झारखंड की आवाज

- Page 25 of 101 -

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को किया समर्पित

दुमका // झारखंड की उप राजधानी दुमका की धरती आज विकास की नई उड़ान की गवाह बना । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई अड्डा परिसर में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का औपचारिक उद्घाटन किया और प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें दीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दुमका और मसलिया क्षेत्र में कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को समर्पित किया जहाँ हर साल 30 युवा कमर्शियल पायलट बनने का ट्रेनिंग लेंगे।

15 आरक्षित सीट का पूरा खर्च सरकार उठाएगी जबकि 15 सीट जनरल होंगे जिसके लिए 60 लाख खर्च करने होंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब झारखंड के युवा अपने ही राज्य में पायलट बनने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इंस्टीट्यूट में 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा से होगा। इनमें से 15 आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार 100% स्कॉलरशिप देगी। मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड राज्य के रजत जयंती के अवसर संथाल परगना की धरती से लंबी लकीर खींची है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा की 2008 में इस संस्थान की नींव रखी गई थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। मुख्यमंत्री ने इसे रांची से लेकर दिल्ली तक विस्तार देने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की जिम्मेदारी जनता की सेवा है और अब राज्य ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, इसलिए काम की गति और तेज होनी चाहिए। सीएम ने उम्मीद जताई कि राज्य के युवा, किसान और मजदूर तेजी से विकास की राह पर कदमताल करेंगे ।

Dumka News। दुमका के हंसडीहा में एक ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Breaking News Dumka

दुमका // जिले के हँसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी और दो बच्चों की ह*त्या घर में सोते समय धारदार हथियार से की गई, जबकि पति का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए बाहर निकले तो लाशें देखकर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ह*त्या किसने और क्यों की इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया है, और जांच तेजी से शुरू कर दी गई है।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

देवघर// जिला अन्तर्गत आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के पहले दिन देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत खोरीपानन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंका में, मोहनपुर प्रखण्ड के बारा पंचायत के पुराना चितकाठ विद्यालय के पास, सारवां प्रखण्ड के बैजुकुरा पंचायत के पंचायत भवन में, सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड अन्तर्गत जरका 1 के उच्च विद्यालय तिलकपुर में, देवीपुर प्रखण्ड के धोबाना पंचायत के खमहारडीह स्कूल में, सारठ प्रखण्ड बाभनगामा पंचायत के बाभनगामा दूबे मंडा के पास, पालोजोरी प्रखण्ड अन्तर्गत जीवनाबांध के पंचायत भवन में, मधुपुर प्रखण्ड के बुढै़यी पंचायत भवन के पास, करौं प्रखण्ड के बारा पंचायत भवन में, मारगोमुण्डा प्रखण्ड के सुग्गापहाड़ी पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया जायेगा।

इस दौरान वरीय अधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया।

समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया

साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। वही वैसे मामले जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट नहीं किया जा सकता उन मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण करते हुए आवेदनकर्ता को सूचित किया जायेगा। टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जिला स्तर से कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस हेतु ऑनलाईन सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान ही रोजाना मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की इंट्री किया जायेगा और जिला स्तर की टीम द्वारा समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति की निगरानी करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा।

इसके अलावे आज के कार्यक्रम में वन अधिकार पटटा का वितरण, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, विभिन्न प्रमाण पत्र, अन्न प्रासन व गोद भराई, जन्म प्रमाण पत्र, होल्डिंग रिसिप्ट, ट्राई साईकिल, स्ट्रीट भेंडर के बीच ऋण वितरण, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड का वितरण, जेएसएलपीएस की दीदियों को ऋण से लिंकेज, सर्वजन पेंशन योजना के अलावा विभिन्न परिसम्पतियों का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया।

जिला स्तर के अधिकारियों व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

इसके अलावे आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के योजनाओं को प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाया गया था, जहां योजनाओं से जुड़ी जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट का वितरण भी लोगों के बीच किया गया।

