देवघर// जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के सखुआ जंगल करणी बाग में झगड़ा देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गो*ली मार दिया। जिससे शांति नगर मोहल्ला निवासी लगभग 45 वर्षीय कारू राउत नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्य को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति गंभीर बताई है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है उसके पेट में लगी गोली को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है ।
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की अधिकारियों के साथ फसल का स्थिति देखते हुए
देवघर// झारखंड सरकार के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा देवघर जिलान्तर्गत फसल क्षति का जायजा लिया गया। इस दौरान मंत्री ने सारवां प्रखंड के रामपुर गांव का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रभावित खेतों का सर्वे कर वास्तविक नुकसान का ब्यौरा राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा देवघर जिला अंतर्गत चक्रवाती तूफान से हुई फसल क्षति का जायजा लेते हुए किसानों को सलाह दी गई की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बिमीत फसल के क्षति के भरपाई हेतु टॉल फी नं0-14447 पर कॉल कर सूचना दर्ज कराएं एवं जिन्होनें फसल बीमा नहीं कराया है वो अपने खेत का जीयो टैग फोटोग्राफ एवं खेत का रकवा दर्ज करते हुए आवेदन अंचल अधिकारी के कार्यालय में जमा करें।
किसानो को 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री न पर सूचना देना आवश्यक है
इन कृषकों को आपदा प्रबंधन के तहत् उचित मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री द्वारा अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र कर्मचारी, पंचायत सेवक को क्षेत्र में भेज कर क्षति का आकलन करा लें, ताकि क्षति का लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके। उल्लेखनीय है कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल काटने के उपरांत 14 दिनों के अंदर हुई क्षति के लिए ही बीमा के लाभ का प्रावधान है जिसके लिए किसानो को 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री न पर सूचना देना आवश्यक है । इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, भूमि संरक्षण (सर्वे) पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां, अंचल अधिकारी सारवां, उप परियोजना निदेशक, आत्मा एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
बैठक करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला के पदाधिकारी
देवघर // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कौशल किशोर झा के मौजूद थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत का आयोजन 29 नवंबर को दिन के 11 बजे से न्याय मंडल देवघर में होने जा रहा है। इसमें बिजली चोरी से संबंधित मामलों की सुनवाई अलग-अलग बेंच के माध्यम से होगी व सुलह के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जायेगा। इसके पूर्व प्री-लोक अदालत का आयोजन 24 नवंबर से 28 नवंबर तक होने जा रहा है, जिसमें समझौतों के पूर्व बैठके की जायेगी। उन्होंने कहा है कि कोई भी पक्षकार अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस को सूचीबद्ध करा सकते हैं व सहमति से बिजली चोरी से संबंधित मामलों का निष्पादन करा सकते हैं। इस बैठक में जिला विधिक सेवा परधिकार के सचिव संदीप निशित बार, देवघर जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, एवं जिले के आदि गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पटना// बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलार चंद यादव की हत्या मामले में गैंगस्टर अनंत सिंह और उनके समर्थकों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आपको बताते चलें कि बीते 30/10/2025 को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी और जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह चुनाव प्रचार के दौरान आमने सामने हो गए जिसके बाद अनंत सिंह और जनसुराज के समर्थकों के बीच गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना घटित हुई और इसी में जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शि के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलार चंद यादव की मृत्यु हो गई। दुलार चंद यादव के पौते के द्वारा पुलिस को जो आवेदन दिया गया है उसमें उन्होंने साफ साफ कहा है कि उसके दादा (दुलार चंद यादव) की हत्या गैंगस्टर अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने किया है। गोली मारने के बाद थार चढ़ा कर कुचल कर मार दिया । लिखिए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देवघर // साइबर थाना की पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की पुलिस और सारठ थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से जिला के सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरेया के जंगल में छापेमारी कर कुल 4 व्यक्ति को पकड़ा जिसके सत्यापन और पूछताछ के क्रम में ये बाते सामने आई कि ये सभी जंगल में बैठकर फर्जी फोन के माध्यम से लोगों को कॉल कर ठगी करने का काम करते है जिसके बाद पुलिस ने सभी को बारी बारी से नाम पता पूछा तो पता चला कि इमामुल अंसारी जामताड़ा जिला के करमाटांड़ का रहने वाला है। प्रमोद कुमार मंडल भौंराडीहा थाना करों, आलोक कुमार मंडल भंडारो थाना मार्गोमुंडा जिला देवघर का रहने वाला है सभी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक 16 वर्षीय ******* अंसारी पिंडारी थाना सारठ जिला देवघर का रहने वाला है। जिसे निरुद्ध किया गया।
पटना// बिहार के मोकामा विधानसभा चुनाव से पहले ही रक्त रंजित होना शुरू हो चुका है। मोकामा विधानसभा के घोसवारी थाना क्षेत्र के तारतार गांव में दुलारचंद यादव की गो*ली मारकर ह*त्या हुई है । दुलार चंद यादव जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए चुनाव में अहम भूमिका में थे आज शाम उनकी हत्या तारतर गांव जाने के क्रम हुई है। जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है लोगों ने नीतीश कुमार के सुशासन राज की निंदा कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि भाजपा और नीतीश की सरकार में हर दिन लुट हत्या डकैती जैसी घटना घटित हो रही है लेकिन फिर भी इसे सुशासन राज कहा जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल कहा….
