झारखंड की आवाज

डीसी ने दिया आदेश सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई -

डीसी ने दिया आदेश सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन

जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने वृद्धा पेंशनसे जुड़े समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का दिया आदेश

दिव्यांग के आवेदन पर शूटिंग रेंज में रैंप बनाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

देवघर // जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा,झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मईया सम्मान योजना की शिकायत का करें निष्पादन

साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

1004734158

वहीं जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया। जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।

सभी अंचलाधिकारी अवैध कब्जा करने वाले पर करे कारवाही

ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को दिया। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

ऑन द स्पॉट समस्या का हुआ समाधान

साथ ही सारवां प्रखंड के जवाहर मिया और इदरीश मिया के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ऑन द स्पॉट वृद्धा पेंशन के लाभ से जोड़ा गया। वही देवघर प्रखंड से तुलसी कुमार रंजन ने शूटिंग रेंज में रैंप लगाने का आवेदन दिया, जिसपर उपायुक्त ने एनआरपी के कार्यपालक अभियंता को डीपीआर तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply