देवघर // पुलिस ने मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई चार करोड़ से अधिक की डकैती के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के बाद मधुपुर पुलिस लगातार बिहार एसटीएफ के संपर्क मे थी, सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले के शातिर बदमाश विपीन कुमार राय को मधुपुर से गिरफ्तार कर लिया।
अब तक कुल 12 की हुई गिरफ्तारी
आरोपी मधुपुर जेल में बंद अपने साथी से मिलने आया था, इसका उद्देश्य अपने हिस्से का पैसे के जानकरी लेना था, जहाँ पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार होने वाले अपराधियों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। यह सभी आरोपी मुख्य रूप से बिहार के वैशाली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
घटना में प्रयुक्त हथियारों एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए जांच जारी है
गिरफ्तार आरोपी विपीन कुमार राय इस अंतरराज्यीय शातिर गिरोह का एक अहम सदस्य है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के सबूत मिले हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने गिरोह की कमर तोड़ दी है। देवघर पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों से पूछताछ और घटना में प्रयुक्त हथियारों एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आगे की जांच जारी है।
22 सितंबर 2025 को घटना को दिया था अंजाम
22 सितंबर 2025 को मधुपुर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली। कांड संख्या मधुपुर थाना 146/25 लूट की राशि बैंक से 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना लूट लिया गया। गिरफ्तारियाँ इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नवीनतम गिरफ्तारी वैशाली (बिहार) के विपीन कुमार राय की हुई है। इससे पहले बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने 11 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया था।
यह एक अंतरराज्यीय शातिर गिरोह है
यह एक अंतरराज्यीय शातिर गिरोह है जिसका नेटवर्क झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, गोवा और हरियाणा तक फैला हुआ है। पिछली 11 गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने लगभग साढ़े पांच लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां, दो एटीएम, एक स्कोडा कार, दस मोबाइल फोन, एक नकाब और एक चोरी की बाइक बरामद की थी।
