Deoghar// राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन से अधिक अफसरों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। वहीं, कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसमें से कई अफसर काफी समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। ऐसे में उन्हें पदस्थापित कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक खूटी, गढ़वा व देवघर में नये उपायुक्त बनाये गये है। सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर के नए डीसी बनाए गए वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग में भी नये प्रभारी आयुक्त की पोस्टिंग की गयी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव छवि रंजन को खेल निदेशक बनाया गया है।
यहाँ देखें पूरी सूची


