देवघर। देवघर नगर थाना क्षेत्र में फिल्म देखने के दौरान मारपीट कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 11 सितंबर 2026 की रात की है। अमरनाथ केशरी अपने बेटे और परिवार के साथ VIOROY Eyelex में फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म के मध्यान्तर के दौरान कथित तौर पर कुख्यात अपराधी विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस अपने तीन साथियों के साथ अमरनाथ केशरी के बेटे के साथ मारपीट करने लगा और रंगदारी की मांग की।

घटना को लेकर अमरनाथ केशरी के लिखित आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 357/26, दिनांक 12 सितंबर 2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सदर अस्पताल के पास से चारों आरोपी पकड़े गए
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को करीब तीन बजे सूचना मिली कि मामले के वांछित आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर सदर अस्पताल क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने सदर अस्पताल के समीप हरिशरणम कुटिया के पीछे घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रिषभ राज उर्फ रिषभ केशरी, विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस, सौरभ श्रृंगारी और प्रशांत कुमार झा के रूप में हुई।
दो पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान विकास पलिवार के कमर से एक पिस्टल तथा रिषभ राज उर्फ रिषभ केशरी के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा सौरभ श्रृंगारी के पास से दो और प्रशांत कुमार झा के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बरामद कारतूसों में 7.65 एमएम अंकित होने की बात पुलिस ने कही है। मौके से एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH15AR2703 है, भी जब्त की गई।
अलग से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
हथियार और कारतूस बरामदगी के मामले में नगर थाना में कांड संख्या 358/26, दिनांक 13 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। इसमें बीएनएस की धारा 308(2), 111(4), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी संगठित अपराध गिरोह से जुड़े सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग अवैध हथियारों का भय दिखाकर दुकानदारों और राहगीरों को धमकाने, रंगदारी मांगने तथा रंगदारी वसूलने के अलावा जमीन पर जबरन कब्जे जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि इन सभी मामलों में आरोपों की पुष्टि संबंधित न्यायालयों के अंतिम फैसलों से ही होगी।
ये आरोपी गिरफ्तार
- रिषभ राज उर्फ रिषभ केशरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी जलसार रोड, नगर थाना क्षेत्र, देवघर।
- विकास पलिवार उर्फ भाखड़ बोस, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी शिवगंगा लेन, नगर थाना क्षेत्र, देवघर।
- सौरभ श्रृंगारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पंडित बी.एन. झा पथ, नगर थाना क्षेत्र, देवघर।
- प्रशांत कुमार झा, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी करनीबाग, कुंडा थाना क्षेत्र, देवघर।
पुलिस के अनुसार ये लोग भी सहयोगी
पुलिस ने मामले में अनुभव नरौने उर्फ सोनू नरौने, छोटू श्रृंगारी, आस्तिक पलिवार और मोनू पंडित, सभी नगर थाना क्षेत्र, देवघर, के नाम सहयोगियों के रूप में बताए हैं। इनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बरामदगी:
- 2 पिस्टल
- 6 जिंदा कारतूस
- ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो, रजिस्ट्रेशन नंबर JH15AR2703

I had a great run last weekend! The platform is stable and the rewards are fair. I will be returning to phnustra for sure.
The login process is super quick and I didn’t encounter any lags. It is honestly one of the most stable sites I have used in a while. Highly recommend f777login for everyone.
Finally found a platform that actually pays out quickly. The interface is very user friendly and I love the variety of options here. Highly recommend vnmaxbet for everyone.