झारखंड की आवाज

- Page 16 of 100 -

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन शुरू । कैसे करें आवेदन…

देवघर// शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोहनपुर में कक्षा 6 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की गई है।

जिन बच्चों को नामांकन का आवेदन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करना है, वह विद्यालय में सभी कागजात के साथ जमा करेंगे। विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका चैताली नंदन ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अनाथ बालिका, एकल माता- पिता वाली बालिका, शिक्षा से प्रभावित क्षेत्र की बालिकाएं, आदिम जनजाति समूह की बालिका, पलायन करने वाले परिवारों की बालिकाएं, सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र की बालिका, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली बालिकाओं को नामांकन में प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है। उन सभी बालिका नामांकन के लिए आवेदन जमा करें। वहीं नामांकन के लिए आवेदन में आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची, आधार कार्ड एवं बैंक खाता अनिवार्य है।

RPF ने 27 लड़के और 1 लड़की को बचाया, 17 मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 2025 में ऑपरेशन एएएचटी के तहत मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज की

रेलवे सुरक्षा बल की सतर्क और तेज कार्रवाई से 28 पीड़ितों को बचाया गया और 17 तस्करों को गिरफ्तार किया गया

समर्पित मानव तस्करी विरोधी (एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग) यूनिट्स ने रेलवे पर सुरक्षा और बाल संरक्षण को मजबूत किया

139 डायल करके रेल मदद के माध्यम से तत्काल सहायता मांगी जा सकती है।

देवघर // पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने साल 2025 के दौरान ऑपरेशन (एएएचटी) मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई (एक्शन अगेंस्ट ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के तहत अपनी रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य-निष्पादन से रेलवे सुरक्षा बढ़ाने और समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उक्त ऑपरेशन के तहत लगातार निगरानी, तेज ऑपरेशनल प्रतिक्रिया और प्रभावी तालमेल के जरिए आसनसोल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल ने मानव तस्करी के 28 पीड़ितों को बचाया, जिनमें 27 लड़के और 01 लड़की शामिल हैं, तथा 17 तस्करों को गिरफ्तार किया, जो रेलवे परिसर में बाल संरक्षण और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

असुरक्षित बच्चों की रक्षा हुई है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के प्रति बढ़ा विश्वास

ऑपरेशन एएएचटी रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत मानव तस्करी से लड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल का प्रमुख अभियान है। इन प्रयासों को और तेज करने के लिए भारतीय रेलवे में समर्पित मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई (एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग) यूनिट्स स्थापित की गई हैं, जो केंद्रित निगरानी, खुफिया जानकारी आधारित कार्रवाई और समय पर हस्तक्षेप को सक्षम बनाती हैं।

इन विशेष इकाइयों ने रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की तस्करी के संकेतों की पहचान करने और अपराधों को बढ़ने से पहले रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता को बढ़ाया है।आसनसोल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम की उपलब्धियां सतर्क निगरानी, समन्वित संचालन और प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की प्रभावशीलता को उजागर करती हैं। उनके लगातार प्रयासों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को तस्करी के खतरे से सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे असुरक्षित बच्चों की रक्षा हुई है और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।

मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में दे साथ डायल करें 139

पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल एक सुरक्षित, संरक्षित और यात्री-अनुकूल रेलवे वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। यात्रियों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, और यदि रेलवे स्टेशनों या परिसर में कोई असामान्य या संदिग्ध गतिविधि देखी जाती है, तो 139 डायल करके रेल मदद के माध्यम से तत्काल सहायता मांगी जा सकती है। आपातकालीन स्थिति में यात्री त्वरित सहायता और समर्थन के लिए रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध निकटतम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं। जनता का सहयोग, रेलवे सुरक्षा बल की सतर्क और यथाशीघ्र कार्रवाई करने वाली टीम के साथ मिलकर रेलवे के अंतर्गत मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करता रहेगा।

बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौ*त, पत्नी ने कहा हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश

जिला परिषद चौक जाम, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग // जिले के बहेरी गांव निवासी बिट्टू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पत्नी ने उसी गांव के अशोक कुमार पर सुनियोजित हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि अशोक कुमार ने बार-बार फोन कर बिट्टू कुमार को बुलाया और दारू थाना क्षेत्र के चंडी स्थान में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। आरोप है कि इस जघन्य हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश भी की गई।घटना से आक्रोशित परिजनों ने हजारीबाग के जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। मुख्य चौराहा जाम होने से पूरे शहर में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंचे सदर प्रखंड के उपप्रमुख रविकांत सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की है, लेकिन दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उन्होंने इसे अस्पताल और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला बताया।इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और परिजन न्याय की मांग पर डटे हुए हैं।

