साहिबगंज। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने मंगलवार को चानन घाट, ओझाटोली घाट और शकुंतला सहाय घाट समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गंगा के जलस्तर, नदी कटाव और कटावरोधी कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया।
खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है गंगा का जलस्तर
प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर 26.25 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 27.25 मीटर है। यानी नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है। हालांकि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन अभी तक जिले की किसी भी आबादी के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
बाढ़ से निपटने के लिए नावों की व्यवस्था
उपायुक्त ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति में लोगों के सुरक्षित आवागमन और त्वरित निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की 6 मोटराइज्ड नावें फिलहाल सेवा के लिए तैयार रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त नावों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।

इसके अलावा पूर्व में खराब हुई वॉटर एम्बुलेंस की मरम्मत करा ली गई है। इसे भी जरूरत पड़ने पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए तैयार रखा गया है।
वॉटरप्रूफ टेंट के लिए स्थान चिह्नित करने का निर्देश
शकुंतला सहाय घाट के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संभावित बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वॉटरप्रूफ टेंट लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षित स्थानों की पहचान, आवागमन और प्रभावित लोगों की त्वरित निकासी की व्यवस्था को मजबूत रखने पर भी जोर दिया।
प्रशासन ने लोगों से की नहीं घबराने की अपील
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन गंगा के जलस्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
आपात स्थिति में लोग जिला नियंत्रण कक्ष के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
9006963963, 9631155933, 9065370630
06436-356485, 06436-222101, 06436-222202
आपातकालीन सेवा: 112
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

The login process is seamless and the security makes me feel safe. I had a great run last night and the customer support was very helpful. Give ph55bmwapploginakp a shot!
Really impressed with the variety of games available here. There is always something new to explore. See you all at bdbjbaji777
Really liking the variety of games available here. It is easy to navigate and the bonuses are actually fair. Give bdkv8 a try!
Such a refreshing platform with a huge selection of slots. I had a lucky streak here last night and the win felt great. Check out phnn7770 for some action.
Found this site through a friend and it has been a blast. The game variety is top notch and the support team is super helpful. Love vnly88