झारखंड की आवाज

डीसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं -

डीसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

देवघर // उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में रांची को पराजित कर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

खेल न केवल शारीरिक के विकास के लिए जरूरी है बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है।

इसके अलावा मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगे उन्होंने खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभवों पर चर्चा की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है।

1004514557

साथ ही उपायुक्त ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिले में खेल की दिशा को और बेहतर बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की सफलता से प्रेरित होकर जिले के अन्य युवा भी खेलों के प्रति सजक और समर्पित होंगे। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, संबंधित अधिकारी व क्रिकेट संघ के सदस्य उपस्थित।

Leave a Reply