झारखंड की आवाज

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय पहुंचे विधायक जयराम महतो -

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय पहुंचे विधायक जयराम महतो

गिरिडीह // डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को वर्ष 2023 में बनियाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित एक जनसभा से जुड़े मामले में पेशी देने गिरिडीह व्यवहार न्यायालय पहुंचे। इस मामले में विधायक समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट परिसर में विधायक के पहुंचते ही समर्थकों और आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्जनों लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ देर तक कोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।मामले में विधायक की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद आबिद अंसारी पैरवी कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में आयोजित जनसभा के लिए प्रशासन से पूर्व में अनुमति ली गई थी। बावजूद इसके बाद में बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।अधिवक्ता ने कहा कि अदालत में मामले की विधिसम्मत पैरवी की जा रही है और उन्हें न्यायालय से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी।

Leave a Reply