झारखंड की आवाज

5 Key Strategies of the Deoghar Axcise department in Conquering Illicit Alcohol

देवघर उत्पाद विभाग की कार्यवाही दो गिरफ्तार

देवघर // अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देशानुसार होली पर्व के मद्देनजर पथरौल थाना के सहयोग से पथरौल थाना अंतर्गत नयाचक एवं लुटिया में अवैध महुआ चुलाई शराब के विनिर्माण स्थल तथा मधुपुर थाना अंतर्गत मधुपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित महुआ चुलाई शराब के बिक्री स्थल पर छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं शराब चुलाई हेतु तैयार 1200 कि.ग्रा. जावा महुआ को छापामारी स्थल पर विनष्ट कर 90 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply