झारखंड की आवाज

Blog -

बाबूलाल मरांडी ने मंत्री हाफिजूल हुसैन की तुलना आतंकवादियों से किया

दुमका झारखण्ड विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देश की वर्तमान स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया।

1002496724

उन्होंने ने कहा की झारखण्ड के मंत्री हफ़ीजुल अंसारी और पहलगाम में धर्म पूछ हिन्दुओं को मारने वाले आतंकवादियों में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहलगाम मे आतंकवादी लोगों को धर्म पूछ कर और उनके कपड़े उतार कर निहत्थे लोगो को मौत के घाट उतार दिया। वही झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल अंसारी देश मे पहले सरिया कानून को मानते है फिर संविधान मानने की बात कहते हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा की ऐसे लोगों की सोच पहलगाम के आतंकवादी के सोच से मिलती जुलती है.उन्होंने यह भी कहा की हफ़ीजुल अंसारी का कहना है की “मुसलमान कब्र में नहीं सब्र में हैं। मतलब निकलेंगे तो मार-काट करेंगे,” और यह बात मंत्री अपनी जुबान से खुलेआम कह रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने हफ़ीजुल अंसारी को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि “हफ़ीजुल अंसारी और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग किया की ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। झारखण्ड के हवाई अड्डा पर पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए आईबी अधिकारी मनीष रंजन मिश्रा को श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने पर बाबूलाल ने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा जब उनके मंत्री की सोच एक आतंकवादी के तरह है तो फिर सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है.इधर झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन के स्पेन दौरे पर सवाल खड़ा करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्पेन जैसा देश झारखण्ड में क्या इन्वेस्ट करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्पेन मे इन्वेस्टर लाने नहीं बल्कि अपने दो नंबर की कमाई को इन्वेस्ट करने गये है.उन्होंने सवाल ये भी किया कि सीएम के साथ दौरा करने वाले कौन लोग है. उन्होंने कहा की यह दौरा राज्य के पैसे से हो रहा है जो जनता की पैसा है इसलिए यह बात साफ होनी चाहिए.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल हुए ।

निशिकांत दुबे नहीं है इंडियन में उनकी नागरिकता की जांच करना चाहता हूँ : डॉ. इरफान अंसारी

देवघर में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है ।

1002496590

उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे की नागरिकता पर सवाल उठाया और कहा कि हमें लगता है वो इंडियन नहीं है उसकी नागरिकता की जांच करना चाहता हूं वो इंडियन है या अमेरिकन आगे कहा कि जिस प्रकार से उसका रहन सहन है उनके जीने का तौर तरीका है जिस तरह के बयान देते हैं फेसबुक पर पोस्ट करते हैं इससे नहीं लगता है कि वो इंडियन है।

आगे उन्होंने पहलगांव में आतंकी हमले को लेकर कहा कि वो निशिकांत दुबे पहलगांव गए थे और उसकी सुरक्षा में जिस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था थी इससे भी बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े होते की अपने लोगों के लिए इतनी कड़ी सुरक्षा वही आम पर्यटकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं साथ ही कहा कि पूरा देश ग़म में डूबा है लोग मातम मना रहे हैं मोदी सरकार को कठोर निर्णय लेना चाहिए था लेकिन भाजपा अपने ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं ।

अवैध रूप से काटे जा रहे हरे पेड़ ग्रामीणों में काफी रोष, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

देवघर: एक तरफ जहां सरकार पेड़ लगाने के लिए लोगों को अपील कर रही है तो दूसरी और हरे भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि मोहनपुर में पेड़ों का कोई महत्व नहीं है। जिसका जब मन हुआ तब वह सैकड़ो की संख्या में पेड़ों की कटाई कर डालता है।

1002496018

हरे पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध के बावजूद लकड़ी के खरीदार सरे आम ट्रैक्टर ट्राली में भरकर इन पेड़ों की लड़कियों को आरा मशीनों पर ले जा रहे हैं। हरे पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखें बंद किए बैठे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। दरअसल मोहनपुर प्रखंड के पोस्तवारी पंचायत के पंचरुखी मोजा में गोचर भूमि पर दर्जनों से अधिक हरे पेड़ लगे हुए हैं। और पेड़ों की कटाई कर रहे हैं वन विभाग की सख्ती के बावजूद पांच से अधिक गोचर भूमि पर लगे हरे विशाल बरगद पेड़ों की कटाई कर डाली है। गांव के ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की यह स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में बड़े पेड़ों झांटी का अस्तित्व खतरे में आ सकता है।

यूजी सेमेस्टर-3 के 11 हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा रद्द होना निंदनीय :- शुभम

देवघर में इतिहास यूजी सेमेस्टर 2 की जगह इतिहास के सेमेस्टर 3 का प्रश्न पत्र बांटना और केंद्राधीक्षकों की गलती से यूजी सेमेस्टर-3 के 11 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द होना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

1002496150

विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रश्न पत्र का पैकेट खोलने के लिए उस पर केंद्राधीक्षक एवं एग्जाम कंट्रोलर का हस्ताक्षर संयुक्त रूप से होता है तभी निर्धारित परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का पैकेट खोला जाता है ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर पैकेट की बारीकी से जांच किये बगैर कैसे 26.04.2025 को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैकेट को 24.04.2025 को ही खोल दिया गया। यह विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन की बहुत बड़ी चूक है इस प्रकार की गलतियों से छात्रों के ऊपर मानसिक दबाव बनता है या यूं कहे तो लंबे समय से विश्वविद्यालय के अंदर शिक्षा का व्यापरीकरण चल रहा है इतने बड़े संस्थान को चाटुकार लोगों एवं दलालों के हाथों बेचा जा रहा है हाल ही में स्नातकोत्तर सेमेस्टर 3 की परीक्षा चल रही थी जिसमें सैकड़ो छात्र स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लर्क विभाग के परीक्षा में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा की तिथि में बदलाव का मांग किया था जिसे कुलपति विमल कुमार सिंह के द्वारा तिथि के बदलाव में मना कर दिया गया जबकि रोजगार संबंधित परीक्षाएं किसी भी छात्र के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है।

दोषी कर्मचारियों के ऊपर हो कार्यवाही एवं समस्याओं का समाधान:- शुभम

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन की गलती से इस भीषण गर्मी में छात्रों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षाएं आयोजित की जा रही है लेकिन परीक्षा हॉल में बिजली, पानी, पंखा, साफ-सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं में अभाव है कुलपति छात्रों के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं और तानाशाही रवैया में विश्वविद्यालय चला रहे हैं इन विषयों को कुलाधिपति तक पहुंचाया जाएगा और यदि इस अपराध में शामिल कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही एवं समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो छात्र चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

आतंक के विरुद्ध एकजुट राष्ट्र , कांग्रेस का संकल्प : प्रदीप यादव

रांची कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आतंकवादियों को माक़ूल जवाब देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए हर सख़्त कदम का न केवल पूर्ण समर्थन करती है, बल्कि हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ी है।

1002235267

आतंकवाद के विरुद्ध देश की एकता और सुरक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता अटल है। लेकिन साथ ही, जवाबदेही भी उतनी ही आवश्यक है। ऐसी दुखद घटनाओं के बाद, यह आवश्यक है कि सामने आई विफलताओं की ईमानदारी से समीक्षा हो और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए। जम्मू-कश्मीर, एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आती है। जब पहले से खुफिया अलर्ट था कि नागरिकों पर हमला हो सकता है, तो आखिर गृह मंत्रालय द्वारा क्या ठोस एहतियाती कदम उठाए गए ? ऐसे कई प्रश्न हैं जो उत्तर माँगते हैं : पहलगाम जैसे संवेदनशील और चर्चित पर्यटक स्थल पर, जहाँ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा था, उस दिन कोई सुरक्षा क्यों नहीं थी? वहाँ एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों तैनात नहीं था? इंडियन नेवी के एक अधिकारी, जो शहीद हुए, उनकी बहन का यह कहना कि वे डेढ़ घंटे तक घायल अवस्था में जीवित थे, लेकिन कोई प्रशासनिक मदद नहीं पहुँची, यह बेहद चिंताजनक और संवेदनहीन लापरवाही को उजागर करता है। आतंकियों द्वारा किये गए इस नापाक हमले का इरादा बिलकुल साफ़ था- देश की अखंडता को चोट पहुँचाना, सामाजिक ताने-बाने को तोड़ना, और विशेष रूप से हिंदुओं को निशाना बनाकर नफरत की दीवार खड़ी करना। ऐसे समय में, जब हमें एकजुटता का परिचय देना चाहिए, दुर्भाग्यवश कुछ भाजपा नेताओं और सांसदों के बयान इस नापाक मंशा को ही बल देते नज़र आते हैं। उनका शब्द-चयन न केवल शर्मनाक है, बल्कि राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक भी।ऐसे नफरत पसंद लोगो को यह भी देखना चाहिए की घटना स्थल पर स्थानीय लोगों ने जिस वीरता और मानवता का परिचय दिया, वह प्रेरणास्पद है। एक कश्मीरी घोड़ा चालक आतंकियों से भिड़ते हुए शहीद हो गया, एक अन्य युवक ने घायल यात्री को अपनी पीठ पर लादकर सुरक्षित स्थान पहुँचाया। ऐसे उदाहरण दिखाते हैं कि भारत की आत्मा अभी भी ज़िंदा है, वह आत्मा जो धर्म, जाति और भाषा से परे, इंसानियत में विश्वास रखती है। ऐसे आतंकियों से और राजनैतिक गिद्धों से हमें सतर्क भी रहना होगा और संवेदनशील भी।किसी भी आतंकी घटना को आधार बनाकर पूरे समुदाय को दोषी ठहराना, भारत की परंपरा और मूल्यों के विपरीत है। यह सोच न केवल भ्रामक है, बल्कि आतंकियों की मंशा को ही पूरा करती है।हम सबका आह्वान है, आइए, हम सभी शांतचित्त होकर इन मुद्दों पर विचार करें। देश की एकता को मज़बूत करने के लिए संकल्प लें और नफरत के सौदागरों की चालों को विफल करें।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा से आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी रही है। गांधी परिवार की कई पीढ़ियाँ देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर चुकी हैं, यह बलिदान आज भी हमारी प्रेरणा है। आज जब देश एक और दर्दनाक घटना से गुज़र रहा है, कांग्रेस का रुख स्पष्ट है, सुरक्षा में चूक की समीक्षा हो, ज़िम्मेदारी तय हो, और भारत की आत्मा- एकता, भाईचारा और साहस हमेशा अडिग बनी रहे।

बढ़ती गर्मी एवं लू को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव का दिया आदेश

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बढ़ती गर्मी को देखते हुए ।

1002487075

जिले के सभी विद्यालयों के समय सारणी में बदलाव का निर्देश दिया गया है।इसके अलावा जिले में लगातार बढ़ती गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 08 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा 09 से 12 की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित की जाएगी। साथ ही बढ़ती गर्मी और हिट वेब को देखते हुए इस अवधि में खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी।

पीएम किसान के नाम पर ठगी करने वाला 7 साइबर आरोपी गिरफ्तार

देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है आए दिन साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तारी भी हो रही है ।

IMG 20250222 215738

देवघर पुलिस ने सारठ , पथरौल , देवीपुर और मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि ये सभी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं । Dream 11 में पैसा इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

सोनु कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सुरेन्द्र यादव सा० मालघाघर थाना मोहनपुर

मो0 नवाज अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता मुख्तार अंसारी सा० कसैया थाना पाथरोल

बाबर अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता मुख्तार अंसारी सा० कसैसा थाना पाथरोल

शकिल अंसारी उम्र 55 वर्ष पिता आशिक अंसारी सा० कसैया थाना पाथरोल

इमरान अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता सफरूद्दीन अंसारी सा० उपरबिलरिया जरलाही थाना पाथरोल

मेहताब अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता अलाउद्दीन अंसारी सा० टिटहीयाबांक थाना मधुपुर

