झारखंड की आवाज

सीजेआई के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव -

सीजेआई के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

जिले में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव: ताकि आमजनों के साथ छोटे वाहनों को आवागमन में न हो असुविधा…..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट…..

उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल दण्डाधिकारी देवघर, रवि कुमार द्वारा भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के देवघर जिला अंतर्गत प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह आदेश आज दिनांक 02.11.2026 को दोपहर 03:00 बजे से लेकर रात्रि 09:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान वीआईपी रूट लाइन पर सभी प्रकार के बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से निषेध रहेगा।

IMG 20261102 111910

भारी वाहनों के लिए प्रमुख निषेध एवं रूट डायवर्ट बिंदु निम्नलिखित हैं:

  1. चौपामोड़: भागलपुर और हंसडीहा की ओर से आने वाले सभी व्यावसायिक वाहन और बसें देवघर शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। इन वाहनों को चौपामोड़ से हिण्डोलावरण, तीरनगर होते हुए सारवां के रास्ते भेजा जाएगा।
  2. हिण्डोलावरण मोड़: इसे पूर्ण प्रवेश निषेध बिंदु (No Entry Point) बनाया गया है।
  3. उजाला चौक: हिण्डोलावरण की ओर से तपोवन होते हुए शहर की ओर आने वाली सभी भारी व्यावसायिक बसों का उजाला चौक से शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
  4. कोठिया मोड़: सुल्तानगंज की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। ये वाहन कनमटिया मोड़, रिखिया और मोहनपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  5. प्रहलाद चौक: रांची और गिरिडीह की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों का प्रहलाद चौक से शहर की ओर प्रवेश बंद रहेगा।
  6. रोहिणी शहीद द्वार: इस द्वार से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर की ओर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  7. कोरियासा मोड़: कोरियासा मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों और व्यावसायिक बसों का शहर में प्रवेश निषेध रहेगा।
  8. कर्णकोल मोड़: सारठ और सारवां की ओर से आने वाले भारी वाहनों का कर्णकोल मोड़ से शहर की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।
  9. एयरपोर्ट मोड़: मधुपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का एयरपोर्ट मोड़ से आगे प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  10. जटाही मोड़: रांगा मोड़ एवं गिधनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों और व्यावसायिक बसों का जटाही मोड़ से बरमसिया की ओर प्रवेश निषेध रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस समयावधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए निर्धारित रूट का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply