झारखंड की आवाज

जमशेदपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा। 1.23 लाख रुपया नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद -

जमशेदपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा। 1.23 लाख रुपया नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद

1003706026

जमशेदपुर // के बिरसा नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने एक लूट मामले का खुलासा कर दिया है, आपको बता दें कि क्षेत्र में बीते 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में दस लाख रूपये और मोबाईल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ़ नेपु शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस ने उनके पास से लूट के 1.23 लाख रुपया नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि लूट कांड का मास्टरमाइंड अजीत बेहरा था जो इसी कंपनी में काम करता था।

उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अजीत के साथ उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है दो अन्य की तलाश जारी है। वैसे उन्होंने 10.25 लाख लूट की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि करीब-करीब साढे चार लाख रुपए के आसपास लूट हुई थी। जिसमें 1.23 लाख रुपए की रिकवरी कर ली गई है। बाकी दो आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

1 thought on “जमशेदपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा। 1.23 लाख रुपया नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद”

  1. That’s a great point about team synergy! It really reminds me of building tracks in Sprunki Incredibox – layering sounds to create something unique. Accessible on any device, too! Definitely worth checking out for creative inspiration.

    Reply

Leave a Reply