झारखंड की आवाज

- Page 23 of 100 -

झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवघर पहुंचे , अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

देवघर // मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान शुक्रवार के दिन देवघर पहुंचे , चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर देवघर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की थी । देवघर एयरपोर्ट से परिसदन और देवघर सिविल कोर्ट रूट लाइन में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। देवघर पुलिस अधीक्षक ने खुद तैयारियों का जायजा लिया।

देवघर पुलिस अधीक्षक तैयारी का जायजा लेते हुए…

मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर.

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ, जिसके पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बुके देकर माननीय मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। इसके अलावा एयरपोर्ट में सार्जेंट मेजर व पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सिविल कोर्ट देवघर में अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

दोपहर के करीब 4 बजे सिविल कोर्ट पहुंचे। जहां सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कोर्ट की कार्यवाही भी जारी रही और मुख्य न्यायाधीश ने एडीजे 3 सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो के कोर्ट में बैठकर कोर्ट की कार्यवाही को भी सुना और पूरे कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किया श्रृंगार पूजन

देर शाम झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार-पूजन और दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बड़कागांव में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी : पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप

हजारीबाग// कांग्रेस की लोकप्रिय नेत्री एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने वर्तमान विधायक रौशन लाल चौधरी पर खनन कंपनियों से साठगांठ का गंभीर आरोप लगाते हुए सियासी हलचल तेज कर दी है। अम्बा प्रसाद ने आरोप लगाया कि रौशन लाल चौधरी जनता के बीच “बेचारा बनने का ढोंग” करते हैं, जबकि दूसरी ओर एनटीपीसी उनके घर निर्माण का टेंडर निकाल रही है। उन्होंने कहा—“यदि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही, तो वे मेरे पास आएँ… मैं उनकी बात सुनने को तैयार हूँ। ”उधर, एनटीपीसी की प्रेसवार्ता में कंपनी ने साफ कहा कि उन्हें वर्तमान सांसद और विधायक का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस बयान का हवाला देते हुए अम्बा प्रसाद ने इसे दोहरी नीति करार दिया।उन्होंने वर्तमान विधायक को चुनौती देते हुए कहा“विधायक के घर निर्माण के लिए जो टेंडर निकाला गया है, उसमें एक भी ईंट नहीं लगने दूँगी। इसके खिलाफ मैं पीआईएल दायर करुँगी और सड़कों पर आंदोलन भी होगा। ”इन आरोपों के बाद बड़कागांव की राजनीति में माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिल सकता है।

विद्यालय परिसर में शिक्षिका पर हमला, मारपीट का वीडियो वायरल

साहिबगंज // बोरियों प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय छोटा वियांसी की प्रधान शिक्षिका रेखा कुमारी के साथ मारपीट और छिनतई का गंभीर मामला सामने आया है। शिक्षिका ने बोरियों थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रेखा कुमारी ने बताया कि बुधवार को वह विद्यालय परिसर के पास झाड़-झुरमुट साफ करवाने और गंदे पानी की निकासी के लिए गड्ढा खुदवा रही थीं। इसी दौरान गांव की महिला सांझली टुड्डू, पति नारायण हेंब्रम, वहां पहुंची और विवाद करने लगी।

आरोप है कि उसने पहले मारपीट की, फिर बाल पकड़कर उन्हें विद्यालय परिसर में पटक दिया और बुरी तरह पीटा।वहीं घटना की सूचना मिलते ही बोरियो प्रखंड शिक्षक संघ के सदस्य भी थाने पहुंचे। शिक्षिका के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।वहीं, शिक्षिका के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

