झारखंड की आवाज

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी यात्रा पैकेज का किया ऐलान -

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी यात्रा पैकेज का किया ऐलान

हजारीबाग // इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी यात्रा पैकेज का ऐलान किया है। इसको लेकर हजारीबाग में अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

11 मई 2026 से 11 रात और 12 दिन की यात्रा पर निकलेगी।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” 11 मई 2026 से 11 रात और 12 दिन की यात्रा पर निकलेगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे, जिसमें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा मंदिर शामिल हैं।

स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी कोच की सुविधा

यात्रा के दौरान स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी कोच की सुविधा दी जाएगी। साथ ही होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, नॉन-एसी बस से स्थानीय भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है।

  • स्लीपर: ₹23,315 प्रति व्यक्ति
  • 3 एसी: ₹41,570 प्रति व्यक्ति
  • 2 एसी: ₹50,410 प्रति व्यक्ति

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा में शामिल न होने वाले खर्च जैसे प्रवेश शुल्क, निजी खर्च और अन्य अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को स्वयं वहन करनी होंगी। साथ ही, अपरिहार्य परिस्थितियों में यात्रा कार्यक्रम में बदलाव संभव है।

“यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए किफायती और सुविधाजनक है, जिसमें सभी जरूरी व्यवस्थाएं एक ही पैकेज में दी जा रही हैं।”

तो अगर आप ज्योतिर्लिंग और शिरडी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Leave a Reply