लोहरदगा // जिला के भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही पिता और पत्नी की हत्या कर दी, जबकि तीन साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 35 वर्षीय संदीप उरांव ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पहले अपने पिता सुरेंद्र उरांव पर हमला किया और फिर पत्नी सुजाता उरांव एवं तीन वर्षीय बेटी रियांशी को भी निशाना बना डाला। जिसमे पिता व पत्नी की मौत हो गया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