राहुल दुबे गैंग की फायरिंग की साजिश नाकाम, 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

हजारीबाग // जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग की फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने एन्टी क्राइम चेकिंग और छापामारी के दौरान गिरोह के एक सक्रिय सदस्य और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस कार्बाइन, दो पिस्टल, जिंदा गोली और AK-47 व SLR राइफल के मैगजीन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार 18 जनवरी 2026 को उरीमारी स्थित एक कोलियरी कंपनी से रंगदारी नहीं मिलने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से राहुल दुबे और आशीष साव के कहने पर गिरोह द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई थी। इसके लिए गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी पहुंचे और कोलियरी क्षेत्र की रेकी की। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर SIT टीम गठित कर एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान रिलैक्स होटल के पास से राजदीप साव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक लोडेड पुलिस कार्बाइन, एक देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसने बताया कि अन्य हथियार हेन्देगीर गांव में रहने वाली महिला सदस्य मुनिका कुमारी के घर में छुपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र के हेन्देगीर गांव में छापामारी कर मुनिका कुमारी को गिरफ्तार किया। उसके घर से एक देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां, AK-47 राइफल के चार और SLR राइफल के पांच मैगजीन बरामद किए गए।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़कागांव (उरीमारी ओपी) कांड संख्या 09/28 दिनांक 19.01.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हजारीबाग sdpo अमित आनन्द का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Deoghar News। गोदाम में चोरी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

देवघर// नगर थाना क्षेत्र में गोदाम चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराई गई और न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और गोदाम संचालकों में राहत देखी जा रही है। मामला नगर थाना कांड संख्या 489/2025, दिनांक 26 अक्टूबर 2025 से जुड़ा है।

जय माता दी परिवहन प्रा. लि. के ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार यादव ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर की रात गोदाम को बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। अगले दिन सुबह गोदाम पहुंचने पर मेन गेट और अंदर का ताला टूटा मिला तथा बड़ी मात्रा में सामान गायब था।जांच के दौरान पास के एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात करीब ढाई बजे एक 709 ट्रक के साथ 4 से 5 लोगों को गोदाम का ताला काटकर सामान लोड करते देखा गया। फुटेज के आधार पर पूर्व कर्मचारी मनीष कुमार शर्मा सहित अन्य आरोपियों की पहचान हुई। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।

पीएम ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

दो ट्रेनों से आसनसोल मंडल को लाभ मिलेगा

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के बाद आसनसोल, दुर्गापुर, मधुपुर और जसडीह में विशेष हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए

देवघर /जसीडीह// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पूर्वी भारत से लंबी दूरी और अंतरराज्यीय यात्री रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हरी झंडी दिखाने का समारोह प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया, जो रेल अवसंरचना विस्तार और यात्री-केंद्रित सेवा वितरण को दिए जाने वाले महत्त्व को दर्शाता है।

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से दो ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे पूरे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इनमें बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) और हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) शामिल हैं।

बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22588/22587) आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं के आवागमन में निर्धारित ठहराव के साथ चलेगी, जिससे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13065/13066) दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं के आवागमन में रुकेगी, जिससे पूर्वी भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच तेज, किफायती और विश्वसनीय रेल संपर्क स्थापित होगा।

आसनसोल मंडल के माध्यम से इन दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से प्रमुख शहरों, सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्रों तथा महत्त्वपूर्ण गंतव्यों तक कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, साथ ही यह पूरे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान देगा।

Big Breaking News। ओरसा घाटी में द*र्दनाक बस हादसा, 6 की मौ*त, 87 घायल

लातेहार// महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार दोपहर एक यात्री बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 87 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस छत्तीसगढ़ से महुआडांड आ रही थी, जिसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। घाटी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों को कार्मेल हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड में भर्ती कराया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 घायल भर्ती हैं

कार्मेल हॉस्पिटल में 27 घायल

घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल परिसर और बरामदे में भी उपचार किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।
एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार से घटनास्थल पर पैनी नजर बनाए हुए है। मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल और कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर भी मौजूद रहे।प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जा रहा है। सभी मृतक और घायल छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा का प्रथम प्रमंडलीय सम्मेलन कई मुद्दों पर हुई चर्चा

देवघर // झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा (संथाल परगना प्रमंडल , दुमका) में प्रथम प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संघ के राजाध्यक्ष रजनीश झा ,महासचिव विकास कुमार सिन्हा, राज्य कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, उप महासचिव अवधेश कुमार यादव,उप राज्याध्यक्ष गौतम राय उपस्थित हुए ।

मुख्य मुद्दा

  • वर्ष 2024 के पूर्व नियुक्त विद्यालय लिपिकों को जनजातीय भाषा संथाली परीक्षा उत्तीर्णता का अनिवार्यता समाप्त किया जाय।
  • सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर दो वर्षों की नियमित सेवा के पश्चात ग्रेड पे 2800/- प्रदान किया जाए।
  • क्षेत्रीय कार्यालयों में पदसोपन हेतु न्यूनतम 04 पद नियमानुसार निर्धारित किया जाए।
  • सभी जिलों में नियमावली 2010 के अनुसार प्रोन्नति प्रदान किया जाए।
  • लिपिकों को नियुक्ति से ग्रेड पे 2400/- प्रदान किया जाए
  • Jpsc सीमित परीक्षा में ग्रुप ग़ के लिपिकों को शामिल किया जाए
  • शिक्षकों के भांति लिपिकों को भी असाध्य रोग,विकलांगता, एकमहिला/एकलपुरुष के आधार पर स्थानांतरण किया जाए।

क्षेत्रीय संयुक्त निर्देशक संथाल परगना प्रमंडल कार्यालय को अपना मांग पत्र समर्पित किया और आशा व्यक्त की उनका जो लंबे अरसे से बाधित कार्यों का निष्पादन होगा |

प्रमंडलीय संघ का विस्तार करते हुए निम्न नवनियुक्त संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया

  • जय कुमार गौतम (दुमका) – अध्यक्ष
  • ललित सोरेन (दुमका) – कार्यकारी अध्यक्ष
  • मुकेश कुमार सिंह (जामताड़ा) – सचिव
  • राजीव रंजन (दुमका) – कोषाध्यक्ष
  • ओम जय (देवघर), मनोज सोरेन (जामताड़ा), ऋषि ठाकुर (साहेबगंज) – उपाध्यक्ष
  • हेमंत कुमार (देवघर), सौरभ कुमार (पाकुड़), रितेश कश्यप(गोड्डा) – उपसचिव
  • रजनीश सिंह – संगठन सचिव
  • हर प्रसाद मारिक – संरक्षक
  1. कुमारी आभा, शोभा गोराई, प्रियंका सोरेन, सुमित्रा हेंब्रम, मोनिका सोरेन – महिला प्रकोष्ठ संगठन
  2. निकेत हेंब्रम – मीडिया प्रभारी

देवघर नगर निगम चुनाव । पूर्व पार्षद रवि राउत जेएमएम में हुए शामिल

देवघर // जोनल चेयरमैन सह वार्ड नम्बर 28 के पूर्व वार्ड पार्षद रवि राऊत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया । जेएमएम में शामिल होते ही जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसका स्वागत करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से जेएमएम कार्यकर्ता बधाई दे रहे है। झारखंड सरकार के मंत्री हफ़ीजुल हुसैन, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा एवं झामुमो महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पाण्डेय के उपस्थिति में रांची कार्यालय में रवि राउत ने औपचारिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेता ने कहा कि हमलोगों को पूर्ण विश्वास है कि रवि राउत अपने अनुभव, ऊर्जा और जनसेवा की भावना से पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव को लेकर देवघर की सारगर्मी तेज हो गई है। नगर निगम का मेयर सीट सामान्य होने के बाद मेयर प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन एक दो नए प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी अभियान में जुट है। रवि राउत को भी कई पूर्व वार्ड पार्षद ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर पुलिस कर रही है कड़ी कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन

जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और अफवाहों पर रोक लगाने में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण:- उपायुक्त

देवघर // देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लालगढ के दोनों समुदायों के लोगों ने अपनी बातों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रशासन गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। फिर भी, अगर किसी को कोई परेशानी है तो वो सीधा संपर्क उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से कर सकता है।

आगे उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से दूर रहे व शांति बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त आज दोनों समुदायों के लोगों ने बहुत ही सरल तरीके से अपनी बातों को रखा। प्रशासन के साथ-साथ सिविल सोसायटी और आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, ताकि मधुपुर में अमन चैन बरकरार रहे। आगे उपायुक्त ने कहा कि देश का नागरिक होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी व जवाबदेही बनती है कि नियमों का पालन करें। साथ ही उन्होंने युवा वर्ग से विशेष रूप से सोशल मीडिया का सही और सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करते हुए अपने भविष्य पर ध्यान देने की बात कही। आगे उन्होंने शांति समिति के सदस्यों और दोनों समुदायों के स्थानीय लोगों को आपस मे मिलजुल कर बैठक करने की बात कही, ताकि अफवाहों को रोका जा सके और शांति बहाल की जा सके।

सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक या झूठी खबर पोस्ट या शेयर करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है : एसपी

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने कहा कि लालगढ में रहने वाले सभी लोग एक परिवार की तरह है। इसे समझने की आवश्यकता है, ताकि सोहाद्र बना रहे। साथ ही जो दोषी है या माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक या झूठी खबर पोस्ट या शेयर करने वालों को चिन्हित करते हुए उनपर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे का उपयोग पर पूर्णतः रोक है और आप सभी से भी आग्रह है पर्व त्यौहार के दौरान डीजे का उपयोग न करे, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ एफआईआर की जाएगी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुपुर, अंचलाधिकारी मधुपुर एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Deoghar News। पुलिस ने हथियार के साथ 4 अभियुक्त को किया गिरफ्तारी 8 किशोर को किया निरूद्ध

देवघर // पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने की कार्यवाही। हथियार के साथ 4 को किया गिरफ्तार। हथियारबंद बदमास हथियार के बल पर गाली गलोज एवं जान मरने की धमकी देते हुए रंगदारी मांग रहे। सुचना प्राप्ति पश्चात थाना प्रभारी द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचित कर निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया तथा घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण के पश्चात छापामारी दल द्वारा हथियारबंद 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी साथ ही 08 विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया। हथियारबंद उक्त व्यक्तियों के पास से 01 देशी कट्टा में लोड 01 जिन्दा कारतूस एवं घटनाकारित करने में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल तथा 05 मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  • आलोक खावाड़े पिता श्याम किशोर खावाड़े सा० चांदनी चौक
  • प्रिंस शर्मा पिता- अशोक शर्मा सा०- माथाबांध
  • विशाल कुमार पिता- विजय खानी सा०- सा- राम मंदिर ओद झाँसागड़ी
  • छोटू कुमार पिता प्रदीप रवानी सा०-तीन नंबर फाड़ी बाभन बीघा सभी थाना नगर जिला देवघर)

निरुद्ध:

08 विधि विरूद्ध किशोर

जप्ती :-

  1. 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस ।
  2. घटना कारित करने में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल ।
  3. घटना कारित करने में प्रयुक्त 05 मोबाइल।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल पहुंचा लालगढ़, कहा घुसपैठियों के कारण बदल रही है डेमोग्राफी

देवघर // जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के मधुपुर लालगढ़ मोहल्ला में मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर दो समुदायों में हुए विवाद और मारपीट कर घायल किए जाने के मामले में भाजपा ने किया टिम का गठन। भारतीय जनता पार्टी ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने को लेकर 11 सदस्यीय टीम का गठन किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 11 सदस्य कमेटी जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में बनाया है । टीम लालगढ़ में पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी घटना के समीक्षा करेंगे। टिम में शामिल सदस्य 1. बालमुकुंद सहाय 2. दिलीप वर्मा 3. राज सिंह विधायक 4. नीरा यादव विधायक 5. मंजू देवी विधायक 6. देवेंद्र कुवंर विधायक 7. रणधीर सिंह पूर्व विधायक 8. नारायण दास पूर्व विधायक 9. गंगा नारायण सिंह 10. सुनील पासवान