सावन कुमार दास उम्र 23 वर्ष पिता चंचल महरा सा० बभनकुण्ड थाना सारठ सभी जिला देवघर। 7 अभियुक्तों में दो अभियुक्तों के पास से 02 मोबाईल नम्बर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष पांच अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर / आई0एम0ई0आई0 पर JMIS Portal पर शिकायत दर्ज पाया गया है।

झारखंड सरकार देवघर में बनाएगी ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, 500 एकड़ जमीन में होगा निर्माण

देवघर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए देवघर में ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

1002488199

नगर विकास विभाग द्वारा बनाये जाने वाले इस स्मार्ट सिटी के लिए करीब 500 एकड़ जमीन की जरुरत होगी। देवघर जिला प्रशासन ने जमीन चिन्हित करते हुए जल्द ही प्रस्ताव तैयार करने की बात कही है। इस ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी में स्पेसियस हाउसिंग कॉलोनी, कम्युनिटी सेन्टर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाई रेज्युलेशन सीसीटीवी कैमरा, बस व वाहनों के परिचालन हेतु सड़क के अलावा आपातकालीन सेवा हेतु एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन के लिए डेडिकेटेड रोड की सुविधा रहेगी। इस स्मार्ट सिटी में सोलर सिस्टम और ग्रीनरी समेत पर्यावरण के अनुकूल एनर्जी कॉज वेल्यु से लैस सिटी का निर्माण होगा, जिससे देवघर के लोगों को आधुनिक सुविधायुक्त ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी में रहने का अवसर मिलेगा।

देवीपुर कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन समेत सभी शिक्षकों व कर्मियों को हटाया गया

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने जिले के देवीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते निष्पक्ष जांच हेतु हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिए समिति गठित की गई है। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विद्यालय से तत्काल वार्डन समेत सभी शिक्षकों व कर्मियों को हटा कर दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया गया है। वही बच्चियों की सुविधा अनुरूप अन्य स्कूल के शिक्षकों व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपायुक्त के निर्देशानुसार चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमे सभी स्वास्थ्य पाए गए हैं।

रांची में ED की दबिश, कई बिल्डरों के ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी ने दबिश की है। लालपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी चल रही है। कई बिल्डरों के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। राजवीर कंस्ट्रशन के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से तीन डायरेक्टर जुड़े हैं, जिनमें पुनीत अग्रवाल, वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल शामिल हैं।

1002482975

ईडी की टीम रांची के हरिओम टावर पर छापेमारी कर रही है। राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर ईडी की दबिश है।कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। इन दोनों के राजवीर कंस्ट्रक्शन पर ईडी छापेमारी कर रही है। इससे पहले 26 सितंबर 2023 को इनके ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी हो चुकी है। ये सभी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हुए है। ED की टीम हरिओम टावर के छठे तल्ले पर मौजूद राजवीर कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में कागजातों को खंगालने में जुटी है।

पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करें अधिकारी : विधायक सुरेश पासवान

देवघर परिसदन में विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक में अध्यक्ष व देवघर विधायक सुरेश पासवान ने बुधवार को परिसदन देवघर में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

1002482733

बैठक में सुरेश पासवान ने संबंधित विभागों को समिति द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सटीक और लिखित उत्तर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, सड़क, जल संसाधन, स्वास्थ्य, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण व विशेष प्रमंडल समेत कई विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। गर्मी को देखते हुए उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। जिला अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। बैठक में उपरोक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 युगल किशोर चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

बलियाचौकी गोलीबारी मामले में 6 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,हथियार बरामद

देवघर जिला के कुण्डा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी मेडिकल में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर कुंडा थाना में कांड सं०- 85/2025 दर्ज किया गया था।

IMG 20250322 161007

धारा 308 (5) / 109 (1) BNS एवं 25 (9) Arms Amendment Act 2019 & 27 Arms Act 1959 के प्राथमिकी अभियुक्त ऋषि कुमार , मोहन कुमार , अमीत कुमार थाना- कुण्डा, जिला- देवघर तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज उपरांत वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश में कांड उदभेदन को लेकर छापामारी टीम का गठन किया गया था । उक्त कांड का उदभेदन में 22.04.2025 को छापामारी के क्रम में तपोवन पहाड़ से मोहन यादव उर्फ लाल मोहन यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता प्राण यादव, सा0-बरदहिया, थाना मोहनपुर, जिला देवघर ऋषि रंजन कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, पिता पवन कुमार यादव, सा०- नारहीपकरिया, थाना कुण्डा, जिला देवघर अमीत कुमार उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- नवल किशोर यादव सा0- बगोईया, थाना मारगोमुण्डा, जिला- देवघर रितेश कुमार तुरी उम्र करीब 19 वर्ष पिता अशोक मिर्धा, सा० – किशनीडीह, तपोवन, थाना कुण्डा, जिला देवघर रघुनाथ कुमार मंडल उर्फ रघु मंडल उम्र करीब 22 पिता टिपन मंडल, सा०- तपोवन, थाना कुण्डा, जिलादेवघर संदीप कुमार मंडल उम्र करीब 21 वर्ष पिता नरेश मंडल, सा०- किशनीडीह, तपोवन, थाना कुण्डा जिला देवघर को पकड़ा गया। पकड़ाने उपरांत तालाशी के क्रम में 01 अवैध लोहे का पिस्टल पाया गया। इस संदर्भ में कुण्डा थाना कांड संख्या-86/2025, दिनांक 22.04.2025 आर्म्स एक्ट की धारा- 25 ( 1-B )a /26/35 दर्ज करके गिरफ्तार सभी व्यक्ति को उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय देवघर भेजा गया। जप्त सामानों की विवरणी लोहे की पिस्टल के बैरल की लंबाई करीब 15 cm, बट की लंबाई करीब 12cm पाया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत, परिजनों ने वार्डन पर लगाया बड़ा आरोप

देवघर जिला के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 7 वीं की छात्रा की मौत।

1002482194

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप मृतिका छात्रा के परिजनों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन पर लगाया गंभीर आरोप कहा कि छात्राओं को खुद से खाना बनाना पड़ता है और खुद ही अपनी सुरक्षा भी करनी पड़ती है। बीमार होने के बाद भी परिजन से नही मिलने दिया गया जब स्थिति गंभीर हुई तब इसकी सूचना दी गई बेटी के बीमार होने की खबर मिलने पर विद्यालय पहुंचे तो घंटों तक कानूनी पेंच में फंसाये रखा कहा गया साइन करो तब छोड़ेंगे ।

साथ ही परिजनों ने कहा कि इस स्थिति में हमलोग इलाज कराने ले जाए कि साइन करते रहे । लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया और अंत समय में हमलोगों को बेटी को सौंपा अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। कहा कि गंभीर होने के बाद परिजनों को बीमार छात्रा को घर ले जाने का दिया आदेश रास्ते मे छात्रा ने तोड़ा दम आक्रोशित परिजन लगा रहे न्याय की गुहार मृतिका सातवीं कक्षा की छात्रा थी।

बच्ची को वापस नहीं कर सकते लेकिन व्यवस्था में सुधार करेंगे

घटना की सूचना पर जब जिला शिक्षा अधीक्षक विद्यालय पहुंचे तो बच्चियों ने कई बड़े मामले की खुलासा किया जिसमें बच्चियों ने बताया कि वार्डन के द्वारा छात्राओं से खाना बनाने से लेकर टॉयलेट साफ करने तक का कार्य करवाती है आगे उन्होंने कहा कि बच्ची की मौत हो गई उसे वापस तो नहीं किया जा सकता है लेकिन इसकी जांच की जाएगी और उचित कार्यवाही के साथ व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

डॉक्टर कुंदन पर हुए हमला का मामला : देवघर में 23 को डॉक्टर करेंगे हड़ताल

देवघर सोमवार को 5:30 बजे आई एम ए भवन, देवघर में सभी चिकित्सकों की आकस्मिक बैठक हुई। इसमें 20.04.2025 को सुबह डॉ कुंदन पर हुए जानलेवा हमले पर सभी में आक्रोश देखा गया।

1002473766

आई एम ए के सचिव डॉ गौरी शंकर ने इस बैठक को लेकर प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में प्रशासन का रवैया बहुत उदासीन दिख रहा है। घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसी परिस्थिति में आई एम ए एवं सहयोगी संगठन हड़ताल करने के लिए बाध्य हो गए हैं।

1002473772

इस आशय का ज्ञापन कल हमारे प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारीयों को 22.04.2025 को दिया जाएगा और कोई ठोस परिणाम नहीं मिलने पर हमलोग 23.04.2025 को सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएँगे। आगे कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते आम जनता को होने बाले कष्ट के लिए हम खेद प्रकट करते हैं। समाज से हमारी प्रार्थना है कि चिकित्सकों के साथ ऐसा व्यवहार करने बाले तत्वों की निंदा और उनका बहिष्कार करें। यह प्रेस रिलीज

दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सदर अस्पताल में लगा शिविर प्रत्येक महीना इस दिन लगता है शिविर

कुल 68 फाइलेरिया मरीजों की यूडीआईडी कार्ड के लिए हुई जांच

देवघर शहरी क्षेत्र से 15, मोहनपुर से 12, देवीपुर से 15, पालाजोरी से 18 और जसीडीह के 8 मरीज पहुंचे दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने

1002473595

देवघर फाइलेरिया मरीजों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। विकलांगता शिविर में कुल देवघर शहरी क्षेत्र के अलावे जिले के तीन प्रखंडों से कुल 68 फाइलेरिया मरीज जांच के लिए पहुंचे।

प्रत्येक माह के 21 तारीख को सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जाता है।

ज्ञातव्य हो कि सिविल सर्जन, देवघर डॉ. जे.के. चौधरी के निर्देशानुसार जिले में फाइलेरिया मरीजों व अन्य हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रत्येक माह के 21 तारीख को सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 21 अप्रैल को डॉ. अमरीश ठाकुर व दल की देखरेख में जिले के देवघर सदर प्रखंड के अलावे मोहनपुर, देवीपुर और पालाजोरी के कुल 68 फाइलेरिया मरीजों की दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य ये बीमारी की जांच की गयी। इस दौरान देवघर शहरी क्षेत्र से 15, मोहनपुर से 12, देवीपुर से 15 और पालाजोरी से 18 और जसीडीह के 8 फाइलेरिया मरीज जांच के लिए पहुंचे। डॉ. अमरीष ठाकुर ने कहा कि शिविर में पहुंचे सभी फाइलेरिया मरीजों के प्रभावित अंगों की स्टेज की जांच की गयी। उसके बाद मेडिकल टीम की जांच-पड़ताल के बाद स्टेज के अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

फाइलेरिया बीमारी से बचने के तरीके

इस संबंध में जिला भीबीडी कंसल्टेंट डॉ गणेश कुमार यादव ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी जिस व्यक्ति को हो जाता है उसके बाद वह पूर्णत: ठीक नहीं हो पाता है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम और एमएमडीपी किट के माध्यम से घर पर ही दो बार अपने प्रभावित अंगों की साफ-सफाई करनी होगी। इससे फाइलेरिया पीड़ित व्यक्ति को बीमारी से थोड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमएमडीपी प्रशिक्षण से काफी हद तक हाथीपांव के सूजन को कम किया जा सकता है।

14 सौ से अधिक फाइलेरिया मरीजों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है

उन्होंने कहा कि विकलांगता शिविर के माध्यम से जिले में अब तक 14 सौ से अधिक फाइलेरिया मरीजों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है। रोगी को अपने साथ एक पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड तथा प्रभावित अंगों के साथ चेहरा सहित का एक फोटोग्राफ लेकर आना है और विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु एक प्रपत्र को भरकर शिविर में जमा करना है। और जांच कर विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी द्वारा शिविर में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि शिविर में आए हुए सभी फाइलेरिया रोगियों का विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु जांच करना सुनिश्चित करेंगे एवं त्वरित गति से इनका विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।