हजारीबाग// निजी स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। संत जेवियर स्कूल द्वारा 38 बच्चों के निष्कासन के विरोध में समाजसेवी अभिषेक कुमार ने शुक्रवार ग्यारह बजे से समाहरणालय गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गये है।
इस आंदोलन में बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय लोगों के जुड़ने की संभावना है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निजी स्कूलों द्वारा निष्कासन, अनावश्यक फीस वसूली और किताब-कॉपी को एक ही दुकान से खरीदने का दबाव जैसे मामलों पर रोक लगनी चाहिए।
अभिषेक कुमार ने निष्कासित सभी 38 बच्चों का पुनः नामांकन सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रशासन से सकारात्मक हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना बाधा के जारी रह सके और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान निकले।