टिम में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कई विधायक और पूर्व विधायक पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंचे जिसमें से पूर्व मंत्री सह विधायक नीरा यादव ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। लालगढ़ में लोग दहशत में जीवन आपन कर रहे हैं। हिंदू दलित परिवार पूजा पाठ मूर्ति विसर्जन जैसे काम को डर डर कर रहे हैं। वर्षों पुरानी मंदिर को रिपयरिंग करने पर मारपीट कर घायल किया गया इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है। इसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है। यह आजाद भारत में हो रहा है। कोई बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। हम प्रशाशन से नामजद आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

डेमोग्राफी बदलने के कारण ही आज यह दिन देखना पड़ रहा है : बालमुकुंद सहाय

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि हमलोग शुरू से कहते आ रहे हैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण यहां की डेमोग्राफी बदल रही है। डेमोग्राफी बदलने के कारण ही आज यह दिन देखना पड़ रहा है। मधुपुर के लालगढ़ में जो घटना घटित हुई है वह कोई सामान्य बात नहीं है हम आजाद भारत में है और यहां लोगो को पूजा पाठ से रोका जा रहा है। लोग मूर्ति को छुपा के ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग चुप बैठने वाले नहीं हैं प्रशासन से मांग करते हैं घटना को अंजाम देने वाले के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय।

Deoghar News। Ucl ऑपरेटर को मिला UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण

देवघर // विकास भवन सभागार में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों पर कार्यरत आधार ऑपरेटरों को आधार के नए सॉफ्टवेयर “यूनिवर्सल क्लाइंट (Universal Client)” के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण में नए सॉफ्टवेयर की विशेषताओं, लॉगिन प्रक्रिया, आधार नामांकन एवं अद्यतन की नई कार्यप्रणाली, तकनीकी सावधानियों तथा त्रुटि निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही इस अवसर पर बताया गया कि यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से आधार सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध हो सकेगी। आगे उपायुक्त ने निर्देशानुसार सभी आधार ऑपरेटर को नए सॉफ्टवेयर का सुचारू रूप से उपयोग सुनिश्चित करने से अवगत कराया गया, ताकि आधार सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं आधार ऑपरेटर उपस्थित थे।

Deoghar News। साइबर अपराधियों पर होगी सख्त कार्यवाही एसपी ने दिया आदेश

देवघर // जिला में बढ़ते साईबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक देवघर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेन्स हॉल में पुलिस उपाधीक्षक, साईबर अपराध, देवघर, थाना प्रभारी, साईबर थाना, देवघर एवं साईबर थाना के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षोपरान्त निम्नांकित बिन्दुओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया :-

  1. विगत 05 वर्षों के आरोप पत्रित साईबर अपराधकर्मियों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया।
  2. साईबर अपराधकर्मियों के विरूद्ध नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-128/129 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
  3. भारतीय न्याय संहिता की धारा-107 के तहत साईबर अभियुक्तों की संपत्ति जप्ती का निर्देश दिया गया।
  4. अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर साईबर अभियुक्तों के सत्यापन का निर्देश दिया गया।
  5. संदिग्ध साईबर अपराधियों (सिम व बैंक खाता प्रदाता, संदिग्ध सिम प्रदाता) के विरूद्ध आसूचना संकलन कर निगरानी / विधिसम्मत् कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
  6. साईबर प्रभावित क्षेत्रों में T.O.P. की स्थापना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
  7. आरोप पत्रित साईबर अपराधियों के विरूद्ध थाना हाजिरी/CCA इत्यादि का प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
  8. साईबर अपराध की रोकथाम हेतु पोस्ट ऑफिस / CSP संचालकों के साथ सम्यक रूप से बैठक आहूत करने का निर्देश दिया गया।
  9. साईबर प्रभावित क्षेत्रों में सघन गश्ती करने व जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
  10. लंबित साईबर काण्डों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया गया।
  11. म्यूल एकाउंट धारकों के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Dhanbad News। यातायात नियमों के उल्लंघन मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई लगभग 15 हजार लोगों का कटा चलान

धनबाद // पुलिस का साफ संदेश कहा यातायात नियमों की अनदेखी माफी योग्य नहीं। यातायात नियमों की अनदेखी कहीं आपको भारी न पड़ जाए , पुलिस ने कहा सावधान रहें । सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। बीते वर्ष 2025 में धनबाद पुलिस ने 14395 लोगों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की । अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार ने की अहम समीक्षा बैठक। जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी निगरानी, फरार वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश। अपराध पर सख्ती, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प।