Jamshedpur News। गोली मारकर युवक की कर दी ह*त्या

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 में तौकीर उर्फ गोरा नामक व्यक्ति कि गोली मारकर ह*त्या कर दी गई, वहीं आनन फानन घायल युवक को टीएमसी हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया, भीड़भाड़ इलाके में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग सें पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अपराधियों ने 5 से 6 गोली युवक को मारी जिसे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, घटना के बाद परिवार और बस्ती के लोगों ने घटनास्थल से लेकर टीएमएच अस्पताल में जमकर बवाल किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी डीएसपी और सिटी एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, बड़ी संख्या में घटनास्थल पर और टीएमएच अस्पताल में पुलिस बल की तनाती की गई, सिटी एसपी ने बताया कि 3 महीने पहले ही युवक जेल से बाहर निकाला था और आज अपराधियों ने इसे गोली मारकर हत्या कर दी, आपसी रंजिश को देखते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कंगना जा रहा है जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा l

घटनास्थल से चार खोखा पुलिस ने किया बरामद, थाना प्रभारी डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे।

होटल में फायरिंग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी अभियान शुरू

सरायकेला// जिला के. चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना करीब सवा दस बजे हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन बेरवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल में मारपीट की घटना हुई थी। गुरुवार रात दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और उस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे। जब फुटेज देने से इंकार किया गया तो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से कई राउंड के खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी जमशेदपुर के रहने वाले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है। फायरिंग की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Ed की छापेमारी भारी मात्रा में केश और जेबरात बरामद

झारखंड में ED की कार्यवाही कोयला चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों में लगभग 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह (LB Singh) और अमर मंडल से संबंधित ठिकानों पर हुईं। एलबी सिंह ने ईडी टीम पर अपने पालतू कुत्तों को छोड़ कर काफी देर तक कार्रवाई रोके रखी। अमर मंडल कोयला के अलावे राजनीतिक संरक्षण में पत्थर और बालू में अवैध उगाही में सक्रिय है। वर्तमान में अनिल गोयल का सिंडिकेट ही धनबाद में कोयला तस्करी में सक्रिय है ।

पश्चिम बंगाल (ED कोलकाता) की कार्रवाई ED के कोलकाता कार्यालय ने अवैध कोयला खनन, अवैध परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामलों में 24 परिसरों में तलाशी ली है।यह कार्रवाई दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में हुई है। बंगाल में भारी मात्रा में कैश और जेवर बरामद हुआ।

धनबाद में ED की कार्रवाई कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

धनबाद में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाईकोल कारोबारी एल.बी. सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, कुल 18 स्थानों पर दबिश
कोयला राजधानी धनबाद में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया। कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के शिमलाबहार स्थित आवास सहित उनसे जुड़े कई ठिकानों पर तड़के ही ईडी की टीमों ने दस्तक दी।सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर की जा रही है।

ईडी की टीम एक साथ धनबाद के देवबिला क्षेत्र सहित कुल 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है।बताया जा रहा है कि छापेमारी में बीसीसीएल के कुछ अधिकारियों के ठिकाने भी शामिल हैं। शहर के कई इलाकों में केंद्रीय एजेंसी की इस रेड से हलचल मची हुई है।ईडी की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच के साथ-साथ संदिग्ध लेनदेन और संपत्तियों का ब्योरा भी खंगाल रही हैं। कार्रवाई जारी है, और छापेमारी से जुड़े और भी अपडेट सामने आने की संभावना है।

देवघर पुलिस ने 8 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार 8 मोबाईल और 12 सिम कार्ड बरामद

देवघर// पुलिस अधीक्षक देवघर सौरभ कुमार ( भा०पु०से०) के आदेशानुसार साईबर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश में दिनांक 17.11.2025 को 08 (आठ) साईबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस संदर्भ मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि देवीपुर थाना अंतर्गत पेसरपुर स्थित जंगल में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care / Amozan CustomerCare/कस्टमर केअर/एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोने पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है। तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार देवीपुर थाना अंतर्गत पेसरपुर स्थित जंगल झाड से 08 (आठ) साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यहस्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care / Amozan CustomerCare / कस्टमर केअर / एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोने पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना / एस0बी0आई0 क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है ।

1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगीकरना ।

2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back काझांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।

3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर AirtelThanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकरतथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना ।

छापामारी का स्थान–1. देवीपुर थाना अंतर्गत पेसरपुर स्थित जंगल झाड ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • राहुल कुमार दास उम्र 20 वर्ष पिता प्रेम महरा सा०
  • बिक्रम कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता सुभाष दास उर्फ रावण
  • अमित कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता स्व० सचिन महरा तीनो सा० चोरमारा थाना पथरड्डा ओ०पी०
  • डब्लू कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता रेणु दास सा० सिमरातरी थाना पाथरौल
  • मुचकुन्द दास उम्र 30 वर्ष पिता स्व० छोटी दास सा० टनडेरी मलमला थाना पाथरौल
  • चन्दन कुमार दास उम्र 24 वर्ष पिता भागवत दास सा० लेरवा थाना पथरौल
  • पवन दास उम्र 30 वर्ष पिता रामदेव दास सा० सधवाडीह थाना देवीपुर
  • आनन्द कुमार दास उम्र 23 वर्ष पिता गंधारी महरा सा० घाघरजोर थाना सारठ सभी जिला देवघर

( आनन्द कुमार दास पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0-69 / 2023, दिनांक 25.11.2023 धारा-419 / 420 / 467 / 468 / 471 / 120बी भा0द0वि० एवं66बी / 66सी/ 66डी / 84डी आई0टी0 एक्ट में आरोपित है ।)

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद सामानों की विवरणी ।

8 मोबाईल और 12 सिम कार्ड को बरामद किया गया।

जनवरी 2025 से अबतक 681 साईबर अपराधी / विधिविरूद्ध किशोर को गिरफ्तार / निरूद्ध किया गया है। जिसमें कुल 838 मोबाईल एवं 1076 सीम जप्त किया गया है। जिसमे प्रतिबिम्ब आधारित जब्त सीम की संख्या 250 है ।

जमशेदपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा। 1.23 लाख रुपया नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद

जमशेदपुर // के बिरसा नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने एक लूट मामले का खुलासा कर दिया है, आपको बता दें कि क्षेत्र में बीते 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में दस लाख रूपये और मोबाईल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ़ नेपु शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से लूट के 1.23 लाख रुपया नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि लूट कांड का मास्टरमाइंड अजीत बेहरा था जो इसी कंपनी में काम करता था।

उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अजीत के साथ उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है दो अन्य की तलाश जारी है। वैसे उन्होंने 10.25 लाख लूट की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि करीब-करीब साढे चार लाख रुपए के आसपास लूट हुई थी। जिसमें 1.23 लाख रुपए की रिकवरी कर ली गई है। बाकी दो आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

जमशेदपुर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर // पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से पुलिस अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए चोरी कांड के सामानो को जब्त किया है, इसकी जानकरी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवक अपराध की योजना बनाने हेतु इक्कठा हुए है, इसपर पुलिस ने जाल बिछाकार वहां से सैय्यद अज़हर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह एवं समीर खान को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली समेत कई सोने चांदी के आभूषण समेत तीन हजार रूपए नगद जब्त किया है, बता दें की गिरफ्त में आया अपराधी सैयद अज़हर इमाम एक वाँछीत अपराधी हैँ और पूर्व में उसके ऊपर 11 कांड दर्ज है और वर्तमान में 5 कांड में वह वाँछीत है। फिलहाल पुलिस ने तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार , करोड़ों के सोना–चांदी के जेवरात, हथियार और वाहन बरामद

हजारीबाग// जिले के बरही में रविवार रात हुए साहसिक ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लूट के दौरान उपयोग किए गए स्कॉर्पियो वाहन, KTM बाइक, देशी कट्टा—3, देशी कारबाइन—1, जिंदा गोली—6 और करीब डेढ़ करोड़ के सोना–चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मंगलवार को चार बजे प्रेसवार्ता में बताया कि,बरही चौक के पास जय माता दी ज्वेलर्स के संचालक रात करीब 9 बजे दुकान से चार बैग में गहने अपनी कार में रख रहे थे। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी फायरिंग करते हुए पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर सभी बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद हजारीबाग पुलिस ने कांड की गंभीरता को देखते हुए SDPO अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक स्पेशल SIT टीम बनाई। SIT ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की—सबसे पहले इन्द्रराज चौधरी को रांची से हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर चतरा जिले के मायापुर से स्कॉर्पियो और एक देशी कट्टा बरामद हुआ।इसके बाद सूचना मिली कि दो अन्य अपराधी चौपारण होते शेरघाटी की ओर भाग रहे हैं।

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान धनंजय चौधरी उर्फ छोटू और रौशन यादव को चोरदाहा चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से लूटे गए गहने और हथियार बरामद किए गए।

गिरफ्तार सभी अपराधीयों को न्यायिक हिरासत में जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है।

देवघर ,गिरिडीह और हजारीबाग के 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार, चार पहिया वाहन बरामद

Hazaribag News// अपराधियों ने अपराध का तरीका बदला, किसी भी अंजान लिंक या एपीके फाइल से रहें दूर

हजारीबाग पुलिस ने साईबर अपराध के खिलाफ असरदार कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सोमवार को चार बजे प्रेसवार्ता कर बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सरौनी खुर्द जंगल के पास एक हुंडई और एक ब्रेजा को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा।

तलाशी में हुंडई कार से राजू वर्मा और शिवा कुमार के पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और 1.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने ग्रामीणों से धोखे से एटीएम कार्ड लेने और साईबर अपराधियों के पैसे निकालकर सौंपने की बात स्वीकार की।

उनकी निशानदेही पर टीम ने तस्लीम अंसारी और मो० जाकिर अंसारी को भी गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ मुफसिल थाना कांड संख्या 192/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि, साईबर अपराधियों ने अब अपने ठगी का तरीका बदल दिया है इनसे बचने का एक ही उपाय है सावधानी इसलिए अंजान लिंक एपीके फाइल से दुरी बनाएं साथ ही अपने खातों से किसी भी गैर के लेन देन से बचें।

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन सी पार्टी को मिली कितनी सीट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को आया। जिसमें एनडीए को बड़ी जीत हासिल हुई। वही महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा ।

एनडीए दलों की सीट

  • भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 89
  • जनता दल (यूनाइटेड) – जद(यू) 85
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – लोजपा 19
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – हम 5
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा – आरएलएम 4
  • टोटल सीट 202

महागठबंधन दलों की सीट

  • राष्ट्रीय जनता दल – राजद 25
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – कांग्रेस 6
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) – भाकपा (माले) (एल) 2
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – माकपा 1
  • भारतीय समावेशी पार्टी – आईआईपी 1
  • टोटल सीट 35

अन्य दल की सीट

  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – एआईएमआईएम 5
  • बहुजन समाज पार्टी – बसपा 1

हजारीबाग में सक्रिय यूट्यूबर वसूली गैंग जनता का कर रहे आर्थिक दोहन, FIR दर्ज

हजारीबाग// जिले में इन दिनों सोशल मीडिया के नाम पर चल रही फर्जी पत्रकारिता ने नया रूप ले लिया है। जिले में कुछ कथित यूट्यूबरों का एक गिरोह सक्रिय है जो खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन वसूली कर रहा है। यह गैंग आम नागरिकों, दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से “समाचार दिखाने” या “वायरल वीडियो बनाने” के नाम पर पैसों की मांग करता है। पैसे नहीं देने पर वे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देते हैं।इस वसूली गैंग की हरकतों से परेशान एक भुक्तभोगी ने आखिरकार कटकमदाग थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी लिखित प्राथमिकी में कहा है कि कुछ यूट्यूबर अपने चैनलों पर किसी भी व्यक्ति या संस्था का नाम लेकर बिना पुष्टि के वीडियो बनाते हैं और फिर उसे हटाने या “सकारात्मक रिपोर्टिंग” के नाम पर पैसे की मांग करते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग ….

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमीत आनंद ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने इस प्रकरण की सूचना प्रार्थना पत्र के माध्म से हजारीबाग प्रेस क्लब को भी दी है।

प्रेस क्लब ने आवेदन प्राप्त कर घटना को गंभीरता से लिया है। प्रेस क्लब के सचिव विस्मय अलंकार ने कहा है कि ऐसे लोगों की वजह से असली पत्रकारिता की छवि धूमिल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर कुछ लोग जनता से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं, जो निंदनीय है।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पत्रकारिता के नाम पर हो रही इस अवैध कमाई पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। इससे न केवल आम नागरिकों की छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि पत्रकारिता के प्रति जनता का भरोसा भी कम हो रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ यूट्यूबरों की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क के पीछे कोई संगठित गिरोह कार्यरत है जो अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय है।हजारीबाग जिले में इस तरह की घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि डिजिटल मीडिया के नाम पर चल रही फर्जी पत्रकारिता पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा।

हर्षिता रश्मि के नेतृत्व में छापेमारी दो अभियुक्त गिरफ्तार 3 ट्रैक्टर जब्त

देवघर// जिला के कुण्डा थाना कांड सं0-217/25 दि0-08/11/2025 धारा- 126 (2)/115 (2)/ 117(2)/ 109 (1)/ 74/3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त (1) गिरधारी महथा उम्र करीब 25 वर्ष पिता मनोज मिर्धा (2) दिलखुश चौधरी उम्र 16 वर्ष पिता स्व० छटु चौधरी दोनों सा० चिरोडीह थाना रिखिया जिला देवघर के विरुद्ध पंजिकृत कर अनुसंधान का भार मैं स्वय करेंगे । अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त (1) गिरधारी महथाउम्र करीब 25 वर्ष पिता नाम ना मालुम सा० चिरोडीह थाना कुण्डा जिला देवघर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

छापामारी टीम- पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी हर्षिता रश्मि, पु०अ०नि० प्रशांत कुमार सशस्त्र बल के आO- 296 चन्दन कुमार साहा, आ0 806 डब्लु राम रविदास गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त (1) गिरधारी महथा उम्र करीब 25 वर्ष पिता मनोज मिर्धा सा०चिरोडीह, थाना रिखिया जिला देवघर ।

(02) दिनांक 09.11.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर कांड सं0- 176/25 दि0- 06/09/2025 धारा- 25(1-b)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट अनुसंधुनकर्ता द्वारा उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त

(1)उपेन्द्र यादव पिता कुलदीप यादव सा0 दुधनिया थाना कुण्डा जिला देवघर को विधिवत गिरफ्तारकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

छापामारी टीम- पु0अ0नि0 अजय सोय सशस्त्र बल के हव0- बजेन्द्र बैद्य आ0 770 राजीव मुर्मू

गिरफ्तारी/बरामदगी- अभियुक्त (1) उपेन्द्र यादव पिता कुलदीप यादव सा0 दुधनिया थाना कुण्डा जिला देवघर ।

जप्त – मोटरसाईकल – 01(03) दिनांक 09.11.2025 को अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध छापामारी में प्रातः गश्ती पदाधिकारी पु0अ0नि0 अजय सोय साथ सशस्त्र बल के एवं जिला खनन कार्यालय देवघर के खान निरीक्षक द्वारा 03 ट्रैक्टर को पकड़ कर सुरक्षार्थ थाना लाया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रहीं है। बरामदगी- 03 ट्रैक्टर जिसके टेलर में अवैध बालू लदा हुआ