झारखंड की आवाज

बढ़ती गर्मी और लू (Heatwave) के प्रभाव को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव -

बढ़ती गर्मी और लू (Heatwave) के प्रभाव को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य में बढ़ती गर्मी और लू (Heatwave) के प्रभाव को देखते हुए छात्र-हित में राज्य सरकार द्वारा सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालयों के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह नया समय सारणी दिनांक 21.04.2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। साथ ही सभी कोटि के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करते रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विद्यालय संचालन का नया समय

1.)कक्षा K.G. से कक्षा 08 तक: प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक।

2.)कक्षा 09 से कक्षा 12 तक: प्रातः 07:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

Leave a Reply