Major Action by Deoghar Police: Two Arrested with 33 kg of Ganja
देवघर // देवघर पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई में देवघर पुलिस इसके पूरे सप्लाई चेन के विरूद्ध कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 01.04.2026 को गुप्त सूचना के आधार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा दो व्यक्ति एवं एक विधि विरूद्ध बालक को लगभग 33 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता
- 1. अमित कु० साह, उम्र 32 वर्ष, पे०-अशोक साह, सा०-पुजहारडीह अम्बाकोला, थाना-चंदमंडीह, जिला-जमुई बिहार
- 2. प्रकाश मंडल, उम्र 45 वर्ष, पे० स्व० रामदेव मण्डल, सा०-चित्तोलोढ़िया, देवसंघ, मुहल्लागंगानगर, थाना-कुण्डा, जिला-देवघर।
विधि विरुद्ध एक बालक को निरूद्ध किया गया
देवघर पुलिस देवघर की जनता से अपील करती है की नशा उन्मूलन में देवघर पुलिस का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना देवघर पुलिस के सम्पर्क नम्बरों पर दें। देवघर पुलिस युवाओं से विशेष रूप से अपील करती है कि नशे के कारोबार से दूरी बनाये रखें। साथ ही नशे का कारोबार करने वाले अथवा नशा करने वाले के विरूद्ध देवघर पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
जप्त सामान का विवरण :-
- लगभग 33 किलोग्राम गांजा
- वाहन सं०- JH01EL 1866 हुडंई कंपनी का वेन्यू
- दो मोबाइल फोन
