देवघर | BKD News Jharkhand |
देवघर// झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देवघर जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज और NEET-2026 तथा CBSE मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
झामुमो नेताओं ने कहा कि देशभर के छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे समय में आंदोलनरत छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जब-जब केंद्र सरकार निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज या दमनात्मक कार्रवाई करेगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
पूर्व प्रवक्ता सुरेश साह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विभिन्न मुद्दों पर विफल रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और NEET से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया।
पूर्व प्रत्याशी परिमल सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके साथ कठोर व्यवहार किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि युवा वर्ग के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और युवा अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।
महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी ने छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्रा को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
छात्र मोर्चा के जिला सचिव संजय मेहरा ने छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, लड्डू नरौने, जयप्रकाश मंडल, मनोज दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक दास, प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, व्यवसायिक मोर्चा अध्यक्ष श्याम कांत झा, प्रकाश पांडे, जय नाथ मंडल एवं अजय नारायण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Quick deposits and even quicker withdrawals. That is all I really care about and they deliver every time. bd777u is honestly the most trustworthy site I have used recently.
Really great variety of options available. I spent hours exploring and everything is just seamless. pkbnb55 is absolutely legit.
I was looking for a reliable link and this one works perfectly. The site loads fast and the games are top-notch. Great experience overall with 7sjililink
If you love slots, this is the place to be. The graphics are crisp and the hits feel genuine. I’m having a blast on 62phslot lately.