बिहार के महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता संपोषित दुर्दांत अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में बाहर घुम तांडव मचा रहे है। आज बिहार में एक दरोगा अनिरुद्ध पासवान की निर्मम ह*त्या कर दी गयी। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की ह*त्या कर दी।
एनडीए प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारो को जान से मारने की बात करना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी की परिणीति आज दिख रही है। संपूर्ण देश जानता है कि बिहार चुनाव में किस प्रवत्ति के भाजपाई बिहार में डेरा डाल अपराधियों को संरक्षण दे रहे है।
प्रधानमंत्री जी जुमलेबाजी करना छोड़िए : तेजस्वी यादव
मुद्दों से डर कर जुमलेबाजी करने वाले प्रधानमंत्री जी को 35 मिनट पहले का अपना गुंडाराज और महाजंगलराज नहीं दिखता। प्रधानमंत्री बिहार में महाजंगलराज को संरक्षण और इसके पोषकों व निर्वाहकों को टिकट दे कर बिहार को बदनाम और बदहाल कर रहे हैं। बिहार की जनता प्रतिकार करेगी, आपकी इस सोच, अपराध के संरक्षण और आपके डबल इंजन को उखाड़ने का काम बिहार की धरती से किया जाएगा।
जन सुराज पार्टी के विधायक प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी
सोशल मीडिया पर चर्चा …..
मोकामा की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा दिखा रहे हैं एक यूजर्स ने लिखा कि मोकामा में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी दुलारचंद यादव को नीतीश कुमार के कुशासन ने गोलियों से भून दिया क्योंकि वो दुलारचंद यादव जाति से उपर उठकर एक नौजवान धानुक को नेता बना रहे थे।
राँची// रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता 50 वर्षीय प्रणय सिन्हा की मौत हो गई साथ ही उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता प्रणय सिन्हा अपने परिवार के साथ बिहार के नवादा से छठ पूजा मनाकर रांची लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार (बीआर 01 एफजी 3438) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मांडू थाना पुलिस को दी।
इस दर्दनाक घटना से पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित अधिवक्ता समुदाय और उनके परिचितों में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री बादल एवं साथी अधिवक्ताओं ने प्रणय सिन्हा को न्यायप्रिय, मिलनसार और कर्मठ वकील बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवघर // पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। देवघर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश में यह कार्रवाई मंगलवार, 28 अक्टूबर को की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरड्डा थाना क्षेत्र के भुरा जंगल इलाके में कुछ संदिग्ध व्यक्ति फर्जी बैंक, कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर आम लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान….
फहीम अंसारी (उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता – सलीम मियां, निवासी – बारापंसारी, थाना सारठ, जिला देवघर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी बनकर आम लोगों को विभिन्न योजनाओं और ऑफ़र के नाम पर ठगता था
अपराध करने की शैली
पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी: आरोपी किसानों को फर्जी लिंक भेजकर पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने का झांसा देता था। लिंक पर क्लिक करते ही किसानों के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे।
फर्जी PhonePe/Paytm कस्टमर केयर बनकर धोखाधड़ी: आरोपी खुद को PhonePe या Paytm का अधिकारी बताकर ग्राहकों से “कैशबैक” देने का झांसा देता था। वह ग्राहकों से “PhonePe गिफ्ट कार्ड” बनवाकर उसे खुद रिडीम कर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।
Airtel Payment Bank के नाम पर ठगी: आरोपी खुद को Airtel Payment Bank अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को कॉल करता था। वह कहता था कि उनका कार्ड बंद हो गया है और उसे चालू कराने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी करता था।
बरामद सामान
पुलिस ने फहीम अंसारी के पास से 1 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और 3 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। साथ ही कुछ प्रतिबिंब आधारित (क्लोन) सिम भी जब्त किए गए हैं।
जनवरी 2025 से अब तक 655 साइबर आरोपी की गिरफ्तारी…..
