देवघर // देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के आलोक में, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) राजा कुमार मित्रा के निर्देश में दिनांक 09.05.2026 को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में एक महिला साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
एक महिला साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गये महिला अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में उपरोक्त साइबर ठगी में उसकी संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: 01. रूबी कुमारी पिता सुनील दास, सा0 लेड़वा थाना, पथरौल जिला देवघर।
गिरफ्तार महिला अभियुक्त की अपराध शैली
- फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्तोओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्तओं को झासा देकर तथा आम सहायता के रूम में कार्ड को पुन: चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी:
- मोबाइल फोन – 01 , सिम कार्ड – 01 , कुल जप्त प्रतिबिंब सिम — 01