साहिबगंज को नए साल में मिलेगी कई नई सौगातें

साहिबगंज // जिला के विकास को लेकर साहिबगंज जिला प्रशासन और मालदा रेल मण्डल के पदाधिकारियो के बीच एक बैठक हुई। जिसमे पूर्व रेलवे मालदा रेल मण्डल के डीआरएम मनीष गुप्ता और साहिबगंज डीसी हेमंत सती के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। जिसमे रेलवे ने साहिबगंज में विकास करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की तो वही जिला प्रशासन ने जिले के यातायात व्यवस्था में रेलवे से सहयोग की उम्मीद जताई। जिस पर दोनों अधिकारी सकारात्मक संकेत दिए। अब माना जा रहा हैं की साहिबगंज की आरओबी, रेल अंडर पास के अलावे साहिबगंज से ट्रैन सुविधा में बढ़ोतरी हो सकती हैं। वही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा की यह सरकार साहिबगंज की विकास के लिए कटीबद्ध हैं। इसी दिशा में आज जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियो के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई और उम्मीद हैं की 2026 में साहिबगंज को कई सौगात मिलने जा रही हैं। इधर डीआरएम अपने इस कार्यक्रम के तहत ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल का निरिक्षण किया और स्कूल में और अधिक सुविधा बढ़ाने की बात कहीं हैं। बहरहाल साहिबगंज में हुई इस बैठक ने जिले वासियो की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा की 2026 नए साल में साहिबगंज को रेलवे की ओर से क्या सौगात मिलती हैं।

दुमका से साल का आखिरी स्टेट लेवल लोक अदालत का चीफ जस्टिस करेंगे उद्घाटन

दुमका // कानूनी जागरूकता और सरकारी योजनाओं के लाभ को आम जनता तक पहुंचाने के लिए दुमका में एक राज्य स्तरीय लीगल सर्विसेज कम एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान करेंगे। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में 13 दिसम्बर को यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। लीगल सर्विसेज और एंपावरमेंट पर केंद्रित इस कैंप के मुख्य अतिथि होंगे झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, तरलोक सिंह चौहान। उनके साथ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी मंच पर उपस्थित रहेंगे। डिस्ट्रिक्ट जज सुधांशु शेखर शशि ने बताया कि यह कैंप इस साल का आखिरी स्टेट लेवल लोक अदालत के उद्घाटन का भी मंच बनेगा। हर चार महीने पर लगने वाली लोक अदालत का राज्य स्तरीय उद्घाटन खुद चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान दुमका से करेंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कैंप का दोहरा उद्देश्य है। एक ओर जहां लोगों को कानूनी जागरूकता प्रदान की जाएगी, वहीं दूसरी ओर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया जाएगा। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान इन सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लेंगे। कानूनी सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में यह कार्यक्रम दुमका जिले के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 4 साइबर आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार साइबर आरोपी के बारे में पुलिस ने बताया कि ये सभी जंगल झाड़ में बैठकर फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड के माध्यम से लोगों को कॉल कर तरह तरह के प्रलोभन देकर ऑनलाइन ठगी करने का काम करता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  • मेराज अंसारी, उम्र 21 वर्ष, पिता-मनौवर अंसारी, सा० रघुनाथपुर, थाना- खागा, जिला-देवघर
  • मनवर अंसारी, उम्र 35 वर्ष, पिता- नूसाद मियाँ, सा0 रघुनाथपुर, थाना-खागा, जिला – देवघर
  • अलफाज अंसारी, उम्र 23 वर्ष, पिता-शरीफ मियाँ, सा० ब्रहमसोली, थाना – पालाजोरी,जिला – देवघर
  • साहिल अंसारी, उम्र 18 वर्ष, पिता-अतीक अंसारी, सा० रघुनाथपुर, थाना- खागा,जिला – देवघर

ठगी का तरीका

  • फोन पे गूगल पे पर कैशबैक दिलाने के नाम पर
  • सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर
  • Apk File भेजकर फोन को हैक करके
  • लॉटरी के नाम पर
  • बैंक पदाधिकारी बनकर एटीम बंद होने क्रैडिट कार्ड का स्कोर बढ़ाने जैसे प्रलोभन देकर

बरामद सामग्री

मोबाइल 8

सिम कार्ड 5

बिहार भाजपा नेता के भाई की सड़क दुर्घटना में मौ*त मामले में JMM नेता पर FIR दर्ज

देवघर // शहर में मंगलवार देर रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार (30 वर्ष) की मौत हो गई। घटना 09 दिसंबर की रात लगभग 10:45 बजे की बताई जा रही है। FIR संख्या 547/2025 देवघर नगर थाना में दर्ज की गई है ।

