झारखंड की आवाज

डीसी एसपी ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण -

डीसी एसपी ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

1004238722

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने सयुंक्त रूप से नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों (ए.एस कॉलेज, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, आर.मित्रा+2, देवघर कॉलेज) का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षार्थियों के आवश्यक सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा आयोजन से संबंधित गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। आगे उन्होंने सभी केंद्रों पर प्रतिभागियों के बैठने के लिए आवश्यक बेंच की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व समुचित प्रकाश एवं सभी केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply