झारखंड की आवाज

पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित -

पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

बाढ़ का जायजा लेने के क्रम में पूर्व विधायक सीता सोरेन ने महाविद्यालय के छात्रों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

साहिबगंज// दुर्गा सोरेन सेना (DSS) की ओर से झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्व.दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके उपरांत लोहंडा मोहल्ले में स्थित दुर्गा सोरेन सेना के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सीता सोरेन एवं दुर्गा सोरेन सेना (DSS) की केंद्रीय अध्यक्ष जय श्री सोरेन उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष संजय कुमार साह के नेतृत्व मे किया गया। आयोजित कार्यक्रम व शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन एवं दुर्गा सोरेन सेना की केंद्रीय अध्यक्ष जय श्री सोरेन उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने स्व.दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। सामाजिक कार्यक्रम व रक्तदान शिविर उपरांत पूर्व विधायक सीता सोरेन व दुर्गा सोरेन सेना (DSS) की केंद्रीय अध्यक्ष जय श्री सोरेन साहिबगंज गंगा नदी में आई बाढ़ से हुए प्रभावित क्षेत्र का जायजा भी लिया,

इसी क्रम में उन्होंने साहिबगंज महाविद्यालय के छात्रावास के छात्रों से मिलकर बाढ़ में हो रही परेशानियों के बारे में जाना, इसके साथ-साथ उन्होंने त्वरित मामले की पूरी जानकारी साहिबगंज उपयुक्त को दूरभाष पर दी। इसी क्रम में साहिबगंज महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी कई समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समक्ष रखा। मौके पर समर्थक सैकड़ो की भीड़ में उपस्थित देखें।

4 thoughts on “पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित”

  1. I’ve tried a few different platforms lately, but the interface here is just smoother. Had a great run last night and the payout was surprisingly fast. Definitely recommend checking out casinokrwin if you want a reliable spot.

    Reply

Leave a Reply