भाजपा नेता आशुतोष कुमार के बयान पर दर्ज हुआ एफआईआर

फर्दबयान में आशुतोष कुमार उम्र 39 वर्ष, पे0- नन्हेश्वर प्रसाद साO LIG 09 शहीत भगत सिंह, कलनी मुस्तफाबाद थाना रामपुर, जिला गया (बिहार) आज दिनांक 10.12.2025 को समय 08.30 AM बजे सदर अस्पताल देवघर बरामदा में पु0अ0नि0- प्रेम कुमार टुडू बैद्यनाथधाम ओ०पी० सदर अस्पताल, देवघर द्वारा लिया गया बयान | मेरा नाम आशुतोष कुमार उम्र 39 वर्ष, पे0 नन्हेश्वर प्रसाद, साO LIG 09 शहीद भगत सिंह कलनी मुस्तफाबाद थाना रामपुर, जिला गया (बिहार) है। आज दिनांक 10.12.2025 को समय 08.30 AM बजे सदर अस्पताल देवघर के बरामदा में अपने मृत भाई आलोक कुमार उम्र 30 वर्ष, के शव के सामने आप पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन का अपना बयान देता हूँ कि मेरा भाई आलोक कुमार देवघर स्थित बाजला चौक के पास मडर्न पब्लिक स्कूल में एडमिनिस्ट्रेशन का काम करता था छुट्टी बिताकर दिनांक 06.12.2025 को समय 10.00 AM बजे अपने निजी आवास से देवघर के लिए निकले और समय करीब 14.00 बजे के आसपास बाजला चौक स्थित मडर्न पब्लिक स्कूल पहुँचे। कल दिनांक 09.12.2025 को समय करीब रात्रि 10.45 PM बजे मेरा भाई स्कूल के मैनगेट के बाहर टहलने के लिए निकले थे। कुछ देर टहलने के बाद अन्दर जाने के लिए गेट के दरवाजा को खटखटाया गार्ड के द्वारा गेट खोलते खोलते एक काली रंग महिन्द्राXUV 700 गाड़ी जिसका पंजीयन सं0-JH15M3310 बाजला चौक से सुभाष चौक की ओर बहुत ही तेज रफ्तार में रोड के दाहिने किनारे मडर्न स्कूल के गेट के सामने खडे मेरे भाई आलोक कुमार को जोरदार धक्का मारा जो कि रोड से करीब 20 फीट से ज्यादा दाहिने साईड में स्थित है। एक्सीडेन्ट में जोरदार आवाज को सुनकर स्कूल के स्टाफ बाहर निकले तो बाहर आलोक कुमार जमीन पर गिरे पडे थे और उस गाड़ी से 05-06 लोग बाहर निकल रहे थे। उसके बाद सभी स्टाफ ने मिलकर आलोक कुमार को उठाने का कोशिश किए तो गाड़ी से उतरे हुए लोग स्कूल स्टाफ जो आलोक कुमार को उठा रहे थे उनसे झगड़ा करने लगा।

10-15 लोगो को और बुला लिया और ईलाज के लिए लेकर जा रहे लोगो को रोका….

इसी अफरा तफरी में किसी तरीके से सभी ने आलोक कुमार को उठाकर इलाज के लिए ले जाने लगा तभी उसमें से कुछ लोगों ने फोन करके 10-15 लोगो को और बुला लिया और ईलाज के लिए लेकर जा रहे लोगो को रोक दिया। काफी देर रुके रहने के कारण आलोक कुमार दर्द से छटपटाते रहे। जब उनलोगो को ये लगा कि आलोक कुमार की मृत्यु हो चुकी है फिर उनलोगो ने बोला जहाँ मर्जी ले कर जा सकते हो। इसी घटनाक्रम के बीच में बाद में आए लोगो में से एक जिनका नाम राहुल चन्द्रवंशी है। उन्होने स्कूल स्टॉफ केसाथ मारपीट भी किया और पिस्टल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी साथ में उन्होने यह भी बोला कि न में किसी हॉस्पिटल में भर्ती होने दूंगा और न ही प्रशासन तुम्हारी मदद करेगी, किसी तरिके से हमलोग आलोक कुमार को ले कर सदर अस्पताल पहुँचे जहाँ उपस्थित डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेरे दावा है कि इस घटना में सम्मलीत राहुल चन्द्रवंशी उसका भाई नाम नामालूम, उसका भतीजा तथा उनके साथ शामिल अन्य 10-15 लोगो के द्वारा किसी साजिश के तहत जान बुझकर मेरे भाईकी हत्या की गई है।

नगर थाना में FIR सुसंगत धारा 281,धारा 103,धारा 61(1)(b) BNS में दर्ज किया गया

इसमें शामिल चिन्हित लोगो के साथ साथ अन्य अज्ञात लोग भी शामिल है। जिसका प्रमाण मोडर्न पब्लिक स्कूल के CCTV कैमरा में है। यही मेरा बयान है मैं अपना बयान पढ़ व पढ़वाकर सुन व समझ लिया सही लिखा पाकर अपना हस्ताक्षर बना दिया। FIR में आरोपी के रूप में राहुल चंद्रवंशी, उसका भाई , भतीजा सहित अज्ञात व्यक्तियों का भी नाम दर्ज किया गया है।नगर थाना में FIR सुसंगत धारा 281,धारा 103,धारा 61(1)(b) (भारतीय न्याय संहिता, 2023) के तहत दर्ज किया गया है। FIR दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

ऑनलाइन गेमिंग में 50 लाख रुपया गवाया आईआरबी जवान ने की दादा की ह*त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज // नगर थाना क्षेत्र के तालबन्ना मोहल्ले में 1 दिसंबर की रात हुए 70 वर्षीय फल व्यवसायी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता की ह*त्या और लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोहित कुमार राउत, सुमित कुमार गुप्ता और अमन कुमार जायसवाल शामिल हैं। घटना के अगले दिन 2 दिसंबर की सुबह परिवार वालों ने नगर थाना में सूचना दी थी कि बुजुर्ग की हत्या कर घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल चोरी कर लिए गए हैं।

साइबर विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की कार्यवाही….

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि मृतक के हाथ-पैर सेलो टेप से बंधे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी टीम, फॉरेंसिक यूनिट और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के बैंक खाते, ATM कार्ड और कई महत्वपूर्ण कागजात गायब थे। साइबर विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले सोहित कुमार राउत और सुमित कुमार गुप्ता को हिरासत में लिया। कठोर पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि यह वारदात अमन कुमार जायसवाल के साथ मिलकर की गई थी।

मोबाइल , पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 1 लाख नगद व सोने के जेवरात बरामद

पुलिस के अनुसार, सुमित कुमार गुप्ता, जो आईआरबी-8 का जवान है, ऑनलाइन गेमिंग की गंभीर लत से जूझ रहा था और करीब 50 लाख रुपये हार चुका था। बताया गया कि उसने कुछ महीने पहले अपने चचेरे दादा विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता से कर्ज लिया था, जिसे वापस करने का दबाव बढ़ने लगा था। इसी से परेशान होकर उसने अपने साथी अमन कुमार जायसवाल—जो स्वयं भी आईआरबी-8 का जवान है—और मित्र सोहित कुमार राउत के साथ मिलकर लूट और हत्या की साजिश रची।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के बैंक से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस,1 लाख 24 हज़ार नगद व सोने के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा किसी प्रकार की निकासी रोकने के लिए मृतक के बैंक खातों को पहले ही फ्रीज कर दिया था। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश होने से स्थानीय लोगों में राहत है, जबकि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौ*त, परिजनों ने रमैया अस्पताल और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की

साहिबगंज // जिले के प्राइवेट अस्पतालो में मौत का खेल पुराना हैं। जहाँ मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के नाम पर केवल धोखा दिया जाता हैं। ताज़ा मामला साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रम्मैया सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का हैं। जहाँ नीतू देवी नाम के एक मरीज का 7 नवंबर 25 को गोल ब्लडर स्टोन का ऑपरेशन डॉ जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। ऑपरेशन के चार दिन बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और 12 नवंबर को मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहाँ बता दे की मरीज का पति विजय राम एक गरीब इंसान हैं जो ई रिक्शा चला कर अपना घर चलता हैं।

ओपोलो का 11 लाख 40 हजार का बिल बकाया…

मरीज के रेफर के बाद परिजनो ने भागलपुर ले गया। वहां दो डॉक्टर को दिखाया गया। उन दोनों ने भी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अपने मरीज को पटना के एनएमसीएच ले गया। लेकिन वहां भी डॉक्टर ने दुबारा ऑपरेशन करने की बात कहा और इसके बाद भी बचने की गारंटी नहीं दिया। इसके परिजन को ओपोलो कोलकाता ले जाने की सलाह दी गई। इस बीच पति अपना घर भी गिरवी रख कर पैसे का जुगाड़ किया और पत्नी को ओपोलो कोलकाता में भर्ती कराया। लेकिन ओपोलो में भी एक सप्ताह से अधिक इलाज चलने के बाद मरीज को नहीं बचाया जा सका और 5 दिसंबर को नीतू देवी की मौत हो गई। इस बीच ओपोलो अस्पताल को 6 – 7 लाख रूपये की बिल जमा किया। इसके बावजूद ओपोलो ने 11 लाख 40 हजार का बिल बकाया बताया। जिस पर ओपोलो अस्पताल ने तीन एडवांस चेक जमा कर बॉन्ड पर परिजन को बॉडी सौंपा।

अस्पताल की जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की हैं…

इस पूरी घटना का लिखित शिकायत करते हुए मृतक के पति ने रम्मैया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल की जांच करने , मुआवजा दिलाने और दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की हैं। इधर अस्पताल प्रबंधन इलाज में लापरवाही और त्रुटि की बात को एक सिरे से इनकार करते हुए गोल ब्लडर ऑपरेशन को सफल बता रहे हैं। मरीज की मौत की वजह दूसरा बता रहा हैं। सबसे बड़ी बात हैं की जिन डॉक्टर जीतेन्द्र शर्मा के द्वारा ऑपरेशन करने की बात कहीं जा रही हैं। उनका अस्पताल के बोर्ड में केवल एम बी बी एस लिखा हैं। इसके बावजूद किस प्रकार डॉक्टर ने गोल ब्लडर का ऑपरेशन किया.। हालांकि फ़ोन पर डॉक्टर से हमारी बात हुई तो उन्होंने एम एस (सर्जन ) की डिग्री होने की बात बताई उन्होंने बताया की 2024 में उन्होंने एम एस की डिग्री हासिल की हैं और ऑपरेशन में सबकुछ ठीक था केवल उनका पानी अधिक आ रहा था इसलिए हायर सेंटर रेफर किया गया। बहरहाल यह पूरा मामला जांच का हैं। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच कर रही हैं। वही स्वास्थ्य विभाग को भी अस्पताल का जाँच कर यह देखना चाहिए की सरकार के मानको पर यह अस्पताल कितना सही हैं और डॉक्टर की योग्यता पर जो सवाल उठ रहे हैं उसकी भी जाँच होनी चाहिए।

खाना जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अतिरिक्त ट्रेन विनियमन

Deoghar// हावड़ा मंडल के अंतर्गत खाना जंक्शन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिनांक 08.12.2025 को अतिरिक्त ट्रेन विनियमन लागू किए जाएंगे। यह अस्थायी व्यवस्था कार्य के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है।

निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें 1. 13179 सियालदह–सिउड़ी मेमू एक्सप्रेस – सियालदह से 07.12.2025 को रद्द।

2. 13180 सिउड़ी–सियालदह मेमू एक्सप्रेस – सिउड़ी से 08.12.2025 को रद्द।

मेमू ट्रेनें (आसनसोल से प्रस्थान)

1. 63506 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू – आसनसोल से 08.12.2025 को रद्द।

2. 63508 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू – आसनसोल से 08.12.2025 को रद्द।

3. 63512 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू – आसनसोल से 08.12.2025 को रद्द।

मेमू ट्रेनें (बर्द्धमान से प्रस्थान)

1. 63505 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू – बर्द्धमान से 08.12.2025 को रद्द।

2. 63507 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू – बर्द्धमान से 08.12.2025 को रद्द।

3. 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू – बर्द्धमान से 08.12.2025 को रद्द।

4. 63511 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू – बर्द्धमान से 08.12.2025 को रद्द।

13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

फ़ोटो 4 दिसंबर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बैठक करते

देवघर// प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने अपने सभागार में आने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत 13-12-2025 के उपलक्ष्य पर एक बैठक का आयोजन किया ।

  1. इस सभा का मुख्य उद्देश्य था कि नेशनल लोक अदालत में बैंक ग्राहकों को विभिन्न लाभ मिल सकते हैं, जैसे कि ब्याज और जुर्माने में छूट प्राप्त करना, परस्पर बातचीत से समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान करना और कम खर्च और समय में मामले को निपटाना। इसके अतिरिक्त, अदालती शुल्क नहीं लगना और लोक अदालत द्वारा दिए गए निर्णय को कानूनी दर्जा प्राप्त होना है।
  2. ग्राहकों को मिलने वाले मुख्य फायदे पर छूट और राहत ,बैंक लोक अदालत के माध्यम से बकाया राशि पर ब्याज, जुर्माना और अन्य शुल्कों में छूट देना ।
  3. समझौता: के आधार पर ग्राहक और बैंक आपसी बातचीत और सौहार्दपूर्ण तरीके से विवादों का समाधान करना, जिससे कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से राहत दिलाना,
  4. कम खर्च: लोक अदालत में कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता है, जिससे मामले को सुलझाने में खर्च कम आता है।
  5. समय की बचत: लोक अदालत एक त्वरित समाधान प्रदान करती है, जिससे नियमित अदालतों के मुकाबले समय की बचत होती है।
  6. कानूनी वैधता : लोक अदालत द्वारा पारित आदेशों को कानूनी दर्जा प्राप्त होता है और वे सभी पक्षों पर बाध्यकारी होते हैं, जिन्हें सामान्य अदालतों में अपील नहीं किया जा सकता है। जिससे विवादों का निपटारा स्थायी लोक अदालतों में जा सकती है।

Deoghar Cyber Crime। 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार 5 मोबाइल 8 सिम कार्ड बरामद

देवघर// पुलिस अधीक्षक देवघर, श्री सौरभ ( भा०पु०से०) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा में निर्देश मेंदिनांक – 06.12.2025 को 04 (चार) साइबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ मे गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि पालाजोरी थाना अंतर्गत ग्राम फुलजोरी पहाड़ के पास कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Customer Care / AmazonCustomer Care/ Customer Care / Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नंब रका प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। तदनुसार वरीय पदाधिकारीके आदेशानुसार पालाजोरी थाना अंतर्गत ग्राम फुलजोरी पहाड के पास से छापेमारी कर 04 (चार) साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी Flipkart Customer Care/ Amazon Customer Care/ Customer Care/ Airtel Payment Bank чchबनकर एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना / SBI Credit Card का Link भेजकर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगीकरते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. अनिल महतो, उम्र करीब 30वर्ष, पे0-बीरबल महतो, सा० – बोचबांध, थाना- पथरड्डाओ०पी० (सारठ)

2. उत्तम कुमार, उम्र—- करीब 25वर्ष, पे0 – अंबिका प्रसाद महतो, सा० – सुखजोरा, थाना- सारठ,

3. अनवर अंसारी, उम्र करीब 30वर्ष, पे0 – रासीद मियां, सा०- धावा, थाना – पालाजोरी,

4. सरफुद्दीन अंसारी, उम्र करीब 34वर्ष, पे0 – बदरूद्दीन मियां, सा० – धावा, थाना- पालाजोरी, सभी जिला – देवघर

आपराधिक इतिहास— गिरफ्तार अभियुक्त 1. उत्तम कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पे0 – अंबिका प्रसादमहतो, सा० – सुखजोरा, थाना- सारठ जिला – देवघर पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0 -82 / 2020, दिनांक 30.11.2020, धारा-419/ 420/467/468/ 471 / 120बी / 34 भा0द0वि0 एवं 66बी0, 66सी0, 66डी0, 84सी0 आई0टी0 एक्ट में आरोपित है।

5 मोबाइल 8 सिम और 2 प्रतिबिम्बित सिम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया है।

लेवी वसूली की योजना बना रहे 4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग // पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। केरेडारी थाना क्षेत्र के चुंदरु जंगल में छापामारी कर पुलिस ने आलोक गिरोह से जुड़े चार अपराधियों—अर्जुन करमाली, समीर कुमार, राहुल कुमार और निखिल विश्वकर्मा—को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन चारों को दबोचा गया। मुख्य आरोपी अर्जुन करमाली ने कबूला कि वह आलोक गिरोह का संचालन करता है और 23 नवंबर को अपने ही गाँव के रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या की थी।

पकड़े गए अपराधी एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना में लेवी विवाद को लेकर बड़ी घटना की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। अर्जुन करमाली का कई जिलों में हत्या, आर्म्स एक्ट, लेवी और संगठित अपराध के मामलों का लंबा इतिहास सामने आया है।

बरामदगी

कार्बाइन मशीन गन 1, पिस्टल 3, जिंदा गोलियां 9, मोबाइल 08, राउटर 02, स्मार्ट वॉच 01।

पुलिस टीम में एसडीपीओ सदर व बड़कागांव सहित कई थाना प्रभारी व सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस ने कहा—जिले में संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कृषि ऋण के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा, बिचौलिया गिरफ्तार

साहिबगंज // बोरियों थाना क्षेत्र के पुआल गांव में कृषि ऋण दिलाने के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लाभुकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपित बिचौलिया को पकड़कर ग्राम प्रधान संग्राम सोरेन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं लाभुक श्यामू हेंब्रम, मंझली सोरेन, मंगल मरांडी, टेरेसा मरांडी, मरांग मय सोरेन, डुला टुडू, उर्मिला मुर्मू, झोंकड़ मुर्मू और सिदो सोरेन ने बताया कि बिचौलिया ने 18 हजार रुपए का कृषि ऋण दिलाने और उसकी राशि को आधा-आधा बांटने का लालच दिया था। साथ ही ऋण पूरी तरह माफ होने की बात कहकर ग्रामीणों को झांसे में लिया गया।

मोबाइल के मैसेज से मामले का खुलासा हुआ

मामला तब सामने आया जब तीन दिसंबर की शाम करीब 6 बजे एसबीआई से आए मोबाइल मैसेज में खाते में 55,692 रुपए जमा होने और 53 हजार रुपए निकासी की जानकारी मिली, जबकि लाभुकों को केवल 7,500 रुपए दिए गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह बैंक कर्मियों और बिचौलिया की मिलीभगत से हुई ठगी है। शिकायत के बाद एएसआई प्रभा शंकर दुबे, विरम मरांडी सहित पुलिस बल ने बिचौलिया को थाना लाकर पूछताछ शुरू की है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने जांच की पुष्टि की है। उधर एसबीआई मैनेजर पंकज कुमार ने बैंक पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए सीसीटीवी जांच की बात कही है।

Deoghar Cyber Crime News। 6 साइबर आरोपी गिरफ्तार फर्जी सिम और मोबाइल बरामद

Deoghar News// पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मिले मोबाइल, सिम कार्ड की जांच करने के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश के बाद शुक्रवार शाम को जेल भेज दिया गया। छापेमारी सारवां थानांतर्गत झारखंडी जंगल में की गयी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर छह युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मधुपुर थाना के चरपा गांव निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार दास, पिता नगदी दास,

27 वर्षीय कुलदीप दास, पिता नुनूराम दास, सारठ थाना के कपसा गांव निवासी

22 वर्षीय फैजान अंसारी, पिता तस्लीम मिंया,

20 वर्षीय तबरेज अंसारी, पिता बसीर अंसारी,

19 वर्षीय रियाज अंसारी, पिता तोहिद अंसारी, पथरोल थाना के पनियारा गांव निवासी

22 वर्षीय बलराम कुमार दास, पिता कारु दास शामिल है।

सभी आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 8 सिम कार्ड, 2 प्रतिबिंब लिंक में ऐड किया गया सिम कार्ड भी पुलिस ने बरामद की है। झारखंड, बिहार के कई लोगों से ठगी किया गया क्राइम लिंक मिला है।