देवघर | BKD News Jharkhand
देवघर // नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए बिहार के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹1.45 लाख नकद, चोरी के जेवरात तथा पीतल एवं कांसा के बर्तन बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 276/2026 दिनांक 18 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) एवं 331(2) के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। वादी उमेश तिवारी (63 वर्ष) के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
राधो पासवान (55 वर्ष), निवासी घरवासन, थाना चन्द्रमंडी, जिला जमुई (बिहार)मुरारी पासवान (42 वर्ष), निवासी जिनमतपुर, थाना चन्द्रमंडी, जिला जमुई (बिहार)
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है—एक चांदी जैसा दिखने वाला चेनदो चांदी जैसे दिखने वाले मठियादो सोने जैसे दिखने वाले मंगलसूत्र एवं एक मांगटीकापान का पत्ता, ब्रेसलेट, सुपाड़ी, पायल, सिक्का सहित अन्य आभूषण₹1,45,000 नकद , पीतल एवं कांसा के बर्तन
आरोपी का आपराधिक इतिहास
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राधो पासवान के विरुद्ध पहले भी झारखंड के बोकारो, धनबाद सहित विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा चोरी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Very reliable platform with a very secure login system. I feel safe depositing my funds here and the withdrawal is lightning fast. Trust citrabet77login