देवघर पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है। जनवरी 2025 से अब तक 655 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 806 मोबाइल, 1040 सिम कार्ड और 5 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। इनमें से 243 सिम प्रतिबिंब आधारित (क्लोन) पाए गए हैं।
बोकारो // जिला के चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गायघाट के पास सोमवार की शाम इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी ) के जवान अजय यादव उर्फ सोनू ( 28 ) की गो*ली मारकर ह*त्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान चास यदुवंश नगर निवासी समाजसेवी लक्ष्मीनारायण यादव के छोटे पुत्र के रूप में हुई है। ह*त्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा। जिसके बाद झामुमो के नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने पुलिस प्रशासन से बात की और 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद जाम हटा दिया गया। बताया गया कि अजय यादव गिरिडीह में पदस्थापित था और छठ पर्व पर छुट्टी लेकर अपने घर चास स्थित यदुवंश नगर आया हुआ था।
अपराधी बलराम तिवारी पर पहले भी दर्ज है कई मामले
हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान बलराम तिवारी के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की लिए विशेष टीम गठित की गई। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। अपराधी बलराम तिवारी पर पहले भी दर्ज है कई मामले : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ,बलराम तिवारी लगभग तीन से चार महीने पूर्व ही जेल से बाहर आया था, उसके खिलाफ पुलिस पर हमला करने के सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच किसी बात को लेकर अजय यादव और बलराम तिवारी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ पास के ही शिव मंदिर के पास पहुंचा, यहां अजय अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। अचानक बलराम तिवारी पिस्तौल निकाल कर तीन गो*लियां दाग दी जो अजय के पेट में लगी ।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम….
घायल जवान को स्थानीय लोगों की मदद से बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू किया । घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और परिजनों में कोहराम मच गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना से आधा घंटा पहले गश्ती दल ने इस स्पॉट से कुछ युवकों को हटाया था।
आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज : पुलिस ने आरोपी बलराम तिवारी की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरूकर दी है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में भी बलराम तिवारी पर एक पुलिस अधिकारी की मोटरसाइकिल चोरी और टीम पर हमले का मामला दर्ज किया गया था।
देवघर// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर में दिनांक 31.10.2025 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान करने हेतु जिलावासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है।
हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें….
इसके अलावे उपायुक्त नमन ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। रक्तदान महादान है, वास्तव में सच यही है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।
हजारीबाग// छठ पूजा की पावन सुबह के बाद झरदाग गांव में दोपहर का सूरज जैसे एक अंधेरा साया लेकर आया। खुशी और श्रद्धा के माहौल के बीच एक ही परिवार की चार बेटियों की तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घटना हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत के झरदाग गांव की है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा का अर्घ्य संपन्न होने के बाद मंगलवार को दोपहर दो बजे एक परिवार की बेटियां तालाब में कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची तालाब की गहराई में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों भी उसी गहराई में उतर गईं — लेकिन चारों मासूम बेटियां मौत की लहरों में समा गईं।
मृत बच्चियों की पहचान
पूजा कुमारी (20 वर्ष), रिंकी कुमारी (16 वर्ष), साक्षी कुमारी (16 वर्ष) और रिया कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। चारों एक ही परिवार से थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चारों बच्चियों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम किया गया।
घटना की जानकारी पाकर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद गांव पहुंचे। शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक प्रदीप प्रसाद स्वयं शवों को अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह हृदय विदारक घटना पूरे समाज के लिए पीड़ा का विषय है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और हरसंभव सहयोग किया जाएगा। ”गांव में अब सन्नाटा पसरा है। जहां सुबह तक छठ गीतों की गूंज थी, वहीं अब चार बेटियों की याद में केवल सिसकियां हैं।
पूर्वी सिंहभूम// जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मौजूदा हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली को आदिवासी विरोधी करार दिया। चंपाई सोरेन ने कहा कि जो सरकार खुद को आदिवासियों की सरकार बताती है, वही आज आदिवासियों पर लाठी बरसा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भोगनाडीह में लाठीचार्ज हुआ, फिर रांची सरना स्थल, उसके बाद नगड़ी रिम्स-2 मामले में आदिवासियों पर लाठियां चलीं, और अब चाईबासा में परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर निवेदन करने गई आदिवासी भीड़ पर लाठीचार्ज कराया गया।
उन्होंने यह कैसी आदिवासी सरकार है, जो आदिवासियों का दर्द नहीं समझती। यह सरकार अंधी और बहरी हो गई है। अब आदिवासी ही इसे सबक सिखाएंगे। चंपाई सोरेन के इस बयान के बाद झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
पूर्वी सिंहभूम // जिला के जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां रंगदारी के एक मामले में पुलिस और अपराधी के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी।
अपराधी गोपाल ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी…
सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम जैसे ही छापेमारी करने पहुँची, अपराधी गोपाल ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान गोपाल के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल पर सिटी एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी स्वयं मौजूद थे। पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी ‘प्रिंस खान’ नाम के गैंगस्टर के नाम पर मांगी गई थी।
इसी मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया था, जिस पर पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगाने का भी आरोप है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब बाकी फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 // बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सबसे अधिक चर्चा गोड्डा के राजद विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री संजय कुमार यादव को लेकर हो रही है। मंत्री की चर्चा जिस कहलगांव विधानसभा को लेकर हो रही है आज हम उस कहलगांव विधानसभा के बारे में आपको बताने वाला हूं।
अनुभव, संगठन या जनसमर्थन किस पर जनता करेगी भरोसा ?
कहलगांव विधानसभा में इस बार चुनावी जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। मुकाबला त्रिकोणीय नहीं बल्कि चतुष्कोणीय हो चुका है। एनडीए की ओर से जदयू के उम्मीदवार ई. शुभानंद मुकेश मैदान में हैं, वहीं भाजपा के विधायक जिसने पहली बार कहलगांव में बीजेपी को जीत दिलाई वो अब बागी हो चुके हैं और पवन यादव निर्दलीय रूप में अपनी ताकत आजमा रहे हैं।
राजद – कांग्रेस आमने सामने
वही बिहार में राजद कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के बाद भी इस सीट पर राजद ने अपना प्रत्याशी रजनीश भारती उर्फ रजनीश यादव को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है । चारों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर है। जनता की निगाहें टिकी हैं कि आखिर कहलगांव की जनता किसे मौका देगी अनुभव को, संगठन को या जनसमर्थन को?अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाज़ी मारेगा कहलगांव की इस चुनावी जंग में।
9 बार के विधायक ने क्यों छोड़ा कांग्रेस का हाथ बेटा ने लिया जदयू का साथ
सदानंद सिंह 9 बार कहलगांव विधानसभा से विधायक चुने गए मंत्री भी बने। श्री सिंह कुर्मी जाति से आते हैं और 78 वर्षीय सदानंद सिंह के दो पुत्र है और 3 पुत्री है। सदानंद सिंह के पुत्र ई. शुभानंद मुकेश पिछली बार 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे 72,379 वोट मिले थे और भाजपा के प्रत्याशी पवन कुमार यादव 1,15,538 वोट मिले और पहली बार भाजपा का खाता खोला था। इस बार शुभानंद मुकेश जदयू के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हैं वहीं भाजपा के विधायक पवन यादव निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।
कांग्रेस ने 11 बार राजद का कभी नहीं खुला खाता
17 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 11 बार जीत हासिल की है। जनता दल ने 2 बार, जबकि सीपीआई , निर्दलीय, जद(यू), और भाजपा ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।
कहलगांव विधानसभा का जाति समीकरण
कहलगांव विधानसभा सीट में ग्रामीण मतदाता 93.5% है वहीं शहरी मतदाता केवल 6.95% है । इस विधानसभा में यादव और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। साथ ही ब्राह्मण, कोइरी, रविदास और पासवान समुदाय की भी संख्या अच्छी खासी है। पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार कुल 3,31,391 मतदाता थे । जिसमें अनुसूचित जाति के 11.71%, अनुसूचित जनजाति के 1.12%, और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 18.1% है ।
कब कौन बने विधायक देखिए
1952 रामजन्म महतो कांग्रेस
1957 भोला नाथ चौबे कांग्रेस
1962 सैयद मकबूल अहमद कांग्रेस
1967 नागेश्वर प्रसाद सिंह कम्युनिस्ट पार्टी
1969 सदानंद सिंह कांग्रेस
1972 सदानंद सिंह कांग्रेस
1977 सदानंद सिंह कांग्रेस
1977 सदानंद सिंह कांग्रेस
1980 सदानंद सिंह कांग्रेस
1985 सदानंद सिंह निर्दलीय
1990 महेश प्रसाद मंडल जनता दल
1995 महेश प्रसाद मंडल जनता दल
2000 सदानंद सिंह कांग्रेस
2005 सदानंद सिंह कांग्रेस
2005 अजय कुमार मंडल जनता दल (यू)
2010 सदानंद सिंह कांग्रेस
2015 सदानंद सिंह कांग्रेस
2020 पवन कुमार यादव भाजपा
कुल 13 प्रत्याशी मैदान में
प्रवीण सिंह कांग्रेस
रजनीश भारती राजद
सुभानंद मुकेश जदयू
पवन कुमार यादव निर्दलीय
निर्मल कुमार अखंड भारतीय युवा पार्टी
मंजारा आलम जनसुराज
भवेश कुमार बसपा
अनुज मंडल , ओमप्रकाश मंडल , महेंद्र तांती , रामचंद्र मंडल रूपम देवी और संजू कुमारी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं।