही पूरे मोहनपुर प्रखण्ड क्षेत्र में खुशी की लहर है।
देवघर जिला के सारठ प्रखंड अंतर्गत बभनगामा गाॅंव निवासी,वर्तमान में लोहरदगा के अनुमंडल पदाधिकारी ठाकुर गौरी शंकर शर्मा की ज्येष्ठ सुपुत्री मीनाक्षी झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के वित्त सेवा में द्वितीय स्थान में चयनित होने पर हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है।
मीनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता अनीता शर्मा और पिता गौरीशंकर शर्मा को दिया है। पिता के सपने को, हमने उन्हीं के मार्गदर्शन में ,कड़ी मेहनत, धैर्य, असफलता से सीखकर, सफलता के लिए और अधिक प्रयत्नशील रहना, पारिवारिक सहयोग से प्राप्त किया,सच कहूं तो सबका कुछ- कुछ योगदान इसमें निहित है।
अंतिम समय तक धैर्य बनाए रखें,अभिभावकों का आस विश्वास,उम्मीद को जगाए रखें
झारखंड की क्षेत्रीय भाषा खोरठा, झारखंड-झारखंडियों की सेवा का उत्तरदायित्व है, यह प्रदेश की अस्मिता की निशानी है, यही सोचकर हमने इस विषय को चुनी, चुनौतियों का सामना किया और अंत में संघर्ष का सुपरिणाम सबके सामने है।हमारे चाचा जो वर्तमान में आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक पद पर पदस्थापित हैं, हरदम हमारी हौसला-अफजाई की,खोरठा को समझने में भरपूर और झारखंड से संबंधित, खासकर देवघर के बारे में हरेक छोटी बड़ी महत्वपूर्ण चीजों, तथ्यों से हमें अवगत कराकर हमारी भरपूर मदद की है। अंत में,सफलता के लिए संघर्षशील साथियों,भावी नौनिहालों से यही संदेश देना चाहूंगी कि अंतिम समय तक धैर्य बनाए रखें,अभिभावकों का आस विश्वास,उम्मीद को जगाए रखें,एक दिन आप भी अपने मनोनुकूल मंज़िल को पाने में सफल होंगे।
देवघर 25 की उम्र में अपनी मेहनत की स्याही से सफलता की कहानी लिखने वाले देवघर जिले घोरलास निवासी विशाल आनंद के ने अपनी सफलता पर बहुत ही सुन्दर सा वाक्य बोला उन्होंने कहा कि पढ़ाई में जब भी मन ना लगे तो अपनी परिवार के उन आंखों को जरूर देख लेना जिन आंखों में आंसुओं के साथ-साथ एक आस भी है तुम्हारी सफलता का।
जीपीएससी के एग्जाम में पहले अटेंप्ट में मारी बाजी
दरअसल शुक्रवार की सुबह सुबह जेपीएससी ने फाइनल रिजल्ट जारी किया है, जिसमे 342 छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। इन 342 छात्र-छात्राओं में एक नाम देवघर जिले के विशाल आनंद का भी है।यह नाम थोड़ा खास है खास इसलिए क्योंकि जीपीएससी के एग्जाम मे पहले ही बारी मे बाजी मारी है।
जेपीएससी में 148 रैंक लाकर बोले….
विशाल आनंद ने बात चित करते हुए कहा कि जब से पढ़ाई की शुरुआत की है तब से ही बस एक ही सपना था की आगे चल कर यूपीएससी या स्टेट पीसीएस निकालकर कोई बड़ा अधिकारी बनना है और आज वह सपना पूरा हुआ। जेपीएससी में 148 रैंक लाकर वह बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। 2020 से ही यूपीएससी और स्टेट पीसीएस की तैयारी में जुट चुका था। इसके बाद प्रत्येक दिन मेहनत करता गया और अंतिम 5 साल के बाद सफलता मिल ही गयी। सफलता की कहानी बताते हुए विशाल आनंद ने कहा की वह रोजाना अच्छे से 8 घंटे की पढ़ाई करता था.क्युकी पढ़ाई मे स्थिरता बेहद जरूरी है। बिना स्थिरता के आपको सफलता मिलनी थोड़ी मुश्किल हो सकती है। विशाल आनंद के पिता ओंकार राय एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं और माता बेबी देवी गृहणी है। विशाल आनंद ने अपनी सफलता के पीछे अपने माता-पिता, दादा दादी सहित पूरे परिवार के साथ अपने दोस्तों को दिया है।विशाल आनंद का मानना है कि इन लोगों के बिना मेरी सफलता अधूरी है।
देवघर जिला के एक दुकानदार के खाता से 3.30 लाख की अवैध निकासी कर ली गई है। पीड़ित रिंकु बरनवाल जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव का रहने वाला है । उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया । कॉल करने वाले ने उसे झांसा में ले लिया। उसके बाद उससे एपीके एप डाउनलोड कराया। एपीके ऐप के लिंक पर क्लिक करते ही उसका स्क्रीन उसने शेयर कर लिया। और पीड़ित दुकानदार का मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधी के पास चल गया और बाद में उससे बैंक आफ इंडिया का एप डाउनलोड कराया। उसके बाद उसे ओटीपी आता गया। स्क्रीन शेयर करा लेने के कारण उसे ओटीपी की जानकारी मिलती रही। उसके बाद छह बार में मिठाई दुकान के बैंक आफ इंडिया के खाता से 3.30 लाख की अवैध निकासी कर ली गई। बाद में उसे मोबाइल पर पैसा की निकासी किए जाने का मैसेज आया तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
Chatra जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भूगड़ा गांव के बैगा टोली में एक बार फिर सड़क के अभाव और समय पर इलाज न मिलने से एक गर्भवती महिला की दुखद मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने सरकार के आदिवासी हितैषी होने के दावों और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को पीड़ा से जूझ रही बैगा आदिवासी महिला गुड़िया देवी ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति राजेश बैगा ने एक तथाकथित प्राइवेट क्लीनिक से दवा लाकर दी थी, जिसे खाने के बाद गुड़िया की तबीयत बिगड़ गई।
सड़क नहीं रहने के कारण 500 मीटर दूर रुक में ही रुक गई एम्बुलेंस
तबीयत बिगड़ने पर प्रतापपुर चिकित्सक प्रभारी संजीव कुमार को सूचना दी गई और एंबुलेंस भेजी गई, लेकिन गांव तक सड़क न होने के कारण एंबुलेंस गुड़िया देवी के घर तक नहीं पहुंच पाई। एंबुलेंस आईटीआई कॉलेज के पास ही 500 मीटर दूर रुक गई। परिजनों ने खाट के सहारे गुड़िया को एंबुलेंस तक लाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
प्रतापपुर चिकित्सक प्रभारी कुमार संजीव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुड़िया देवी की तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद एंबुलेंस भेजी गई थी। लेकिन बाद में परिजनों ने उसे मृत बताकर एंबुलेंस को वापस जाने को कहा।
पोस्टमार्टम के बाद मिलने वाली राशि बिचौलिया खा जाएंगे : परिजन
कुमार संजीव ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदेहास्पद स्थिति में हुआ है और उन्हें स्नेक बाइट से मौत होने का भी संदेह है। मामले में जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा, हालांकि परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे हैं। परिजनों को कहना है कि अगर पोस्टमार्टम के बाद कोई राशि मिलती है तो उसको भी बिचौलिया खा जाएंगे। ऐसे में सरकारी दावों पर सवाल यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति का जीता-जागता प्रमाण है। हाल ही में प्रतापपुर के हिंदीयखुर्द गांव में भी सड़क के अभाव में खाट एंबुलेंस पर प्रसव हुआ था। अगर सरकार आदिवासियों के हित की बात करती है, तो इन बेगुनाह आदिम जनजाति की मौत का जिम्मेदार कौन है..? इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडेय, अंचलाधिकारी विकास टुडू व चिकित्सा प्रभारी कुमार संजीव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Dumka Basukinath Temple झारखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में इस वक्त विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला चल रही है ऐसे में श्रद्धालुओं को बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण में आने नहीं दी जा रहा है जिस वजह से यहां के स्थानीय पंडा समाज के युवाओं को लगातार आर्थिक नुकसान पहुंच रही है।
युवाओं का कहना है कि हम लोग सावन के महीने में का इंतजार करते हैं ताकि अच्छी आमदनी हो और अपने घर परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सके मगर इस बार की प्रशासनिक व्यवस्था के कारण हम सभी को आर्थिक क्षति पहुंची है युवाओं का कहना है कि सावन के महीने में जो भी हम लोग कमाते हैं अगर पिछला कोई ऋण या उधर होता है उसे भी चुकाते हैं। कोई बीमार हो घर में तो इन्हीं जमे हुए पैसे से बेहतर इलाज करवाते हैं और साल भर इसी पैसे से अपनी जरूरत का सामान लेते हैं और परिवार का भरण पोषण करते हैं मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं होने के बाद भी प्रशासन द्वारा बैरिकेड किया जाता है जिस वजह से श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में नहीं आ पाते हैं और हम सभी दुकानदारों को आर्थिक नुकशान पहुंचती है। कम से कम कुछ घंटे के लिए ही सही श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में आने दिया जाए ताकि हम लोगों को आर्थिक नुकसान न पहुंचे ।
पंडा समाज के युवाओं का कहना है कि हम लोगों ने कई बार अधिकारियों को अपनी समस्या की जानकारी दी मगर उन्होंने दिया तो सिर्फ और सिर्फ आश्वासन सावन के कई दिन बीत चुके हैं और सावन अंतिम चरण में है मगर अब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसलिए आज हम लोग बहुत ही ज्यादा उम्मीद से सांसद निशिकांत दुबे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी समस्याओं का समाधान के लिए गुहार लगा रहे हैं।
हम लोगों का जीविका का एकमात्र स्रोत बासुकीनाथ मंदिर ही है
युवाओं का कहना है कि आधे घंटे या 1 घंटे के लिए भीड़ को छोड़ा जाए ताकि हम लोगों के दुकान तक कावड़िया पहुँच सके और फिर भीड़ अधिक हो जाए तो 1 घंटे के लिए बैरिकेड कर दिया जाए और ऐसा प्रक्रिया को बार-बार किया जाएगा तो हम लोगो को आर्थिक नुकशान भी नहीं पहुंचेगी और प्रशासन को भी समस्या नहीं होगी मगर हम लोगों की गुहार कोई नहीं सुन रहा.. हम लोगों का जीविका का एकमात्र स्रोत बासुकीनाथ मंदिर ही है और ऐसे में हम लोगों के साथ इंसाफ नहीं किया जा रहा है आखिर हम लोग कहां जाएंगे हम लोगों के पास आमदनी का और दूसरा कोई स्रोत नहीं है..
देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के तिलैया मझियाना गांव की पिंकी देवी ने मोहनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया है।
लिखित शिकायत में कहा है कि में पिंकी देवी और मेरे पति अनील यादव उम्र- 33 वर्ष निवासी ग्राम तिलैया मफ़ियाना थाना मोहनपुर जिला देवघर की रहने वाली हूं । दिनांक 23/07/2025 को अपने देवघर वाले घर से गांव वाला घर जा रहा था तभी करीब 4:30 जैसे ही तिलैया मेझियाना दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे तभी हमलोगों के मोटर साईकिल को तीन चार मोटर साइकिल सवान युवक ने पीछा किया और मेरे पति के गाड़ी के सामने मोटर साईकिल लगा दिया जिससे मेरे पति ने मोटर साइकिल रोक दिया । जिसका नाम विक्की राउत उम्र-27 वर्ष पिता महेन्द्र राउत निवासी ग्राम झालर थाना मोहनपुर जिला देवघर गोपाल यादव उम्र-28 वर्ष पिता रोहन यादव निवासी ग्राम राजा सारे एवं 7-8 अज्ञात व्यक्ति ने मुझे एवं मेरे पति को घेर लिया और विक्री राउत ने कमर से पिस्तौल निकाल कर मेरे पति के केकनपटी में जान मारने के नियत से सटा दिया ।
तभी सभी लोग मुका मारने लगा तथा जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे पति को काफी चोट लगा है। विक्की राउत छाती पर चढ़कर मेरे पति का गला दबाने लगा जब मैं जोर जोर से चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग जुट गए तभी बिक्की यादव मेरे पति के पेकेट से 3500 पैंतीस सौ रुपया लेकर भाग गया और जाते जाते कहा कि अगर मुकदमा करोगे तो जान से मार देंगे आगे कहा कि पहले भी कई बार जान मारने की धमकी दे चुका है जिसका हार्ड कापी भी संलग्न कर रहे है । आगे कहा कि मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया है जिसके कारण सभी लोग भयभीत हैं इसके ऊपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं जिसके कारण लोग इसके खिलाफ नहीं बोलना चाहते हैं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की और से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
लेकिन इस घटना को लेकर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों मुखिया ने थाना प्रभारी से मिलकर कार्यवाही की मांग किया।
रांची में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्रकारों से बातचीत में कहा दिशुम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत बेहतर हो रही है, डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा गुरु जी कई जंग जीते हैं, इस जंग से भी जीत कर हम लोगों के बीच रहेंगे। डॉक्टर के बीच इलाजरत शिबू सोरेन को थोड़ा वक्त लगेगा.जल्द ही हम लोगों के बीच में होंगे। वहीं धनबाद के बाघमारा में अवैध माइनिंग करने से कई लोग अंदर धसने की बात पर धनबाद में कॉल इंडिया पूरा कार्य करती है। पूरा मामला संज्ञान में है।
देवघर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व लोक अभियोजक हैदर अली साहब का गुरुवार के दिन दोपहर के 3 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज ओर उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। हैदर साहब की अंतिम यात्रा कल यानी शुक्रवार दोपहर 2 बजे उनके निजी आवास शिवलोक मैदान, आसाम एक्सेस रोड से निकलेगी।